संग्रहीत पत्र
शनिवार, 3 अक्तूबर 2026

प्रिय मीकायाह के लोगों,

अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई क्रिया में आने के लिए तैयार है। परमेश्वर छह हज़ार से ज़्यादा सालों से अपने खास सैनिकों को चुन रहा हैं, और आपको उसकी महान सेना में होने के लिए पहले से ठहराया गया है और चुना गया है।

वो आपको तैयार कर रहा हैं और प्रशिक्षण दे रहा हैं, और लड़ाई का मैदान अब तैयार हो चुका है, बस आरंभ होने पर है। उसने न सिर्फ़ आपको अपनी महान सेना में शामिल होने के लिए चुना है, बल्कि अपनी सेना में एक मीकायाह भविष्यवक्ता के तौर पर होने के लिए चुना है।

वह समय आ चूका है, वह दिन आ चूका है; आपको हर एक शत्रु को हराने के लिए सीधे आग के खंभे से प्रशिक्षण मिलेगा। आपको हर एक दुष्ट आत्मा को खत्म करने के लिए क्या करना है, इस विषय में वचन-दर-वचन विशेष निर्देश मिलेंगे। यह आपके सामने आने वाली हर एक बीमारी और हर शैतान को ख़त्म कर देगा। कोई भी चीज़ आपके रास्ते में खड़ी नहीं हो पाएगी।

इस विशेष प्रशिक्षण के बाद, आप उसके वचन से इतने मज़बूत हो जायेंगे कि आप हर बुराई को बाहर निकाल फेंकेंगे। तर्क-वितर्क को निकाल फेंकेंगे। अंधविश्वासों को निकाल फेंकेंगे। चिंता को निकाल फेंकेंगे। बीमारियों को निकाल फेंकेंगे। पाप को निकाल फेंकेंगे। आप समझ जायेंगे कि आप इन सबसे ऊपर हैं, मसीह यीशु में जी उठे हैं, स्वर्गीय स्थानों में बैठे हुए हैं, और हर एक शैतान आपके पैरों के नीचे है। आप पूरी तरह से समझ जायेंगे और विश्वास करेंगे कि आप वचन हैं।

वो आपको सिखायेगा कि किन चीज़ों से सावधान रहना है। वो आपको निर्देशित करेगा कि यदि आपका शत्रु आपको यह विश्वास दिला दे कि आपका हथियार इतना शक्तिशाली नहीं है, तो वह आपको निहत्था कर देगा।

सैनिको, लेकिन हम अपने प्रशिक्षण को याद रखेंगे, और उस शैतान से कहेंगे: यह हम नहीं हैं, हम कुछ भी नहीं हैं। हमारा हथियार परमेश्वर का वचन है और यह हर एक शैतान को हरा देगा, कभी भी, किसी भी स्थान में, क्योंकि यह उसका वचन है, और उसने हमें प्रशिक्षण दिया है और यह प्रकट किया है कि अब हम ही उसका देहधारी हुआ वचन हैं। इसलिए, हम हार नहीं सकते है, हम परमेश्वर की ना हारने वाली सेना हैं।

दुनिया के इतिहास के सबसे महान दिनों में से एक दिन इस रविवार को होने जा रहा है। दुनिया भर में मीकायाह के लोग अपने महान सेनापति की आवाज़ के नीचे एक साथ जुड़ेंगे, जहाँ हम सब एक चित्त होकर इतने एक साथ जुड़े हुए होंगे कि कहीं भी संदेह की कोई छाया नहीं होगी।

फिर, यदि हम बस विश्वास करें, और हम विश्वास करते हैं, तो दुनिया भर में कोई भी कमज़ोर मनुष्य नहीं रहेगा। यदि हम बस उस एक खास चीज़ को ठीक कर लें, तो पवित्र आत्मा की इच्छा रखने वाला ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो उसे प्राप्त न करे, और यदि हम अपने स्थान पर दृढ़ बने रहें, तो आत्मा और शरीर दोनों अपने-आप ठीक हो जायेंगे। अभी सही समय है। हम ही वो लोग हैं। परमेश्वर की आत्मा ने हर एक शैतान के विरोध में दर्जे को ऊँचा किया है; हम उन्हीं में से एक हैं और हमें कोई रोक नहीं सकता!!

