संग्रहीत पत्र
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

प्रिय भाइयों और बहनों,

इस वर्ष रविवार को क्रिसमस होने के कारण, मैंने अपने ह्रदय में यह महसूस किया है कि उस दिन संदेश को सुनने के लिए हमारे पास कोई निर्धारित समय नहीं है। बहुत से परिवारों में छोटे बच्चे होते हैं जो क्रिसमस की सुबह अपने उपहारों को खोलने के लिए बहुत उत्साहित रहते हैं, और उनके लिए बैठ कर संदेश को सुनना या उन्हें बाद के समय तक इंतजार कराना बहुत कठिन होगा।

और, फिर भी, क्रिसमस के समय, आप जानते हैं, छोटे बच्चे, आप इसके अलावा आप उन्हें कुछ और नहीं बता सकते। वे, बस, इतना ही समझते है यह उनके लिए क्रिसमस का समय है। और वे समझते है उनके लिए कुछ तो होगा, इसलिए वे अपने छोटे से मोजो को लटकाए नहीं रखते है। यह हमारे राष्ट्र में एक रीति-रिवाज भी है, कि वे एक मोजो को लटकाते हैं, और ऐसा ही कुछ तो करते है। क्योंकी, मैंने किया था, जब मैं एक बच्चा था, और—और यदपि जब कि—जब कि वचन से कहीं पर मेल नहीं खाता है, यही उन्हें बताया गया है। फिर भी, वे बच्चे हैं, वे दूसरे बच्चों को कहते-सुनते हैं, “देखो, मुझे क्रिसमस में यह मिला है। मुझे यह मिला है।“ छोटे वहां खड़े होकर देखते रहते हैं, देखो, आप जानते है। आप, आप उन्हें समझा नहीं सकते है। देखा? तो, बस, क्रिसमस यहाँ है और रहेगा। जी हाँ।

वहां ऐसे दूसरे लोग भी हो सकते हैं जो जल्दी उठना और संदेश को सुनना पसंद करेंगे, क्योंकि उस दिन बाद में उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनकी योजना होती है। इसलिए मैंने हर के परिवार के लिए उस समय का चयन करने का निर्णय लिया है जो संदेश को सुनने के लिए उनके कार्यक्रम के अनुसार सबसे उपयुक्त होगा। क्रिसमस के दिन हम लाइफलाइन पर तीन अलग-अलग समय पर संदेश को प्रसारित करेंगे: सुबह 9:00 बजे। - दोपहर 12 बजे। - शाम 5:00 बजे। कृपया यह न समझें कि आपको इनमें से अवश्य ही किसी एक समय पर सुनना है, लेकिन अपने या अपने परिवार के लिए सबसे अच्छा समय चुनें। सबसे महत्वपूर्ण बात है, बटन दबाकर और चलाये।

आज सुबह मंच पर अपना ऊपर का बड़ा सा कोट पहनना अजीब सा लग सकता है, लेकिन मैं बहुत खुश था कि—कि उस सुंदर से ऊपर के लंबे कोट को प्रदर्शित करूं जिसे इस कलीसिया ने मुझे दिया है। मैंने एक दिन भाई नेविल को यहाँ ऊपर देखा, उन्होंने उस बहुत अच्छे सूट को पहना था, यह किस तरह से उन्हें बहुत अच्छी तरह से फिट बैठा था, और मैंने सोचा, ठीक है, मैं—मैं…यह बहुत अच्छा दिख रहा था, और कलीसिया के लोग इसके बारे में बात कर रहे थे, मैंने सोचा, “मैं मैं मच पर अपना ऊपर का बड़ा सा पहनकर बाहर आऊंगा।” मैं तो बस…

आप जानते हैं, मैं सोचता हूं कि हम कभी भी बड़े नहीं होते। हम हमेशा…और मैं बड़ा नहीं होना चाहता। उसके बारे में कैसा है, भाई लूथर? नहीं, मैं कभी बड़ा नहीं होना चाहता। हम हमेशा बच्चे ही बने रहना चाहते हैं।

होने पाए प्रभु आपको उसकी उपस्थिति से भरपूर एक अद्भुत छुट्टीयां दे।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

