Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT
प्रिय बाहर बुलाए गए लोगों,
प्रायश्चित किए जाने से पहले, पवित्र आत्मा के उंडेले जाने से पहले, और सारे पुराने नियम के लिखे जाने से पहले, वहां ये प्रकटीकरण नहीं हो सकते थे। इसे इसी समय के लिए प्रतीक्षा करनी थी। वह अपने भविष्यव्यक्ता की प्रतीक्षा कर रहा था और हमारी भी प्रतीक्षा कर रहा था!
अब सब कुछ एक सिरे के पत्थर की ओर आकार ले रहा है, अर्थात परमेश्वर के पुत्रों के प्रकटीकरण की ओर, जो वापस आ रहे है। परमेश्वर का आत्मा अपने सामर्थी दूत में इतने सिद्ध रूप से आया इतना तक कि उसकी सेवकाई मसीह की सेवकाई के इतने निकट आ गई, यहाँ तक कि ये उसे और उसकी कलीसिया को एक साथ जोड़ देगी। परमेश्वर अपने बच्चों को आने वाले रैपचर के लिए लेपलाकपन कर रहा है।
यह कितना अद्भुत समय रहा है, जब पवित्र आत्मा हमसे बातें कर रहा है और अपना वचन हम पर प्रकट कर रहा है। महान कार्य जगह ले रहे हैं, संसार में भी, और उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण, दुल्हन में भी।
संसार भर के संग्राम ठीक सामने हैं। हम किसी भी क्षण राख हो सकते हैं। कोई भी समझदार व्यक्ति समाचार सुनकर, राजनेताओं की बातें सुनकर जान सकता है कि कुछ तो बात जगह लेना तय है। संसार के लोगों पर भय हावी हो रहा है।
कितने लोगों ने यह भविष्यवाणी को सुना है कि 1 जनवरी तक संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस दोनों के ज्वालामुखी की राख बन जाने की भविष्यवाणी की गई है? बस, हमें इतना ही जानने की जरूरत है। यह हमारी सोच से भी अधिक देरी हो चुकी है। समझे? इसलिए, यदि हम इतने निकट हैं कि इस धरती के मनुष्य भी ऐसी भयानक घटना के घटित होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि हम सतर्क रहें। किसी भी बात में कोई कमी बाकी न हो, सारे अंगीकार को किया जाये, सब कुछ तैयार रहे, क्योंकि हम नहीं जानते कि हमारा प्रभु किस समय हमें बुलाने वाला है। और जब वह बुलाएगा, “ऊपर आ जा,” तो बेहतर होगा कि हम तैयार रहे। और यह उस घड़ी में आयेगा, जब तुम सोच भी नहीं रहे होंगे।
पवित्र आत्मा हमारे बीच है, वो अपने भविष्यव्यक्ता के द्वारा हमसे बातें कर रहा है और हमें ऊपर ले जाने तथा यरदन पार करने के लिए तैयार कर रहा है। हम पुस्तक को पढ़ने और टेपों पर उसकी आवाज़ को सुनने के द्वारा समझते हैं कि क्या बात जगह लेने जा रही है। परमेश्वर अपने दूत के जरिये से संसारभर में टेपों पर बातें कर रहा है, ताकि अपने लोगों को शांति दे और उनसे कहे, “हम अंत समय में हैं, लेकिन इस संसार से मत डरो, क्योंकि मैं तुम्हारे साथ हूँ, यहाँ तक कि तुम्हारे अंदर हूं। तुम मेरे देहधारी वचन हो। तुम्हें डरने की कोई बात नहीं है।“
कई महीनों से उसने हमें यीशु मसीह के प्रकाशितवाक्य की पुस्तक के अध्ययन में बनाये रखा था। हम कलीसियाई युगों और लेपालकपन के विषय से होते हुए आये हैं, और अब दानिय्येल के सत्तर सप्ताहों को सुनने और उनका अध्ययन करने के लिए तैयार हैं।