हम अपनी चेतनाओ के लिए मर चुके है, अपने तर्क-बुद्धि और उन सभी चीज़ों के लिए मर चुके हैं। हमारा जीवन छिपा हुआ है और हम यीशु मसीह के नाम में गाड़े गए हैं, और उसके साथ जी उठे हैं। और जहाँ वो हैं, वहीं हम भी हैं।

शैतान, हमने तुझ पर बार-बार यह कहकर प्रहार करते हुए अपना रास्ता बना लिया है “यहोवा यों कहता है। यहोवा यों कहता है। यहोवा यों कहता है।” अंत में हमें कुछ ताज़ी हवा की महक महसूस हो रही है। “यहोवा यों कहता है।” शैतान, यहाँ हम आ रहे हैं; हमने अपना सिर अब बाहर निकाल लिया हैं। “यहोवा यों कहता है, तू पराजित हो चूका है।”

हम शैतान को किससे हराते हैं?

वचन से!
आइए हम इसे कहें; वचन से! वचन से! वचन से!!

और भी प्रशिक्षण के निर्देश

अब जब शत्रु प्रहार करता है और कहता है कि तुम्हें यह करना होगा, तुम्हें वह करना होगा, तुम किसी काम के नहीं हो, तुम योग्य नहीं हो, तुम चंगे नहीं हुए हो, तुम्हारी समस्यायें वैसी ही हैं... तो आप क्या करोगे?

“मुझसे दूर हो जा।“ प्रहार! आप वचन से उसे काट देते हैं। चाहे वह दुष्ट आत्मा हो, शत्रु हो, बीमारी हो, रोग हो, या ये कुछ भी हो, उस वचन को लें और तलवार की तरह चलायें। और यदि पहली बार वार करने पर, वह न हिले, तो फिर से वार करें, और फिर से वार करें, और फिर से वार करें।

हम बस इस आधार पर वचन को स्वीकार करते हैं कि, “परमेश्वर ने ऐसा कहा है,” और यह हमारे और उसके बीच एक धारा को बना देता है। हमारे और उसके बीच रास्ता खुल जाता है। हम कहते हैं, “मुझे नहीं पता कि यह मुझे कब मिलेगा, लेकिन यह मुझे मिलेगा ही मिलेगा। परमेश्वर ने ऐसा कहा है। हर एक संदेह जा चूका है... अब तो हमें अपने संदेहो पर भी संदेह हो रहा है।“

हम शैतान का सामना करते हैं और परमेश्वर के वचन को लेते हैं। चाहे मुझे कुछ सनसनी महसूस हो या कोई सनसनी न हो, चाहे कुछ भी हो जाए, परमेश्वर ने ऐसा कहा है। बस, इससे बात खत्म हो जाती है।

सैनिकों, इन आदेशों का अक्षर दर अक्षर पालन करो। जब शत्रु प्रहार करे तो इन वचनों को दोहराओ। ये तुम्हारे वचन नहीं हैं, ये उसके वचन हैं, और उसके वचन कभी विफल नहीं हो सकते। उसने हमें अपना वचन बनाने के द्वारा अपने वचन का उपयोग करने की शक्ति दी है। जब शैतान प्रहार करे, तो उसे अपने आदेश पढ़कर सुनाओ।

हमारे सेनापति के निर्देश

यहाँ है वो जो मैं चाहता हूँ कि आप बिल्कुल ऐसा ही करें।

इस शपथ को दोहरायें और सम्पूर्ण छुटकारे के लिए हर वचन पर विश्वास करें।

शैतान, दूर हट! मैं यहाँ से बाहर आ रहा हूँ।

मैं अब और यहाँ पर पड़ा नहीं रहूँगा। मैं अब और यहाँ पर बैठा नहीं रहूँगा। मैं अब इस पुराने शैतान की ज़मीन पर नहीं रहूँगा। आज सुबह मैं अंडे को चोंच से मारते हुए अपने रास्ते को बनाकर बाहर आ रहा हूँ।

मैं एक उकाब हूँ। आमीन! हाल्लेलुय्याह!

