जेफरसनविले समय: ...

मुझे प्रभु भोज के लिए दाखरस कहाँ से मिल सकी है, और मुझे कैसे पता चलेगा कि यह विधिसम्मत या कोषेर दाखरस है?

नीचे दिए गए तीन विकल्प केवल अमेरिका में विश्वासियों के लिए हैं:

1. यदि आप वाइन.कॉम पर जाते हैं और “कोषेर” या विधिसम्मत की खोज करते हैं, तो यह कोषेर दाखरस की एक सूची दिखायेगा, जिसका उपयोग प्रभु भोज के लिए किया जा सकता है। https://www.wine.com/search/Kosher/124

2. यदि आप कोषेरवाईन.कॉम पर जाते हैं, तो यह कोषेर दाखरस को दिखायेगा जिसका उपयोग प्रभु भोज के लिए किया जा सकता है।https://www.kosherwine.com/

3. दूसरा तरीका यह है कि स्थानीय क्रोगर, मीजर या वालग्रीन्स को फोन करें और पूछें कि क्या उनके पास कोषेर दाखरस है। अधिकांश के पास ये दाखरस होगी जो कोषेर या विधिसम्मत है।

दुर्भाग्य से, दाखरस को भेजना बहुत ही मुश्किल है। यदि आप संयुक्त राज्य अमेरिका से बाहर रहते हैं, तो आप अपने स्थानीय बाजारों में इसे ढूंढ सकते हैं, या स्थानीय कलीसिया से प्रभु भोज के दाखरस के लिए मांग सकते हैं।

*यह देखने का एक तरीका है कि दाखरस कोषेर या विधिसम्मत है या नहीं वो है कोषेर प्रमाणीकरण चिन्हों को देखने के द्वारा। सबसे आम चिन्हों में से एक गोलाकार के अंदर एक ‘यू’ जैसा दिखता है, यह दर्शाता है कि यह ‘यूनियन ऑफ ऑर्थोडॉक्स रैबिस’ द्वारा प्रमाणित है। अन्य प्रमाणित चिन्हों में एक सर्कल के अंदर ‘के’ या एक तारे के अंदर ‘के’ शामिल है। एक 'cRc' मोहर होती है या एक इब्रानी 'ר‎כש' मोहर भी चिन्ह हैं कि दाखरस कोषेर या विधिसम्मत है।

* प्रभु भोज के लिए एक लोकप्रिय दाखरस मोगन डेविड कॉनकॉर्ड नामक दाखरस है।

पैरो का धोना

पैर धोने का टब लगभग कैसा भी हो सकता हैं जिसमें पर्याप्त पानी डाला जा सके कि आपके पैर उसमें आ जाए।

यदि आपके पास घर पर पहले से कुछ नहीं है जिसका उपयोग किया जा सके तो यहां कुछ सिफारिशें बताई गई हैं: