संग्रहीत पत्र
शनिवार, 8 जुलाई 2023

प्रिय विशेष लोग, विचित्र, अनोखे, आत्मिक याजकगण, शाही राष्ट्र,

वो अपनी दुल्हन को क्या ही महिमामय समय दे रहा है, अपने वचन को प्रकट करते हुए जो इस तरह से पहले कभी भी नहीं हुआ। प्रत्येक संदेश जो हम सुन रहे हैं ऐसा दिखाई पड़ता है जैसे हमने इसे पहले कभी भी नहीं सुना है। हमारे ह्रदय और प्राण पूरे आनंद से भर जाते हैं जब हम स्वर्ग से आते हुए ताज़ा मन्ना पर भोजन करते हैं। ये ऐसा महसूस होता है कि यह हमारे जल्द ही आने वाले विवाह के भोज का पूर्वावलोकन है जैसे-जैसे वो हमें प्रकाशन के बाद प्रकाशन को खिलाता है।

हम अपने होठों के फल के द्वारा, उसके नाम को स्तुति देते हुए, परमेश्वर को आत्मिक बलिदान दे रहे हैं। हमने आकाश के तारों के समान हमारे स्थान को ले लिया है।

उसने हमें स्वर्गीय स्थानों में एक साथ एकजुट किया है, हम पर अपनी पवित्र आत्मा को उंडेला है, और हमें उसके जल्द आगमन के लिए तैयार किया है। यही वो सब है जिसके बारे में हम सोच सकते हैं। यही सब हमारे मनो में है। यही है वो जो हम करना चाहते है कि केवल उस वचन को सुने। वह हमें बार-बार और बार-बार बता रहा है कि हम उसकी दुल्हन हैं। यह उसके प्रदान किये हुए मार्ग के साथ बने रहना ही उसकी सिद्ध इच्छा है।

हम उसके Tape Ministry Division

उसने हमें संग्रहीत किये गया भोजन उपलब्ध कराया है ताकि हम उस पर भोज करे। परमेश्वर का वही मन्ना जो स्वयं अपनी दुल्हन से बात कर रहा है, हमें बता रहा है कि हम उसकी सेना में हैं।

हम स्वर्ग की महान छत्रछाया के नीचे ऐसे तालमेल में एकत्रित हो रहे हैं, जिसे पवित्र आत्मा ने देह के प्रत्येक सदस्य को स्थान में रखा है जब तक प्राण और शरीर दोनों की सहज रूप से चंगाई नहीं हो जाती।

हम परमेश्वर के वचन को लेते हैं और शैतान और उसकी सामर्थ को हराते हैं। हम उस वचन के द्वारा उसे फाड़ डालते हैं। हमारे मुख्य कप्तान ने हमें बताया: “आप वचन हैं। डरो मत। सीधे शैतान के पास जाकर और कहो, ‘ऐसा लिखा है।’”

उसने हमें उसका योद्धा बनने के लिए चुना है। हम प्रशिक्षण में हैं, उसके वचन से किलाबंध हैं। अब हम वस्त्र पहने हुए हैं और लड़ने के लिए तैयार हैं। हमारे 5 सितारा जनरल ने हमें आज्ञा दी है कि क्या करना है: ठीक मेरी टेप की शिक्षा के साथ बने रहो।

और आप निश्चिंत रहें, केवल वही कहें जो टेप कहता है। कुछ भी और मत कहो। समझे? क्योंकि, मैं यह अपनी ओर से नहीं कहता। यह तो वो है जो इसे कहता है, आप देखो। और बहुत सी बार, उलझन में, लोग खड़े होकर और कहते हैं, “तो ठीक है, फलां-फलां व्यक्ति ने कहा इसका मतलब फलां-फलां था।” बस—बस इसे वैसे ही छोड़ दो जैसे ये है।

ये वो नहीं है जो विलियम ब्रंहम टेपों पर हमसे कह रहे हैं, यह तो वो है जो परमेश्वर टेपों पर अपनी दुल्हन से कह रहा हैं। ये उसके आदेश हैं। केवल एक ही तरीका है कि अपने 5 सितारा जनरल के इन आदेशों का पालन करे और ये जैसा है इसे उसी तरह से रहने दे, बटन को दबाकर चलाये।

