प्रिय वचन के ऊपर के वचन,
बहुत सी कलीसियायें के लिए पहेली है, हैरान है, परेशान है, चकित है, उलझन में है, भ्रमित है और यहां तक कि उस बात से हक्के-बक्के रह गये हैं कि हर रविवार को दुनिया भर के इन “टेप के लोगो” के साथ क्या बात जगह ले रही है।
यह मसीह की दुल्हन का अदृश्य मिलाप है, पुत्र की उपस्थिति में बैठकर, पक्वता में आते हुए, अपने आप को तैयार कर रहे है। हमारा स्वर्गीय दूल्हा हमें उसके साथ हमारे भविष्य के घर के बारे में सब कुछ बता रहा है।
कुछ ही सप्ताह पहले उसने हमें बताया: “यह संसार तुम्हारा घर नहीं है, यह शैतान का अदन है, और मैं इसे आग से नष्ट कर दूँगा। तुम मेरे ह्रदय प्रिय हो, जिसे मैंने दुनिया की नींव डालने से पहले अपनी दुल्हन होने के लिए चुना है। अब, इस रविवार को मैं तुम्हे अपने शीघ्र ही आने वाले रेपचर के बारे में सब बताने जा रहा हूँ।”
हम एक ऐसी बड़ी अपेक्षा के अंदर हैं। हम इसे वातावरण में महसूस कर सकते हैं। चीजें बहुत ही जल्दी-जल्दी जगह ले रही हैं।
बस जो कुछ बाइबल कहती है वह इस दिन में घटित होगा, यह दिन-प्रति-दिन घटित हो रहा है। क्यों, यह वहां इतनी तेजी से एकत्रित हो रही है, उन रेगिस्तानों में, और चीजें जगह ले रही है, कि मैं इसके साथ बनाये भी नहीं रख सकता। हम यीशु के आगमन के निकट हैं, उसकी कलीसिया के साथ एकजुट होने के लिए, जहां पर वचन, वचन बन जाता है।
यह सब हमारे लिए जगह ले रहा है, उनकी चुनी हुई महिला, इस दिन की दुल्हन। हम ही हैं जो इन बातों को प्रकट होते हुए देखते हैं।
उसने हमें इस युग के लिए पहले से ठहराया है और कोई भी और हमारा स्थान नहीं ले सकता है। अब हम प्रकट हुए बेटे और बेटियाँ हैं जिससे कि हम उसके साथ संगति कर सकें; यही है जो वो चाहता है।
हम वचन के ऊपर के वचन, जीवाणु के ऊपर के जीवाणु, जीवन के ऊपर के जीवन, और प्रभु यीशु मसीह की दुल्हन का सम्पूर्ण डील-डौल हैं।
यदि आप कोई आवश्यकता में है, तो इसे बोलें। आप वचन के ऊपर के वचन हैं। हमारे चारों ओर की दुनिया के अंधकार की ओर मत देखो; बीमारी, पीडाये, हत्या, निराशा, लोगों का पागलपन जो नहीं जानते कि वे पुरुष हैं या महिला। हम दुल्हन हैं, पहले से ठहराए हुए, धर्मी किये गए, प्रभु यीशु मसीह की प्रकट दुल्हन।
किसी से मत डरो। खुश रहो और आनंद करो। समय निकट है। हम इस बीमारियों के घर को छोड़ने पर हैं, महिमा!!!
आइए हमारे साथ रेपचर के लिए तैयार हो जाये, रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार। आप कभी भी ऐसे ही नहीं रहेंगे।
भाई जोसफ ब्रंहम
सन्देश से पहले पढ़े जाने वाला वचन:
भजन सहिंता 27:1-5
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय चुनी हुई महिला,
आप इस रविवार को प्रभु यीशु को अपने घर में आने पर उसे क्या दोगे, जो आपके पलंग पर बैठता है, आपकी आँखों में देखकर और आपसे सीधे बात करता है?