उसके बाद मैं चाहता हूँ कि आप ऐसा करें:

इसे ज़ोर से कहें, “यहोवा यों कहता हैं। यहोवा यों कहता हैं। यहोवा यों कहता हैं।“

अपने मन को खोलें और कहें, “आपका वचन सत्य है।“

हे प्रभु, मैं इस बात पर ध्यान नहीं दूँगा कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है, या कोई और, या मैं खुद क्या कहता हूँ। मैं रुक रहा हूँ, मैं अपने मन के हर मार्ग को बंद कर रहा हूँ, उन सारे हलचल, संदेहो और अविश्वास को बाहर निकाल रहा हूँ जो हमेशा मुझमें थे। मेरी हर एक भावना, मेरी हर एक बीमारी, और बाकी की हर एक चीज जो हमेशा मुझमें थी, मैं उन सबको बाहर निकाल रहा हूँ। मैं उन सबसे आगे निकल रहा हूँ। मैं सीधे अपनी आत्मा की ओर आ रहा हूँ।

आपका विश्वास और ऊँचा और ऊँचा होता चला जाएगा। फिर उससे कहे, हे प्रभु, नीचे आ जाए। आपने कहा था कि आपने मुझे अपनी मर्ज़ी से चुनने की आज़ादी दी है।“

“हाँ, मेरे बेटे, तुम्हें है।"

तो ठीक है, मैं अपने हदय और मन को खोलता हूँ।

“अंदर आये, प्रभु यीशु।“

विश्वास को थाम लो, आत्मा की उस तलवार को, यहोवा यों कहता है।

चिल्लाये, “हाल्लेलुय्याह!” आमीन।

फिर अपने सामने मौजूद हर एक शत्रु को काट गिराओ। आमीन। बस यही करना है। हर शत्रु को काट डालो। यदि कोई डरावनी आत्मा तुम्हें परेशान कर रही है... तो प्रभु के वचन से उस चीज़ को काट डालो।

सैनिक, तुम्हारे लिए आखिरी निर्देश।
शत्रु से कहो:

“मुझसे दूर हो जा।“ प्रहार!

आप वचन से उस पर वार करो। चाहे वह दुष्टात्मा हो, चाहे शत्रु हो, चाहे बीमारी हो, चाहे रोग हो, ये कुछ भी हो, उस वचन को लो और तलवार से वार करो। और यदि पहली बार वार करने पर वह न हिले, तो फिर से वार करो, और फिर से, और फिर से। और तब तक वार करो जब तक आप उसमें छेद न कर दो, जैसे कोई छोटा चूज़ा चोंच मार कर अंडे से बाहर आता है; या उकाब, जो आप हो। बीमारी के उस पुराने अंडे की खोल को अपने आप से चोंच मार कर बाहर निकलो। अपना रास्ता बनाओ और कहो, “हाल्लेलुय्याह!

अगला कौन है?” आमीन। यही लड़ाई है। यही सैनिक है। यही क्रूस का सैनिक है। हाँ, महाशय। हर एक शत्रु को हरा दो। क्यों? क्यों?

हम अब्राहम के पहले से ठहराये हुए, शाही बीज हैं।

महिमा हो, हर एक शत्रु हार गया है। ऐसी कोई चीज़ नहीं है जो परमेश्वर के वचन के सामने खड़ी हो सके, और हम परमेश्वर का वचन हैं। हम उसका शाही बीज हैं और हर एक प्रतिज्ञा हमारी है।

वह दिन आ पहुंचा है, दुल्हन हर वचन पर विश्वास करती है और उसके अनुसार काम करती है। हमने उसके वचन को सुनने के द्वारा और उस पर विश्वास करते हुए खुद को तैयार किया है।

यदि आपको किसी चीज़ की ज़रूरत है, यदि आप पवित्र आत्मा से भरना चाहते हैं, यदि आप चंगाई को पाना चाहते हैं, यदि आप चाहते हैं कि हर एक दुष्टात्मा निकल जाए, यदि आप मसीह की दुल्हन बनना चाहते हैं, तो यही वो समय है, और उसकी आवाज़ को सुनना और उस पर विश्वास करना है तो यही वो स्थान है।