हम परमेश्वर की सेना में हैं, इसलिए हमें अवश्य ही वचन के लिए वचन के आदेशों की आज्ञा में रहना है। हम आगे की ओर बढ़ रहे हैं। हम साहसी मनुष्य हैं, विश्वास के मनुष्य हैं, सामर्थ के मनुष्य हैं, समझदारी के मनुष्य हैं, प्रकाशन के मनुष्य हैं।

हम फिर से पिता के साथ सिद्ध संगति में आ रहे हैं, खाई के दूसरी तरफ खड़े हुए हैं, हमारे विरुद्ध कोई पाप को याद नहीं रखा गया है। उसके लौटाए गये आदम।

यह एक बार फिर से सादगी में परमेश्वर है। यह हर किसी के लिए नहीं है, केवल उसकी दुल्हन के लिए है, और हम इसे साफ़-साफ़ और स्पष्ट दृश्य से देखते हैं।

मैं एक बार फिर से सात मोहरों को सुनने के लिए बड़ी अपेक्षा में हूं। वह हमारे लिए अपने वचन को प्रकट करेगा ऐसा पहले कभी प्रकट नहीं हुआ होगा। हम उसके वचन के और अधिक प्रकाशन को प्राप्त करेंगे।

वो इस दिन के लिए रुका हुआ था ताकि हमारे लिए और अधिक प्रकट करे। हमें जिस बात की आवश्यकता थी उसे रिकॉर्ड किया गया है और हमारे लिए उपलब्ध है कि केवल हमारी उंगली के एक स्पर्श करने से उसे सुन सके।

यह संदेश वे सात गर्जनाएं हैं जो दुल्हन को सिद्ध करेंगे; क्योंकि परमेश्वर के सारे रहस्यों को हमारे 7वें दूत सन्देशवाहक के द्वारा दुल्हन के लिए प्रकट किया जाएगा।

यह दुनिया के इतिहास का सबसे महिमामय समय है। उसकी दुल्हन के लिए हम उसके आगमन के किनारे पर हैं। संसार उन सारी बातों की अपेक्षा कर रहा है जो वचनों में बोली गई हैं; जैसे दिन के मध्य में सूर्य का अस्त होना और सभी प्रकार की बातों का घटित होना। लेकिन यह पहले ही घटित हो चुका है, और वे इसे नहीं जानते।

याद रखें, यह उन सात रहस्यमयी गर्जनाओ के द्वारा मोहरबंद है। देखा?

महान बातें जगह लेने जा रही है जब हम एक बार फिर से परमेश्वर की गर्जन को सुनने और सात मोहरों पर उसकी दुल्हन के लिए और अधिक प्रकट करने के लिए इकट्ठा होते है।

मैं आपको दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं, जब हम संदेश के साथ इस महान श्रृंखला को आरंभ करते हैं: 63-0317M परमेश्‍वर स्वयं को साधारणता में छिपा रहा है, फिर स्वयं को उसी में प्रकट कर रहा है

जैसे भाई ब्रंहम, ब्रंहम टेबरनेकल और लोगों को परमेश्वर को फिर से समर्पित करते हैं, आइए हम स्वयं को, अपने घरों को, अपनी कलीसिया को, या जहाँ भी हम एकत्रित होते हैं, उसे फिर से समर्पित करें।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

संदेश सुनने की तैयारी में पढने के लिए वचन।

1 इतिहास 17:1-8
यशायाह 35:8 / 40:1-5 / 53:1
मलाकी 3रा अध्याय
संत मत्ती 11:10, 11:25-26
संत यूहन्ना 14:1-6
1 कुरिन्थियों 13वाँ अध्याय
प्रकाशितवाक्य 21वां अध्याय

 


शनिवार, 1 जुलाई 2023

प्रिय टेप सेवकाई की विशेष बल सेना।

आइए हम अपने प्रशिक्षण के अद्भुत सप्ताह के अंत के शानदार चरम बिंदु के लिए एक साथ एकजुट हों, जब हम अपने 5 स्टार जनरल को उसके चुने हुए धरती के दूत के जरिये से बोलते हुए सुनते हैं और हमें निर्देश देता हैं कि कैसे लड़ना है और जीतना है महान संग्राम जो कभी लड़ा गया 62-0311

कहां: मुख्यालय (परमेश्वर का सिंहासन)