प्रिय छोटे मसीहो,

हम परमेश्वर के अभिषिक्त जन हैं; उस एक ही आत्मा से, उन्हीं कामो के द्वारा, उसी सामर्थ के द्वारा, उन्हीं चिन्हों के द्वारा अभिषिक्त। यह उकाब से उकाब, वचन से वचन तक जा चूका है, इतना तक कि यीशु मसीह की परिपूर्णता हमारे प्रत्येक के शरीर में प्रकट हो चूकी है, भौतिक, आत्मिक के लिए, या जो कुछ भी हमें आवश्यकता है। वो जिलाने वाली सामर्थ हमारे अंदर जीवित है और वास कर रही है। हम परमेश्वर के छोटे मसीहा हैं।

हर एक सप्ताह, इस संदेश का प्रकाशन; हम कौन हैं, हम कहां से आए हैं, और हम कहां जा रहे हैं, यह और अधिक और अधिक समझ में आ रहा है। हम बड़ी अपेक्षा के साथ सोचते हैं, यह किस तरह से और अधिक महिमामय हो सकता है? यह और कितना साधारण हो सकता है? लेकिन हर नए टेप के द्वारा जो हम सुनते हैं, परमेश्वर हमसे सीधा-सीधा बातें करता है और उसके वचनों को और अधिक प्रकट करता है, और हमें भरोसा दिलाता है कि हम कौन हैं।

किसी भी विश्वासी के हृदय की सबसे बड़ी इच्छा परमेश्वर की सिद्ध इच्छा में होना है। हम कभी भी उसकी अनुमति वाली इच्छा में नहीं रहना चाहते। यदि हम महसूस करते है कि हमने ऐसा कुछ किया है जो परमेश्वर को अप्रसन्न करता है तो हमारा हृदय टूट जाता है और हम चूर-चूर हो जाते हैं। हम जानते हैं कि परमेश्वर की एक सिद्ध इच्छा है, और हम केवल उसकी सिद्ध इच्छा की योजना में रहना चाहते हैं।

मेरे जीवन में, मैं दृढ़ता से इस एक बात पर खड़ा हुआ हूं यह कहते हुए कि मेरा विश्वास है कि दुल्हन का हर एक सदस्य सबसे महत्वपूर्ण काम जिसे वो कर सकता है, समान रूप से सामान्यजन और सेवकाई दोनों को, बटन को दबाकर चलाना है। मैं विश्वास करता हूं कि यही हमारे दिनों के लिए परमेश्वर की एकमात्र प्रमाणित आवाज़ है जिसमें आपको अवश्य ही हर वचन को सुनना और उसका पालन करना है।

मैंने बताया है कि मेरा विश्वास है कि सेवकाई को भाई ब्रंहम को वापस उनके पुलपीट पर रखने और उनके कलीसियाओ में टेप को चलाने की आवश्यकता है, क्योंकि यही एकमात्र सबसे महत्वपूर्ण आवाज है जिसे लोगों को अवश्य ही सुनना चाहिए।

मुझे अपने जीवन में इस बात पर दृढ़ता से खड़े रहने के लिए बहुत ही आलोचना मिली है जिसे मैं उसकी योजना में होने और सिद्ध इच्छा में होने का विश्वास करता हूं। इसे गलत समझा गया है और कहा गया है कि मैं इफिसियों 4 की पांच प्रकार की सेवकाई में विश्वास नहीं करता।

मैंने बहुत सी बार, बहुत ही बार इसे व्यक्त किया है कि ये गलत बात है। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा और न ही कभी भी ऐसा विश्वास किया है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने मेरी बातों को तोड़-मरोड़ करके और लोगों को इस तरह से बातों को बताया हैं जिसे मैंने ना ही कभी कहा है या विश्वास किया है, लेकिन इसकी अपेक्षा की जा सकती है।

वहां एक बाइबल का वचन सत्य होना है। यदि आप दावा करते हैं कि आप इस संदेश पर विश्वास करते हैं, तो हमें भविष्यवक्ता के द्वारा कही गई बातों को अवश्य ही लेना चाहिए, क्योंकि यही परमेश्वर के वचन का अनुवाद है। क्योंकि वो उस वचन का एकमात्र अनुवादक है।

यदि मैं आप में से हर एक से पूछता था, “कौन परमेश्वर की सिद्ध इच्छा में होना चाहता है?” आप में से हर एक जन कहेगा, “हाँ, यही मेरे ह्रदय की इच्छा है।“ इसी प्रकार हमें यह देखना चाहिए कि भविष्यवक्ता ने जो कहा यह परमेश्वर की सिद्ध इच्छा है।

ध्यान दे: यदि टेप पर संदेश आपका परम सत्य नहीं है, और आप हर एक शब्द पर विश्वास नहीं करते हैं, तो इस पत्र को पढ़ना बंद करें। मेरे लिए, आप विश्वासी नहीं हैं, इसलिए यह आपके लिए नहीं है। मैं केवल उसी के साथ बने रह सकता हूँ जो परमेश्वर ने टेप पर कहा है।

