प्रिय सिद्ध विश्वास के विश्वासियों,
हर एक दिन हमारे ह्रदय बड़ी अपेक्षा के साथ अधिक धड़कते हैं। हम उसके शीघ्र आगमन की घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सारे डर दूर हो गये है। अब कोई सोच-विचार करना नहीं है कि, “क्या हम उसकी दुल्हन हैं”? यह हमारे ह्रदय में इस तरह से लंगर हो गया है जैसे पहले कभी नहीं था, हम उसकी दुल्हन हैं।
हम स्वर्गीय वातावरण में उठा लिए गये हैं, यीशु मसीह की सेवकाई से सुन रहे हैं, जो उसकी कलीसिया में फिर से देहधारी हुआ है। इस संदेश को परमेश्वर के वचन के द्वारा इतना पूरी तरह से प्रमाणित किया गया है, कि यह कोई मनुष्य नहीं हो सकता है, यह परमेश्वर ही होगा जो अपनी दुल्हन से होठों से कानों में सीधे बात कर रहा है।
हम विश्वास करते है कि यह कोई मनुष्य नहीं है जो इन टेपों पर हमसे बात कर रहा है, यह परमेश्वर है।
मैं क्या कहने का प्रयास कर रहा हूं, “अपने भरोसे को कभी न खोना।” शैतान को मेरे बारे में बुरा न बोलने दे; क्योंकि, बहुत कुछ है। लेकिन आप उस भरोसे को बनाए रखें; क्योंकि, यदि आप भरोसा नहीं करेंगे, तो ऐसा नहीं होगा। मुझे एक मनुष्य के रूप में मत देखो; मैं एक मनुष्य हूं, मैं गलतियों से भरा हूं। लेकिन उसकी ओर देखो कि मैं उसके बारे में क्या बोल रहा हूँ। यह वही है। वही वो एक है।
उस चीज पर आपको भरोसा और विश्वास होना चाहिए जो वो कहता है, या तो ऐसा नहीं होगा। हम परमेश्वर के भविष्यव्यक्ता को एक मनुष्य के रूप में नहीं देखते हैं, जैसा कि बहुत लोग सोचते हैं कि हम ऐसा देखते है। हम मनुष्य शरीर के पर्दे के पीछे हैं, और हम जो कुछ भी देखते और सुनते हैं वो है परमेश्वर मनुष्य के होठों के जरिये से बोल रहा है, और हम भरोसा करते हैं और हर एक वचन पर विश्वास करते हैं।
यही आज के लिए यीशु मसीह का प्रकाशन है। यह विश्वास करना कि यह परमेश्वर है, ना ही कोई मनुष्य, जो टेप पर बोल रहा है। यदि आप इसे चूक गए है, मेरे मित्र, तो आप इस घडी के संदेश को चूक गए है और आप दुल्हन नहीं हो सकते है।
शैतान उस पर अपने अनुवाद को डालता है, और 99% वो संदेश को ठीक वैसे ही हवाला देता है या उल्लेख करता है जैसे उसने हव्वा के लिए किया था, लेकिन हव्वा को वचन के साथ बने रहने की आज्ञा दी गई थी; आदम ने हव्वा को जो बताया यह वही था जो परमेश्वर ने कहा है, न कि वो जो किसी और ने कहा है। उसे परमेश्वर की आवाज़ के साथ बने रहना था।
यह अब तक का सबसे महान दिन है जिसे दुनिया ने कभी जाना है। यीशु मसीह का जीवन, जो उसके भविष्यव्यक्ता के जीवन में जीया और स्वयं को प्रकट किया, जो अब देह में, हम में जी रहा है, जो उसकी दुल्हन है।
हम बिल्कुल ठीक वही कर रहे हैं जो उसने हमें करने की आज्ञा दी थी: टेपों पर परमेश्वर की आवाज के साथ बने रहने के द्वारा वचन के साथ बने हुए है। यह आज के लिए परमेश्वर की टेप की सेवकाई और योजना है।
यदि आप वास्तव में विश्वास करते हैं कि विलियम मेरियन ब्रंहम परमेश्वर का चुना हुआ सातवां दूत संदेशवाहक था, जिसे परमेश्वर ने बोलने और वचन में छिपे सारे रहस्यों को प्रकट करने के लिए चुना था, जो इस पीढ़ी के लिए परमेश्वर की आवाज है, वो एक व्यक्ति जिसके पास विश्वास था जैसा किसी अन्य व्यक्ति के पास नहीं था, वो एक जिसे प्रभु के दूत ने बताया, “यदि तुम लोगों को अपने ऊपर विश्वास दिलाते हो, तो तेरे प्रार्थनाओं के सामने कुछ भी नहीं टिकेगा”, तो यह रविवार एक लाल अक्षर वाला दिन होगा जैसा कोई अन्य नहीं हुआ।
ऐसा कुछ भी नहीं है जो कभी इस संदेश के प्रकाशन को हमसे छीन सके, कुछ भी नहीं। हम इस पर कभी भी संदेह नहीं कर सकते। यदि उसने इसे कहा है, तो हम इस पर विश्वास करते हैं। हो सकता है हम इसे पूरी तरह से न समझें, लेकिन फिर भी हम इस पर विश्वास करते हैं।
यीशु ने स्वयं हमें बताया: “जो तुम में है उससे बढ़कर है जो संसार में है।” इसे हमारे ह्रदय की गहराई में जाने दो। उसकी आत्मा हममें वास करती है। क्या हम इसे पूरी तरह से समझ सकते हैं?ठीक अभी, जब आप यह पत्र को पढ़ रहे हैं, पवित्र आत्मा, स्वयं परमेश्वर, अग्नि का स्तंभ, हमारे अंदर जीवित है और वास कर रहा है? हम कैसे जानेगे कि यह सच है? परमेश्वर ने ऐसा कहा है!!
शैतान हमें निरंतर बता रहा है कि हम बहुत ही असफल हैं। और वो सही हैं, हम असफल हैं। वह हमें याद दिलाता है, हम वहां नहीं हैं जहां हमें वचन में होना चाहिए। फिर भी, हम नहीं हैं। हम उन कामों को करते हैं जिन्हें हम करने से बेहतर जानते हैं। हमें क्षमा करें प्रभु, वो सही है।
लेकिन यहाँ तक हमारी सारी गलतियों, हमारी सारी कमजोरियों, हमारी सारी विफलताओं के बावजूद, इस सच्चाई को नहीं बदलता है कि, हम दुल्हन हैं। हम हर एक वचन पर विश्वास करते हैं!
हम अपने खुद की ओर नहीं देख रहे है या हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम एक मिट्टी हैं। हम बस इतना ही जानते हैं कि उसने हमें चुना है और हमें अपने वचन का प्रकाशन को दिया है और कोई भी उस प्रकाशन को हमसे छीन नहीं सकता है। यह हमारे हृदय और प्राण में बसा हुआ है।
उसने हमें बताया कि हमारे पास सिद्ध विश्वास को होना है। प्रभु, हम आपके वचन पर सिद्ध विश्वास को रखते हैं। हमें उस पर विश्वास है जो आपके भविष्यवक्ता ने यहोवा यों कहता है होने के लिए कहा था। यह उसके शब्द नहीं है, लेकिन यह हमारे लिए आपके वचन है।
आपके भविष्यव्यक्ता ने हमें बताया कि जिस किसी चीज की हमें आवश्यकता है, यदि हम केवल विश्वास करेंगे, और आपके वचन पर विश्वास करेंगे, तो हमें वह सब कुछ मिल सकता है जिसकी हमें आवश्यकता है। हम विश्वास करते है।
प्रभु, मैं एक आवश्यकता में हूं। मैं आपके वचन पर पूरे विश्वास के साथ आपके सामने आ रहा हूं, क्योंकि यह विफल नहीं हो सकता। लेकिन आज, प्रभु, मैं न ही केवल अपने विश्वास के साथ आपके सामने आ रहा हूं, लेकिन उस विश्वास के साथ भी आ रहा हूं जो आपने अपने सामर्थी सातवें दूत संदेशवाहक को दिया था।
