Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT
प्यारे प्रियजन,
क्या आप तैयार है, परमेश्वर के प्रकट किए गए और लेपालकपन पाए हुए बेटे और बेटियों, कि स्वर्गीय स्थानों में एक साथ बैठे, दुनिया भर की दुल्हन के साथ एकजुट हो, ताकि आप परमेश्वर की आवाज़ को सीधे होठों से अपने कानों में सुन सकें?
हाँ!!! हम परमेश्वर की आवाज़ सुनने के लिए तैयार हैं, जो हमें बताएगी कि हम वास्तव में कौन हैं।
मैं तुम्हें “प्रिय” कहकर बुलाता हूँ क्योंकि तुम सच में हो। तुम—तुम सब मेरे “प्रिय” हो। क्या तुम जानते हो? आओ… यहाँ एक वचन है। पौलुस ने कहा, “मैं तुम्हारे (यानी उसकी कलीसिया के) विषय में जलन रखता हूं, ईश्वरीय जलन रखता हूं, क्योंकि मैंने तुम्हारी मंगनी लगाई है।” वहां आप है, बिल्कुल यही बात है। यही तो है। "क्योंकि मैंने तुम्हारी मसीह के साथ मंगनी लगाई है, एक पवित्र कुंवारी के रूप में।"
परमेश्वर की महिमा हो, उसके दूत ने हमारी मंगनी उसके साथ करवा दी है। हम उसके वचन, इस संदेश, और टेपों पर मौजूद उसकी आवाज़ के प्रति एक पवित्र कुंवारी के समान हैं। अब हमारी मंगनी मसीह के साथ हो चुकी है।
हम रविवार को पूरी तरह तैयार होंगे और बहुत अपेक्षा के अंदर रहेंगे। हम अपनी उंगली दांतों तले दबायेंगे, अपने प्राण को चिमटी लेंगे, और अपने ह्रदय को पूरी तरह खोल देंगे। हम एक बार फिर से चिल्लाएंगे, प्रभु की स्तुति करेंगे, और “आमीन, हालेलुयाह” कहेंगे, ठीक वैसे ही जैसे तब हुआ था जब भोर के तारों ने एक साथ गाया था और परमेश्वर के बेटों ने आनंद से जय-जयकार किया था; जब उन्होंने उद्धार की योजना को देखा था, जब परमेश्वर ने जगत की बुनियाद डालने से पहले ही अपनी पुस्तक में हमारे नाम लिख दिए थे।
क्या हम समझ सकते हैं कि पिता परमेश्वर ने जगत के आरंभ से लेकर आज तक, हमारे लिए प्रतीक्षा की है? उसने देखा था कि हम अंतिम दिनों में कहाँ पर प्रकटीकरण में आयेंगे, और वह तब से प्रतीक्षा कर रहा है और व्याकुल है कि हम पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के साथ उठें, ताकि वह हमें उन गुप्त बातों को प्रकट कर सके जो आज तक छिपी हुई थीं।
युगों-युगों से होते हुए, भविष्यद्वक्ताओं ने इन अंतिम दिनों की प्रतीक्षा की है, ताकि ये बातें सबके सामने प्रकट हो सकें।
पिता परमेश्वर ने कहा कि उसने अपनी कलीसिया के बढ़ने की प्रतीक्षा की है, लूथरन युग, बैपटिस्ट युग, मेथोडिस्ट युग, पेंटेकोस्टल युग से होते हुए, और अब उस सिरे के पत्थर के रखे जाने तक। तब यह भवन पूरा हो जाएगा।जिन दिनों की प्रभु ने प्रतिज्ञा की थी और वे प्रतीक्षा कर रहे थे, वो प्रतिज्ञा अब जगह ले रही है और हमारे सामने पूरा हो रहा है... और हमारे अंदर पूरा हो रहा हैं। अब हम मसीह यीशु में हैं, स्वर्गीय शांति, स्वर्गीय आशीषों और स्वर्गीय आत्मा में बैठे हुए हैं, जहाँ सब कुछ हमारा है। हम उस प्रतिज्ञा किए गए देश में हैं और हर एक चीज़ पर हमारा पूरा अधिकार है।
उसका पहला बीज पूरी तरह परिपक्व हुआ है और उसकी दुल्हन के सामने हिलाया गया था। पवित्र आत्मा ने पिता परमेश्वर को वापस आकर रिपोर्ट दिया और उसके शक्तिशाली दूत के बारे में यह बताया:
आपका दूत अनुग्रह में बढ़ रहा है! वह जंगल को साफ़ कर रहा है। वह उन भेड़ों को लेकर और उन्हें संभालता है, ठीक वैसे ही जैसे आप संभालते हैं। वह उन्हें कभी भी समुद्री खरपतवार नहीं खिलायेगा। वह उन्हें कभी भी जंगली खरपतवार नहीं खिलायेगा। जब वे उसके पास आकर कहते हैं, ‘हम कलीसिया से जुड़ना चाहते हैं,’ तो वह कहता है, ‘अपना मुँह बंद रखो, तुम्हें इसकी कोई ज़रूरत नहीं है!’