हमें वो चाहिए जो उसने कहा; न कि कलीसिया ने क्या कहा, डॉक्टर जोन्स ने क्या कहा, ना ही किसी और ने क्या कहा। हम वही चाहते हैं जो यहोवा यों कहता है, ने कहा, जो वचन ने कहा है।

हमें अवश्य ही अपने आप को उसकी इच्छा और उसके वचन के अधीन कर देना चाहिए। हमें इस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। हमें बस इस पर विश्वास करना होगा। इसके इर्द-गिर्द एक रास्ते को खोजने की कोशिश ना करे। जैसा है इसे वैसा ही ले लो।

बहुत से लोग यहाँ-वहां जाना चाहते हैं और किसी और रास्ते में जाना चाहते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं, तो परमेश्वर आपको आशीषित तो करेगा, लेकिन आप उसकी अनुमति की इच्छा में कार्य कर रहे हैं, न कि उसकी सिद्ध इच्छा, दिव्य इच्छा में। परमेश्वर आपको कुछ करने की अनुमति देगा, और यहाँ तक ऐसा करने पर आपको आशीष भी देगा, लेकिन यह अभी भी उसकी सिद्ध इच्छा नहीं है।

परमेश्वर ने अपनी दुल्हन को बाहर बुलाने के लिए अपने सातवें दूत को धरती पर भेजा। हम विश्वास करते हैं कि यह मनुष्य का पुत्र था जो स्वयं को मनुष्य की देह में प्रकट कर रहा था। यह वही परमेश्वर की आवाज है जिसे उसकी दुल्हन के लिए रिकॉर्ड किया गया है और भंडार में इकठ्ठा किया गया है।

परमेश्वर ने स्वयं अपने भविष्यद्वक्ता को बताया, यदि तू लोगों को खुद पर विश्वास करने को लगाएगा, तो कोई भी बात तेरे मार्ग में खड़ी नहीं रह पाएगी। वह परमेश्वर के द्वारा उसकी दुल्हन की अगुवाई करने के लिए चुना हुआ था। उसके स्थान को कोई भी नहीं ले सकता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितने कोरह उठ खड़े होते है, या कितने दातान, यह विलियम मेरियन ब्रंहम ही थे जिन्हें परमेश्वर ने अपनी दुल्हन की अगुवाई करने के लिए बुलाया था। यही परमेश्वर की योजना और उसकी सिद्ध इच्छा है।

यदि लोग उसकी सिद्ध इच्छा में नहीं चलेंगे, तो उसके पास अनुमति देने वाली इच्छा होती है, वो आपको इसमें चलने देगा।

अब, परमेश्वर भला है…वह अपने वचन को भेजता है। यदि आप उसके वचन पर विश्वास नहीं करते हैं, तो वो कलीसिया में पाँच अलग-अलग कार्यस्थान को रखता है: पहला, प्रेरित, भविष्यव्यक्ता, शिक्षक, पास्टर, सुसमाचारक। वे कलीसिया को सिद्ध बनाने के लिए हैं।

इस प्रकार से, सेवकाई को केवल इसलिए ऊपर लाया गया क्योंकि सारे युगों में से होते हुए लोग परमेश्वर की सिद्ध इच्छा की योजना को स्वीकार नहीं करेंगे; उसका वचन उसके भविष्यव्यक्ता के द्वारा बोला गया। हमें केवल पूरी तरह से उस वचन पर विश्वास करना है जो परमेश्वर के भविष्यव्यक्ता ने बोला। हमें किसी भी और या कुछ भी और की जरुरत नहीं।

फिर सेवकाई का काम लोगों को उसकी सिद्ध इच्छा की योजना में वापस लाना है, जो है: टेप के साथ बने रहें, क्योंकि यही परमेश्वर की सिद्ध इच्छा है। उसके बाद उस सिद्ध इच्छा की योजना को हमेशा उनके सामने रखें: बटन को दबाकर चलाये।

आपको अवश्य ही वापस आना है और वहीं से आरंभ करे जहां आपने शुरू किया था, या जहां आपने छोड़ा था, और परमेश्वर के हर वचन को लेना है।

तो उसकी सिद्ध इच्छा में होने के लिए आपको क्या करना चाहिए: बटन को दबाकर चलाये
उसकी सिद्ध इच्छा में होने के लिए पास्टर लोगो को क्या करना चाहिए: बटन को दबाकर चलाये

