
भविष्यव्यक्ता के प्रिय ह्रदय की पुतलियों,
वे ही वो—वो एक है जो आपके लिए उत्पन्न हुए हैं, आत्मा के द्वारा, और सत्य के वचन के द्वारा। और मैं प्रार्थना करता हूं कि आप उन्हें आशीष देंगे, प्रभु, और उन्हें मसीह के प्रेम के बंधन में एक साथ बांधे रखेंगे।
तैयार हो जाये, हमें आशीषे, अभिषेक और प्रकाशन मिलने जा रहा है जैसा इससे पहले कभी भी नहीं मिला होगा। हम इसे हमारे प्राणों में महसूस कर सकते हैं, कुछ तो बात जगह लेने जा रही है। समय तैयार है। हम बहुत ही उत्साहित हैं और बहुत ही बड़ी अपेक्षा के अंदर हैं। सारी दुनिया भर की जो दुल्हन है परमेश्वर के सिंहासन से एक संदेश सुनने के लिए इकठ्ठा हो रही हैं जो हमें नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, और भर देगा, और भर देगा, और फिर से हमें उसकी पवित्र आत्मा से भर देगा।
वचन पूरा होने जा रहा है। चेतावनी को दिया गया है। न्याय निकट है। प्रभु अपनी दुल्हन को हमारे विवाह भोज में बुलाने को आ रहा हैं। अंतिम पुकार आगे जा चुकी है। परमेश्वर का आगमन आ पहुंचा है। वो हमारे लिए आ रहा है।
हम उसके पहले से ठहराये गये बीज हैं जो इसे देखते है और इसे स्वीकार किया है। हमारे पाप नष्ट हो गये है, खत्म हो चुके है। इसे यीशु मसीह के लहू की स्याही में गिरा दिया गया है, और इसे कभी भी याद नहीं किया जाएगा। परमेश्वर ने उन सभी को भूला दिया है। हम परमेश्वर की उपस्थिति में, परमेश्वर के बेटे और बेटी के रूप में खड़े हैं। हम अब है…ना ही होंगे; हम अभी परमेश्वर के बेटे और बेटियां हैं।
हम एक ही चीज़ को पहचानते हैं, उस वचन को। वे टेप। ये संदेश। वे एक ही हैं।
और एक बार, अभी कुछ समय पहले, जब आपने दर्शन को दिखाया था, यहां छोटा सा आराधनालय, जो भोजन को संगृहीत करने के विषय पर था, कि एक समय आने वाला है जब इस सब की आवश्यकता पड़ेगी...“उस समय के लिए इस भोजन को यहां संग्रहित करो।
अब वो समय है। यही वो भोजन है। हम वो लोग हैं। हमारे पास प्रकाशन है।
दूसरे लोग टेप की सेवकाई के महत्व को भूल सकते हैं। हम नहीं भूलते। यह हमारा जीवन है, यह हमारे लिए सब कुछ है। यह हमारे लिए जीवन से भी बढ़कर है। जब हमारे मन में किसी चीज़ के विषय में कोई प्रश्न होता है, तो हम जाकर इसे समझाने के लिए किसी से नहीं कहते, या वो इसे हमारे लिए ढूंढे। यदि हम समझने में असफल होते हैं या हमारे पास कोई प्रश्न होता हैं तो हम ठीक वैसा ही करते हैं जैसा परमेश्वर के दूत ने हमें करने का निर्देश दिया था।
आपने इसे पकड़ा? यदि आप असफल होते हैं, तो दोबारा इस टेप पर वापस आएं। मैं नहीं जानता कि मैं आपके साथ कितने समय तक रहूँगा। याद रखें, यहोवा यों कहता हैं की यह सच्चाई है। यही सच्चाई है। यही वचन है।
यदि आप असफल होते हैं, तो टेप पर वापस आयें।
हमसे क्रोधित मत होना, यही है जो उसने कहा…साथ ही, यहोवा यों कहता है की यह सच्चाई है। उसने यह नहीं कहा कि इसका कुछ ही भाग, या इसमें का कुछ ही, या कोई तो अनुवाद करता है कि अभिषिक्त वचन क्या है और क्या नहीं है। ये टेप यहोवा यों कहता वाला वचन है।
हो सकता है कि आप इसे पकड़ नहीं पाते हो, या इसे नहीं समझते हो, या यह अभी तक आप पर प्रकट न हुआ हो। लेकिन हमारे लिए, यही है जिसे वो हमें अपने भविष्यवक्ता के जरिये से बता रहा है।
