संग्रहीत पत्र
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

भाई ब्रंहम के प्रिय सभा के लोगो,

मैं संसार भर से आमंत्रित करना चाहता हूं कि इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार इन्टरनेट के जरिये से हमारे साथ जुड़े, जब हम उकाब हर दो सौ वर्ग मील की दूरी पर भविष्यवक्ता की कलीसियाओ में से एक है, जो एक साथ इकट्ठा होते हैं। हम परमेश्वर को उसके दूत सातवें सन्देशवाहक के द्वारा बोलते हुए सुनेंगे और हमें बतायेगा:

यह संदेश, और अन्य सारे संदेश जिन पर मैं बोलता हूँ, मेरे सभा के लोगो के लिए निर्देशित हैं। यह आपके सभा के लोगो के लिए नहीं है जब तक कि वे इसे ग्रहण नहीं करना चाहते। लेकिन यह यहां के लोगों के लिए निर्देशित है।

वह हमसे बात कर रहा है, महिमा, उसके सभा के लोग। आप लोगो के लिए नहीं जो कहते हैं, “भाई ब्रंहम भविष्यव्यक्ता हैं, लेकिन वे मेरे पास्टर नहीं हैं। हमारा पास्टर कहता हैं कि कलीसिया में टेप चलाना आज के वचन के अनुसार नहीं है।” “हमारा पास्टर हमसे कहता हैं कि हमें उनको ही सुनना है। वचन के अनुसार, वो अब पवित्र आत्मा के द्वारा हमारी अगुवाही कर रहे है।”

भविष्यवक्ता ने आपके लिए और आपके पास्टर के लिए सम्बोधित किया।

कोई भी सेवकगण के लिए जो किसी भी स्थान पर, किसी भी समय, यह आपकी शिक्षाओं का अनादर करने के लिए निर्देशित नहीं है, यह यहाँ तक आपकी भेड़ों के लिए भी निर्देशित नहीं है।

हम आप भाइयों और बहनों से वाद-विवाद नहीं करना चाहते हैं। हम समझते हैं, यह आपके लिए नहीं है, लेकिन यह हम लोगों के लिए निर्देशित है, जो विश्वास करते हैं कि पवित्र आत्मा ने अपने सातवें दूत सन्देशवाहक को हमारा पास्टर के होने के लिए नियुक्त किया है, और हमारी अगुवाही करने के लिए, उसकी कलीसिया के लिए। हमारा विश्वास है कि टेप चलाना ही एकमात्र सही तरीका है। आप सही हैं और जो भविष्यव्यक्ता ने आपको करने के लिए कहा है वह कर रहे हैं:

और मैं हमेशा उन्हें यही बताता हूँ, यदि वे किसी कलीसिया के सदस्य हैं तो, “अपने पास्टर से मिलें।“

आपको वही करना चाहिए जैसा आपका पास्टर कहता हैं।

फिर भविष्यवक्ता आपके पास्टर को एक बार फिर से बताता है यह पक्का करने के लिए कि वो समझ रहा है।

अब, पास्टर, मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि, यह केवल मेरी सभा के लोगो के लिए है, मैं इन बातों को कहता हूं। और मुझे ऐसा करने का अधिकार है, क्योंकि पवित्र आत्मा ने मुझे इन भेड़ों की देख-रेख करने के लिए नियुक्त किया है।

उसे भेड़ों की देख-रेख करने को भेजा गया है, जो उसकी भेड़ है; जिन्हें परमेश्वर ने अपनी देख-रेख में रखा है। पवित्र आत्मा हमारा पास्टर है जब वह हमसे बात करता है और उसकी प्रमाणित आवाज़ के द्वारा हर दिन हमारी अगुवाही करता है।

यही है जिसे करने के लिए प्रभु हमारी अगुवाही कर रहा है। हम आपके या आपके पास्टर के विरोध में नहीं हैं, या आप कैसा महसूस करते हैं प्रभु के नेतृत्व में करने के लिए। प्रत्येक व्यक्ति को वैसा ही करना चाहिए जैसा उन्हें प्रभु से करने के लिए अगुवाही महसूस होती है, वचन के अनुसार।

हमारे पास एक छलनी है, यह संदेश। हर एक बात हम जो भी सुनते हैं वह उस छलनी से होकर जाना अवश्य है। वो आवाज़ जिसे हम टेप पर सुनते हैं, वही एकमात्र ऐसी आवाज है जिस पर हमें 100% भरोसा है कि यह यहोवा यों कहता है।

क्या आप यह विश्वास करते हैं कि उन लोगों पर अभिषेक का मतलब यह है कि यह पवित्र आत्मा का अभिषेक है?” जी हाँ, श्रीमान, एक व्यक्ति पर परमेश्वर का सच्चा पवित्र आत्मा होता है, और फिर भी वे झूठे हैं।

हमारी अनंत मंजिल इस बात पर निर्भर करती है जो उसने टेप पर कहा, न कि कोई व्यक्ति और या मनुष्यों का झुण्ड क्या कहता है। इसी प्रकार, हम किसी और को नहीं सुन सकते हैं और न ही सुनेंगे। कोई भी भला कैसे जोखिम को उठा सकता है?

