रविवार
20 अगस्त 2023
63-0322
पांचवी मोहर

प्रिय सिद्ध वचन दुल्हन,

परमेश्वर ने उसके अंतिम सामर्थ को भेजा है। उसने अपने महान उकाब को भेजा ताकि हमें हमारे पूर्व-पिताओं के मूल विश्वास की ओर वापस लौटाये। यह उकाब का युग है। अब कोई और पशु नहीं हैं। अब कोई और सन्देशवाहक नहीं हैं। अब कोई और मनुष्यों का झुण्ड नहीं है। बस इतना ही है। हम अंत में हैं। प्रकाशितवाक्य 10:7 की आवाज़ पहुँच चुकी है और उसने अपनी दुल्हन को बुलाने के लिए अपने महान भविष्यव्यक्ता उकाब का उपयोग किया है।

यदि आप रविवार को हमारे पास्टर को सुन रहे थे, परमेश्वर के महान उकाब को, तो आपने उन्हें यह कहते हुए सुना होगा जैसा उन्होंने हमें बताया था:

तुम वो झुण्ड हो जिन्हें उन सात गर्जनाओं में ले जाएगा; परमेश्वर का वही वचन, और काटेगा और छांटेगा और यहां तक कि आकाश को बंद करेगा। तुम बंद कर सकते हो, या यह कर सकते हैं, जो भी तुम करना चाहो। शत्रु तुम्हारे मुख से निकलने वाले वचन के द्वारा मारा जाता है, क्योंकि यह दोधारी तलवार से भी अधिक तेज है। तुम सौ अरब टन मक्खियों को बुला सकते हो यदि तुम चाहो तो। जो कुछ भी तुम कहोगे, वह घटित हो जायेगा, क्योंकि यह परमेश्वर का वचन है जो परमेश्वर के मुख से आ रहा है। यह उसका वचन है, लेकिन वह हमेशा ही इस पर काम करने के लिए मनुष्य का उपयोग करता है”।

मैं बटन को दबाकर चलाने के महत्व पर, भला इतना जोर कैसे दे सकता हूं; परमेश्वर ने जो उकाब भेजा है उसे सुनने के लिए? यह सन्देश बहुत ही महत्वपूर्ण है, बहुत ही सिद्ध है…इतना सिद्ध है कि वह इस पर एक दूत पर भी भरोसा नहीं कर सका। वहाँ कोई दूसरा मनुष्य नहीं था, मनुष्यों का कोई अन्य झुण्ड नहीं था, ऐसा कोई नहीं था जिसे वो इसे दे सके, उसके महान उकाब भविष्यव्यक्ता को छोड़।

हम इसके बारे में बात कर सकते हैं, इसे सिखा सकते हैं, यहां तक कि इसका प्रचार भी कर सकते हैं, लेकिन वहां केवल एक ही आवाज है जिसके पास “यहोवा यों कहता है,” वाला वचन है और आपको हर एक वचन पर अवश्य ही विश्वास करना है। केवल एक ही आवाज है जिस पर आप अपनी अनंत मंजिल को रख सकते हैं। परमेश्वर ने अपनी दुल्हन का नेतृत्व करने के लिए केवल एक ही आवाज को चुना है, और केवल उसकी दुल्हन के पास ही इसका प्रकाशन होगा।

केवल एक ही उकाब भविष्यवक्ता था जिसे उसने दुनिया की बुनियाद से डालने से पहले उसके सारे वचन को प्रकट करने के लिए चुना था…विलियम मेरियन ब्रंहम, और उसे, और केवल उसे ही, जो इस दिन के लिए परमेश्वर का उकाब संदेशवाहक है। उसे, और केवल उसे ही, परमेश्वर की दुल्हन का नेतृत्व करने के लिए भेजा गया था।

मेरी बुलावट, या किसी भी सेवक की बुलावट, ये केवल एक ही चीज है: कि आपको उसके पास ले जाये, परमेश्वर के महान उकाब के पास। वो एक जिसे उसने चुना। वो एक जिसे उसने अपने अग्नि के स्तंभ के द्वारा प्रमाणित किया। वो एक जिसे उसने चुना जब उसने किताब को खोला, और मोहरों को खोल दिया, और इसे नीचे धरती पर भेजा ताकि हम पर प्रकट करे, उसके लोगों पर प्रकट करे।

वे शब्द जो उसने टेप पर बोले वे उसके शब्द नहीं हैं, वे परमेश्वर के विचार हैं जिसे बोला गया है और उसकी दुल्हन को सुनने के लिए टेप पर रिकॉर्ड किए गया हैं; और केवल आपके पास, उसकी दुल्हन के पास इसका सच्चा प्रकाशन है।

दुल्हन, इस पर जरा सोचे! हम पहुंच चुके हैं। बस ऐसा ही है। वैज्ञानिक अनुसंधान ने इसे साबित किया है। वचन की पुष्टि ने इसे साबित किया है। और हम यहाँ पर हैं! और यह प्रकाशन परमेश्वर की ओर से आता है, और यह सत्य है। और क्योंकि आप इसकी पहचान देते हैं, हम उसके पूरी तरह से लौटाए गये बेटे और बेटियां हैं।

अब कोई सोच-विचार नहीं है। अब कोई भी प्रश्न नहीं है। हम उसकी सिद्ध वचन दुल्हन हैं। हम पहचानते हैं कि हम कौन हैं। परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा हम ही वो एक है, उसने अपने उकाब को सभी को सफेद वस्त्रों में दिखाया।

साहस बांधो दुल्हन। हम लगभग वहां पहुंच चूके है। हम इसे महसूस कर सकते हैं। यह अब हमारे लिए पहले से कहीं अधिक वास्तविक है। शत्रु हमसे घृणा करता है, लेकिन परमेश्वर हमसे प्रेम करता है। वो ना ही केवल हमारे साथ है, वो हम में है। हम उसके देहधारी वचन हैं।

वो शैतान को साबित कर रहा है, हम असफल नहीं हो सकते, और ना ही असफल होंगे। वहाँ पर केवल विश्वास और संदेह है। हमारे पास केवल विश्वास है। ना ही खुद पर, उसके वचनों में, और यह असफल नहीं हो सकते। क्यों? हम वो वचन हैं। परमेश्वर ऐसा कहता है!!

आपने उसे नहीं चुना, उसने आपको चुना है। भला शैतान आपके साथ कुछ भी कैसे कर सकता है, परमेश्वर ने आपको चुना है। उसने आपको चुना है क्योंकि वो जानता था कि आप उसके वचन पर विश्वास करने से असफल नहीं होंगे। शैतान आपसे कहता है, “लेकिन तुम असफल हो, असफल हो, असफल हो”…तुम सही हो, मैं अपने शरीर में असफल होता हूं, लेकिन मेरा धर्मीकरण हुआ है, और मैं हर एक वचन पर विश्वास करने से असफल नहीं होऊंगा।

हमें परमेश्वर के लिए परखा जाना है और परीक्षाओं से होकर गुजरना है, जिससे कि वह अपने और हमारे शत्रु को साबित कर सके कि… हम उसकी सिद्ध वचन दुल्हन हैं

होने पाए वो महान पवित्र आत्मा आपके घरों को, आपके कलीसियाओं को भर दे, या जहाँ भी आप हों, इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार, जब हम परमेश्वर के महान उकाब को प्रकाशन को लाते हुए सुनेंगे: पाँचवीं मोहर 63-0322

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

संदेश सुनने से पहले पढ़े जाने वाले वचन:

दानिय्येल 9:20-27
प्रेरितों के काम 15:13-14
रोमियों 11:25-26
प्रकाशितवाक्य 6:9-11 / 11:7-8 / 22:8-9