यहाँ है ये जिसकी तुम्हें ज़रूरत है, “पश्चाताप करो और तुममें से हर एक यीशु मसीह के नाम ले बपतिस्मा ले, तुम्हारे पापों की क्षमा के लिए। तुम्हें पवित्र आत्मा का दान मिलेगा।”“ओह, क्या वह सच में ऐसा कहता हैं?”
“हाँ, प्रभु, वह बिल्कुल ऐसा ही कहता हैं।”
“खैर, मैंने इसे बिल्कुल इसी तरह से लिखा था।”
“वह बिल्कुल इसी तरह से कहता हैं।”
“आपको पता है? मैंने देखा कि एक ऐसे-ऐसे नाम के आर्कबिशप ने उससे कहा कि वो ‘इस शहर में आकर कोई सभा नहीं रख सकता।’ लेकिन, आप जानते है, मैंने ही उसकी एक प्रकार से अगुवाई की, मैंने कहा, ‘फिर भी जाओ।’ उन्होंने उससे कहा कि वह अपनी सारी टेप्स को वापस ले लें और उन्हें बाहर न जाने दें।‘ फिर भी हम वहां गए!”
“यही मेरा लेपालकपन पाया हुआ बेटा है, जिसकी मैंने प्रतीक्षा की थी। अब मैं उसके ज़रिए से बोल सकता हूँ और अपनी भेड़ों के लिए अपने सारे छिपे हुए रहस्यों को प्रकट कर सकता हूँ।”
“अद्भुत पिता परमेश्वर।”
“क्या अब आप चाहेंगे कि मैं आपको आपके बाकी बच्चों के बारे में रिपोर्ट दूं?”
“हाँ, वे कैसे हैं?”
“ओह पिता… आपको उन पर बहुत गर्व होगा। वे बिल्कुल आप पर गए हैं। वे पुराने आर्कबिशप अभी भी उन्हें वही बात कह रहे हैं कि वे आपकी आवाज़ सुनने के लिए उन टेप की कलीसियाओं में न जायें।' उनका कहना है कि टेप्स में मौजूद आवाज़ सबसे महत्वपूर्ण नहीं है; इस समय और भी महत्वपूर्ण आवाज़ें हैं।”
“क्या आप जानते हैं कि आपकी भेड़ें उन प्रचारकों से क्या कहती हैं?”
“अपना मुँह बंद रखो! हम इन टेप्स के साथ ही बने रहेंगे, हम परमेश्वर की आवाज़ के साथ ही बने रहेंगे।”
“क्या वे सच में ऐसा कहते हैं?”
“हाँ, प्रभु, वे ठीक आपके जैसे ही है।”
“ओह, कितना अद्भुत! इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है। मैं बहुत लंबे समय से उनकी प्रतीक्षा कर रहा था। अब वे भी लेपालकपन के लिए तैयार हैं!!”
”वे इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले के समय के अनुसार अपने ड्यूटी की जगह पर उपस्थित होंगे, कि आपकी आवाज़ को सुन सकें। वे दुनिया भर से एकजुट होकर और एक साथ इकट्ठा होंगे और सभी को अपने साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करेंगे।”
“अद्भुत, मैं भी उनके साथ वहाँ पर रहूँगा।”
भाई जोसफ ब्रंहम
याद दिला दें: डेलाइट सेविंग्स टाइम यानी समय में एक घंटे के बदलाव के बारे में न भूलें।
संदेश: लेपालकपन #2 60-0518
वचन:
उत्पत्ति 1:26
इफिसियों पहला अध्याय
रोमियों 8:19
गलातियों 1:6-9
इब्रानियों छठा अध्याय
यूहन्ना 1:17