इसके बाद मोहरें, महामारियाँ, विपत्तियाँ, टिड्डियाँ, सूर्य में दिखाई देने वाली स्त्री, और लाल अजगर का बाहर निकाला जाना, मोहरबंद किया जाना, एक लाख चवालीस हजार और बाकी की सारी बातें आती हैं।
दानिय्येल के जैसे, हम पढ़ रहे हैं और सुन रहे हैं कि भविष्यव्यक्ता ने जो कहा था वो बातें पूरी होंगी। वचन पूरा हो रहा है। आज संसार की जो स्थिति है, उसे देखते हुए दुल्हन के लिए यह सब कुछ इसी समय सुनना कितना सही समय है।
कलीसिया को मोहरबंद किया जा रहा है। दुष्ट और भी अधिक दुष्ट होते जा रहे हैं। कलीसियाएँ और भी अधिक कलीसियाई के रीति-रिवाजों में जा रही हैं। संत परमेश्वर के और निकट होते जा रहे हैं। छोटे झुंडों में आत्मा के दान बढ़ने लगे हैं। हम अंत समय में हैं।
हम समझते हैं कि अंतिम दिनों में अकाल पड़ेगा, और ये केवल रोटी और पानी का अकाल नहीं होगा, बल्कि परमेश्वर के सच्चे वचन को सुनने का अकाल होगा। लोग सच्चे वचन को सुनने की लालसा रखते हुए पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण की ओर जायेंगे। कलीसियायें इतनी अधिक संगठित और बंधनों में जकड़ी हुई होंगी कि वे उस वचन को सुनने से चूक जायेगी।
लेकिन हम उसकी पुस्तक को पढ़ने और टेपों पर उसकी आवाज़ सुनने के द्वारा समझते हैं कि दाऊद के वंश से एक शाखा ऊपर आएगी। वह छोटा सा झुण्ड चालू करने के बटन को दबाएगा और टेपों पर परमेश्वर की आवाज़ को सुनेगा।
आज इस दिन, यह प्रार्थना पूरी हो रही है।
प्रभु, हम पुस्तकों में, और आपकी पुस्तक में भी, अर्थात् यशायाह की पुस्तक, यिर्मयाह की पुस्तक, याकूब, यूहन्ना, लूका, मरकुस, मत्ती की पुस्तक और प्रकाशितवाक्य की पुस्तक में, आपकी सभी पुस्तकों में देखते हैं कि हम अंत के निकट हैं। और हमने अपना मुख स्वर्ग की ओर स्थिर किया है, प्रार्थनाओं और विनतियों में, ताकि यह जान सकें कि हम किस समय में जी रहे हैं, प्रभु। हमने देखना आरंभ किया हैं कि दिन का उजियाला फूट रहा है। और प्रभु, हम तेरे आपके पास आते हैं। अब हमारा विश्वास आपकी ओर देख रहा है। हर एक बोझ, हर एक पाप और हर एक छोटे से अविश्वास को, जो इतनी आसानी से हमें घेर लेता है, उसे एक ओर रखते हुए, अब हम उस ऊँची बुलाहट के निशाने की ओर आगे बढ़ते हैं, यह जानते हुए कि हमारा समय सीमित है।
जब संसार भय से भरा हुआ है और आने वाली बातों के लिए भोजन जमा करके तैयारी करने की कोशिश कर रहा है, हम आपको आमंत्रित करते हैं कि आकर उस छिपे हुए मन्ना को खाये, जिसे उसने पहले से ही अपनी दुल्हन के लिए तैयार करके रख छोड़ा है।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: 61-0730M जिब्राएल द्वारा दानिय्येल को दिए गए निर्देश
समय: रविवार, दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समयनुसार
वचन:
भजन संहिता 99
प्रकाशितवाक्य 1–3
यिर्मयाह 32
प्रकाशितवाक्य 5:8–14
यिर्मयाह 25:8–17
दानिय्येल 9
मत्ती 24:15
प्रकाशितवाक्य 7