रविवार
08 नवंबर 2026
60-0522M
लेपालकपन #3
सभा शुरू होती है:
0
दिन
19
घंटे
40
मिनट
35
सेकंड

Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT

प्रिय लेपालकपन पाए हुए लोगों,

संसार भर की सरकारें लोगों से कह रही हैं, “तैयार हो जाओ, प्रलय के दिन के लिए तैयार रहो। अपने परिवार के लिए भोजन और पानी जमा करके रखो, ताकि आने वाली परिस्थितियों का सामना करने के लिए तुम्हारे पास सब कुछ हो।“ संसार में घबराहट की स्थिति में है। क्या बात जगह लेने जा रही है? कल क्या होगा?

हम अपनी आँखों के सामने भविष्यवाणियों को पूरा होते देख रहे हैं। संसार टूट कर बिखर रहा है। सारे संसार में डर और घबराहट फैल रही है, क्योंकि किसी को नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है। भविष्य में क्या होगा? हम क्या कर सकते हैं? क्या यह अंत है?

इस बीच, पिता परमेश्वर हमें भी चेतावनी दे रहा हैं और तैयार भी कर रहा हैं। उसने हमारे लिए पहले ही भोजन और पानी को संग्रहित किया है, और हम हमारे भोजन को कर रहे है और उमड़ते हुए कुएँ से पी रहे हैं। हम तैयार हैं, ना ही प्रलय के दिन के लिए, लेकिन रैप्चर के लिए!!

मसीह की दुल्हन इससे ज़्यादा खुश और संतुष्ट कभी नहीं रही। पिता परमेश्वर संसार भर में अपनी प्यारी दुल्हन से कह रहा हैं, “डरने की कोई बात नहीं, आनंद मनाओ। तुम मेरे चुने हुए लोग हो। मैं तुम्हें रैप्चर के लिए तैयार कर रहा हूँ, तुम्हारे विवाह के दिन के लिए तैयार कर रहा हूँ। मैं तुम्हें इस उथल-पुथल से बाहर निकाल रहा हूँ। तुम मेरे लेपालकपन पाए हुए बेटे और बेटियाँ हो। समय की परिपूर्णता आने वाली है।“

हमारे पास क्या ही जुबली हैं! हमारे द्वारा सुना गया हर एक वचन हमारे लिए सोने के टुकड़े जैसा अनमोल है। हम उसे लेते हैं और उसे चमकाते रहते है और बार-बार और बार-बार चमकाते हैं। फिर हम कहते हैं:

“पवित्र, पवित्र, पवित्र, प्रभु के लिए।“ “पवित्र, पवित्र, पवित्र, प्रभु के लिए।“ “पवित्र, पवित्र, पवित्र, प्रभु के लिए।“

हमने हमारी आँखों को कलवरी की ओर लगाये रखा हैं, और अब हमें कोई भी नहीं रोक सकता! हम राजा के मार्ग पर चल रहे हैं, बहुमूल्य अभिषेक के तेल के साथ अभिषेक किए हुए, और परम पवित्र स्थान की ओर बढ़ रहे हैं।

जब शत्रु हमसे यह कहने की कोशिश करता है कि हम नाश हो गए हैं और हम उसकी दुल्हन नहीं हैं, तो हम बस चालू करने के बटन को दबाते हैं और वह हमारे लिए ज़ोर से पुकारकर और कहता है::

इस बात को अपने मन से निकाल दो कि तुम नाश हो जाओगे, और तुम ऐसा करोगे, और तुम इस बात से डरे हुए हो। किसी भी चीज़ से मत डरो, क्योंकि वह तुम्हें यह बताने की कोशिश कर रहा है कि तुम कहाँ पर हो, तुम कौन हो, और तुम कैसी स्थिति में हो।

संसार डर के अंदर है, और उसी समय पिता परमेश्वर हमें बता रहा हैं, “हमें किसी भी चीज़ से डरने की जरुरत नहीं है, मैं तुम्हें बता रहा हूँ कि तुम कौन हो और तुम कहाँ जा रहे हो।" ...महिमा हो!!