आकर अपने आप को हमारे साथ एकत्र हो, यहां तक और भी अधिक एकत्र होना है जैसे-जैसे आप उस दिन को निकट आते हुए देखते है।

लोग ठीक अपने घरों में बैठ सकते हैं या उनके…उनके स्थानों में, उनकी कलीसियाओ में, और अन्य जगहों पर इकट्ठा हो सकते हैं, और सभा को सुन सकते हैं।

कि, मेरे मित्रों, परमेश्वर के भविष्यद्वक्ता के अनुसार, न कि बाइबल जो कहती है उस पर किसी मनुष्य का अनुवाद, अपने आप को वचन के इर्द-गिर्द एक साथ इकट्ठा करते हुए यहाँ तक और अधिक जैसे-जैसे आप उस दिन को निकट आते हुए देखते है।

बिना परमेश्वर के सन्दूक क्या अच्छा है? यह तो सिर्फ एक लकड़ी का बक्सा होता है, पत्थर के दो तख़्ते हैं।

आकर हमारे साथ एकत्र हो जब हम परमेश्वर के द्वारा प्रदान किए गए छलनी को सुनते हैं जब वह हमारे लिए संदेश को लाता है: एक विचारशील मनुष्य की छलनी 65-0822E.

भाई जोसफ ब्रंहम

 

जांचें कि आप किस बात के लिए लड़ रहे हैं। जांचें कि आप यहां पर किस लिए हैं। जांचें कि आप किस लिए कलीसिया जाते हैं। आपको क्या बात लगाती है… कलीसिया जाना अच्छी बात है, लेकिन बस ऐसे ही केवल कलीसिया नहीं जाना है; यह आपको नहीं बचाएगा

 

 


शनिवार, 18 फ़रवरी 2023

मेरे छोटे झुंड,

मैं शुभकामनाये देता हूं आपको और आप जो इस टेलीफ़ोन सिस्टम पर है, जो बहुत ही, बहुत ही अच्छा है। मैं प्रभु का बहुत आभारी हूं कि आप ठीक अपने घरों में बैठ सकते है, अपने स्थानों में, अपनी कलीसियाओ में इकट्ठा हो सकते हैं और सभा को सुन सकते हैं। जहाँ-जहाँ मेरी आवाज़ आ रही है, होने पाए वो छोटा-सा झुण्ड आशीषित हो।

आज मैं आपको प्रोत्साहित करने के लिए अपने ह्रदय से एक छोटे से प्रेम पत्र को लिखना चाहता हूं। आप ही वे एक हैं जिन्हें परमेश्वर ने जगत की नींव डालने से पहले अपनी दुल्हन होने के लिए चुना था; आप इन टेपों को सुन रहे हैं। मैंने आपको बहुत बार बताया है, ये टेप केवल आपके लिए ही हैं, आप मेरी सभा के लोग हैं। उसके लिए मैं ज़िम्मेदार नहीं हूँ जो परमेश्वर ने अन्य सेवकों को चरवाहे का काम करने के लिए दिया है; मैं केवल इस बात के लिए उत्तरदायी हूं कि मैं आपको किस प्रकार का भोजन खिलाता हूं। ये टेप आपके लिए हैं, केवल मेरे आराधनालय के लिए, जिसे परमेश्वर ने मुझे पास्टर के काम को करने के लिए दिया है। यह छिपा हुआ मन्ना है, दूसरे इसे नहीं ले सकते।

अब, यदि कुछ लोग भोजन को संकरित करना चाहते है और खाद्य सामग्री को वहां रखना चाहते हैं, तो उन्हें परमेश्वर से प्रकाशन मिलने दो और वही करें जो परमेश्वर उन्हें करने के लिए कहता है, जो कुछ भी वे चाहते हैं उन्हें खिलाएं। मैं उसी काम को करूंगा। लेकिन ये सन्देश केवल आपके लिए हैं।

मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूँ कि ठीक वचन के साथ बना रहूँ, आप लोगो के लिए जिन्हें परमेश्वर ने मेरे हाथ में दिया है, क्योंकि भेड़ों को, भेड़ों का ही भोजन चाहिए। “मेरी भेड़ मेरी आवाज़ को सुनती हैं।” और यही है जिसके द्वारा हम जीते हैं, हर एक वचन जो निकलता है। ना ही अब केवल एक वचन को और तब, लेकिन हर एक वचन जो परमेश्वर के मुख से निकलता है। यही है जिसके द्वारा आप संत लोग जीते हो।