आप बात नहीं कर पाते है। आप बात नहीं करना चाहेंगे। आप केवल इतना ही करना चाहेंगे कि बस उसकी ओर देखकर और रोये। आप यहाँ तक अपना मुंह खोलने से भी डरेंगे। आप क्या कह सकते हैं? अपने मन में आप सोचने लगते है, प्रभु, मैं बहुत ही अयोग्य हूं कि आप यहां मेरे घर में रह सके। मैं सबसे गिरे हुए से भी गिरा हुआ हूँ। मैंने आपको बहुत सी बार विफल किया है प्रभु, लेकिन प्रभु, मैं आपसे बहुत प्रेम करता हूं।
तब आपको अपने ह्रदय में एहसास होगा, वो सही-सही जानता है कि मैं क्या सोच रहा हूँ, उससे कुछ भी छिपा हुआ नहीं है। वह मेरे ह्रदय के भेदों को जानता है।
जब आप उसकी बहुमूल्य आँखों की ओर देखते हैं, आप क्या ही प्रेम और करुणा को देखेंगे। वह अपने मुंह को खोले बिना ही आपसे बात कर रहा होगा। आप सोच रहे होंगे, वह वास्तव में यहाँ है, मेरे घर में है, मेरे साथ है।
आपका ह्रदय और भी अधिक तेजी से दौड़ने लगेगा, जब आप देखते है कि वह आपसे कुछ तो बोलने पर था। तब एकदम से, अब तक की सबसे मधुर आवाज़ जो आपने कभी सुनी होगी वह कहेगी, “मेरी प्यारी ह्रदय प्रिय, चिंता मत करो, तुम्हारा नाम मेरे मेमने के जीवन की किताब में है। ना ही तुम्हारे स्वाभाविक मिलन या एक होने की पुरानी किताब, लेकिन मेरी नई दुल्हन की किताब। यह मेरे साथ तुम्हारा विवाह का प्रमाण पत्र है।
मेरे सबसे प्रिय, तुम्हें न केवल तुम्हारे सारे पापों और असफलताओं के लिए क्षमा किया गया है, लेकिन मेरे लिए, तुम धर्मी ठहराए गए हो। मेरी दृष्टि में तुमने कभी भी कुछ भी गलत नहीं किया।
तुम मेरे बहुमूल्य, गुणी, निष्पाप बेटे और बेटियाँ हो। तुम पवित्र खड़े हो; मेरी मिलावट रहित दुल्हन जिसे मेरे अपने लहू के जल के द्वारा धोया गया है।
इससे पहले कि वहां पर यहाँ तक एक चाँद, तारे या एक अणु हो, तुम मेरे बेटे और बेटी थे। तुम उन गुणों के भौतिक प्रकटीकरण हो जो आदि में मेरे अंदर थे।
तुम्हारा आत्मिक वंशाणु या जीन मेरे अंदर था क्योंकि तुम मेरे गुणों, मेरे विचारों का व्यक्त होना हो। तुम यहाँ तक जगत की नीव डालने से पहले मुझमें थे।
तुम मेरी आत्मिक दुल्हन हो जो मेरे पुत्र की उपस्थिति में पड़े हुए हो, पक्वता में आ रहे हो, मेरे वचन को सुनने के द्वारा। अब तुम में बेदारी आनी आरंभ हो गई है, वापस आते हुए और अपने आप को मेरे वचन के साथ पंक्ति में ला रहे हो। तुम मेरी चुनी हुई महिला दुल्हन हो।
अब तुम्हारा मेरे साथ एक आत्मिक मिलन हो रहा हैं। तुम्हारा शरीर वचन बन रहा है, और वचन देहधारी हो रहा है; प्रकट और प्रमाणित। बस जो मैंने तुम्हे बताया था वो इस दिन में घटित होगा, यह दिन-प्रति-दिन घटित हो रहा है। वचन, वचन बनते जा रहा है।
तुम्हारे पास इस अंतिम दिन के लिए सच्चा प्रकाशन है: इस संदेश के द्वारा मेरी दुल्हन का एक साथ इकट्ठा होना। किसी और युग में मैंने इसकी प्रतिज्ञा नहीं की थी। मैंने इस युग में तुमसे इसकी प्रतिज्ञा की थी: मलाकी 4, लुका 17:30, संत यूहन्ना 14:12, योएल 2:38।
हमारे पास इस रविवार को धन्यवाद देने का भोज होने जा रहे हैं जब मैं तुम्हे और भी अधिक बताऊँगा। मैं तुम्हारे साथ घंटों बिताऊँगा, संगति करते हुए और अपने वचन पर भोज करते हुए। मैं तुम्हे यकीन दिलाऊंगा कि मेरे वचन के साथ, मेरे भविष्यव्यक्ता के साथ, मेरी आवाज के साथ, बटन दबाकर चलाने के द्वारा बने रहते हुए, तुम मेरी सिद्ध इच्छा में हो।
मैंने उन्हें मेरे वचन में बताया, मैं द्वार पर खड़ा हूँ, और खटखटा रहा हूँ। यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार को खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आकर और उसके साथ भोजन करूंगा, और वह मेरे साथ। बहुत से लोग नहीं सुनेंगे और अपने द्वार को नहीं खोलेंगे, लेकिन प्रकाशन के द्वारा, तुमने अपने द्वार को खोल दिया है और मेरा अंदर स्वागत किया है।