आप जानते हैं कि आप अपनी पत्नी को उन बातों को किस तरह से बताते हैं, आप जानते हैं, जिस छोटी लड़की से आप विवाह करने जा रहे हैं। आप उससे बहुत अधिक प्रेम करते हैं, आप बस उसे गुप्त बातों को बताते हैं, और उसे अपने पास बुलाते हैं, और आपसे प्रेम करती है और हर एक चीज़। आप जानते है यह किस तरह से होता है।
ऐसा ही है जो परमेश्वर, वो मसीह, कलीसिया के साथ कर रहा है। समझे? वह उसे रहस्य जानने को लगाता है, केवल रहस्यों को। ना ही दिखावटी प्रेम प्रदर्शन करने वालो को; मेरा मतलब उसकी पत्नी से है।
और हम बस यह सब अंदर लेते जा रहे हैं। ओह, एक दुल्हन ठीक अपने विवाह से पहले कितनी खुश और उत्तेजित होती है। हम शायद खुद को रोक भी नहीं सकते। हम मिनटों को गिन रहे हैं…सेकंड को। वह हमें बार-बार और बार-बार बताता रहता है कि वो हमसे कितना प्रेम करता है।
शैतान हम पर हमला करता रहता है जैसे उसने पहले कभी नहीं किया होगा, लेकिन यही है जिसके लिए वो तैयार नहीं है, वो ये है कि अब हम जानते हैं हम कौन हैं। इसमें अब कोई संदेह नहीं है, हम कहे गए वचन हैं। हम वचन को बोल सकते हैं, और हम बोलते भी हैं। हमारे पास शैतान का उत्तर है। परमेश्वर ने खुद को प्रमाणित किया है। परमेश्वर ने खुद को साबित किया है। हम उसके जीवित वचन हैं और उस पूरे अधिकार के साथ बोलते हैं जो उसने हमें दिया है।
और आज वो यहां पर है, उसके वचन में, उसी बात को प्रकट कर रहा है जो उसने वहां किया था। दुल्हन किसी अन्य नेतृत्व को नहीं पहचान सकता। नहीं श्रीमान। वहाँ ना कोई बिशप है, कोई भी नहीं। वो एक ही नेतृत्व को पहचानती है, वो है मसीह, और मसीह वो वचन है। ओह, प्रभु! व्यूह! मैं इसे पसंद करता हूं। उह! जी हां, श्रीमान।
हम एक राज्य से संबंध रखते हैं, और वो राज्य ही परमेश्वर का वचन है जो हमारे खुद के जीवन में आत्मा और जीवन बन गया है। इसलिए, हम उसके जीवित वचन हैं।
यह वास्तव में इसे मेरे सारे मित्रों से कहता है, क्या आपके पास इसे ग्रहण करने के लिए और इस पर विश्वास करने के लिए सच्चा प्रकाशन है।
अब ध्यान दें, एक नेतृत्व के नीचे एक साथ एकजुट होना, जो पुराने समय के इस्राएल की तरह का नमूना है। अब आप इसे समझ रहे हैं? पुराने समय के इस्राएल की तरह; एक परमेश्वर, जिसे अग्नि के खंभे के द्वारा प्रमाणित किया गया, और स्वयं को एक भविष्यव्यक्ता के जरिये से प्रकट किया गया, कि वो वचन है। वही परमेश्वर, वही अग्नि का स्तंभ, वही तरीका; वह अपना तरीका नहीं बदल सकता। क्या ये…बिल्कुल उतना ही सिद्ध जितना कि यह हो सकता है।
वो भविष्यव्यक्ता…इसे ह्रदय के अंदर जाने दे। एक परमेश्वर, जिसे अग्नि के स्तंभ के द्वारा, प्रमाणित किया गया, एक भविष्यवक्ता के जरिये से, उस दिन का वचन होने के लिए, और वो बदल नहीं सकता है।
मैं आगे और आगे बता सकता हूं, और हम एक परिच्छेद के बाद दूसरे परिच्छेद पर आनंद कर सकते है और संगति कर सकते है; और हम करेंगे, इस रविवार को दुनिया भर से, दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार, जब हम सुनते हैं: मसीह परमेश्वर का वो भेद है जो कि प्रगट हुआ 63-0728।
भाई जोसफ ब्रंहम
सभा से पहले पढ़े जाने वाले वचन:
संत मत्ती 16:15-17
संत लुका 24वां अध्याय
संत यूहन्ना 5:24 / 14:12
1 कुरिन्थियों 2रा अध्याय
इफिसियों अध्याय 1
कुलुस्सियों अध्याय 1
प्रकाशितवाक्य 7:9-10