रविवार
29 नवंबर 2026
61-0730E
जिब्राईल का दानिय्येल से भेंट करने का छह प्रकार का उद्देश्य
सभा शुरू होती है:
0
दिन
19
घंटे
40
मिनट
35
सेकंड

Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT

अत्यंत प्रिय लोगों,

बहुत सी महान बातें जगह ले रही हैं और हमारे लिए संग्रहीत करके रखी गयी हैं। परमेश्वर अपना वचन प्रकट कर रहा हैं और हर दिन उसे पूरा कर रहा हैं। हम जान रहे है कि हम कब ऊपर जा रहे हैं, और हम खुद को तैयार कर रहे हैं। हमने प्रार्थनाओं और विनतियों के ज़रिए अपना मुख परमेश्वर की ओर स्थिर किया है, और वो हमारे लिए उस घड़ी को प्रकट कर रहा हैं जिसमें हम जी रहे हैं। समय समाप्त हो रहा है; वो हमारे लिए आ रहा है, अर्थात अत्यंत प्रिय दुल्हन के लिए।

लेकिन पहले, परमेश्वर अपने दूत के ज़रिए से अपने लोगों को चिल्लाकर चेतावनी दे रहा हैं कि उन्हें उसको सुनना ही है। “यहोवा यों कहता है: परमेश्वर अपनी कलीसिया के साथ तब तक व्यवहार नहीं करेगा जब तक कि वह अपने स्वदेश में वापस न आ जाए, यानी, इस समय के संदेश पर। मूल की ओर वापस लौट आओ!”

मुझे यह बहुत पसंद है। जब मैं किसी भविष्यव्यक्ता को प्रभु परमेश्वर यों कहता हैं, बोलते हुए सुनता हूं तो बस ऐसा ही है। मेरे लिए, इससे बात खत्म हो होती है। बस यही सब कुछ है।

ओह, हमें भी यह बहुत पसंद है। इससे हमारे लिए बात खत्म हो जाती है। हम बिल्कुल वैसा ही कर रहे हैं जैसा उसने हमें प्रशिक्षित किया है। असल में, हमने कभी भी उसके मूल वचन को नहीं छोड़ा; हम हमेशा टेपों पर परमेश्वर की आवाज़ के साथ बने रहे हैं, क्योंकि यह यहोवा यों कहता है!!

हो सकता है कि हमें बताई गई और प्रकट की गई हर बात पूरी तरह समझ न आए, लेकिन एक बात हम ज़रूर जानते हैं, हम टेपों पर हर एक वचन पर विश्वास करते हैं। यही वह सच्चा मापदण्ड है, जिससे यह जाना जा सकता है कि आप उसकी दुल्हन हैं।

हम वही लोगों का झुण्ड हैं जिन्हें भविष्यव्यक्ता ने समय के पर्दे के पार देखा था। हमारी ही आवाज़ें गूंज रही थीं, “हम आपके बोले गए हर एक वचन पर विश्राम कर रहे हैं।” हम स्वर्ग की ओर ऑंखें टिकाए हुए, उसके आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं।

दानिय्येल के जैसे, उसने हमारी प्रार्थनाओं को सुना हैं और यह बताने के लिए नीचे उतर आया कि उसने यहूदियों और यरूशलेम के लिए, अंत के समय तक, क्या निर्धारित किया है; हर एक चीज जो। उसने दानिय्येल से कहा, “इन वचनों को छिपाकर रख और इस पुस्तक को अंत के समय तक मोहरबंद कर।“

वह अंत का समय अब आ गया है। हम उस समय तक पहुँच चुके हैं। हम उसकी वह अत्यंत प्रिय दुल्हन हैं, जिसका वो इंतज़ार कर रहा था। यह कलीसिया का अंतिम युग है। संदेश और संदेशवाहक एक ही हैं और वो हर एक चीज को प्रकट कर रहा हैं। यीशु मसीह का वह सच्चा प्रकाशन, जो अब तक मोहरबंद था, अब प्रकट कर दिया गया है।

कोई तीसरा व्यक्ति नहीं, कोई दूसरा व्यक्ति नहीं, लेकिन परमेश्वर का व्यक्ति। परमेश्वर के ये सारे अन्य रहस्य प्रकट किए जायेंगे, क्योंकि ये इस पुस्तक में लिखा गया हैं, और इसे अंत के समय की पीढ़ी के सामने प्रकट किया जाएगा।

परमेश्वर का वचन प्रकट किया जा रहा है इससे पहले ऐसा कभी भी प्रकट नहीं हुआ है, ताकि कलीसिया को रैप्चर के लिए और घर जाने के लिए तैयार किया जा सके!! कलीसिया को उन टेपों की ओर वापस लौटना होगा। अपने स्वदेश, यानी आरंभ की ओर वापस लौटना है। इस घड़ी के संदेश की ओर वापस आना है, उस मूल आवाज़ की ओर वापस आना है जिसने आपको बुलाया था। यहोवा यों कहता है की ओर वापस आना है।

इस रविवार, अपने पास्टर से कहें, “आइए आज हम परमेश्वर की मूल आवाज़ को सुनें। वह आवाज़ जिसे परमेश्वर ने स्वयं बोलने के लिए चुना था। वह आवाज़ जो प्रभु यीशु के आने पर हमें उससे परिचय कराएगी। वह एकमात्र आवाज़ जिसके बारे में परमेश्वर ने स्वयं कहा था, मैं तुम्हारे लिए परमेश्वर की आवाज़ हूँ'।“

उस आवाज़ से बढ़कर कोई और आवाज़ नहीं हो सकती। एक ऐसी आवाज़ जिसके हर वचन पर हम सब आमीन कह सकते हैं।

दुनिया भर में फैली दुल्हन के भाग के साथ जुड़ने के लिए आपका स्वागत है, जब परमेश्वर बोल रहा हैं और अपने आने के सही समय प्रकट कर रहा हैं। यह अब तक का सबसे महान अभिषेक होगा जिसके विषय में आपने अब तक सुना है।

हम जेफरसनविले के समय अनुसार दोपहर 12:00 बजे इकट्ठा होंगे, और सुनेंगे: 61-0730E – “दानिय्येल के पास जिब्राएल के आने के छह उद्देश्य”

भाई जोसफ ब्रंहम