कब: दोपहर 2:00 बजे जेफरसनविले समयनुसार

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


शनिवार, 24 जून 2023

प्रिय वचन-दर-वचन दुल्हन,

ना कोई भविष्यवक्ता, ना कोई प्रेरित, ना ही किसी समय में, कभी भी ऐसे समय में रहा है, जिसमें हम अभी रह रहे हैं। यह अंत है। अग्नि का खंभा वापस लौट आया है। अग्नि का खंभा जिसने इस्राएल की संतान का नेतृत्व किया; वही एक जिसने शाऊल को दमिश्क जाते समय रास्ते में नीचे गिरा दिया था। वही उसी सामर्थ के साथ आया है, उन्हीं कामों को कर रहा है, और उसी वचन को प्रकट कर रहा है, वचन-दर-वचन बाईबल के साथ बना हुआ है!

सारे छिपे हुए रहस्य उस पर प्रकट हुए थे। क्या आपने ध्यान दिया, सारे रहस्य। ना ही कुछ भी नया, ना ही कुछ भी छूटा, किसी और के द्वारा कुछ भी प्रकट होने वाला नहीं है; सब कुछ उसके सातवें संदेशवाहक दूत के लिए प्रकट किया गया था और जो हमें दिया गया है, उसकी दुल्हन को, जो टेप पर है।

यही है सब जिसकी दुल्हन को आवश्यकता है; फिर से ध्यान दे, सब जो दुल्हन की आवश्यकता है। दूसरों को दूसरी चीजों की आवश्यकता होती है, और वह उन्हें दी जाती है। लेकिन हमें जिसकी आवश्यकता है उसे रिकॉर्ड किया गया है और हमें टेप पर दिया गया है और ये हमें रेपचर का विश्वास दे रहा है।

हम वो कलीसिया हैं जिसे प्रभु परमेश्वर ने उसे दी थी। यह उसका मुख्यालय है। यहीं है वो जहाँ पर उसने हमें बने रहने के लिए कहा था। ना ही कोई भवन, लेकिन उन टेपों पर। हम उन लोगों का झुण्ड हैं जो विश्वास करते हैं, और भूखे हैं और हर एक वचन को थामे रखते हैं। उसने हमसे यहां बने रहने के लिए कहा और संगमरमर के सफेद पत्थर की ओर, टेपो पर वचनों की ओर देखने के लिए कहा।

स्वर्ग से एक आवाज़ ने उससे बात की और कहा, “भोजन को लाओ। इसे इसमें संग्रहित करके रखो। उन्हें यहां पर रखने का यही एकमात्र तरीका है, जिससे कि उन्हें भोजन दें।” उसने यह नहीं कहा कि किसी और चीज़ के लिए देखो, या किसी और से प्रकाशन आने वाला है; टेप पर इस संग्रहित किये गये भोजन को देखें, वहीं पर बने रहें।

लेकिन जैसा कि उन्होंने उसके द्वारा प्रकट किए गए सारे स्वप्न में किया, कुछ लोग उस तरफ निकल गये; कुछ लोग एक तरफ निकल गये, और कुछ लोग दूसरे तरफ। बहुत कम लोग रुके रहे और उसकी ओर देखते रहे जो उसने उनसे कहा था।

अब उसकी तुलना भी दूसरों से करे, उन सपनों से। यह एक दर्शन था। भोजन, यहाँ पर है ये। यह वो स्थान है।

वो इससे अधिक अपनी दुल्हन के प्रति स्पष्ट नहीं हो सकता। यह एक दर्शन था, ना ही कोई सपना, एक दर्शन। भोजन यहाँ पर है: वे टेप। यह वो स्थान है: वे टेप। हम बिल्कुल वही कर रहे हैं जो उसने हमसे करने के लिए कहा था: टेप को सुनें!

इन बातों को समझने के लिए आत्मिक प्रकाशन की आवश्यकता है। इसके लिए आत्मिक प्रकाशन की आवश्यकता होगी कि उस पर विश्वास करे और समझे जो कुछ इस रविवार को वो हमसे कहने जा रहा है। यह दुल्हन के लिए एक महिमामय समय होगा।

इस संदेश में परमेश्वर हमारे लिए बहुत सी बातें बता रहा हैं और प्रकट कर रहा हैं। मैं एक परिच्छेद के बाद दूसरे परिच्छेद की प्रतिलिपि लेकर और आपको देना चाहता हूँ, लेकिन मैं जानता हूँ कि वह आपके सामने प्रत्येक भाग को प्रकट करेगा क्योंकि यह वही है जो उसने कहा था कि आप हो:

यह वो कलीसिया है जिसे प्रभु परमेश्वर ने मुझे दी है। यहीं मेरा मुख्यालय है. यहीं वो स्थान है जहां मैं बना रहता हूं…यहां ऐसे लोगों का एक झुण्ड है जो विश्वास करते हैं, और भूखे हैं और थामे रहते हैं।

हम वो झुण्ड हैं जो भूखे हैं और थामे रहते हैं। बहुत से लोग हमें ग़लत समझते हैं और हमारा मज़ाक उड़ाते हैं, लेकिन कोई बात नहीं, हम उनसे प्रेम करते हैं और उनके लिए प्रार्थना करते हैं; लेकिन हम चाहते हैं कि केवल एक ही आवाज हमारा नेतृत्व करे।

मुझे क्षमा करें, लेकिन मुझे आपको इस परिच्छेद को देना होगा।

“जब वो आवाज देना आरंभ करता है, तो रहस्य समाप्त हो जाएगे।” अब, ध्यान दें, तब प्रकाशितवाक्य 10 के सात मोहरों की आवाजों के प्रकट होने का समय आ गया है। क्या आप समझ रहे हो? जब किताब के सारे रहस्य पूरे हो जायेंगे! और बाईबल ने यहाँ कहा कि वह रहस्यों को समाप्त कर देगा।

कौन रहस्यों को समाप्त करेगा? आपका पास्टर? एक झुण्ड? मैं? सातवां दूत सन्देशवाहक: विलियम मेरियन ब्रंहम। ना ही कोई उससे पहले, उस दौरान, या उसके बाद में। वह रहस्यों को समाप्त करेगा।

यह हो सकता है अंत समय हो। यह आकाश में यहाँ से वहां मेघधनुषों के फैलने का समय हो सकता है, और स्वर्ग से यह घोषणा करते हुए, “समय अब और नहीं रहा।“ यदि ऐसा है, तो आओ मित्रो, हमारे परमेश्वर से मिलने के लिए अपने आप को तैयार करें।

हाँ प्रभु, हम आपसे मिलने के लिए तैयार रहना चाहते हैं। हम वह सब करना चाहते हैं जो हम कर सकते हैं। हम आपकी सिद्ध इच्छा में रहना चाहते हैं। कृपया हमें बताएं पिता, हमें तैयार रहने के लिए क्या करना चाहिए?

अब वहाँ पर बहुत सारा भोजन रखा हुआ है। आइए इसका उपयोग करें। आइए इसका अभी उपयोग करें।

उस भोजन के लिए आपका धन्यवाद पिता जिसे आपने अपनी दुल्हन के लिए रखा और उसके प्रकाशन के लिए। हम इसका हर दिन उपयोग कर रहे हैं।

मैं यहां अपनी छोटी सी कलीसिया के क्षमा के लिए प्रार्थना करता हूं, कि मुझे आपने नीचे भेजा है ताकि —ताकि—ताकि —ताकि नेतृत्व और मार्गदर्शन करूं। उन्हें आशीष देना, प्रभु। जैसा दर्शन, स्वप्न और चीजों ने कहा मैंने उसी के अनुसार किया है, सो, मेरी सबसे अच्छी जानकारी के अनुसार। मैंने उनके लिए वह सारा भोजन रखा है जो मुझे पता है कि कैसे रखना है, प्रभु। ये जो कुछ भी हो, प्रभु, हम आपके हैं।

धन्यवाद प्रभु, आपने एक बार फिर से हमें बताया, आपने सारा भोजन उपलब्ध कराया है जो हमारी यात्रा के लिए आवश्यक है।

मैं इसे सुनने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता, क्या यह अंत का चिन्ह है, श्रीमान? 62-1230E, आप सभी के साथ रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार। मैं जानता हूं कि चीजें हमारे सामने इस तरह प्रकट होंगी जैसे पहले कभी नहीं हुई थीं। यह हो सकता है आखिरी बार हो जब हम इसे सुनेंगे।

क्या हो यदि यह हमें यह बताने के लिए हो कि रेपचर के विश्वास में किस तरह से प्रवेश करना है? क्या ऐसा है? क्या हम दौड़ेंगे, दीवारो को फाँदेंगे? और क्या कुछ तो बात होने के लिए तय है, और ये पुराने, दूषित हुई, भ्रष्ट शरीर बदलने जा रहे हैं? क्या मैं इसे देखने के लिए जीवित रह सकता हूँ, हे प्रभु? क्या यह इतना नजदीक है कि मैं इसे देख सकूंगा? क्या यही वो पीढ़ी है? श्रीमानों, मेरे भाइयों, ये कौन सा समय है? हम कहाँ पर हैं?

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


शनिवार, 17 जून 2023

प्रिय अचूक वचन के विश्वासियों,

इन सात कलीसियाओं के युगों को सुनना और पढ़ना कितना अद्भुत रहा है। हर एक सन्देश के साथ जिसे हम सुनते हैं, हर एक अध्याय जिसे हम पढ़ते हैं, जो हमें और अधिक प्रकाशन को दे रहा है। हम हर एक कलीसियायी युग में से होते हुए स्वयं को स्पष्ट रूप से आगे आते हुए देखते हैं…उसकी दुल्हन, जो मूल वचन के साथ बनी रही।

सारे युगों में से होते हुए हम स्पष्ट रूप से दो आत्माओं को देखते हैं; शैतान का छल-कपट और झूठ, परमेश्वर के वचन को घुमा-फिरा कर सामने रखना, भरमाना, भ्रष्ट करना और लोगों पर अधिकार करना। लेकिन हर समय परमेश्वर के लोगों का छोटा सा विश्वासयोग्य झुण्ड था, उसकी दुल्हन, हर एक वचन को थामे हुए।

लोगों को हमेशा एक ही चेतावनी दी गयी है, आपको अवश्य ही वचन के साथ बने रहना है। जिस क्षण आप उस वचन के पीछे से हट जाते हैं, आप शैतान के बड़े जाल में फंस जाते हैं; जैसा हव्वा ने आरम्भ से किया था। वह वचन का उपयोग करने में विफल हो गयी। आदम सीधे वचन की आज्ञा के अंदर रहने में विफल रहा। लेकिन यीशु, अपने निजी जीवन में, स्वयं से संघर्ष करते हुए, परमेश्वर के वचन के प्रति आज्ञाकारिता के द्वारा विजयी हुआ।

उसने कहा कि यदि हम उसके सिंहासन में बैठना चाहते हैं, तो हमें अवश्य ही वो जीवित वचन होना है। हमारी प्रार्थनायें, उपवास, या यहाँ तक कि हमारा पश्चाताप हमें उस सौभाग्य को नहीं देगा। इसे केवल वचन दुल्हन के लिए दिया जाएगा।

ऐसी बहुत कुछ बातें है जो मैं कहना चाहता हूँ, और उन परिच्छेदो को मैं आप में से हर एक के साथ साझा करना पसंद करूँगा; इसका अंत नहीं है। मैं जानता हूं कि यह संदेश आप हर एक जन के ह्रदय में जल रहा है और आप हर एक वचन से प्रेम करते हैं, जैसे मैं करता हूँ। हम केवल यही करना चाहते है वो ये है कि इसके बारे में बात करे और संगति करे। हम चाहते हैं कि संसार जान जाए: हां, हम टेप सुनने वाले लोग हैं। हां, हम बटन को दबाकर चलाते हैं। हाँ, हम विश्वास करते हैं कि टेप पर जो आवाज़ है वह दुल्हन को सिद्ध करने जा रही है। हाँ, टेप दुल्हन को एक कर देगा। हां, बटन को दबाकर चलाना ही परमेश्वर की सिद्ध इच्छा है। हाँ, मैं उसकी दुल्हन हूँ।

मैं जानता हूं कि मैं अपने आप से बहुत पत्रों के द्वारा इस बात को दोहरा रहा हूं, लेकिन मैं बहुत खुश हूं, बहुत ही धन्यवादित हूं, बहुत ही निश्चित…यह बिल्कुल बिना संदेह या विवाद के है, यह उसकी दुल्हन के लिए परमेश्वर की योजना है।

हर एक संदेश के साथ जो हम सुनते हैं, हम अचंभित होकर सोचने लगते हैं, वे भला कैसे देख, पढ़ और सुन नही सकते है जो हम सुन रहे हैं? यह ठीक वहां टेप के बाद, टेप के बाद, टेप में है। यह मुझे उनसे ऐसा कहने जैसा महसूस कराता है जैसे यीशु ने नीकुदेमुस से कहा: “तू इस्त्राएलियों का गुरू हो कर भी क्या इन बातों को नहीं समझता?”