यदि आप इन चीजों की इच्छा रखते हैं और प्रभु की उपस्थिति में रहना चाहते हैं, पहले से कहीं ज़्यादा नजदीक, तो रविवार की दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समय के अनुसार हमारे साथ जुड़ें। हमारा चार-सितारों वाला जनरल अपनी शक्तिशाली मीकायाह दुल्हन को निर्देशित करेगा कि कैसे हर दुष्टात्मा और हर एक शत्रु को हराया जाये, कैसे आज़ाद होना है, पवित्र आत्मा से भरना है, और उसके जल्द आगमन के लिए तैयार होना है।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

संदेश: सबसे बड़ी लड़ाई जो कभी लड़ी गई। 62-0311

वचन:

1 पतरस 5: 8-10
इफिसियों 6:10-17
दानिय्येल 12: 1-7

 

 

शनिवार, 26 सितंबर 2026

प्रिय परमेश्वर के गुणों,

आप परमेश्वर के वचन का वो प्रकटीकरण हैं जिसकी प्रतिज्ञा इस दिन के लिए की गयी थी।

आप हमेशा से थे। आप परमेश्वर के बेटे और बेटियाँ बनने वाले नहीं हैं, बल्कि आप अभी हैं; क्योंकि परमेश्वर, जो दया में धनी है, उसने आपको आदि से ही अपने विचारों में रखा था।

इससे पहले कि वो यहाँ धरती पर देहधारी होता; इससे पहले कि कुछ भी अस्तित्व में होता, आप उसके गुणों में से एक थे। वह जानता था कि आपका नाम क्या होगा। वह जानता था कि आपके बालों का रंग क्या होगा। वह आपके बारे में सब कुछ जानता था।

फिर, जब आपने उसकी आवाज़ को अपने सामने गूँजते हुए सुना, तो आपमें कुछ ऐसा था जो बस ज़ोर से चिल्ला उठा; आप जानते थे कि आप कहाँ से आए हैं और आप उसके लिए आए है। आप जानते थे कि वही सत्य है। आप जानते थे कि आज के लिए परमेश्वर का प्रदान किया हुआ यही मार्ग है क्योंकि वह बीज हमेशा से आपमें था।

वह अब हमें उकाब के पंखों पर उठा कर ले जा रहा है। वचन हमें बताता है कि वह हमेशा अपने भविष्यव्यक्ताओ की तुलना उकाब से करता है। विलियम मैरियन ब्रंहम इस दिन के लिए परमेश्वर का प्रमाणित उकाब संदेशवाहक है। वही उकाब के पंख हैं जिन पर उठाकर हमें प्रतिज्ञा के देश तक ले जाया जाएगा, क्योंकि वो, परमेश्वर का उकाब भविष्यव्यक्ता, परमेश्वर का संदेश लिए हुए, बाहर बुला रहा है और उसके वचन को बोलते हुए, और उसकी दुल्हन को सिद्ध कर रहा है।

हम परमेश्वर के पीछे-पीछे चल रहे हैं जब हम विलियम मेरियन ब्रंहम के पीछे-पीछे चल रहे है जो उसके छुटकारे के संदेश के साथ हैं। और बाईबल ने कहा कि, “...जिन्होंने विश्वास नहीं किया, वे उनके साथ नष्ट नहीं हुए ।“ क्योंकि परमेश्वर उनके प्रति दया में धनी था; क्योंकि वे उसकी आज्ञाओं का पालन कर रहे थे।

परमेश्वर चाहता है कि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करें, और उसकी आज्ञाओं में कहा गया है: मैं तुम्हारे लिए परमेश्वर की आवाज़ हूँ। केवल वही बोलो जो उन टेपों पर बोला गया है। मेरी आवाज़ ही एकमात्र ऐसी आवाज़ है जो अचूक वचन को बोलती है। इसे सिद्ध रूप से बोला गया है और आप मेरी आवाज़ से उन्हें सिद्ध रूप से ग्रहण करते हैं। इस प्रकार, टेपों पर परमेश्वर की आवाज़ ही वह सब है जिसकी तुम्हें आवश्यकता है, क्योंकि मैंने, अपनी दया में धनी परमेश्वर ने, इसे आपके लिए प्रदान किया गया है। यह आज के दिन के लिए मेरे द्वारा प्रदान किया गया मार्ग है।

दया में धनी परमेश्वर ने आपको चुना और आपको पहले से ठहराया कि आपको वह प्रकाशन मिले और जिससे कि आप उस आवाज़ को सुन सकें। दया में धनी परमेश्वर जानता था कि इस अंतिम समय में, जब बहुत गलत धारणायें होंगी और संदेश की बहुत सी भिन्न-भिन्न आवाज़ें और अनुवाद होंगे, तो हमें एक ऐसी सिद्ध आवाज़ और सिद्ध मार्ग की आवश्यकता होगी जिस पर जाकर हम वचन दर वचन खुद के लिए सुन सके कि वे अपनी दुल्हन से असल में क्या कहना चाहता है।

आप बस किसी और की कही बात को नहीं ले सकते। आपको वही लेना होगा जो परमेश्वर ने कहा है। उसने कहा, “हर एक मनुष्य की बात झूठी, और मेरा वचन सच्चा ठहरे।“

इसलिए, अपनी दया में धनी परमेश्वर ने एक ऐसा मार्ग प्रदान किया है जिससे उसकी दुल्हन साल के 365 दिन, 24 घंटे चालू करने के बटन को दबाकर उसकी आवाज़ को सुन सके, और परमेश्वर की आवाज़ को सीधे-सीधे अपने ह्रदय में सुनने के द्वारा जिलायी जा सके।

हम उसके देहधारी वचन हैं। हमारे पास कोई सामर्थ नहीं है, लेकिन उसने हमें अपना अधिकार दिया है। हममें से हर एक के पास यह है। यदि आप इसे ठुकराते हैं, तो आप वहीं बने रहेंगे जहां अभी हैं। लेकिन यदि हम इसे स्वीकार करते हैं, तो यह अत्यंत बहुतायत से काम करेगा, क्योंकि परमेश्वर अपनी दया में धनी हैं।

और जब कोई पुरुष या महिला, मैं परवाह नहीं करता कि आप किस अवस्था में हैं, आपके पास परमेश्वर का अधिकार हैं, एक प्रतिज्ञा के ज़रिए, क्योंकि वो धनी हैं और उसने अत्यंत बहुतायत से काम करने की प्रतिज्ञा की है। “यदि तुम इस पहाड़ से कहो, ‘हट जा,’ और अपने हदय में संदेह न करो, लेकिन विश्वास करो कि जो तुमने कहा है वह पूरा होगा, तो तुमने कहा है वह तुम्हारे पास हो सकता है।“ आपके पास सामर्थ नहीं है, लेकिन आपके पास अधिकार है।

दुल्हन को केवल आज के लिए प्रदान किये गए उसके सिद्ध वचन को सुनने के द्वारा सिद्ध और एकजुट किया जा सकता है: अर्थात उसकी आवाज। यही एकमात्र आवाज़ है जो दुल्हन को एकजुट और सिद्ध कर सकती है। यही एकमात्र आवाज़ है जिसे परमेश्वर ने बताया है कि हमें सुनना और उसका पालन करना ही है। मूसा की तरह, भाई ब्रंहम जानते थे कि उसे ही हम बच्चों को प्रतिज्ञा किये हुए देश में ले जाने के लिए चुना गया था क्योंकि प्रतिज्ञा उसे दी गई थी। और उसे ही हमें प्रतिज्ञा किये गए देश में लेकर जाना था।

हमारे भविष्यव्यक्ता उकाब ने हमें प्रतिछायाओं के माध्यम से सिखाया। पुराना नियम नए नियम की छाया थी। उसने हमें बताया कि हमें कितना सावधान रहना चाहिए और इस अंतिम समय में किन बातों के लिए देखना चाहिए। उसने हमें कोरह की आत्मा, दातान और उनके अविश्वासी लोगों के झुण्ड के बारे में चेतावनी दी, क्योंकि उन्होंने नकल करने की कोशिश की थी। उन्होंने परमेश्वर के योजना में कुछ और डालने की कोशिश की थी।