हे प्रभु परमेश्वर, मैं आपसे हमारे प्रति दयावंत होने के लिए मांगता हूं। और होने पाए हर एक स्त्री और पुरुष जो यहाँ उपस्थित बैठे हुए है, जो किसी भी प्रकार की बीमारी या पीड़ा से पीड़ित है; और जैसे की मूसा ने अपने आप को लोगों के लिए दरार में डाल दिया, आज रात मैं अपने हृदय को आपके सामने रख देता हूं, प्रभु। और पुरे विश्वास के साथ जो मेरे पास है, जो कि आप पर है, जिसे आपने मुझे दिया है, मैं उन्हें देता हूं।
और मैं कहता हूं: जो भी मेरे पास है, मैं इसे इस सभा के लोगों को देता हूं! नाजरिन यीशु मसीह के नाम में, अपनी बीमारी को अस्वीकार करे, क्योंकि वह जो आप में है वह उस शैतान से भी बढ़कर है जो आपके जीवन को लेने की कोशिश कर रहा है। आप परमेश्वर की संतान हैं। आप छुडाये हुए हैं।
यह समाप्त हुआ है। उसका वचन विफल नहीं हो सकता। हमें जिस किसी चीज की आवश्यकता है, हमें मिल सकती हैं।
हमारे साथ जुड़े रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार, ताकि परमेश्वर से इस महान आशीष और अभिषेक को पा सके, जब दुल्हन का एक भाग सारे दुनिया भर से परमेश्वर की आवाज को सुनने के लिए इकट्ठा होगा, उसके विश्वास को हमारे विश्वास के साथ रखते हुए।
भाई जोसफ ब्रंहम
63-1110E वह जो तुम में है
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय अलग हुए लोगों,
परमेश्वर हमारे समय में आकर और उसने अपने आप को मनुष्य शरीर, विलियम मेरियन ब्रंहम नामक एक व्यक्ति में प्रकट किया, जिससे कि वह अपने वचन को पूरा कर सकें। यह हमारे समय में यीशु मसीह का प्रकाशन है।
उस आवाज को सुनना और हर एक वचन पर विश्वास करना ही आज के लिए परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया एकमात्र मार्ग है। उसने संसार में अपने पवित्र आत्मा से अभिषिक्त बहुत से मनुष्यों को भेजा, लेकिन उसने अपने वचन को प्रकट करने और अपनी दुल्हन का नेतृत्व करने के लिए केवल एक मनुष्य को भेजा और उसके जरिये से बात की।
वह कभी भी अपनी योजना या काम करने के तरीके को नहीं बदलता। जिस तरह से उसने पहली बार किया था, उसी तरह से वह हर बार करता है। वह स्वयं ही अपने लोगों का अग्नि के स्तंभ के द्वारा नेतृत्व करता है।
कभी भी न भूलना, आप परमेश्वर की चुनी हुई दुल्हन हैं और ऐसा कुछ भी नहीं है जो शैतान कर सकता है या कह सकता है जिससे कि वो आपसे कुछ छीन सके, कुछ भी नहीं! उसने आपको जगत की बुनियाद डालने से पहले ठहराया है। वह आपको तभी से जानता था, और आप उसके साथ थे। वह आपके नाम को जानता था। वह आपके बारे में सब कुछ जानता था। वह आपके उतार-चढ़ाव को जानता था। वह आपकी विफलताओं, आपकी गलतियों को जानता था, और उसने फिर भी आपसे प्रेम किया और उसने आपको चुना क्योंकि आप उसका भाग थे।
आपका प्राण केवल उसके वचन पर ही भोज कर सकता है। उसके वचन के अलावा कोई भी चीज़ आपको संतुष्ट नहीं कर सकती। आप उसके वचन को पढ़ना और उस पर मनन करना पसंद करते है, आप अपने ह्रदय की गहराइयों से प्रार्थना करते हैं। जब आप उसकी आवाज को सीधे आपसे बात करते हुए सुनते हैं, तो यह आपको समय के पर्दे के उस पार उठाती है। क्योंकि आप जानते हैं कि आप उसके साथ स्वर्गीय स्थानों में बैठे हैं, जब वह आपसे सीधे होठों से कानों में बोलती है, उसके वचन को प्रकट करते हुए, आपको याद दिलाता है, तू मेरी दुल्हन हैं।
शैतान आप पर प्रहार और प्रहार और प्रहार कर सकता है। कभी-कभी आप बहुत अधिक निराश होकर और महसूस कर सकते हैं कि आप पूरी तरह असफल हो गए हैं; ऐसा महसूस करते है जैसे आपने उसे इस तरह से विफल कर दिया है जैसा किसी अन्य ने नहीं किया होगा। आप सबसे ख़राब लोगों में से सबसे ख़राब हैं, लेकिन कहीं न कहीं, आपके प्राण की गहराई में, आप उस छोटी सी धीमी आवाज़ को सुनते है जो आपको बताती है: “कोई भी तुम्हें मुझसे अलग नहीं कर सकता, तुम मेरे वचन हो। मैंने तुम्हारा नाम अपने मेम्ने के जीवन की किताब में रखा है, स्वयं मैंने ।”
मैं क्या कह सकता हूँ जिससे कि आप आज उत्तेजित हो जाए?
केवल वचन में बने रहे। हर दिन बटन को दबाकर चलाये और परमेश्वर की यहोवा यों कहता वाली आवाज़ को सुनें, जो बोलती है और आपको बताती हैं; मैं तुम्हें अपने वचन के इर्द-गिर्द एक कर रहा हूं। तुम किसी भी चीज़ पर जय को पा सकते हो, क्योंकि मेरा वचन तुम में रहता है और वास करता है। मैंने तुम्हारे लिए इसे साबित किया है, कि तुम्हारे पास सिद्ध विश्वास है। तुमने टोकन को लगाया है, और इसने तुम्हे व्याकुलता में डाल दिया है। मैं अपने वचन के पीछे खड़ा रहूंगा। मैं वो करूँगा जो मैंने कहा कि मैं करूँगा।
उसके वचन कितने अद्भुत हैं कि वो टेपों पर हमसे बात करता हैं। हम जानते हैं कि यह कोई मनुष्य नहीं है, ना कोई शारीरिक व्यक्ति जो हमारे बीच है। यह तो अनंत परमेश्वर है जो हमसे बोल रहा है, उसकी दुल्हन से।
आपको दुल्हन से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाता है इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफ़रसनविले समयानुसार, जब हम उस छोटी सी धीमी आवाज़ को सुनने के लिए इकठ्ठा होते हैं: 63-1110M वे प्राण जो अब कैद में हैं।
भाई जोसफ ब्रंहम
सभा से पहले पढ़े जाने वाले वचन:
उत्पत्ति 15:16
संत मत्ती 23:27-34
संत यूहन्ना 4:23-24 / 6:49 / 14:12
1 पतरस 3:18-22
2 पतरस 2:4-5
यहूदा 1:5-6
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय पिता,
हम लंबे समय से खेलते आये हैं। हम लंबे समय तक कलीसिया गए हैं। जब से हमने संदेश को सुना है, टोकन, इसने आपकी दुल्हन को व्याकुलता में डाल दिया है।
हम जानते हैं कि कुछ तो बात जगह लेने के लिए तय है। समय नजदीक है। हम चाहते हैं कि आप आकर और हमें इस दुनिया में से बाहर निकाले। हम आपके साथ रहना चाहते हैं। हम अपने प्राणों की गहराई में व्याकुलता को महसूस करते हैं।
क्या हम बस इसके बारे में बात ही करेंगे? क्या हम बहुत ही व्याकुल हुए हैं? क्या हम दिन-रात आपको पुकारते रहते हैं?
ओह, कलीसिया, उठो और अपने आप को हिलाओ! इस घड़ी में अपनी भावना को चिमटी लो, अपने आप को जगाओ! हमें व्याकुल होना ही है, या तो नाश होना है! प्रभु की ओर से कुछ तो आ रहा है! मैं इसे यहोवा यों कहता है की नाई जानता हूँ। कुछ तो सामने आ रहा है, और बेहतर होगा कि हम व्याकुल हो जाएं। यह जीवन और मृत्यु के बीच है। यह हमारे सामने घटित हो जायेगा और हम इसे नहीं देख पाएंगे।
हम जानते हैं कि आपको दृश्य पर लाने के लिए व्याकुलता की आवश्यकता होती है। हमें इसे अभी पाना होगा या नाश होना है। प्रभु, आओ हम व्याकुल हो जाएं, इस तरह से इससे पहले हम कभी भी नहीं हुए हो, उसके बाद आप दृश्य में आगे आने लगेगे और वो अपनी प्रतीक्षारत दुल्हन को लेने को आयेगा।
पिता हमें इसमें आगे जोर डालने में सहायता करें। न ही केवल इसमें ऐसे ही प्रवेश करें, आसानी से, लेकिन इसमें जोर डालें। ना ही केवल इसके बारे में बात करें और अपने रोजमर्रा के जीवन में आगे चलते रहे। हम अपने पूरे ह्रदय से, अपने पूरे प्राण से और पूरे मन से आपकी लालसा को रखना चाहते हैं। प्रभु, हमारी सहायता करे।
हम जानते हैं कि हम आपको बहुत बार विफल कर चुके हैं, लेकिन आपने हमें बताया था कि यदि हम असफल होते हैं, तो इससे कोई लेना-देना नहीं है; हम आरंभ से ही असफल रहे हैं, लेकिन हमारे पास आप हैं जो एक मजबूत हाथ के साथ वहां खड़े हुए हैं और नीचे पहुंचकर और हमें पानी से ऊपर उठा सकते हैं।
भविष्यव्यक्ता ने हमारे लिए घोषणा की कि आप केवल तभी हमें छोडकर आगे निकल जायेंगे जब आप टोकन को लगा हुआ देखेंगे। प्रभु, हमने आपके निर्देशों का पालन किया है और टोकन को लगाया है और हमारे घरों को एक टेप की कलीसिया बनाया है, हर एक वचन को सुनते हुए और उस पर विश्वास करते हुए।
वो केवल उस—उस टोकन को पहचानता है। यही इस घड़ी का संदेश है! यही इस दिन का संदेश है! यही इस समय का संदेश है! यीशु मसीह के नाम में, इसे ग्रहण करें!