हर किसी के पास कुछ न कुछ ऐसा होना है जिस पर वे टिके रहें। कोई तो स्थान से बंधा होना चाहिए, दूसरे शब्दों में, एक बुनियादी। और हर किसी के पास एक बुनियादी या परम सत्य होना चाहिए। मेरे लिए, और उन लोगो के लिए मैं आशा करता हूं कि मैं मसीह की ओर ले जा रहा हूं, और मसीह के द्वारा, बाईबल हमारा आधार है।

अब, हम समझते हैं कि परमेश्वर ने हमारे लिए अपने भविष्यद्वक्ताओं को भेजा। इसी तरह से उसे अपने भविष्यव्यक्ता के होठों के जरिये से लोगों तक अपना वचन पहुँचाना है। अब इन अंतिम दिनों में, उसने अपने आप को फिर से सम्पूर्णता में प्रकट करने की प्रतिज्ञा की है, उसकी देह में, आत्मा में। यह परमेश्वर स्वयं अक्षर रूप में, भविष्यद्वक्ता के रूप में, देह में प्रकट हुआ है।

मुझे अपनी कलम के साथ किसी भी समय लेखक की उपस्थिति में लगातार अवश्य ही तैयार रहना है जो कुछ भी वह कहता है उसे लिख डालूं। मैंने अपने मन को उसके विचारों पर स्थिर किया है; ना ही मनुष्य क्या सोचता है, युग क्या सोचता है, कलीसिया क्या सोचती है, राज्य क्या सोचता है। केवल परमेश्वर के विचार! मैं केवल परमेश्वर के विचारों को वचन में व्यक्त करता हूँ।

जब परमेश्वर अपने विचारों को मुझ पर प्रगट करता है, तो मैं इसे आपको वचन में टेप पर व्यक्त करता हूँ, “यहोवा यों कहता है।” यह ऐसा नहीं है, “ऐसा मैं कहता हूं।” यह तो, “यहोवा यों कहता है!” मैं केवल इसका अनुवाद कर सकता हूं जब लेखक मुझे आपके लिए अनुवाद करने की अनुमति देगा; क्योंकि यह परमेश्वर का अचूक वचन है।

बहुत से अन्य लोग हैं जो मेरी नक़ल करने का प्रयास करते हैं, जैसे याजक, इत्यादि। और वे क्या कहते हैं? केवल बिगाड़ को करते है, बस इतना ही। वे ऐसा नहीं कर पाते है। परमेश्वर ने मुझे भेजा है, उसके भविष्यव्यक्ता को, उसकी दुल्हन का नेतृत्व करने के लिए भेजा; ना ही कोई दूसरे मनुष्य को, या ना ही मनुष्यों के झुण्ड को।

जो शब्द मैं कहता हूँ, और जिस तरह से मैं कार्य करता हूँ, अन्य लोगो को अंधा कर देगा, लेकिन दूसरे लोगो की आँखें खोल देगा। उसने मुझे उसी तरह के वस्त्र पहनाये जो मुझे पहनना है, मेरा स्वभाव, मेरी महत्वाकांक्षा, हर एक चीज ठीक उसी तरह से मुझे बनना होगा। उसने पूरी तरह से मुझे आपके लिए चुना है। दूसरे लोग खड़े होकर देखेंगे और कहेंगे, “खैर, मैं नहीं कर सकता। वहाँ पर…मैं—मैं नहीं देख सकता।” वे अंधे हैं।

जिन्हें वो प्रकट करेगा, वह इसे प्रकट करेगा। वह इस तरह की रूपरेखा में बना है कि वह अपने आप को वचन में छिपा सकता है, जो वहां के सबसे होशियार धर्मज्ञानी है उनके लिए। वह बस अपने आप को छिपा सकता है, ठीक वहां वचन में स्थापित कर सकता है, और वे पूरा दिन देखते रह सकते हैं और उसे कभी भी नहीं देख पाते है; जीवन भर देखे, और इसे कभी भी नहीं देख पाते है। वह बस अपने आप को छिपा सकता है, वहां स्थापित करते हुए।

अब जो मायने रखता है वह यह है कि जो लोग अपने ह्रदय में संदेश को स्थापित करते हैं, उन्हें अवश्य ही परिपक्व होने के लिए पुत्र की उपस्थिति में रहना है। बटन दबाकर चलायें और फिर पुत्र को आप में से सारी हरियाली को पकाने दें, जो आपको परिपक्व मसीही बनाता है।

जब वह पहली बार आया, तो वह एक मनुष्य था। जब वह दूसरी बार आया; दुगने भाग के साथ, वह एक मनुष्य था। जब वह यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के रूप में आया, तो वह एक मनुष्य था। उसने इस दिन आने की और रहने की और अपने आप को एक बार फिर से एक मनुष्य में प्रकट करने की प्रतिज्ञा की है; मनुष्य का पुत्र मनुष्य के देह में रहते हुए।

अब हम आँख के युग में हैं, भविष्यवाणी, मलाकी 4 की। वहां इसके आने के लिए और कुछ भी नहीं बचा है सिवाये इसके कि वह स्वयं इसमें कदम को रखे, क्योंकि वहां पर यही वो आखिरी चीज है।

मेरे छोटे मेमनों सुनो, आप लोग जिन्हें परमेश्वर ने मुझे पास्टर के काम के लिए दिया है। बहुत देर हो चुकी है। वह जल्द ही आपके लिए आ रहा है, उसकी दुल्हन के लिए। उन टेपो के साथ बने रहे, इसे किसी अनुवाद की आवश्यकता नहीं है।

मैं आप छोटे उकाबो को मेरे साथ एकजुट होने के लिए आमंत्रित करता हूं, केवल इसी चीज के साथ जो उसकी दुल्हन को इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार एक साथ लाएगा। आप यहोवा यों कहता है को सुनेंगे जब परमेश्वर मेरे जरिये से बोलता है और प्रकट करता है: मसीह अपने वचन में प्रकट हुआ 65-0822M

याद रखें, टेप की सेवकाई के साथ बने रहें। हर दिन बटन दबाकर चलाये।

भाई ब्रंहम

 

 


 

संदेश सुनने से पहले पढ़ने के लिए वचन:

निर्गमन 4:10-12
यशायाह 53:1-5
यिर्मयाह 1:4-9
मलाकी 4:5
संत लुका 17:30
संत यूहन्ना 1:1 / 1:14 / 7:1-3 / 14:12 / 15:24 / 16:13
गलातियों 1:8
2 तीमुथियुस 3:16-17
इब्रानियों 1:1-3 / 4:12 / 13:8
2 पतरस 1:20-21
प्रकाशितवाक्य 1:1-3 / 10:1-7 / 22:18-19

 


शनिवार, 11 फ़रवरी 2023

प्रिय प्रतीक्षारत दुल्हन,

और मैं यह जानता हूं, मेरे इस धरती पर से चले जाने के बाद, वे टेप्स और वे किताबें जीवित रहेंगी, और आप में से बहुत से जवान बच्चे आने वाले दिनों में पाएंगे, कि यह बिल्कुल सच है, क्योंकि मैं इसे प्रभु के नाम में बोलता हूं।

हमारे साथ आकर एकत्र हो जाओ उकाबो, रविवार दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समयनुसार, जब हम सुनते हैं 65-0815 - और यह नहीं जानते।.

भाई जोसेफ ब्रंहम

 

 


शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

प्रिय समय के लोगों,

पिता, हम आपसे बहुत प्रेम करते हैं। हम जो महसूस करते हैं हम भला उसे किस तरह व्यक्त करना आरंभ कर सकते हैं? आपने हमें चुना, हमें पहले से ठहराया, और एक जीवित मनुष्य बन गए ताकि हमारे लिए अपने जीवन को दे।

आपने अपने भविष्यव्यक्ताओ के द्वारा अपने विचारों को हमारे लिए लिखा, जिससे कि हमारे पास आपका वचन हो सकें। फिर, जैसा कि आपने प्रतिज्ञा की, आप एक बार फिर से आए, अपने वचन को भविष्यवाणी के द्वारा स्पष्ट की गई घटनाओं से मनुष्य के देह में खुद को प्रकट कर रहे थे, ताकि आपके वचन का अनुवाद करे।

अपने खुद के चुनाव के द्वारा, आपने विलियम मेरियन ब्रंहम को इस घडी का मनुष्य होने के लिए चुना। आपने हमारा ध्यान खीचने के लिए उसे चुना। आपने उसके हाथो को हिलाया। आपने दर्शनों में उसकी आँखों को हिलाया। वह कुछ भी नहीं कह सकता था सिवाये उसके जो कुछ आपने उसे दिखाया था।

आपने जो उसके मुँह में डाला था उसके सिवाये वो कुछ भी नहीं बोल सकता था। आपने उसकी जीभ, अंगुलियों और शरीर के हर एक अंग पर पूर्ण नियंत्रण लिया था। वो आपके साथ पूर्ण रूप से प्रभाव में था।

उसके बाद, एक बार फिर अपने चुनाव के द्वारा, आपने हमें इस घडी के लोग होने के लिए चुना। आपका छोटा अल्पसंख्यक झुण्ड जो आपके वचन की प्रेरणा के द्वारा इकट्ठा हुआ है, फिर से यीशु मसीह के जीवन को उत्पन्न कर रहा है। हम आपके वचन हैं जो वचन से जुड़ रहे हैं। हम और कुछ नहीं कर सकते।