वे अपनी कलीसियाओं में मेरी आवाज़ को चलाने से सहमत नहीं हैं। यदि वे केवल पवित्र आत्मा को उनके मनों को वचन से जांचने दें, तो वे सहमत होंगे। मसीह, वो अभिषेकित वचन, तुम्हारे विवेक की जांच करें। उसे अपने अंदर आने दे, देखें कि क्या यह सही है या नहीं।
मैंने तुम्हे बताया था कि ये एक संप्रदाय नहीं होगी कि तुम्हें एक साथ लेकर आये, वे यहाँ तक बाईबल के एक या दो वचनों पर भी सहमत नहीं हो सकते है। क्या मैंने तुम्हे कभी बताया कि यह मनुष्यों का एक झुण्ड होगा? नहीं! मैंने तुम्हे बताया था कि यह एक ही मनुष्य का संदेश था; और तुम ने सुना और आज्ञा में रहे।
क्योंकि वे आरंभ से ही मेरी मूल योजना को नहीं सुनेंगे और ना ही स्वीकार करेंगे, मैंने उनके लिए प्रचारक, शिक्षक, प्रेरित, पास्टर और भविष्यव्यक्ता भेजे। लेकिन उन्हें लोगों को मेरे मूल और सिद्ध योजना, मेरे सामर्थी दूत की ओर इंगित करने के लिए भेजा गया था। क्योंकि यह तुम्हारे लिए परमेश्वर की आवाज़ है।
वे अभिषेकित हैं, लेकिन मेरे पास तुम्हारी अगुवाही करने के लिए केवल एक भविष्यव्यक्ता सन्देशवाहक है। पवित्र आत्मा भविष्यव्यक्ता है। क्या मैंने तुम्हे बहुत बार नहीं बताया है, उसके द्वारा बोले गए मेरे वचन को किसी भी अनुवाद की आवश्यकता नहीं है, जो कुछ भी उसने कहा उसमें कुछ भी न जोड़ें या न ही निकाले केवल वही कहें जो उसने उन टेपो पर कहा था? यह भविष्यव्यक्ता है, पवित्र आत्मा तुम्हारी अगुवाई करता है।
वही वो एक है जिसे मैंने तुम्हें बुलाने को भेजा था कि तुम मेरी दुल्हन बनो। वही वो एक है जिसे तुम्हारा मुझसे परिचय करवाना था। वही वो एक है जिसके साथ मैं खड़ा था जब मैंने उसे तुम्हारा, मेरी दुल्हन का पूर्वावलोकन दिखाया था। मैंने उसके विषय में प्रकाशनो में सब कुछ बताया, जब मैंने कहा, कि मुझ यीशु ने मेरे दूत को तुम्हे इन बातों की गवाही देने के लिये कलीसियाओं में भेजा है। यह मैं हूं, मैं तुमसे बात करने के लिए केवल उसके शरीर और उसकी आवाज का उपयोग कर रहा हूं।
हम उसके साथ मिलकर क्या ही शानदार दिन को बिता रहे हैं। हम अपने जीवन में कभी भी इतने खुशहाल या इतने संतुष्ट नहीं रहे हैं। ऐसा ही है। यह वही है जिसके लिए हम हमारे जीवन भर प्रतीक्षा करते आ रहे हैं।
हमारे ह्रदय या हमारे मन में जरा भी संदेह की छाया नहीं है। क्योंकि हर एक संदेश के साथ जो हम सुनते हैं, वह हमें बताता है कि हम उसकी सिद्ध इच्छा में हैं। केवल एक ही आवाज है जो तुम्हे एकजुट करेगी, तुम्हे सिद्ध करेगी, और तुम्हे एक साथ लाएगी…मैं, मैं मेरे भविष्यव्यक्ता के जरिये से बोल रहा हूं। ना ही उसके शब्द, मेरे शब्द। यह मेरा प्रदान किया गया मार्ग है।
टेबल बिछा हुआ है। यह पत्तागोभी, और शलजम, और मूली से भरा हुआ है… वचन के ऊपर वचन, वचन के ऊपर। हमारे पास धन्यवाद देने का भोज होगा जैसा पहले कभी भी नहीं हुआ। संसार भर में एक जुबली होगी जब दुल्हन उनके टेबलों के इर्द-गिर्द इकट्ठा होती है परमेश्वर की आवाज को सुनने के लिए कि उनसे बात करे। हमारे घर और कलिसियायें उसकी उपस्थिति से भर जाएंगे। हमारे पास बोलने के लिए शब्द नहीं होंगे सिवाय हमारी महिमा के लिए, हाल्लेलुय्या, प्रभु के नाम की स्तुति हो।
आकर दुल्हन के परिवार के धन्यवाद देने के एकत्र होने के भागीदार बनें, जब वह हमें खिलाता है। देर न करें, जब हम रविवार को ठीक दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार भोज लेना आरंभ करेंगे। वो वहां पर होगा, क्योंकि उसने मुझे बताया था कि वह करेगा।
मैं आ रहा हूँ और मैं आपको मसीह की दुल्हन का अदृश्य मिलाप 65-1125 इस विषय में बताऊँगा।
मैं आपसे वहां टेबल पर मिलूंगा।
भाई जोसफ ब्रंहम
जो इस नाम से भी जानी जाती है: उसकी चुनी हुई महिला