हम सकारात्मक हैं, और भविष्यव्यक्ता ने हमें जो बताया है उसके अनुसार हर एक चीज पर विश्वास करते हैं और उसे लागू करते हैं।
हम विश्वास करते है कि हर एक चीज आपके सही समय पर जगह लेती है और घटित होती है। कुछ भी जगह से बाहर नहीं है। हमने आपके सारे अद्भुत कार्य देखे हैं, और सुने है और टोकन के चिन्ह के नीचे आये हैं।
अब जबकि हम टोकन के चिन्ह के नीचे हैं, हम व्याकुल होकर इस रविवार को प्रभु भोज लेने जा रहे हैं। क्योंकि हम जानते हैं कि आप न्याय करने को निश्चय कर रहे है।
होने पाए हम इसे फसह के पर्व के चिन्ह के रूप में ले, जब इसे आपातकाल में, व्याकुलता के समय में लिया गया था। हम आज फिर से व्याकुलता में हैं पिता।
हम आभारी हैं, प्रभु, कि हम इस बीते वर्ष की ओर देख सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने हमारे लिए क्या किया है। आपने अपने वचन को प्रकट किया है और हमें प्रकाशन के ऊपर प्रकाशन को दिया है ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ।
अब हम जानते हैं कि हम आपके बेटे और बेटियाँ हैं। हम आपकी सिद्ध वचन दुल्हन हैं जिसके लिए आपने बहुत लंबे समय तक प्रतीक्षा की है। यह आप ही हैं, जो हममें जी रहे हैं और वास कर रहे हैं। आपने हमें चुना, हमें पहले से ठहराया है और अब आप हमारे लिए आ रहे हैं।
प्रभु, होने पाए हम दिन और रात आपकी लालसा रखे। हम आपको पुकारते हुए बहुत अधिक व्याकुल हो जाये। होने पाए हम इसमें इस तरह से जोर डाले जैसे पहले कभी नहीं डाला हो। होने पाए यह वो वर्ष हो जब आप हमारे लिए आ जाये। हम आपसे प्रेम करते हैं पिता, और आपकी सिद्ध इच्छा में होना चाहते हैं। आकर हमारे साथ जुड़े जब हम शाम 5:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार, आपकी आवाज के इर्द-गिर्द इकठ्ठा होते हैं और सुनते हैं कि आप हमें बताते हैं कि कैसे इसमें आना है: व्याकुलतायें 63-0901E। उसके बाद हमारे साथ रहें जब हम व्याकुलता, उस प्रभु भोज में भाग लेते हैं।
यह हमारे जीवन के सबसे महान दिन हैं पिता। क्योंकि हम जानते हैं कि आप हमें अपने साथ हमारे भविष्य के घर में ले जाने के लिए जल्द ही आ रहे हैं। हम प्रतिदिन उन संतों के लिए बड़ी आशा से देख रहे हैं जो हमसे पहले आगे जा चुके हैं। जब हम उन्हें देखते हैं तो हम जान जायेंगे कि आपका आगमन आ पहुंचा है…महिमा!!!
हम उस दिन के लिए व्याकुलता में हैं, पिता।
भाई जोसफ ब्रंहम।
सभा से पहले पढ़े जाने वाले वचन:
निर्गमन 12:11यिर्मयाह 29:10-14
संत लुका 16:16
संत यूहन्ना 14:23
गलातियों 5:6
संत याकूब 5:16
Instructions for Baking Bread / Making Wine
Instructions to obtain Communion Wine / Feet Washing Bins
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय टोकन लगाई हुई दुल्हन,
मैं चाहता हूं कि हम सभी नए वर्ष की पूर्व संध्या, रविवार, 31 दिसंबर को एक बहुत ही विशेष घर में प्रभु भोज की सभा के लिए अपने आप को तैयार करें। हम संदेश को सुनेंगे, 63-0901E व्याकुलतायें, जिसमें भाई ब्रंहम टेप के अंत में प्रभु भोज और पैर धोने की सभाओ की ओर जाते हैं।
संदेश को आवाज़ या वॉयस रेडियो पर (केवल अंग्रेजी में) चलाया जाएगा, और सभा के क्रम का पालन किया जाएगा जैसा कि हमने पिछले घर के प्रभु भोज में सभाओं के लिए किया है, जिसमें सभा के प्रभु भोज के भाग के दौरान पियानो संगीत और पैर धोने के दौरान गॉस्पल स्तुति के गीत शामिल हैं। हम शाम जेफरसनविले समय के अनुसार 5:00 बजे सभा को आरंभ करेंगे। आपमें से जो लोग दूसरे देश में हैं, कृपया बिना हिचकिचाहट के टेप को चलाएं और 2023 की मध्यरात्रि से पहले प्रभु भोज को लेने के लिए अपने स्थानीय समय पर प्रभु भोज को लें।
मैं इससे बेहतर तरीके के बारे में नहीं सोच सकता कि हम 2023 के इस वर्ष को समाप्त कर सकें, और 2024 में प्रभु की सभा का एक नया वर्ष आरंभ कर सकें, उसके सामने शांत रहते हुए, उसके लिए और अधिक व्याकुल रहते हुए, उसके भोज में भाग लेते हुए, प्रार्थना करते और एक दूसरे को क्षमा करते हुए, उसके संतों के पैर धोते हुए, और उसके वचन को सुनने से बेहतर और क्या सकता है। ये क्या ही विशेष शाम होगी।
प्रभु भोज की दाखरस और रोटी को प्राप्त करने/तैयार करने के तरीकों के लिंक नीचे सूचीबद्ध हैं।
मैं बहुत ही आभारी हूं कि प्रभु ने हमारे लिए मार्ग को प्रदान किया है ताकि हम ऐसे पवित्र अवसर के लिए एक साथ एकजुट हो। मैं निश्चित रूप से उसकी मेज पर आप सभी से मिलने के लिए उत्साहित हूं।
इस रविवार को, हम क्रिसमस के संदेश को सुनेंगे: छोटा बेथलेहम क्यों? 58-1228 दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार।
परमेश्वर आपको आशीष दे,
भाई जोसफ ब्रंहम
रविवार, 24 दिसंबर 2023
58-1228 छोटा बेथलहम क्यों?दोपहर 12 बजे, जेफरसनविले समयनुसार
रविवार, 31 दिसंबर 2023
63-0901E व्याकुलतायें/घर पर प्रभु भोज और पैर धोना5:00 शाम जेफरसनविले समयनुसार
रोटी पकाने के निर्देश /दाखरस बनाने के निर्देश
प्रभु भोज की दाखरस/पैर धोने के डिब्बे को प्राप्त करने के निर्देश
जुडी हुई सेवाएं
मेरी प्यारी ह्रदय प्रिय,
जब मैं तुम सभी को मेरी आवाज के इर्द-गिर्द इकट्ठा होते हुए, मेरा वचन सुनते हुए देखता हूं, जब मैं अपने दूत के जरिये से तुमसे बात करता हूं तो मेरा ह्रदय बस आनंद से उमड़ने लगता है।
यह जानकर मुझे बहुत खुशी होती है कि तुम्हारे पास उस व्यक्ति का प्रकाशन है जिसे मैंने तुम्हारे लिए अपनी आवाज होने के लिए चुना था। यह विश्वास करना कि उसके द्वारा बोला गया हर एक वचन उसका वचन नहीं था, लेकिन मेरा तुम्हारे लिए बोला गया वचन था।
यह मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था, मैंने इसे रिकॉर्ड किया और तुम्हारे लिए संग्रहीत किया, जिससे कि तुम इसे बार-बार और बार-बार सुन सको। मैं कभी नहीं चाहता था कि तुम यह भूलो कि मैंने जो कहा था वह मेरे हृदय से कहा था। मैं जानता था कि यही एकमात्र तरीका होगा जिससे मैं तुम्हें उस सिद्ध विश्वास को दे सकता हूं जिसकी तुम्हें आवश्यकता है, ताकि हम एक साथ हो सकें।