परमेश्वर के भविष्यद्वक्ता ने क्या किया जब वो सभाओं में गया? केवल बीमारों के लिए प्रार्थना करने, और इस तरह की चीजें करने? वो बातों को इस तरह से कहता है कि भेड़ें उसे सुन लेगी, क्योंकि हम जानते हैं कि वो किस बारे में बात कर रहा है। नहीं तो, यह केवल कांटे पर लगा हुआ चारा था। उसने उन्हें चिन्हों को दिखाया जैसे विचारो को परखना, और उनके ह्रदय के भेदों को जानना, केवल लोगों को उत्तेजित करने के लिये। लेकिन फिर उसने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात क्या थी:

पहली बात जो आप जानते हैं, एक टेप उनके घर के अंदर लगाई जाती है। तब, इसने यह पकड लिया है। यदि वो एक भेड़ है, तो वह ठीक उसके साथ आता है। यदि वह बकरी है, तो वह टेप को बाहर कर देता है।

आप भेड़ हो या बकरी हो? परमेश्वर का छोटा सा झुण्ड उस वचन पर केन्द्रित होता है। हम बटन को दबाकर चलाने के द्वारा उसकी सिद्ध इच्छा में हैं, जैसा कि ये उसकी मूल योजना थी, और मूल योजना है।

ठीक उसके वचन के साथ बने रहें, क्योंकि यही है जो अंत में सामने आने वाला है, वचन, वचन दर वचन। “जो कोई उस में से एक बात घटाएगा, या उसमें एक बात जोड़ेगा!” इसे उस वचन के साथ बने रहना है।

मैं यह जानने के लिए प्रभु का बहुत धन्यवादित हूँ, आत्मिक प्रकाशन के द्वारा कि मैं उसके वचन के अनुसार उसकी सिद्ध इच्छा में हूँ। मैं इसमें अपने अनुवाद को नहीं जोड़ रहा हूं या इसमें अपनी समझ नहीं जोड़ रहा हूँ, लेकिन अपने कानों से सुन रहा हूँ कि यहोवा यों कहता है क्या है और उसकी सिद्ध इच्छा क्या है।

मैं आपको इस रविवार दोपहर 2:00 बजे जेफरसनविले समयनुसार हमारे साथ आकर और ढूंढने को जाने के लिए आमंत्रित करता हूं, जैसा कि हम सुनते हैं: क्या परमेश्वर कभी अपना विचार अपने वचन के प्रति बदलता है? 65-0418E । इस संदेश में बहुत सी बहुमूल्य चीजें हैं, जब हम सुन लेंगे तो आप उसकी पवित्र आत्मा में भरपूर हो जायेंगे।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

संदेश को सुनने से पहले पढ़े जाने वाले वचन:

निर्गमन 19वा अध्याय
गिनतियों 22:31
संत मत्ती 28:19
लुका 17:30
प्रकाशितवाक्य 17वा अध्याय

 


शनिवार, 10 दिसंबर 2022

प्रिय गतिकी के मंदिर,

मनुष्य हमेशा ही अपने ह्रदय में अब्राहम की तरह होने की लालसा रखता है जब वह लगभग 11:00 बजे अपने घर पर बैठा था। उसने सामने की देखा और देखा कि तीन मनुष्य उसकी ओर आ रहे थे उनके पुरे कपड़ों पर धूल लगी हुई थी। वह तुरंत तेजी से उनकी ओर दौड़ा, और कहा, “मेरे प्रभु।“ वहाँ उसके सामने मनुष्य देह में खड़ा हुआ, वो महान मलिकिसिदक।

इस रविवार, हमारे ह्रदय की वो लालसा हम में से प्रत्येक के लिए जगह लेगी। हम सारे संसार भर से एक साथ इकट्ठे होंगे, उसी महान मलिकिसिदक को हमसे बात करते हुए सुनेंगे। एक व्यक्ति जिसका न पिता था, न माता थी, न ही दिनों की शुरुआत और न ही जीवन का अंत था, परमेश्वर, एन मोर्फे या मुखोटे को बदलकर, मनुष्य होठों के जरिये से हमसे बात करता है, जैसे उसने उस दिन अब्राहम के साथ किया था।

उस आवाज को सुनने का कोई दूसरा जरिया नहीं है जब तक कि आप बटन को दबाकर नहीं चलाते है। इतिहास में ऐसा समय कभी नहीं रहा है कि दुल्हन सारी दुनिया से एक ही समय पर मलिकिसिदक की आवाज सुनने के लिए एकजुट हुई हो। परमेश्वर अपनी दुल्हन को उस आवाज़ के साथ एक कर रहा है।

