
प्रिय विशेष लोग, विचित्र, अनोखे, आत्मिक याजकगण, शाही राष्ट्र,
वो अपनी दुल्हन को क्या ही महिमामय समय दे रहा है, अपने वचन को प्रकट करते हुए जो इस तरह से पहले कभी भी नहीं हुआ। प्रत्येक संदेश जो हम सुन रहे हैं ऐसा दिखाई पड़ता है जैसे हमने इसे पहले कभी भी नहीं सुना है। हमारे ह्रदय और प्राण पूरे आनंद से भर जाते हैं जब हम स्वर्ग से आते हुए ताज़ा मन्ना पर भोजन करते हैं। ये ऐसा महसूस होता है कि यह हमारे जल्द ही आने वाले विवाह के भोज का पूर्वावलोकन है जैसे-जैसे वो हमें प्रकाशन के बाद प्रकाशन को खिलाता है।
हम अपने होठों के फल के द्वारा, उसके नाम को स्तुति देते हुए, परमेश्वर को आत्मिक बलिदान दे रहे हैं। हमने आकाश के तारों के समान हमारे स्थान को ले लिया है।
उसने हमें स्वर्गीय स्थानों में एक साथ एकजुट किया है, हम पर अपनी पवित्र आत्मा को उंडेला है, और हमें उसके जल्द आगमन के लिए तैयार किया है। यही वो सब है जिसके बारे में हम सोच सकते हैं। यही सब हमारे मनो में है। यही है वो जो हम करना चाहते है कि केवल उस वचन को सुने। वह हमें बार-बार और बार-बार बता रहा है कि हम उसकी दुल्हन हैं। यह उसके प्रदान किये हुए मार्ग के साथ बने रहना ही उसकी सिद्ध इच्छा है।
हम उसके Tape Ministry Division
उसने हमें संग्रहीत किये गया भोजन उपलब्ध कराया है ताकि हम उस पर भोज करे। परमेश्वर का वही मन्ना जो स्वयं अपनी दुल्हन से बात कर रहा है, हमें बता रहा है कि हम उसकी सेना में हैं।
हम स्वर्ग की महान छत्रछाया के नीचे ऐसे तालमेल में एकत्रित हो रहे हैं, जिसे पवित्र आत्मा ने देह के प्रत्येक सदस्य को स्थान में रखा है जब तक प्राण और शरीर दोनों की सहज रूप से चंगाई नहीं हो जाती।
हम परमेश्वर के वचन को लेते हैं और शैतान और उसकी सामर्थ को हराते हैं। हम उस वचन के द्वारा उसे फाड़ डालते हैं। हमारे मुख्य कप्तान ने हमें बताया: “आप वचन हैं। डरो मत। सीधे शैतान के पास जाकर और कहो, ‘ऐसा लिखा है।’”
उसने हमें उसका योद्धा बनने के लिए चुना है। हम प्रशिक्षण में हैं, उसके वचन से किलाबंध हैं। अब हम वस्त्र पहने हुए हैं और लड़ने के लिए तैयार हैं। हमारे 5 सितारा जनरल ने हमें आज्ञा दी है कि क्या करना है: ठीक मेरी टेप की शिक्षा के साथ बने रहो।
और आप निश्चिंत रहें, केवल वही कहें जो टेप कहता है। कुछ भी और मत कहो। समझे? क्योंकि, मैं यह अपनी ओर से नहीं कहता। यह तो वो है जो इसे कहता है, आप देखो। और बहुत सी बार, उलझन में, लोग खड़े होकर और कहते हैं, “तो ठीक है, फलां-फलां व्यक्ति ने कहा इसका मतलब फलां-फलां था।” बस—बस इसे वैसे ही छोड़ दो जैसे ये है।
ये वो नहीं है जो विलियम ब्रंहम टेपों पर हमसे कह रहे हैं, यह तो वो है जो परमेश्वर टेपों पर अपनी दुल्हन से कह रहा हैं। ये उसके आदेश हैं। केवल एक ही तरीका है कि अपने 5 सितारा जनरल के इन आदेशों का पालन करे और ये जैसा है इसे उसी तरह से रहने दे, बटन को दबाकर चलाये।
हम परमेश्वर की सेना में हैं, इसलिए हमें अवश्य ही वचन के लिए वचन के आदेशों की आज्ञा में रहना है। हम आगे की ओर बढ़ रहे हैं। हम साहसी मनुष्य हैं, विश्वास के मनुष्य हैं, सामर्थ के मनुष्य हैं, समझदारी के मनुष्य हैं, प्रकाशन के मनुष्य हैं।
हम फिर से पिता के साथ सिद्ध संगति में आ रहे हैं, खाई के दूसरी तरफ खड़े हुए हैं, हमारे विरुद्ध कोई पाप को याद नहीं रखा गया है। उसके लौटाए गये आदम।
यह एक बार फिर से सादगी में परमेश्वर है। यह हर किसी के लिए नहीं है, केवल उसकी दुल्हन के लिए है, और हम इसे साफ़-साफ़ और स्पष्ट दृश्य से देखते हैं।
मैं एक बार फिर से सात मोहरों को सुनने के लिए बड़ी अपेक्षा में हूं। वह हमारे लिए अपने वचन को प्रकट करेगा ऐसा पहले कभी प्रकट नहीं हुआ होगा। हम उसके वचन के और अधिक प्रकाशन को प्राप्त करेंगे।
वो इस दिन के लिए रुका हुआ था ताकि हमारे लिए और अधिक प्रकट करे। हमें जिस बात की आवश्यकता थी उसे रिकॉर्ड किया गया है और हमारे लिए उपलब्ध है कि केवल हमारी उंगली के एक स्पर्श करने से उसे सुन सके।
यह संदेश वे सात गर्जनाएं हैं जो दुल्हन को सिद्ध करेंगे; क्योंकि परमेश्वर के सारे रहस्यों को हमारे 7वें दूत सन्देशवाहक के द्वारा दुल्हन के लिए प्रकट किया जाएगा।
यह दुनिया के इतिहास का सबसे महिमामय समय है। उसकी दुल्हन के लिए हम उसके आगमन के किनारे पर हैं। संसार उन सारी बातों की अपेक्षा कर रहा है जो वचनों में बोली गई हैं; जैसे दिन के मध्य में सूर्य का अस्त होना और सभी प्रकार की बातों का घटित होना। लेकिन यह पहले ही घटित हो चुका है, और वे इसे नहीं जानते।
याद रखें, यह उन सात रहस्यमयी गर्जनाओ के द्वारा मोहरबंद है। देखा?
महान बातें जगह लेने जा रही है जब हम एक बार फिर से परमेश्वर की गर्जन को सुनने और सात मोहरों पर उसकी दुल्हन के लिए और अधिक प्रकट करने के लिए इकट्ठा होते है।
मैं आपको दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं, जब हम संदेश के साथ इस महान श्रृंखला को आरंभ करते हैं: 63-0317M परमेश्वर स्वयं को साधारणता में छिपा रहा है, फिर स्वयं को उसी में प्रकट कर रहा है।
जैसे भाई ब्रंहम, ब्रंहम टेबरनेकल और लोगों को परमेश्वर को फिर से समर्पित करते हैं, आइए हम स्वयं को, अपने घरों को, अपनी कलीसिया को, या जहाँ भी हम एकत्रित होते हैं, उसे फिर से समर्पित करें।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश सुनने की तैयारी में पढने के लिए वचन।
1 इतिहास 17:1-8
यशायाह 35:8 / 40:1-5 / 53:1
मलाकी 3रा अध्याय
संत मत्ती 11:10, 11:25-26
संत यूहन्ना 14:1-6
1 कुरिन्थियों 13वाँ अध्याय
प्रकाशितवाक्य 21वां अध्याय