पिता, हम आपकी सिद्ध इच्छा में रहना चाहते हैं; हमारे लिए और कुछ मायने नहीं रखता। हमारे विचार, हमारी धारणायें, या कोई अन्य व्यक्ति क्या कहता है हम उसे नहीं चाहते, हम केवल आपकी इच्छा को चाहते हैं।

हम आपके वचन के लिए चले गए ताकि यह देखे कि आपने जो कहा है कि हमें अवश्य ही आपकी दुल्हन होने के लिए करना है। आपने कहा था कि आप एक दिन आपके वचन के द्वारा दुनिया का न्याय करने जा रहे हैं। आपने हमें बताया कि आपका वचन केवल आपके भविष्यव्यक्ताओ के पास आता है, जिन्हें आपके द्वारा पहले से ठहराया गया और पहले से नियुक्त किया गया था।

आपने हमें बताया कि यह कभी भी धर्मज्ञानी या मनुष्यों के झुण्ड के पास नहीं आता है, लेकिन आपके भविष्यव्यक्ता के द्वारा। वो ही केवल आपका वचन का दिव्य अनुवादक हैं। यह उसके विचार, उसकी धारणा, उसका अनुवाद नहीं है, बल्कि आप उसके माध्यम से बोल रहे हैं, अपना खुद का वचन का अनुवाद कर रहे हैं।

हर एक युग में, लोगों ने मनुष्यों को आपके वचन का अपना खुद का अनुवाद करने दिया, और यही उनके अंधा होने का कारण बना देता है। यह उसी काम को करता है जो उसने फरीसियों और सदूकियों के साथ किया था। यही वो कारण है कि लोग आज इसे समझने में विफल रहते हैं। वे लोग वो सुन रहे हैं कि कोई और इसके बारे में क्या कहता है, बजाये वचन को सुनने के जैसा आपके भविष्यव्यक्ता ने उन्हें करने के लिए बताया था।

आपने कहा, पहले मैं अपने वचन को भेजता हूं, उसके बाद यदि ये लोग मेरे वचन पर विश्वास न करें, तो मैं उनके लिए सेवकाई को भेजता हूं। आपने हर एक युग में यह भी कहा कि सेवकाई पथ से भटक जाती है; उनमें से सारे नहीं, लेकिन उनमें से अधिकतर, और लोगों को अपनी ओर अगुवाही करते हैं। हम आपकी मूल योजना में रहना चाहते हैं।

यह इतना उलझाने वाला है सेवकाई आपस में सहमत नहीं हो सकते। भाई एक्स, भाई वाई के साथ सहमत नहीं हो सकता; भाई वाई, भाई जेड के साथ सहमत नहीं है। वे एक दूसरे से सहमत नहीं हो सकते। ऐसा दिखाई देता है वे केवल एक ही बात पर सहमत होते हैं, हमें कलीसिया में टेपो को नहीं चलाना चाहिए।

यह एक बार फिर से बाबुल है, बहुत ही उलझाने वाला। हम विश्वास करते हैं कि केवल एक ढांचा है और हमें उस ढांचे में फिट होने के लिए खुद को अवश्य ही काटना है, ढांचे को काटने की कोशिश नहीं करना चाहिए कि हमें फिट करे।

ऐसी ही बहुत सारी सेवकाईयां हैं जो अपने खुद के विचारों, अपने खुद की धारणाओं और सिद्धांतों के साथ उठ खड़े हुए हैं। वे सारे शून्य हो चुके हैं। ऐसे बड़े-बड़े नियुक्त किये हुए सेवक उठ खड़े हुए हैं जो कहते हैं कि वे प्रचार कर रहे हैं और समय के संदेश का हवाला दे रहे हैं, और उनकी सेवकाई आज के लिए परमेश्वर का प्रदान किया हुआ मार्ग है, ना कि टेप।

उनके पास उनकी कलीसियाओ में जाने वाले विश्वासी लोग हैं, जो वर्षों से उन्हें सुनते आ रहे हैं। उनके पास बहुत से आने वाले सेवक लोग है, सभाये होती है, बेदारियां होती है, प्रचार होते हैं, जिसे वे कहते हैं कि वे आपका प्रदान किया गया मार्ग है, ना कि टेप। उसके बाद एक दिन वे कहते हैं, सन्देश सत्य नहीं है।

क्या वे नहीं जाँच रहे थे कि वो टेप के साथ क्या कह रहा था? क्या वे केवल उन्हीं बातों को ले रहे थे जो उसने कहा था कि वह वचन है, आज के लिए परमेश्वर का प्रदान किया हुआ मार्ग? यदि उसने टेप चलाया होता, लोगों के लिए आपकी प्रमाणित आवाज है, बजाये इसके कि खुद को सबसे महत्वपूर्ण आवाज के रूप में रखते हुए, उन्हें इस बात का ज्ञात हो जाता कि जो वे सुन रहे थे वो अंत समय के शिक्षण में एक झूठा अभिषिक्त मनुष्य था।