हमारे पास वर्षो से परमेश्वर का वचन था। अब हमारे पास उस वचन का परमेश्वर है, देखो, और ठीक यहाँ पर उसके वचन को जीते हुए। तो ये सच्चाई है, उन अंत के महान चिन्हों में से एक जिसकी प्रतिज्ञा प्रभु के आगमन से पहले कलीसिया से की गयी है।

इस रविवार, दिसंबर में दुल्हन के पास ईस्टर का संदेश होने जा रहा है; और क्या ही हम एक सन्देश सुनने जा रहे हैं।

यांत्रिकी। गतिकी। जिलाने वाली सामर्थ। पुनरुत्थित मसीह। परमेश्वर के प्रकट हुए पुत्र। वही आत्मा जो मसीह में वास करती थी, हम में वास करती है। वही जीवन, वही सामर्थ, वही उत्तराधिकार, जो उसके पास थे, हमारे पास हैं। अधिकार पत्र दस्तावेज। पहला बीज जो परिपक्‍वता में आया, लोगों के सामने हिलाया गया। अब हम उसके मांस में का मांस, उसकी हड्डी में की हड्डी हैं; उसके जीवन में का जीवन, उसकी सामर्थ में की सामर्थ है! हम वो हैं!

पुनरुत्थित यीशु मसीह; मलिकिसिदक स्वयं चिल्ला उठेगा और हमें बताएगा, “मैंने अपनी आवाज को रिकॉर्ड किया था और चुंबकीय टेप पर रखा था जिससे कि मैं तुम्हे अपने पास खींच सकूं, और मैं तुमसे बात कर सकूं जैसे मैंने अब्राहम से की। मैं चाहता हूँ कि तुम सीधे मुझसे सुनो।”.”

तुम मेरी पहले से ठहराए हुयी, पहले से नियुक्त की गई कलीसिया हो! तुम्हारे शरीर गतिकी के मंदिर हैं, क्योंकि आरंभ से ही तुम यांत्रिकी का भाग थे।

यही वो वचन का दिव्य प्रकाशन है जो देहधारी हुआ है। यदि ये उस दिन पुत्र के जरिये से देहधारी हुआ, वो दूल्हा, तो वह आज दुल्हन के जरिये से देहधारी होता है। देखा?

वह जिलाने वाली सामर्थ हम में रह रही है। हमें किसी भी चीज से डरने की आवश्यकता नहीं है। वही आत्मा जो उसमें थी, अब हम में है और यह हमारे मरणहार शरीर को जिला रही है। हम ऐसी आशा नहीं करते है, हम तो ऐसा जानते हैं। हमने इसे पहले ही कर दिया है, उसने इसे हमारे लिए कर दिया है।

फिर, समाप्त करने के लिए दोपहर को, मलिकिसिदक एक बार फिर बोलेगा और कहेगा;

ये लोग, जो राज्य के नागरिक जन हैं, जो जिलाने वाली सामर्थ के अधिकारी हैं, प्रभु, ठीक अभी उनके लिए जिलाए। और होने पाए वो आत्मा उकाब से उकाब तक, वचन से वचन तक जाये, जब तक कि यीशु मसीह की परिपूर्णता हर एक देह में प्रकट न हो जाए, शारीरिक, आत्मिक रीति से या कोई भी जरुरत जिसके लिए उनकी आवश्यकता है, जैसा कि हम एक दूसरे पर हाथो को रखते हैं। यीशु मसीह के नाम में।

उकाब से उकाब तक, वचन से वचन तक, यीशु मसीह की परिपूर्णता हमारे हर एक के शरीर में प्रकट की जाएगी। महिमा!!

यह केवल बटन दबाकर चलाने के द्वारा ही हो सकता है, इसलिए आकर हमारे साथ जुड़े और संग्रहित किये गए भोजन पर एक पौष्टिक से भरे आहार की जुबली के भागीदार बने, जब हम उस आवाज को सुनते हैं, जो रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार, हमारे लिए संदेश को लाता है, ये सूर्य का उदित होना है 65-0418M।.

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

संदेश को सुनने से पहले पढ़े जाने वाले वचन:

लैव्यव्यवस्था 23:9-11
मत्ती 27:51 / 28:18
मरकुस 16:1-2
संत लुका 17:30 / 24:49
संत यूहन्ना 5:24 / 14:12
प्रेरितों के काम 10:49 / 19:2
रोमियों 8:11
पहला थिस्सलुनीकियों 4:16
इब्रानियों 13:8
प्रकाशितवाक्य 1:17-18

 


शनिवार, 3 दिसंबर 2022

प्रिय परमेश्वर के विचार,

मैं आशा करता हूं कि आप इस रविवार के लिए तैयार हैं। इस बारे में बात करते है कि किस तरह से हमारे ह्रदय हमारे भीतर ही भीतर जल उठते हैं जब वो रास्ते में हमारे घरों में और कलीसियाओ में हमसे बात करता है तो…ज़रा रुकना!

इस पिछले महीने में उसने हमें बताया कि यह सुनिश्चित करे कि हम सही जहाज पर चढ़ें…और हम चढ़े हैं। उसने हमें बताया कि परमेश्वर का सच्चा बीज भूसी के संग वारिस नहीं होगा…उसके बाद उसने कहा, हम वो बीज हैं। उसके बाद हम ने अपने कानों से सुना, कि परमेश्वर मनुष्य के जरिये से बातें करता है, और हमारे लिए घोषणा करता है, कि आज यह लेख हमारी आंखों के साम्हने पूरा हुआ है।

उसने हमें उसके अगले रविवार को बताया कि हम परमेश्वर के द्वारा प्रदान किये गये आराधना के स्थान में हैं, और क्योंकि हम हैं, हमने उसके वचन के साथ व्यभिचार नहीं किया है। इस प्रकार से, हम उनकी शुद्ध कुँवारी वचन दुल्हन हैं।

इस रविवार, वो हम सभी को एक बार फिर से एकजुट करने जा रहा है और अपने महान दूत भविष्यव्यक्ता के जरिये से बोलेगा और हमें बताएगा, मैं यह मलिकिसिदेक हूं, और मैं मनुष्य के देह में अपने आप को तुम्हारे लिए प्रकट कर रहा हूं, जैसा कि मैंने अभी बताया कि मैं अपने वचन में करूंगा।

महिमा! क्या आप उत्तेजित हैं? क्या आप शब्दों से परे आशीषित हुए हैं? तो ठीक है, और भी बहुत कुछ आना बाकी है। वो इस महान कहानी को पूरा करने जा रहा हैं।

ज़रा इस पर सोचे, हम आदि से ही परमेश्वर के उसी विचारों में थे। यीशु के धरती पर आने से चार हज़ार वर्ष पहले, और आपके धरती पर आने से कई हज़ार वर्ष पहले, यीशु, परमेश्वर के मन में, हमारे पापों के लिए मरा। और उसके बाद, हमारे नाम मेम्ने की जीवन की किताब में डाले गए।

क्या यह आपके मन के अंदर जा रहा है? हमारे नाम परमेश्वर के द्वारा नियुक्त किए गए थे और दुनिया की उसी बुनियाद को डालने से पहले मेम्ने की जीवन की किताब में रखे गए थे। वह हमारी आंखें, हमारा डील-डौल, हम जो भी हैं, सब जानता था। हम आदि में उसकी सोच में थे…परमेश्वर की सोच में! फिर, एकमात्र हम ही परमेश्वर का व्यक्त किया हुआ वचन हैं। जब उसने इसे सोचा उसके बाद, उसने इसे बोला, और यहां पर हम हैं।

इसे समझना कठिन है। परमेश्वर हमें इन सारी बातों को बता रहा हैं। उसने हमसे बहुत ही प्रेम किया और चाहता था कि यह सुनिश्चित कर ले कि हम इसे सीधा खुद उसी से सुनेंगे, इस प्रकार से उसने इसे रिकॉर्ड किया सो रविवार, 4 दिसंबर, 2022 को, वो एक बार फिर अपनी दुल्हन को एक साथ ला सकता है और हमें बता सकता है: “मैंने यह सब तुम्हारे लिए किया है। मैं चाहता था कि तुम इसे सीधा-सीधा मुझसे सुनो। मैं तुमसे प्रेम करता हूं। तुम मेरी दुल्हन हो। मैं तुम्हारे लिए बहुत ही जल्द आ रहा हूँ।”

इसीलिए, हम जानते हैं कि जब हम परमेश्वर की उपस्थिति में चलते हैं, तो हमारे भीतर कोई तो हमें बताता है कि हम कहीं से तो आए हैं, और हम उस सामर्थ के द्वारा वापस जा रहे हैं जो हमें खींच रही है।