उन्हें एक व्यक्ति की योजना पसंद नहीं थी। उन्हें यह पसंद नहीं था। उन्हें कुछ न कुछ करना था। कोरह ने कहा, “क्यों, तुमसे भी और अधिक पवित्र लोग हैं, मूसा। तुम ऐसा व्यवहार करते हो जैसे तुम ही समुद्र तट पर एकमात्र कंकड़ हो।“ और कहा, “मैं—मैं... तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। यहाँ और भी लोग हैं।“

भाइयों और बहनों, मैं इन बातों को कहते हुए और इन बातों का हवाला देते हुए कलीसियाओं को अलग करने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ, पवित्र आत्मा ही इस अलगाव को कर रहा है। इस संदेश को सुनें जिसे हम सुनने जा रहे हैं। भविष्यव्यक्ता ही वो एक है जो दुल्हन को चेतावनी दे रहा है कि उसे किन बातों से सावधान रहना चाहिए। वह हमें बता रहा है कि उस आत्मा ने तब क्या किया था, और हमारे समय में फिर से क्या करेगा।

ये सच है, मैं लोगों को पांच प्रकार की सेवकाई के इर्द-गिर्द एकजुट करने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ; वे दुल्हन को एकता में नहीं ला सकते। मैं उन्हें परमेश्वर के शुद्ध, बिना मिलावट के वचन के इर्द-गिर्द एकजुट करने की कोशिश कर रहा हूँ, यही एकमात्र आवाज़ है जो दुल्हन को एकता में ला सकती है।

आज भी हम यही बातें सुनते हैं कि भाई ब्रंहम अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो इस संदेश का प्रचार कर सकते हैं; हमें भी इस संदेश का प्रचार करने के लिए बुलाया गया है। सच है कि उन्हें बुलाया गया है, लेकिन वे उस आवाज़ को सुनने और इसे विश्वास करने के महत्व को नहीं पहचान पाते है कि यह एक ही मनुष्य का संदेश है। वे अपने कलीसिया में परमेश्वर की आवाज़ को न चलने के लिए बहाने बनाते हैं और अपनी सेवकाई को ज़्यादा महत्व देते हैं।

और बाईबल कहती है, “और वे बालाम की राह पर चले, और कोरह के विरोध के कारण नष्ट हो गए।“ विरोध के कारण नष्ट हो गए! कोरह का विरोध क्या था? “क्यों, तुम, सोचते हो कि तुम ही अकेले पवित्र मनुष्य हो? क्यों, परमेश्वर... हम सब पवित्र हैं। पूरी कलीसिया पूरी तरह सही है। हर कोई... हम सब को एक साथ होना है, यही है जो हमें करना चाहिए।“ यहीं पर वे नष्ट हो गए, ठीक इसी बात के कारण। और सचमुच हम भी इसके हकदार थे। हम भी ऐसा होने के हकदार थे।

यह संदेश, अर्थात उसकी आवाज़ ही, एकमात्र ऐसी आवाज़ है जो स्पष्ट रूप से बोली गई है और जिसे दुल्हन स्पष्ट रूप से ग्रहण कर रही है। विश्वासयोग्य सेवकाई का काम लोगों को संदेश का प्रचार करने और उसका हवाला देने के द्वारा उस आवाज़ के साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। लेकिन सिर्फ़ इसका प्रचार ही नहीं करना है; उन्हें इसे अपनी कलीसियाओं में चलाना चाहिए और अपने लोगों को बताना चाहिए कि यह सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ है, जिससे कि दुल्हन स्वयं परमेश्वर की आवाज़ को सुन सके।

परमेश्वर की आवाज़ सुनने से बढ़कर कुछ भी नहीं है। टेप पर मौजूद अभिषेक से बढ़कर कोई अभिषेक नहीं है। टेप पर मौजूद परमेश्वर की आवाज़ के अलावा दुल्हन को एकता में लाने का कोई और मार्ग नहीं है। चालू करने के बटन को दबाने और हर एक वचन पर विश्वास करने के अलावा कोई और सिद्ध मार्ग नहीं है। यह सचमुच परमेश्वर है, जो अपनी दुल्हन के प्रति अपनी दया में धनी है। यह आज के लिए उसके द्वारा प्रदान किया गया सिद्ध मार्ग है।