इसका मतलब यह नहीं है कि आपको एक पास्टर की आवश्यकता नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि वे सारे झूठे अभिषिक्त पास्टर हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि बहुत से लोग वही प्रचार कर रहे हैं जो भाई ब्रंहम ने कहा था। इसका मतलब ये है कि सबसे महत्वपूर्ण बात जो आपको अवश्य ही सुनना है वह है टेप का संदेश; यही केवल यहोवा यों कहता है वाला वचन है।

यह मार्गदर्शन है। यह परम सत्य है। यह अंतिम वचन है। यही एकमात्र सिद्ध वचन है। जब तक एक पास्टर, आपका आत्मिक अगुवाही करने वाला, अपने लोगों के साथ उस शुद्ध वचन को नहीं सुन रहा है, कुछ तो गलत हो जाएगा।

सेवकाई उनकी कलीसियाओं में आपकी प्रमाणित आवाज क्यों नहीं चलती? वे कैसे कह सकते हैं कि यह गलत है जब कि वे दावा करते हैं कि वे विश्वास करते हैं कि यह वचन है? क्यों वे सभी प्रकार के बहाने बनाते हैं और कहते हैं कि उनकी सेवकाई आज के लिए आपका प्रदान किया गया मार्ग है, न कि टेप पर आपकी प्रमाणित आवाज़?

वे यह कहते हुए लोगों को क्यों डराते हैं क्योंकि हम आपकी आवाज सुनने के लिए “बटन दबाकर कर चलाने” के लिए कहते हैं, हम एक मनुष्य की आराधना कर रहे हैं और आप उस मनुष्य के जरिये से नहीं बोल रहे हैं?

हम केवल पिता आपकी आराधना करते हैं। हम इसे बार-बार और बार-बार आपके वचन से जाँचते हैं। आप हमें अपने भविष्यवक्ता के जरिये से प्रत्येक संदेश के साथ बताते हैं जिसे हम टेप पर सुनते हैं: यह आज के लिए आपका एकमात्र प्रदान किया गया मार्ग है

आपकी दुल्हन और कहाँ जा सकती है सीधे आपके वचन सुनने के अलावा? हम आपके कुवांरी वचन दुल्हन हैं। हमें अवश्य ही आपके अग्नि के स्तंभ के साथ बने रहना है। यही एकमात्र स्थान है जहाँ हम संतुष्ट हो सकते हैं और हम प्रत्येक वचन के लिए आमीन कह सकते हैं जो हम सुनते है।

पिता, हम आपको आपकी कलीसिया के बाहर देखते है जो अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं, और इससे हमारा ह्रदय टूट जाता है। द्वार की कुंडी अंदर की ओर है और हमने आपके अंदर आने के लिए द्वार को खोल दिया है। हम और कुछ भी नहीं जानते। हमें और कुछ नहीं चाहिए। हम कुछ भी और नहीं ले सकते। हम आपके वचन से गर्भधारण हुए हैं।

आपके वचन के प्रकाशन के लिए आपका धन्यवाद हो पिता। हम किसी के भी विरोध में नहीं हैं, हम केवल आपके वचन के लिए हैं जो भविष्यवाणी के द्वारा स्पष्ट किया गया है। हम एक दिन न्याय के लिए आपके सामने खड़े होंगे। अपने पूरे हृदय से हम कहना चाहते हैं, “पिता, हम आपके वचन पर बने हुए हैं।”

अपने पास्टर, अपने आत्मिक नेतृत्व करने वाले को प्रोत्साहित करें कि इस रविवार को बटन दबाकर चलाये और परमेश्वर की आवाज को सुनें। टेप पर जो परमेश्वर का वचन कहता है उसके द्वारा एक दिन आपका न्याय किया जाएगा। आप किसी और चीज के साथ भला कैसे जोखिम उठा सकते हैं?