परमेश्वर ने पूरी चीज से मुखौटे को हटा दिया है और हम इसे देख सकते हैं। “परमेश्वर, एन मोर्फे हुआ, यानी अग्नि के खंभे में मुखौटा डाले हुए था। परमेश्वर, एन मोर्फे हुआ, एक मनुष्य में जो यीशु कहलाता है। परमेश्वर, एन मोर्फे हुआ, अपनी कलीसिया में। परमेश्वर हमारे ऊपर, परमेश्वर हमारे साथ, परमेश्वर हम में; परमेश्वर अपने स्तर से नीचे आते जा रहा है।”

हमारे पास बिल्कुल भी कोई डर नहीं है। चिंता करने के विषय में कुछ भी नहीं है, यहाँ तक कि मृत्यु भी नहीं। जब हम यहां से छोड़ कर जाते हैं, तो हम मरते भी नहीं हैं। यदि यह धरती पर का डेरा सरीखा घर गिराया भी जाता है, तो हमारे पास पहले से ही एक है जो हमारी प्रतीक्षा कर रहा है, एन मोर्फे।

मैं अब इंतजार भी नहीं कर सकता कि हमारे साथ बात करते हुए उससे सुनूं और वो इन सारी चीजों को प्रकट करेगा इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार। आकर हमारे साथ जुड़े केवल उस एकमात्र स्थान पर जहां आप परमेश्वर की प्रमाणित आवाज़ को जो आपको सीधे होठो से कान में बताती है कि वो कौन है, हम कौन हैं, और हम कहां जा रहे हैं। बटन दबाकर चलाये।

यह मलिकिसिदक कौन है? 65-0221E

भाई जोसेफ ब्रंहम

 

 


 

पढ़ने के लिए वचन:

उत्पत्ति 18वाँ अध्याय
निर्गमन 33:12-23
संत यूहन्ना 1:1
रोमियों 8:1
2 कुरिन्थियों 5:1
1 थिस्सलुनीकियों 4:13-18
पहला तीमुथियुस 3:16 / 6:15
इब्रानियों 7:1-3 /13:8
प्रकाशितवाक्य 10:1-7 / 21:16

 


शनिवार, 26 नवंबर 2022

प्रिय परमेश्‍वर के भविष्यव्यक्ता के झुंड,

याद रखना ये मैं केवल अपने झुण्ड से ही कह रहा हूँ। और बाहर प्रसारण में, मैं इसे केवल अपने अनुकरण करने वालो से ही कह रहा हूं। यह सन्देश केवल उन्हीं के लिए है, और जो मैं यहाँ पर कहने जा रहा हूँ।

कोई भी सेवक, वो, जो उसके लोग है, जी हाँ, वो झुंड का चरवाहा है, वो जो करना चाहता है उसे करने दो। यह उस पर और परमेश्‍वर पर निर्भर करता है। कोई भी याजक, कोई भी प्रचारक, यह आप पर निर्भर करता है, मेरे भाई।

मैं यहां केवल जेफरसनविले में बोल रहा हूं, केवल एक ही जगह है जहाँ पर मैं इसे बोलूंगा, क्योंकि यह मेरा अपना झुंड है। यह वो झुंड है जिसे पवित्र आत्मा ने मुझे समझने के लिए दिया है कि उस पर देखभाल या निरीक्षक करूं, और वह मुझे इसके लिए जिम्मेदार ठहराएगा। और मेरे ये लोग देश भर से यहां परिवार्तित हुए लोग हैं, जिन्हें मैंने मसीह के ओर अगुवाही की है।

सप्ताह के अंत में धन्यवाद देने के लिए क्या ही चोटी का पत्थर है। मैं उस छोटे झुंड का भाग होने के लिए बहुत ही धन्यवादित हूं कि वह अब भी आप में से प्रत्येक के प्रति देखभाल या निरीक्षक कर रहा है। कोई और स्थान नहीं है जहाँ हम जा सकते हैं।

पिता ने हमारे लिए एक महान उड़ने वाला उकाब भेजा है ताकि अपनी दुल्हन की अगुवाही करे। बहुत सारी आवाजें हैं जो लोगों को प्रोत्साहित करती हैं और उन वचनों को बोलती हैं जो उसके भविष्यव्यक्ता के द्वारा बोले गए हैं, लेकिन वहां केवल एक ही आवाज है जिसे भेजा गया था ताकि उसकी दुल्हन की अगुवाही करे और उसे एकजुट करे।