अब सुनना कि दूत इसे कितना सरल बना देता है।

केवल मनुष्य के व्यवहार के आधार पर, हर कोई जानता है कि जहां पर बहुत से लोग होते हैं वहां पर एक प्रमुख सिद्धांत के कम बिंदुओं पर भी अलग-अलग विचार होते है जो वे सभी एक साथ रखते हैं

केवल मनुष्य के व्यवहार पर, किसी आत्मिक समझ की आवश्यकता नहीं है, हर एक जन जानता है कि एक प्रमुख सिद्धांत के कम बिंदुओं पर दो लोगों के विचार अलग-अलग होंगे।

वे सभी सहमत हो सकते हैं और कह सकते हैं कि यदि वे जो कहते हैं उसे लोग नहीं करते हैं, या यदि वे उन्हें छोड़ देते हैं, तो विनाश आ जायेगा। लेकिन एक सच्चा भविष्यद्वक्ता हमेशा ही वचन की ओर अगुवाई करेगा और लोगों को यीशु मसीह के साथ जोड़ेगा और वह लोगों से यह नहीं कहेगा कि वे उससे डरे या जो वह कहता हैं उससे डरें, लेकिन उससे डरें जो वचन कहता है।

वचन क्या कहता है? मैं तुम्हारे पास एलिय्याह भविष्यव्यक्ता को भेजूंगा। आवाज देने के दिनों में। वहां एक वचन का भविष्यद्वक्ता होगा…केवल एक…क्योंकि परमेश्वर ने प्रकाशन को केवल उसी एक को सौंपा है। वो ही केवल एक है जो मेरी दुल्हन को वापस लौटायेगा।

बहुत सारी आवाजों और बहुत सारे विचारों और परिच्छेदो के साथ, कोई भला किस तरह से सुनिश्चित हो सकता है?

तब किसके पास अचूकता की सामर्थ होगी जिसे इस अंतिम युग में लौटाया जाना है, क्योंकि यह अंतिम युग शुद्ध वचन दुल्हन के प्रकटीकरण के लिए वापस जायेगा?

यही है वो जिसे दुल्हन सुनना चाहती है, वही जिसके पास अचूकता की सामर्थ है; क्योंकि वही वो एक होगा जो दुल्हन को वापस लौटायेगा। उसके विचार अलग-अलग नहीं होंगे, वो वचन है।

प्रश्न: प्रभु, हम जानना चाहते हैं, वह कौन सा व्यक्ति है जिसके पास अचूकता के वचन होंगे?

मैं आपको बताऊंगा कि ये किसके पास होगा। यह एक भविष्यद्वक्ता होगा पूरी तरह से प्रमाणित, या जो यहाँ तक कि हनोक से लेकर आज तक के सभी युगों में किसी भी भविष्यद्वक्ता की तुलना में और अधिक पूरी तरह से प्रमाणित होगा, क्योंकि इस मनुष्य के पास अनिवार्य रूप से सिरे के पत्थर के भविष्यव्यक्ता की सेवकाई होगी, और परमेश्वर उसे आगे दिखाएंगा। उसे अपने आप के लिए बोलने की आवश्यकता नहीं होगी, , परमेश्वर उसके लिए चिन्ह की आवाज के द्वारा बोलेगा। आमीन।

उत्तर: विलियम मेरियन ब्रंहम।

मुझे आप जो चुनी हुई दुल्हन है आज प्रोत्साहित करने दो। आप मूर्ख नहीं बन सकते, और आप मूर्ख नहीं बनेंगे। क्या आपने इसे समझा? कोई भी मनुष्य आपको मुर्ख नहीं बना सकता है। यदि पौलुस गलत होता तो वह किसी चुने हुए को मूर्ख नहीं बना सकता था। यहाँ तक इफिसुस के पहले कलीसियायी युग में भी, चुने हुओं को मूर्ख नहीं बनाया जा सका। उन्होंने झूठे प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं को परखा और उन्हें झूठा पाया, और उन्हें बाहर निकाल दिया।

महिमा दुल्हन…आप उसकी भेड़ें हैं और आप उसकी आवाज को सुनते हैं और आप उसके पीछे-पीछे चलते हैं। आप जीवित वचन दुल्हन हैं!!