मैंने हमेशा अपनी दुल्हन से बात करने और अपने वचन को प्रकट करने के लिए एक मनुष्य का उपयोग किया है। बिल्कुल जैसा कि मैंने मूसा का उपयोग किया था। उसने जो कुछ माँगा, उसे वो मिला, क्योंकि उसने केवल मेरे शब्दों को बोला। मैंने उससे यहां तक बताया, मैं तुम्हें परमेश्वर बनाऊंगा। तुम एक परमेश्वर होंगे, और हारून तुम्हारा भविष्यद्वक्ता होगा। मैं तुम्हारी आवाज को लूंगा, और तुम्हारे साथ सृष्टी करूंगा। मैं बोलूंगा, और लोग इसका इंकार नहीं कर सकते। जो कुछ भी तुम कहोगे, वही होगा।
अब जबकि तुमने मेरे वचन में सिद्ध विश्वास को प्राप्त कर लिया है, तो तुम न केवल यह पहचानते हो कि मैंने किसे अपनी आवाज होने के लिए तुम्हारे पास भेजा है, लेकिन अब तुम पहचानते हो कि मेरा वचन तुम में रहता है और वास करता है, और उसने तुम्हे सिद्ध विश्वास को दिया है।
तुम जानते हो तुम कौन हो। तुम मुझ में बने रहो, और मेरा वचन तुम में बना रहे। जो चाहो मांगो; यह तुम्हें दिया जाएगा। मेरे नाम से तुम शैतानों को निकालोगे; ना ही मैं करूंगा, पर तुम करोगे। यदि तुम इस पहाड़ से कहो; ना ही यदि मैं कहूं, यदि तुम इस पहाड़ से कहो।
तुम्हारे शत्रु का अब तुम पर कोई अधिकार नहीं है। तुम और मेरा वचन एक हैं। यदि तुम्हारे बच्चे या प्रियजन वहां पर नहीं हैं जहां उन्हें होना चाहिए, तो उन के लिए दावा करो। यदि यह तुम पर काम को करता है, तो मेरे सिद्ध वचन में अपना सिद्ध विश्वास लागू करो जो तुम में बना रहता है, और तुम जो मांगेंगे वह तुम्हारे पास हो सकता है।
ओह, मैं बहुत समय तक रुका रहा कि तुम पहचान लो कि तुम कौन हो। यह देखने के लिए कि मेरा वचन सुनते हुए तुम स्वयं को तैयार कर रहे हो। मैं बहुत ही उत्साहित हूं कि आख़िरकार वह समय आ पहुंचा है।
वो सिद्ध वचन जो मैंने तुम्हारे लिए बोला और संग्रहीत किया है, जो आज प्रत्येक विश्वासी के लिए मेरा टोकन है। यह पवित्र आत्मा है; ना ही कोई लहू, कोई रसायन, लेकिन यह मेरा पवित्र आत्मा, मेरा वचन है, जो तुम में जीवित रहता है और वास करता है।
उस टोकन को प्रदर्शित करने का समय निकट है। तुम्हे दिन और रात टोकन को अपने साथ रखना होगा; ना ही केवल रविवार को, तुम्हे अवश्य ही हर समय बटन को दबाकर चलाना होगा।
वो केवल उस—उस टोकन को ही पहचानता है। यही इस घडी का संदेश है! यही इस दिन का संदेश है! यही इस समय का संदेश है! यीशु मसीह के नाम में, इसे ग्रहण करें!
वहाँ पर बहुत सारे संदेश हैं, लेकिन मेरी आवाज़ ही इस घड़ी का संदेश है। तुम्हे अवश्य ही प्रत्येक वचन को ग्रहण करना है और उस पर विश्वास करना है। इसे अवश्य ही संध्या के समय पर लगाया जाना है।
तुम संसार भर में, जो टेपों पर सुन रहे हो, घड़ी का चिन्ह यहाँ पर है। वहां एक टोकन है जिसे लगाना होगा, और कोई अन्य समय नहीं आ सकता था…क्या तुम इसे समझ रहे हो?
मेरी दुल्हन के साथ आकर और मेरे टोकन को अपने जीवन में लगाये, इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार, जब हम दुल्हन के लिए मेरे संदेश को सुनते है: टोकन 63-0901M।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश सुनने से पहले पढ़े जाने वाले वचन:
उत्पत्ति 4:10
निर्गमन 12वां अध्याय
यहोशू 12वां अध्याय
अधिनियम 16:31/19:1-7
रोमियों 8:1
1 कुरिन्थियों 12:13
इफिसियों 2:12 / 4:30
इब्रानियों 6:4 / 9:11-14 / 10:26-29 / 11:37 / 12:24 / 13:8, 10-20
संत यूहन्ना 14:12