टेप पर बोले गए परमेश्वर के भविष्यवक्ता के वचन हमारा परम सत्य हैं। हमें गलत समझा गया है क्योंकि हम कहते हैं कि हम हर वचन पर विश्वास करते हैं, लेकिन हमें परमेश्वर के भविष्यव्यक्ता ने ठीक ऐसा ही करने की आज्ञा दी थी।

तो मैं भी ऐसा कहता हूं, यीशु मसीह के नाम में: आप एक भी बात को मत जोड़ो, ना ही निकालो, अपने विचारो को इसमें ना डालो, आप बस वही कहो जो उन टेपों पर कहा गया है, आप बिल्कुल ठीक वही करो जो प्रभु परमेश्वर ने हमें करने की आज्ञा दी है; इसमें न जोड़ें!

जाग जाओ दुनिया। समय नजदीक है। परमेश्वर के भविष्यद्वक्ता ने जो वचन बोले है, परमेश्वर ने हमें आज्ञा दी है; उसे विश्वास करे, कहे और करे, बिल्कुल ठीक वही जो उसने टेपो पर कहा है। वो नहीं जो मैं कहता हूं, वो नहीं जो आपके याजक या प्रचारक कहते हैं, लेकिन परमेश्‍वर के भविष्यव्यक्ता ने टेप पर जो कहा।

टेप पर उस आवाज को सुनने से अधिक कुछ भी महत्वपूर्ण है, कुछ भी नहीं। टेपो पर जो बोला गया है, उसके द्वारा हमारा न्याय किया जायेगा। ना ही मैंने जो कहा, लेकिन उसने जो कहा।

मैं आपके लिए सबसे बेहतर चाहता हूं। मेरे कुछ शब्द आपको प्रोत्साहित करने के लिए हैं, जैसे किसी भी पास्टर को करना चाहिए, कि हर एक वचन पर विश्वास करे। मैं आपको यह नहीं सिखाता: टेप पर जो कुछ भी आप सुनते हैं उस पर संदेह करे, टेपो पर गलतियां हैं, आपको मुझे वैसे ही सुनना होगा जितना आपको भविष्यव्यक्ता को सुनना है। मैं आपको मूल वचन के साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कुछ शब्दों को लिखता हूं, बटन दबाकर चलाएं। मैं चाहता हूं कि आप शुद्ध, बेदाग़ वचन दुल्हन बनें।

परमेश्वर ने इस दिन अपने वचनों को रिकॉर्ड किया था ताकि हर जीवित सृष्टी उसकी आवाज को सुन सके। पौलुस के दिनों में, उनके पास सिर्फ प्रतिलिपि या पत्रियाँ थी कि उसे लिखकर रखे जो वह प्रचार कर रहा था, जो कि बाईबल है। लेकिन आज, परमेश्वर चाहता था कि यह और भी बढकर हो। हम बटन को दबाकर और चला सकते हैं और अपने कानों से सुन सकते हैं कि पुनरुत्थित यीशु मसीह हमसे बात कर रहा हैं, सीधे उसके होंठों से हमारे कान तक।

हम क्या ही दिन में जी रहे हैं। संसार सचमुच हमारे चारों ओर टूट कर बिखर रहा है, हमारे पास एक प्रदान किया स्थान है जहां हम जा कर और बस विश्राम कर सकते हैं। हम इसे टेप पर पाते हैं। हमारे कमरों की ठंडक में बैठकर और संगृहीत भोजन पर भोज करे जिसे भंडारगृह में संगृहीत किया गया था। हमारा भविष्यव्यक्ता बहुत ही दूर हो सकता है, लेकिन हमें अभी भी याद है कि ये बातें सच हैं, और जैसा परमेश्वर ने हमें करने की आज्ञा दी है बिल्कुल वैसा ही करे, टेपो के साथ बने रहें।

आकर इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार अब तक के खाए हुए सबसे बेहतर धन्यवाद देने के भोज को लें, जब परमेश्वर की आवाज़ हमसे बात करती है संदेश: विवाह और तलाक 65-0221M।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

सभा ले पहले पढ़ने के लिए वचन:

संत मत्ती 5: 31-32 / 16: 18 / 19: 1-8 / 28:19
प्रेरितों के काम 2:38
रोमियों 9:14-23
पहला तीमुथियुस 2:9-15
पहला कुरिन्थियों 7:10-15 / 14:34
इब्रानियों 11:4
प्रकाशितवाक्य 10:7
उत्पत्ति 3 अध्याय
लैव्यव्यवस्था 21:7
अय्यूब 14:1-2
यशायाह 53
यहेजकेल 44:22