मैं आपको इस रविवार को जेफरसनविले के समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे हमारे समय के सबसे महान अभिषेक के नीचे आने और एक होने के लिए आमंत्रित करता हूँ। जब हम परमेश्वर को बोलते और अपने बच्चों को सिद्ध वचन सिखाते हुए सुनेंगे, इस संदेश को लाते हुए: परमेश्वर दया में धनी है 65-0119

भाई जोसफ ब्रंहम

 

पढ़ने के लिए वचन: इफिसियों 2:1-5

 

 

शनिवार, 19 सितंबर 2026

प्रिय उनमें से एक,

जब लोग हमसे पूछते हैं:

सवाल: क्या आप उन टेप के “बटन को दबाकर” चलाने वाले लोगों में से हैं जो विश्वास करते हैं कि परमेश्वर ने विलियम मेरियन ब्रंहम को परमेश्वर की दुल्हन को बाहर बुलाने के लिए भेजा था?

जवाब: हाँ, मैं उन्हीं में से एक हूँ।

सवाल: क्या आप उन टेपों पर बोले गए हर एक वचन पर विश्वास करते हैं?

जवाब: प्रभु की स्तुति हो, मैं उन्हीं में से एक हूँ।

सवाल: तो क्या आप यह भी विश्वास करते हैं कि मसीह की दुल्हन होने के लिए आपको अवश्य ही बटन को दबाकर चलाना होगा और उसकी आवाज़ को सुनना होगा?

जवाब: महिमा हो, मैं बिल्कुल ऐसा ही हूँ, मैं दिल से ऐसा ही हूँ... मैं उन्हीं में से एक हूँ।

सवाल: क्या आप मुझे बता रहे हैं कि आप विश्वास करते हैं कि आप उसके चुने हुए, नियुक्त किये गए, शाही बीज हैं जिसे दुनिया की बुनियाद डाले जाने से पहले ही उसके वचन पर विश्वास करने और उसकी दुल्हन होने के लिए चुना गया था, और आप उसकी दृष्टि में बिना किसी पाप के सिद्ध हैं, और आपको बस कोई भरमा नहीं सकता?

जवाब: हाल्लेलुय्याह, आपने सही समझा, 110% मैं ही हूँ, मैं उन्हीं में से एक हूँ।

खुद यीशु के अनुसार, हम उसके वचन का अनुवाद हैं। राज्य की संतान। पवित्र आत्मा का प्रकटीकरण। इस युग के राज्य का बीज।

क्या आप जानते है? अब समय आ गया है कि हर कोई ठीक-ठीक जान जाए कि हम कौन हैं जिससे कि कोई गलतफहमी न रहे। हम परमेश्वर को उसके भविष्यव्यक्ता के जरिये से बोलने देंगे और आपके लिए सब कुछ स्पष्ट कर देंगे।

वही सामर्थ जिसने बोलकर दुनिया को अस्तित्व में लाया, वो सामर्थ उन लोगों में है जिनके पास पवित्र आत्मा है। यह सच है। पुरुष और महिला, अब समय आ गया है कि हम जान जाये कि आप कौन हैं। शैतान आपको छिपाने की कोशिश कर रहा है, आपसे कह रहा है कि आप कोई डरे-सहमे हुए कुछ तो हैं। आप ऐसे नहीं हैं। आप परमेश्वर के बेटे और बेटियाँ हैं।

दैविकता स्वर्ग में नहीं है, ये आपमें है। हाल्लेलुय्याह!

जवाब: दैविकता स्वर्ग में नहीं है, वह हममें से हर एक के अंदर जीवित है और वास करती है!

हर नए दिन के साथ, हर एक साँस के साथ जो हम लेते है, वो प्रकाशन जो उसने हमें दिया है कि हम कौन हैं ये और भी बढ़ता और बढ़ता जा रहा है। हम देह में वास करने वाले जीवित वचन हैं।

हम यह इसलिए जानते हैं क्योंकि उसने हमें वह प्रकाशन दिया है जिसे उसने हमारे समय में भेजा था; जिसके विषय में परमेश्वर ने खुद कहा कि वो प्रकाशितवाक्य 22 में उसके वचन का प्रचार करने और शिक्षा देने के लिए उसे भेजेगा।