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय लाखों में एक,
मैं बहुत लंबे समय से तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं। तुम मेरी प्यारी ह्रदय प्रिय हो, और मैं तुमसे बहुत ही प्रेम करता हूँ। जैसा कि मैंने तुमसे प्रतिज्ञा की थी, मैं तुम्हारे लिए एक नया घर बना रहा हूँ जहाँ हम अनंतता तक एक साथ रहेंगे। मैंने हर एक चीज को ठीक वैसा ही बनाया है जैसा तुम उन्हें पसंद करते हो।
अब मैं तुम्हारी ओर देख सकता हूं, और देखता हूं, तुम मेरा ही प्रतिबिम्ब हो। तुम्हारे पास मेरा चरित्र हो, मेरा मांस, मेरी हड्डियाँ, मेरी वही आत्मा है, तुम मेरा वही सब कुछ हो, बिलकुल ठीक वही। तुम मेरे साथ एक बन गये हो।
तुम्हें शैतान के अदन से बाहर बुलाने के लिए धरती पर मैंने अपने सामर्थी दूत को भेजा है। मैंने उसे इसलिए भेजा है जिससे कि वह मेरे विचारों, मेरे गुणों को व्यक्त कर सके, और तुम्हें आने वाली बातों के बारे में बता सके। मैंने उन्हें व्यक्त करने के लिए उसके मुंह का और उसकी आवाज का उपयोग किया है। उसके यह कहने के बाद मैंने उन्हें पूरा किया है, क्योंकि आकाश और धरती टल जाएंगे, लेकिन मेरा वचन जो तुम्हारे लिये है कभी भी विफल ना होगा।
मैं जानता हूं कि जब तुमने मुझे मेरे दूत की आवाज़ का उपयोग करते हुए सुना, तो तुम अपने ह्रदय की गहराई में जान गये होंगे कि यह वो नहीं था, वो मैं था जो तुमसे बात कर रहा था। यह मैं था तुम्हें एक प्रेम पत्र भेज रहा था, तुम्हे बता रहा था, मैंने तुम्हें अपनी ह्रदय प्रिय दुल्हन होने के लिए चुना है।
मेरी दृष्टि में तुम्हारे जैसा कोई भी नहीं है। कोई भी तुम्हारे स्थान को नहीं ले सकता है। तुम मेरे प्रति सच्चे और विश्वासयोग्य बने रहे हो। जब मैं तुम्हारी ओर देखता हूं, तो मेरा ह्रदय आनंद से खिल उठता है।
जब मैंने तुम्हे बताया था, बहुत ही सावधान रहना ह्रदय प्रिय, तुम जो सुनती हो, वहां मेरे वचनों का उपयोग करने वाले बहुत से अभिषिक्त होंगे, लेकिन वे झूठे हैं। तुमने प्रकाशन के द्वारा मेरी चेतावनी को समझा और मेरी आवाज के प्रति सच्चे और विश्वासयोग्य बने रहे।
मुझे बहुत गर्व हुआ था जब तुमने इस बारे में जोर लगाते हुए प्रार्थना की कि तुम किस कलीसिया के साथ संगति करो। मैंने तुम्हे सही चुनाव करने के लिए बताया था, और तुम्हे इसका उदाहरण दिया था कि सही-सही कलीसिया क्या है। तुम्हे याद है जब मैंने कहा था कि वे सभी आत्माओं को लिए हुए होते हैं, और तुम्हे सही कलीसिया को चुनना है।
मैंने तुम्हे यहाँ तक यह भी बताया था इस बारे में बहुत सावधान रहना कि तुम्हारा पास्टर कौन है। तो तुम बस कल्पना कर सकते हो कि मेरा ह्रदय आनंद से उछल पड़ा जब मैंने देखा कि तुम मेरे भेजे गये पास्टर के साथ बने रहे जो तुम्हे मेरे पास लेकर आता है। तुम जानते थे कि यह मेरा पवित्र आत्मा है जो मेरे भविष्यव्यक्ता में वास करता है जो तुम्हे मेरी ओर अगुवाही करता है।
मुझे वह दिन याद है जब तुम बहुत ही खुश थे, और बहुत ही उत्तेजित थे, जब मैंने अपने दूत को एक ऊँचे स्थान पर बुलाया था जिससे कि मैं उसे तुम्हारा पूर्वावलोकन दिखा सकूँ। हम वहां खड़े होकर तुम्हारे ओर देख रहे थे जब तुम हमारे सामने आगे बढ़ते हुए मसीही योद्धा की धुन पर कदमताल कर रहे थे।
मुझे वह दिन याद है जब तुम बहुत ही खुश थे, और बहुत ही उत्तेजित थे, जब मैंने अपने दूत को एक ऊँचे स्थान पर बुलाया था जिससे कि मैं उसे तुम्हारा पूर्वावलोकन दिखा सकूँ। हम वहां खड़े होकर तुम्हारे ओर देख रहे थे जब तुम हमारे सामने आगे बढ़ते हुए मसीही योद्धा की धुन पर कदमताल कर रहे थे।
हर एक आँख हम पर थी। जब कुछ लड़कियां, जो पंक्ति के पीछे थी, यहाँ-वहां दूसरे स्थानो पर देखने लगीं, तो वह चिल्ला उठा, “ऐसा मत करो! कदम को बाहर मत निकालो!”
जब मैंने तुम्हे बताया कि मैं तुम्हारे लिए भोजन को इकठ्ठा कर रहा हूं जिस पर तुम भोज कर सको, तो तुम ठीक-ठीक जानते थे कि मैं किस बारे में बात कर रहा था। तुम मेरी शुद्ध वचन कुंवारी दुल्हन बनना चाहते थे। मैंने तुम्हें कभी किसी और के साथ दिखावटी प्रेम प्रदर्शन करते हुए नहीं पकड़ा। यह हमेशा ही मैं था, मेरा वचन था। इसने मुझे बहुत आनंदित कर दिया।
मैंने तुम्हें चुना है, तुम्हे, मेरी दुल्हन होने के लिए चुना है। मैं तुमसे बहुत प्रेम करता हूँ, वैसे ही जैसे तुम मुझसे प्रेम करते हो। निराश मत होना, उत्साहित हो जाओ, खुश रहो, आनन्दित रहो, वह दिन शीघ्र ही निकट आ रहा है जब मैं तुम्हारे लिए आऊंगा। हमारे पास क्या ही शानदार समय होगा।
तुम बाकी के लोगो के लिए, पश्चाताप करो, धरती उगल रही है। एक दिन लॉस एंजिल्स समुद्र के तल में पड़ा होगा, जैसा कि मैंने तुम्हे बताया था कि ये ऐसा होगा। इसके ठीक नीचे मेरा क्रोध उगल रहा है। मैं उस रेत को ज्यादा समय तक नहीं रोके रखूंगा। तुम समुद्र में एक मील की गहराई तक खिसकने लगोगे, वापस साल्टन समुद्र में जा गिरोगे। यह पोम्पेई के अंतिम दिन से भी और बुरा होगा।
मैं शीघ्र ही इस धरती को आग से शुद्ध करने जा रहा हूँ। मैं उस पर की और उसके नीचे की हर एक चीज को ख़त्म कर डालूँगा। तुम देख रहे हो कि दुनिया भर में क्या बात जगह ले रही है, बिल्कुल जैसा कि मैंने तुम्हे बताया था। तुम मेरी दुल्हन को मेरे वचन के इर्द-गिर्द एकजुट होते हुए देखते हो, जैसा कि मैंने तुम्हे बताया था।
अब समय आ गया है। अब वो ऋतू है। अपने आप को तैयार करें!
उसके प्रकोप का समय धरती के ऊपर है। दौड़ो जबकि दौड़ने का समय है, और मसीह के अंदर आ जाओ।
आपको हमारे साथ आकर जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाता है, दुल्हन का एक भाग, जैसा कि हम अपने आप को उसके आगमन के लिए तैयार करते हैं, परमेश्वर की आवाज को सुनने के द्वारा जो हमसे बात करती हैं और हमारे लिए संदेश को लाती हैं: एक दुल्हन का चुना जाना 65-0429E इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश को सुनने से पहले पढने के लिए वचन:
उत्पत्ति 24:12-14
यशायाह 53:2
प्रकाशितवाक्य 21:9
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय धरती की दुल्हन,
मलाकी 4 परमेश्वर का वचन है, और इसने अपनी जाति के अनुसार लेकर आया है, हम, जो उसकी दुल्हन है। यह पवित्र आत्मा है, यीशु मसीह का व्यक्ति, कार्य में, यह हमारे हृदयों में स्थापित हो गया है। हम उसके द्वारा बोले गए प्रत्येक वचन के लिए जिलाये हैं, क्योंकि “मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ को सुनती हैं; एक अजनबी के वे पीछे-पीछे नहीं जायेंगे।”
जेफरसनविले में भविष्यवक्ता का अनुसरण करते हुए ये बीते हुए महीने कितने अद्भुत रहे हैं। परमेश्वर अपने सामर्थी दूत के द्वारा बोल रहा है और सारे देश में अपने एक छोटे से भंडारगृह से अपने इकट्ठा किये हुए भोजन से हमें खिला रहा है। यह छिपा हुआ मन्ना है, जो केवल उसकी दुल्हन के लिए है।
प्रत्येक संदेश के साथ जो हम सुनते हैं, हम एक दूसरे के साथ संगति करते है और आनन्द करते हैं; “मैं जानता हूं कि मैंने इन संदेशों को पहले भी बहुत बार सुना है, लेकिन मैंने इस तरह कभी भी नहीं सुना जैसे उन्हें अब सुनता हूं”। यह वास्तव में हमारे भीतर उमड़ते हुए जीवित जल का झरना है। हम मुश्किल से खुद को संभाल पा रहे है। यही सब है जिसके लिए हम बात करना चाहते हैं। हम अपने जीवन में कभी भी निश्चित नहीं रहे थे कि हम कौन हैं और हम कहाँ जा रहे हैं।
अब कोई सोच-विचार नहीं है:
“मैं बस नहीं जानता। मैंने अपने जीवन में बहुत से अकथनीय या बेकार कामो को किया हैं। मैंने बहुत सी बार प्रभु को विफल किया है। ऐसा दिखाई देता है जैसे मैं हमेशा गड़बड़ करता हूं।”
अब कोई आशा नहीं:
“मैं वास्तव में आशा करता हूं कि मैं परमेश्वर की संतान हूं। मैं बनना चाहता हूँ। मैं प्रार्थना करता हूं कि मैं हूं।”
वे दिन पुरे हुए हैं । अब हम जानते हैं । परमेश्वर की महिमा हो!!
हम कैसे जानते हैं? परमेश्वर टेप पर अपनी आवाज के द्वारा हमसे सीधे-सीधे बात कर रहा है, हमें बार-बार बता रहा है, “मैं तुम में हूँ, तुम मुझ में हो। हम एक हैं। जगत की बुनियाद डालने से पहले मैंने तुम्हे चुन लिया। तुम मेरे मांस में के मांस हो, मेरी हड्डी में की हड्डी हो।”
क्या ही सिद्ध सन्देश था जो रविवार को परमेश्वर ने हमें बताया यह बताने के लिए कि हम जिस संसार में रह रहे हैं वह हमारा नहीं है, यह शैतान का अदन है। किस तरह से उसने आरंभ में हव्वा को भरमाया और उसने केवल एक शब्द पर संदेह किया। उसने परमेश्वर के पवित्र पर्दे को हटा दिया, और ज्ञान के पर्दे को डाल दिया, तब उसकी आँखें खुल गईं और वो जान गई कि वह नग्न है।
शैतान ने मूल वचन को बिगाड़ दिया, और अब उसने उसे अन्धा कर दिया है कि वह अब भी नंगी है और वो नहीं जानती। वह शैतान की रानी बन चुकी है और यह धरती उसका अदन का राज्य है।
रविवार, हमारा स्वर्गीय दूल्हा अपनी धरती की दुल्हन को याद दिलाना चाहता है कि हमारा भविष्य का घर कहाँ है और यह कैसा होगा। “प्रिय प्यारी, अब जबकि मैंने तुम्हे इस संसार के बारे में सब कुछ बता दिया है और यह किस तरह से शैतान का अदन है, मैं तुम्हे एक बार फिर से तुम्हारे भविष्य के घर के बारे में बताना चाहता हूं जो मेरे साथ होगा।
मैं तुम्हे अधिक विस्तार से बताना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि तुमने मुझे बहुत सी बार इसके बारे में बताते हुए सुना है, लेकिन अब रुकना, इस बार यह ऐसा होने जा रहा है जैसे तुमने मुझे इससे पहले कभी भी नहीं सुना होगा।
मैं बहुत ही विस्तार के अंदर जाना चाहता हूं। मैं तुम्हे प्रकट करना चाहता हूं कि तुम मेरे वचन और मेरे भविष्यवक्ता के साथ बने रहकर मेरी सिद्ध इच्छा में रहे हो। मैं तुम्हे एक नमूना देने जा रहा हूं जो आज तुम कर रहे हो एक सिद्ध नये नगर के नमूने के जैसे जिसमें तुम रहने जा रहे हो।
हम वास्तव में किसी चीज के अंदर जा रहे हैं। मैं तुम्हारे लिए कुछ तो बात को बताने जा रहा हूँ; मैं जानता हूं तुम इसे पकड़ लोगे। तुम मेरे साथ उस नगर में रहोगे। मेरा भविष्यद्वक्ता तुम्हारे पड़ोस में रहेगा। वह तुम्हारा पड़ोसी होगा। तुम सोने की उन सड़कों पर चलोगे और मेरे झरने से पियोगे। तुम परमेश्वर के स्वर्ग में चल रहे होंगे, दूतों के साथ जो मंडरा रहे होंगे और स्तुती के गीत गाते हुए।
तुम मेरे भविष्यद्वक्ता के मुकुट के रत्न होगे। उस दिन पर तुम दुनिया में की हर एक चीज़ से चमकदार रहोगे। मैं रविवार को तुम्हे बहुत कुछ प्रकट करना चाहता हूं। हम साथ में क्या ही शानदार दिन को बिताएंगे।”
उसके पास आने वाले कुछ हफ्तों में हमारे लिए बहुत कुछ है, यदि वह उससे पहले आकर और हमें नहीं लेकर जाता है। सप्ताह दर सप्ताह, वो हमें बता रहे हैं कि हम कौन हैं, हम कहां जा रहे हैं, ये वहां पर क्या होने जा रहा है। वह हमें अब तक के सबसे महिमामय ईस्टर सप्ताह की ओर लेकर जाएगा, जो उसकी स्तुति और आराधना के अलावा और कुछ भी नहीं है।
क्या ही उत्तेजित होने का समय है। हम हमारी आंखों के सामने भविष्यवाणी को पूरा होते देख रहे हैं। हम वचन को हम में प्रकटीकरण में आते हुए देख रहे है। उसका आगमन किसी भी समय पर हो सकता है। हम हाथों में फूलों के गुच्छे को लेकर द्वार पर खड़े हुए हैं। हम घोड़ों के सरपट दौड़ने और पहियों के नीचे से रेत के खिसकने की आवाज को सुन सकते हैं।
बहुत ही जल्द पुरानी घोड़े की बग्गी रुक जाएगी। हम इस पुराने शरीर के द्वार से बाहर छलांग लगायेंगे और उसकी बाँहों में उड़ जायेंगे। वह हमारी ओर देखेगा और कहेगा, “अब यह सब खत्म हो गया है, प्रिय, मैं अब तुम्हें तुम्हारे भविष्य के घर ले जाऊंगा।”
आपको आमंत्रित किया जाता है संसार के अब तक के देखे गये सबसे महान दिनों का भाग बनने के लिए। संसार भर से उकाब एकत्रित होंगे ताकि परमेश्वर की आवाज़ को सुने वो अपनी दुल्हन से बोलेगा और उसके बारे में सब कुछ बतायेगा: स्वर्गीय दुल्हे और पृथ्वी की दुल्हन का भावी घर 64-0802 दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार।
भाई जोसफ ब्रंहम
याद दिला दे: एक घंटा समय के हुए बदलाव को न भूलें।
संदेश सुनने से पहले पढ़े जाने के लिए वचन:
संत मत्ती 19:28
संत यूहन्ना 14: 1-3
इफिसियों 1:10
2 पतरस 2:5-6 / तीसरा अध्याय
प्रकाशितवाक्य 2:7 / 6:14 / 21:1-14
लैव्यव्यवस्था 23:36
यशायाह 4था अध्याय / 28:10 / 65:17-25
मलाकी 3:6
मेरे प्रिय बच्चों,
तुम मेरे गुण हो, तुम्हारा स्वर्गीय पिता। तुम आरंभ से ही मुझमें थे। ये अभी तुम्हे याद नहीं होगा, लेकिन तुम मेरे साथ वहां पर थे। मैं बहुत लंबे समय से रुका रहा तुम्हे जानने के लिए क्योंकि मैं तुमसे संपर्क करना चाहता था, तुमसे बात करना, तुमसे प्रेम करना और तुमसे हाथ मिलाना चाहता था।
मेरे बच्चो के रूप में, तुम मेरा एक भाग हो, देहधारी हुए हो, ठीक वैसे ही जैसे मैं देहधारी हुआ था, जिससे कि धरती पर परमेश्वर के परिवार के रूप में हम एक दूसरे के साथ संगति कर सके। यही मेरा उद्देश्य था और जो मैं आरंभ से चाहता था।
मैंने तुम्हारे लिए अदन की वाटिका बनायी ताकि हम संगति कर सकें, लेकिन मेरा शत्रु छल-कपट से अंदर घुस आया, और इस संसार के ऊपर अधिकार कर लिया तुम्हारे लिए मेरी योजना का गलत अनुवाद करने के द्वारा।
यह एक विश्वासघात का समय है जिसमें तुम रह रहे हो, लेकिन यह सारे युगों का सबसे महिमामय समय भी है, क्योंकि अब तुम फिर से महान सहशताब्दी का आवरण कर रहे हो; तुम फिर से अदन का आवरण कर रहे हो।
मेरी आत्मा कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे तुम में सिखाया गया हो। यह कुछ तो ऐसा है जिसे मैंने अपने सामर्थी हाथ के द्वारा तुम लोगों के लिए अपने पूर्वज्ञान के द्वारा पहले से ठहराया है। अब मेरी दुल्हन को खींचने के लिए मेरी आखिरी पुकार जा रही है; “उनके बीच में से निकल आओ, तुम अलग हो जाओ”।
आज वे लोगों के ह्रदय में मेरे वचन को स्थापित करने की कोशिश नहीं करते, वे अपने आप को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। कलीसियायें लोगों के ह्रदय में कलीसिया के सिद्धांत को स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। हर एक मनुष्य कह रहा है, “यह मैंने किया। मैं, मुझे, मेरा, मेरा संप्रदाय, मैं, ऐसा।” वे स्वयं को स्थापित कर रहे हैं न कि मेरे उस वचन को जो मेरे भविष्यव्यक्ता के द्वारा कहा गया है।
तुम्हे वह सब कुछ समझने की आवश्यकता नहीं है जो मैं कहता हूँ, तुम्हे बस उस पर विश्वास करना है क्योंकि मैंने ऐसा कहा है, और यह हमेशा के लिए स्थापित हो जाता है।
मेरा पवित्र आत्मा तुम में कार्य कर रहा है। यह तुम में एक जीवन है, ना ही कोई भावना; ना ही किसी प्रकार का शारीरिक प्रमाण, लेकिन यह एक व्यक्ति है, मैं, यीशु मसीह, जो परमेश्वर का वचन है, जो तुम्हारे हृदय में स्थापित है, और यह इस युग के प्रत्येक वचन को जिलाता है। यह मेरा पवित्र आत्मा है जो वचन के अनुसार तुम में कार्य कर रहा है।
मेरी पहली दुल्हन शैतान के तर्क-वितर्क को सुनकर विफल हो गई, लेकिन मैंने तुम्हें अपने आप से छुड़ाया है, जो कि वचन देहधारी हुआ था। तुम मुझे विफल नहीं करोगे। तुम मेरी कुंवारी वचन दुल्हन हो जो शैतान के तर्क-वितर्क को नहीं सुनोगे। तुम मेरे वचन के साथ बने रहोगे।
सह-शताब्दी के पूरा होने के बाद, तब वहां फिर से एक स्थापित अदन होगा; मेरे महान राज्य को वापस ले लिया जाएगा। मैं गतसमनी के बगीचे में शैतान से इसके लिए लड़ चूका है, और अपने अदन को वापस जीत लिया। अब मैं स्वर्ग में तुम्हारा नया अदन तैयार करने गया हूँ। मैं जल्द ही तुम्हारे लिए फिर से वापस लौटूंगा, इसलिए तुम्हारा हृदय व्याकुल न हो।
वहां फिर कोई समुद्र न रहेगा, क्योंकि पहला आकाश और पहली धरती टल जाएंगे। मैं इसे आग के बपतिस्मे से नया बनाऊँगा जो हर एक जीवाणु, हर एक बीमारी, हर एक रोग और हर एक गंदी चीज़ को ख़त्म कर डालेगा जो कभी धरती पर थी।
वो फट जाएगी, और वहां एक नई धरती आ जाएगी। यह पहला आकाश और पहली धरती टल जायेंगे। वहां स्वर्ग में से मेरे पास से उतरता हुआ एक नया यरूशलेम होगा। वहाँ मैं तुम्हारे साथ रहूँगा, मेरे सच्चे गुणों, मेरे बेटे और बेटियों। हम पवित्रता में संगति करेंगे, वहां किसी भी पाप के प्रति तुम्हारी आंखें अंधी हो जाती हैं।
मैं फिर से तुम्हारे पास आया हूं जैसा कि मैंने तुमसे प्रतिज्ञा की थी कि मैं आऊंगा। मैंने अपने वचन को तुम्हारे लिए पूरा किया है। मैंने अपने वचन को चुम्बकीय टेप पर रिकॉर्ड करके रखा है जिससे कि कोई गलतफहमी न हो, कोई प्रश्न न हो, केवल मेरा शुद्ध वचन तुम्हारे लिए है; क्योंकि ये यहोवा यों कहता है।
अपने विवेक को शुद्ध रखो। अपने ह्रदय पर परदा रखो। संसार की चीजों से अपनी आंखों पर पर्दा रखो कि तुम्हे कुछ तो बड़ा बनना है।
कभी भी मत भूलो, मैं पश्चिम की ओर मुड़ूंगा और फिर से सवारी करूंगा, इन दिनों में से किसी एक दिन। तब तक के लिए, मेरा नाम अपने साथ लो; यह तुम्हे आनंद और आराम देगा, इसे लो, तुम जहाँ कहीं भी जाते हो, बटन को दबाकर चलाने के द्वारा।
एक वचन पर भी समझौता नहीं करना। टेप पर मेरे वचन को किसी अनुवाद की आवश्यकता नहीं है। तुम मेरा भाग हो, मेरे गुण हो। यह संसार शैतान का अदन है, लेकिन मैंने तुम्हारा एक नया अदन बनाया है जहां हम एक साथ अनंतता को बिताएंगे। तब तक के लिए, मेरे वचन के इर्द-गिर्द एकत्र हो जाओ। एक दूसरे से प्रेम करो।
आकर उनके साथ एकजुट हो जाए इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार ब्रंहम टेबरनेकल पर, और मुझे मेरे चुने हुए भविष्यव्यक्ता में से होते हुए बोलते हुए सुनो और मेरे वचन को प्रकट करते हुए जब तुम सुनते हो; शैतान का अदन 65-0829.
उसकी ओर से,
भाई जोसफ ब्रंहम
सन्देश सनने से पहले पढ़े जाने वाले वचन:
2 तीमुथियुस 3:1-9प्रकाशितवाक्य 3:14
2 थिस्सलुनीकियों 2:1-4
यशायाह 14:12-14
मत्ती 24:24