आपको इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार हमारे साथ आने के लिए आमंत्रित करते है, और सुनें: घटना भविष्यवाणी के द्वारा सपष्ट हुई 65-0801e जैसा कि परमेश्वर अपने चुने हुए व्यक्ति के होठों में से होकर बोलता है। वो एक जिसे उसने उसकी शिक्षा दी, उसका दान दिया। उसने उसे उसका स्वभाव, उसकी शैली, और जो कुछ भी है, अपने आप को वो किस तरह से व्यक्त कर रहा था, और जो कुछ भी वो करता है, उसने उसे दिया। उसने विलियम मेरियन ब्रंहम को इस घडी का मनुष्य बनाया ताकि इस घडी के लोगों को पकड़ सके, और हम इस समय के लोग हैं।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

सन्देश को सुनने से पहले पढने के लिए वचन:

उत्पत्ति: 22:17-18
भजन संहिता: 16:10 / अध्याय 22 / 35:11 / 41:9
जकर्याह 11:12 / 13:7
यशायाह: 9:6 / 40: 3-5 / 50:6 / 53:7-12
मलाकी: 3:1 / चौथा अध्याय
संत यूहन्ना 15:26
संत लुका 17:30 / 24:12-35
रोमियों: 8:5-13
इब्रानियों: 1:1 / 13:8
प्रकाशितवाक्य: 1:1-3 / अध्याय 10

 


शनिवार, 28 जनवरी 2023

प्रिय मसीह की छोटी कुंवारी, वचन, झुंड,

हम कुछ भी और नहीं हो सकते। हम कुछ भी और नहीं सुन सकते। हम कुछ भी और नहीं जानते। हम कुछ भी और नहीं चाहते। जहां ताजा मांस है, बटन दबाकर चलाना, जो इस ऋतु का वचन है, वहां उकाब इकट्ठा होंगे। वचन हमारे जीवन में आ रहा है।

हम वैसे नहीं है जैसे हर बाकी के सारे हैं! आप एक अलग हुए लोग हो, प्रभु के लिए पवित्र, वचन और परमेश्वर की आत्मा के लिए समर्पित हो, जिससे कि इस दिन के लिए उसकी प्रतिज्ञा के फल को लेकर आये। हम परमेश्वर की आवाज़ को सुनते हुए लगातार बढ़ रहे है और परिपक्वता में आ रहे हैं।

भविष्यवक्ता ने हमें बताया कि वापस इन टेपों का हवाला दे। यदि आपके पास एक टेप को सुनने की मशीन है, तो लोगों के एक झुण्ड को एक साथ एकत्र करे और इसे चलाएं, और ध्यान से सुनें। उसकी आवाज को सुनें, वो हमें क्या बता रहा है। परमेश्वर के वचन को किसी अनुवाद की आवश्यकता नहीं है; वह अपना अनुवाद स्वयं करता है। “मैं आपके लिए परमेश्वर की आवाज हूं।“

और यह वही है, बाईबल, ना ही इसमें एक भी शब्द जोडना है या ना ही इसमें से निकालना है। बस ठीक उस आवाज के साथ बने रहें। “वे एक अजनबी के पीछे नहीं जाएगी,”

आज के लिए परमेश्वर के द्वारा प्रदान किए गए मार्ग को कोई भला कैसे नहीं देख सकता? लेकिन परमेश्वर की महिमा हो, हम इसे देख सकते हैं, क्योंकि हम इसे देखने के लिए चुने गए हैं। हम नहीं होंगे, और हमें भरमाया नहीं जा सकता, क्योंकि हम उसके प्रकट हुए वचन हैं।.

भाइयों और बहनों, इसे बस एक मिनट अंदर जाने दें, हम प्रकट हुए वचन हैं!! परमेश्वर स्वयं, मनुष्य के होठों के जरिये से बोल रहा है, हमें बता रहा है कि हम वचन हैं। हमारे पास डरने के लिए बिल्कुल कुछ भी नहीं है। हमें जो कुछ भी आवश्यकता है वो हमारा है।

हर एक सप्ताह हम प्रभु के लिए अपेक्षा के अंदर होते है कि हमसे भेंट करे। हमारे पास यहां पर हर किसी के लिए बैठाने का स्थान नहीं है, ना ही हर कोई जेफरसनविले आ सकता है, इसलिए हमें बस उन्हें इंटरनेट के माध्यम से वचन को भेजना होता है।

हम हमारे घरों में, हमारी कलीसियाओ में, हमारी कारों में, दुनिया भर से अपने छोटे-छोटे माइक्रोफोनों के इर्द-गिर्द एकत्र होकर, प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

वे अफ्रीका में हमारे साथ एकत्र होते हैं, प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वे मेक्सिको में हमारे साथ एकत्र होते है, प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे है। यूरोप, स्कैंडिनेविया, ऑस्ट्रेलिया, मध्य पूर्वी, दक्षिण अमेरिका में, धरती के चारों कोनों से, प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

और हम यहां स्थानीय कलीसिया, टेबरनेकल में एकत्र होते हैं, प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारे समय में बहुत से घंटो का फर्क हैं, लेकिन हम एक इकाई के रूप में एक साथ होते हैं, विश्वासी लोग, परमेश्वर की आवाज को सुन रहे हैं, मसीहा के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