हमारी मानवीय कमज़ोरियों के कारण हम रोज़ विफल होते हैं। हम बहुत सी गलतियाँ करते हैं। हम ऐसे कई काम कर बैठते हैं जो हमें नहीं करने चाहिए। तब शैतान हमें बार-बार और बार-बार धिक्कारता है और कहता है कि हम दुल्हन कैसे हो सकते हैं।

लेकिन हमें सिखाया गया हैं। हम अच्छी तरह जानते हैं कि क्या करना है: यह सुनने के लिए बस चालू करने के बटन को दबाते है कि पिता परमेश्वर क्या कहता है।

हो सकता है कि आप कुछ गलत चीजों को करे, और हर बार जब आप कुछ गलत करेंगे, तो आपको इसके लिए उसका भुगतना करना पड़ेगा। जी हाँ, महाशय, जैसा आप बोएंगे, वैसा ही काटेंगे! लेकिन इसका आपके उद्धार से कोई लेना-देना नहीं है। जब आप परमेश्वर की आत्मा से जन्म लेते हैं, तो आपके पास अनंत जीवन होता है और आप मर नहीं सकते जैसे परमेश्वर नहीं मर सकता है। आप परमेश्वर का भाग हैं, आप परमेश्वर के एक बेटे हैं।

इससे परमेश्वर प्रसन्न हुआ कि हमें पहले से ठहराए। इससे परमेश्वर प्रसन्न हुआ कि हमें अपने बेटे और बेटियाँ बनाये। इससे परमेश्वर प्रसन्न हुआ कि हमारा लेपालकपन करे। इससे परमेश्वर प्रसन्न हुआ हमें यह सच्चा प्रकाशन दे कि वह कौन है और हम कौन हैं। इससे परमेश्वर प्रसन्न हुआ कि अपने दूत को समय के पर्दे के पार ले जाकर हमें दूसरी ओर दिखाए, ताकि हम आनंद कर सकें और हमारे पास कोई डर न रहे।

दुर्भाग्य से, ये टेप हर किसी के लिए नहीं हैं। ये केवल भविष्यवक्ता की कलीसिया के लिए हैं... महिमा हो, यानी हमारे लिए। जब भी हमें समय मिलता है, या जब भी हम एक साथ इकट्ठा होते हैं, तो हम बस यही चाहते हैं कि चालू करने के बटन को दबाये और परमेश्वर की आवाज़ को सुनें।

बाकी लोगों ने सही बात को पाया है। वे बस इसे नहीं देख सकते है जैसे हम इसे देखते है। उन्हें भी यही मिला है, लेकिन हमारे लिए... इसकी ओर देखना कितना अच्छा है; क्योंकि हम जानते हैं कि आज के समय के लिए यह पिता परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया मार्ग है।

हर दिन दुनिया और उसके लोग और अधिक निराश होते जा रहे हैं। हर एक चीज और अधिक अंधकारमय और उदास लग रही है। लेकिन दुल्हन के लिए, हर दिन प्रकाशन के द्वारा और अधिक उत्तेजना को लेकर आता है। हम विश्राम में हैं, उसकी पवित्र आत्मा से भरे हुए, और स्वर्गीय स्थानों में एक साथ बैठे हैं।

क्या आपने कभी सोचा है कि पेंटेकोस्ट के दिन क्या हुआ था, जब एक सनसनाती हुई आंधी आई और पवित्र आत्मा ने उस कमरे को, और वहाँ उपस्थित सभी लोगों को भर दिया?

अब और कल्पना नहीं करना है। रविवार को दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समय के अनुसार आकर हमारे साथ जुड़ें, प्रभु अपने उकाबों को एक साथ इकट्ठा करता है, आपके कमरे को अपने पवित्र आत्मा से भर देगा, और हमें अपने संग्रहित भोजन को खिलाने के द्वारा अपने जल्द आगमन के लिए तैयार करेगा। आप उसके भंडार से खाएंगे और पीएंगे, जो टेपों पर मौजूद परमेश्वर की आवाज़ है।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

संदेश: लेपालकपन #3 60-0522M

वचन:

मत्ती 28:19
यूहन्ना 17:7-19
प्रेरितों के काम 9:1-6, अध्याय 18 और 19
रोमियों 8:14-19
1 कुरिन्थियों 12:12-13
गलातियों 1:8-18
इफिसियों अध्याय 1
इब्रानियों 6:4-6, 9:11-12