मुझ यीशु ने अपने दूत को भेजा है ताकि वह कलीसियाओं में तुम्हें इन बातों की गवाही दे।

उसने अपने दूत को भेजा: विलियम मेरियन ब्रंहम ताकि उसी कलीसियाओं में बोले...मेरे मित्र, इसका मतलब है कि अपनी कलीसियाओं में टेप को चलाये। इसके लिए किसी प्रकाशन की ज़रूरत नहीं है, आपको बस इसे समझना है।

वचन के अनुसार, यह दुनिया के इतिहास का सबसे भरमाने वाला समय है। सच और झूठ की आत्मायें इतनी निकट होंगी कि यदि संभव हो, तो वे चुने हुए लोगों को भी भरमा देती।

परमेश्वर ने कलीसियाओं के लिए अपना दूत भेजा। उसकी आवाज़ हमारी पहुँच में है या बड़ी आसानी से उपलब्ध है। उसने जो कुछ बोला हम उसे वचन-दर-वचन सुन सकते हैं। इसके लिए किसी स्पष्टीकरण या अनुवाद की ज़रूरत नहीं है; दुल्हन को केवल इतना करना है कि चालू करने के बटन को दबाये और विश्वास करे।

उसने हमें चेतावनी दी कि टेप में एक भी अक्षर या बिंदु को न बदलें। अपनी समझ या अपने विचार न डालें, बस मेरी आवाज़ सुनें और विश्वास करें। आज तक ऐसा संभव नहीं था; लेकिन आज यह संभव है क्योंकि यह आज के लिए परमेश्वर का प्रदान किया हुआ मार्ग है।

हमने अभी सात कलीसिया युगों के बारे में सुना और किस तरह से हर युग में ऐसी आत्मायें उठीं जिससे कि लोगों को सच्चे वचन से दूर करे। किस तरह से हर युग में, संदेशवाहक के जाने के बाद, उन्होंने लोगों को किसी मत-सिद्धांत या किसी शिक्षा की ओर मोड़ने की कोशिश की; उन्हें अपनी ओर और मनुष्य के विचार की ओर ले गए।

आज वे हमारे प्रभाव को खत्म करने की कोशिश करते हैं और कहते हैं, “ओह, वे विश्वास करते हैं कि टेप ही सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ है जिसे आपको अवश्य ही सुनना चाहिए। आपको अपनी कलीसिया में टेप चलाने चाहिए... यह बेकार की बात है। भाई ब्रंहम ने यह नहीं कहा कि कलीसिया में टेप चलाओ। अब तो ये सेवकाई की आवाज़ है जिसे आपको सुनना चाहिए।“

मेरे लिए, यही विरोध का बीज है! आपको अवश्य ही चालू करने का बटन दबाना चाहिए और अपनी कलीसियाओं में परमेश्वर की आवाज़ को सुनना चाहिए क्योंकि यही वह एकमात्र आवाज़ है जिसे खुद परमेश्वर ने प्रमाणित किया है। परमेश्वर के बोले गए हर एक वचन को आपको पालन करना ही है।

मुझ यीशु ने अपने दूत को भेजा है ताकि वह कलीसियाओं में तुम्हें इन बातों की गवाही दे।

वह प्रमाणित किया गया दूत हमारी कलीसिया में बोलता है, इसलिए मैं आपको आमंत्रित करता हूँ कि आप हमारे साथ जुड़ें और उस आवाज़ को सुनने के लिए दुनिया भर से उसकी दुल्हन के साथ जो जेफरसनविले समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे जुड़ेगी, और सुनेगी: 65-0118 – “विरोध का बीज” ।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 

शनिवार, 12 सितंबर 2026

मसीह की प्रिय दुल्हन, आइए हम सब मिलकर रविवार को जेफरसनविले के समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे लौदिकियन कलीसिया युग संदेश सुनें।

भाई जोसफ ब्रन्हम

 

 

शनिवार, 5 सितंबर 2026

मसीह की प्रिय दुल्हन, आइए हम सब मिलकर रविवार को जेफरसनविले के समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे 60-1211M दस कुवारियाँ और एक लाख चौवालीस हज़ार यहूदी सुनें।

भाई जोसफ ब्रंहम