हम उसके नाम के लिए इस बुरे युग में से परमेश्वर के बाहर बुलाए हुए और चुने हुए लोग हैं। हमें परखा गया है और साबित किया गया है शैतान के लिए कि हम वचन हैं। हम उस मूल दुल्हन के वृक्ष का भाग हैं। हम अपने जीवन को उस वचन के द्वारा प्रकट होते हुए देख रहे हैं।

हर किसी के लिए यह विश्वास करना आसान है कि यीशु हर उस भविष्यवाणी का सीधा उत्तर था जो उसमें पूरी होने वाली थी, क्योंकि वे पीछे की ओर देखते है देखने के लिए कि इसे होते हुए देखे। लेकिन इस वर्तमान के बुरे युग में, वे उसी बात को कर रहे हैं जो उन्होंने उस समय किया था, इसका दूसरे तरह से अनुवाद करने के द्वारा, और लोगों को एक झूठ पर विश्वास करवाकर तगड़े धोखे में डालने का कारण है। यदि वे केवल यह महसूस कर पाते कि यह वही वचन है जो इस युग के लिए प्रकट हो रहा है।

केवल एक ही चीज है जो दुल्हन को एक साथ ला सकती है, वो है संदेश। केवल एक चीज है जिस पर हम सभी सहमत हो सकते हैं, वो है यह संदेश। केवल एक आवाज है जिसे यहोवा यों कहता है होने के लिए प्रमाणित किया गया है, वो टेप पर परमेश्वर की आवाज है।

अब, बस एक ठंडी, औपचारिक, कलीसिया, और इत्यादि, मनुष्य का बनाया गया धर्मज्ञान, ऐसा नहीं होगा; चुने हुए उस पर कभी ध्यान नहीं देंगे। लेकिन यह वहाँ है जो लगभग वास्तविक चीज़ के जैसे ही है। केवल एक वचन को ही छोड़ना है, आपको बस इतना ही करना है। युग की प्रतिज्ञा; बहुत ही महान समय! मसीही लोग, हर कहीं पर, ध्यान दें कि हम किस समय जी रहे हैं! इसे चिह्नित करें, और पढ़ें, और ध्यान से सुनें।

इस दुष्ट युग का ईश्वर वो सब कुछ कर रहा है जो वो कर सकता है ताकि उसकी प्रमाणित आवाज़ को उनसे दूर रखने के द्वारा लोगों को भरमा सके। वह उन्हें सिर्फ एक शब्द पर अविश्वास करने की कोशिश करवाता है, जैसे उसने आरंभ में हव्वा के साथ किया था।

लेकिन मसीह की वचन-दुल्हन एक सिर की ओर आ रही है। हम अपने सहवासी से वापस एक हो रहे हैं जहां से हमने आरंभ किया था। निर्गमन का समय निकट है। परमेश्वर अपनी दुल्हन के लिए आ रहा है जो उसके वचन के साथ बनी रहती है।

पवित्र आत्मा यहाँ पर है जो मसीह के लिए एक दुल्हन को बाहर बुला रहा है। वह उसके लिए किये गये इस युग के लिए प्रतिज्ञा के वचन को प्रमाणित करने के द्वारा इसे कर रहा है, यह दिखाते हुए कि यह मसीह है।

संसार भर में दुल्हन के साथ एकजुट होने से बढ़कर कुछ भी नहीं है, परमेश्वर की आवाज को सुनना जो आपसे सीधे बात कर रही है। आशा करने, सोचने या यहाँ तक प्रार्थना करने की भी आवश्यकता नहीं है जो आप जो सुन रहे हैं वह सत्य है। क्योंकि यह एकमात्र प्रमाणित हुई, यहोवा यों कहता है आवाज़ है।

हमारे साथ आकर और सुने:

और इन बातों के बाद मैं ने एक और स्वर्गदूत को स्वर्ग से उतरते देखा, जिसके पास बडी सामर्थ है; और धरती उसकी महिमा से प्रकाशित हुई।

दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार, जैसा कि हम सुनते हैं: इस बुरे युग का ईश्वर 65-0801M.

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

सन्देश सुनने से पहले पढ़े जाने वाले वचन:

संत मत्ती 24वा अध्याय / 27:15-23
संत लुका 17:30
संत यूहन्ना 1:1 / 14:12
प्रेरितों के काम 10:47-48
1 कुरिन्थियों 4:1-5 / 14वाँ अध्याय
2 कुरिन्थियों 4:1-6
गलातियों 1:1-4
इफिसियों 2:1-2 / 4:30
2 थिस्सलुनीकियों 2:2-4 / 2:11
इब्रानियों 7वा अध्याय
1 यूहन्ना अध्याय 1 / 3:10 / 4:4-5
प्रकाशितवाक्य 3:14 / 13:4 / अध्याय 6-8 और 11-12 / 18:1-5
नीतिवचन 3:5
यशायाह 14:12-14