इन वचनों को जानने से बढ़कर कुछ भी नहीं है। अपने ह्रदय और प्राण में जानना, कि आप उसकी दुल्हन हैं। संसार जिस दिन की प्रतीक्षा कर रहा था वो दिन आ चूका है। दुल्हन अपने आप को पहचान रही है और उसके साथ एक हो रही है; हम परमेश्वर की नई सृष्टी हैं।

एक बार फिर से मैं आपसे विनती करता हूं, जहां भी आप रविवार को इकट्ठा होते है, परमेश्वर की आवाज को सुनें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सा संदेश सुनते हैं जब तक आप परमेश्वर की प्रमाणित आवाज को सुन रहे हैं। वो आवाज वही आवाज थी जिसे परमेश्वर ने बुलाया और अपनी दुल्हन को लौटाने और इकट्ठा करने के लिए चुना।

सारी कलीसियाये, सारे लोगों के लिए, आप इस रविवार दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समयनुसार हमारे साथ सुनने के लिए आमंत्रित हैं, जैसा कि हम सुनते हैं: लौदिकियन कलीसिया युग 60-1211ई

भाई जोसेफ ब्रंहम

 

 


शनिवार, 10 जून 2023

प्रिय मन्ना से प्रेम करने वालो,

हम खुश हैं क्योंकि हम ऐसा खाना खा सकते हैं जिसमें हड्डी या बीज नहीं है। स्वर्ग से नीचे आने वाली रोटी का टुकड़ा, जिसे “मन्ना” कहा जाता है, जो स्वर्ग की मिठास से पूरी तरह से ढका हुआ हैं।

आत्मिक प्रकाशन के द्वारा उसने हमें प्रकट किया है कि केवल एक ही स्थान है जहां हमें ये ताजा मन्ना मिल सकता है जिसमें बीज नहीं हैं: परमेश्वर की आवाज को सुनने के द्वारा जो उसने अपनी दुल्हन के लिए प्रदान किया है।

हर एक युग में उसका निरंतर ये समर्थन रहा है कि कलीसियाये प्रभु की आवाज़ को सुनें। इस अंतिम युग में, उसका समर्थन किसी भी अन्य युग से अधिक आग्रहपूर्ण है; क्योंकि यह प्रभु के आगमन का दिन है। उसने हमें पूरी तत्परता के साथ चेतावनी दी है, कि हमें उसकी सच्ची, प्रमाणित आवाज़ को अवश्य ही सुनना चाहिए।

ओह, संसार में कितनी सारी आवाजें हैं-कितनी सारी परेशानियां और जरूरतें ध्यान खींचने के लिए पुकार रही हैं; लेकिन वहां आत्मा की आवाज के रूप में इतनी महत्वपूर्ण और ध्यान खींचने योग्य कोई भी आवाज कभी भी नहीं होगी। इसलिए, “जिसके सुनने के कान हों, वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है।”

यही, कलीसियाओं के लिए उसकी चेतावनी है, आत्मा की आवाज को सुनना ये कितना महत्वपूर्ण है। निश्चित रूप से यहीं पर दुश्मन हमला करेगा, लोगों से उस आवाज को सुनने के महत्व से दूर रखने की कोशिश करेगा।

वह हमें बताता है कि बहुत सी आवाजें हैं। बहुत सी परेशानियां और जरूरतें हैं, ध्यान आकर्षित करने के लिए पुकार रही है, लेकिन कभी भी मत भूलना, आपको अवश्य ही उसकी प्रमाणित आवाज को सुनना चाहिए।

यदि मैंने आपको यह कहकर ठेस पहुंचाई है, तो मुझे क्षमा करना, लेकिन, मैंने महसूस किया कि आप इससे अप्रसन्न हो सकते है, लेकिन, मैं आपके लिए परमेश्वर की आवाज हूं।

इसका उत्तर है: मैं आपके लिए परमेश्वर की आवाज हूं।

यह उसकी दुल्हन के लिए बहुत ही स्पष्ट है। यह छिपा हुआ नहीं है, यह ठीक वहां साफ़ दृश्य में है; इसे कोई भी पढ़ सकता है। मैं लोगों को कुछ ऐसा नहीं बता रहा हूँ जो उसने नहीं कहा…मैं इस बात को बना नहीं रहा हूँ। वह हमें साफ़-साफ़ बताता है कि सबसे महत्वपूर्ण कार्य क्या है जिसे अवश्य ही हमें करना चाहिए । परमेश्वर की सिद्ध इच्छा ये है कि उसकी आवाज को सुने और वो हमारे लिए परमेश्वर की आवाज है।

भाइयों और बहनों, मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि आप अपने पास्टरो को नहीं सुन सकते है। मैं यह नहीं कह रहा हूँ यदि वे सेवकाई करते हैं तो वे झूठे या गलत हैं। साफ़ तौर से प्रभु ने हमें यहां दुल्हन की सहायता करने के लिए रखा है और आपको वापस मूल वचन की ओर संकेत करने के लिए; ताकि उस आवाज को आपके सामने रखे जो सबसे महत्वपूर्ण है जिसे आप सुन सकते हैं। हमें परमेश्वर की सिद्ध इच्छा पर वापस जाना है। पूरी तरह से वापस लौटाया गया आदम, वचन के पीछे दृढ़। परमेश्वर ने हर एक दिन वाटिका में आदम से सीधे-सीधे बात की, और आज, वह उसी चीज को कर रहा है।

हमें दरार में खड़े होकर कहना चाहिए, “हम भाई-भाई हैं!” हम अलग-अलग नहीं हैं, हम सभी एक देह हैं; आशा और सिद्धांत में एक है, (बाईबल के सिद्धांत में।)

हम भाई-भाई हैं। मैं कलीसियाओं को बांटने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, मैं केवल एक चीज के साथ, हमें एक साथ लाने की कोशिश कर रहा हूं जो दुल्हन को एक साथ ला सकती है। हम सभी किसी एक के साथ भी या सेवको के समूह से सहमत नहीं हो सकते हैं; वे सभी भिन्न हैं, और अलग-अलग बातों को कहते हैं। वहां केवल एक सातवां दूत सन्देशवाहक है। परमेश्वर की केवल एक ही आवाज है। वह आवाज जो परमेश्वर ने टेप पर अपनी दुल्हन के लिए प्रदान की है।

मैं साफ़ रहूंगा। मेरा प्रकाशन है: टेप पर परमेश्वर की आवाज़ को सुनना परमेश्वर की सिद्ध इच्छा है।

जैसे शमूएल के दिनों में, जब लोग उसके पास आकर और उससे कहने लगे कि वे एक राजा को चाहते हैं कि जो हमारे ऊपर राज्य करे। इससे शमूएल का ह्रदय शोकित हो गया। वो परमेश्वर के पास गया और उसे बताया कि वे लोग क्या चाहते हैं। परमेश्वर ने शमूएल से कहा, शमूएल, उन्होंने तुझे अस्वीकार नहीं किया, उन्होंने मुझे अस्वीकार किया है, कि मैं उन पर राज्य नहीं करूं।

वह उन पर किस तरह से राज्य कर रहा था? उसके भविष्यद्वक्ता, शमूएल के द्वारा। यह उसकी सिद्ध इच्छा थी, और उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया। उसकी दुल्हन होने के लिए आपको अवश्य ही परमेश्वर की सिद्ध इच्छा पर वापस जाना होगा। आपके पास 2 सिद्ध इच्छाएँ नहीं हो सकती हैं।

मैं किस तरह से चाहता हूं कि सम्पूर्ण दुल्हन एक ही समय में परमेश्वर की आवाज़ को सुनने के लिए दुनिया भर से एक साथ एकत्र हो। इसलिए नहीं कि ये “मैं” कह रहा हूँ, लेकिन इसलिए कि इसे परमेश्वर कर रहा है। केवल यही एकमात्र चीज है जो उसकी दुल्हन को एक साथ लाती है।

मैं आपको आमंत्रित करता हूं कि आकर दुल्हन के एक भाग के साथ सुने, रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयानुसार, सुनने के लिए: दस कुवारियां, और एक लाख चौवालीस हज़ार यहूदी 60-1211M

यदि आप हमारे साथ नहीं जुड़ सकते हैं, तो अपने पास्टर को इस रविवार की सुबह आपके कलीसिया में परमेश्वर की आवाज को सुनने के लिए प्रोत्साहित करें। क्या आप कल्पना कर सकते हैं, संसार भर में दुल्हन, हर एक कलीसिया में, हर एक घर में, या जहाँ भी आप हैं, ताजा मन्ना को सुन रहे है जो स्वर्ग की मिठास से ढांका हुआ हैं।

भाई जोसफ ब्रंहम