रविवार
25 जून 2023
62-1230E
श्रीमान,क्या यह अंत समय का चिन्ह है?

प्रिय वचन-दर-वचन दुल्हन,

ना कोई भविष्यवक्ता, ना कोई प्रेरित, ना ही किसी समय में, कभी भी ऐसे समय में रहा है, जिसमें हम अभी रह रहे हैं। यह अंत है। अग्नि का खंभा वापस लौट आया है। अग्नि का खंभा जिसने इस्राएल की संतान का नेतृत्व किया; वही एक जिसने शाऊल को दमिश्क जाते समय रास्ते में नीचे गिरा दिया था। वही उसी सामर्थ के साथ आया है, उन्हीं कामों को कर रहा है, और उसी वचन को प्रकट कर रहा है, वचन-दर-वचन बाईबल के साथ बना हुआ है!

सारे छिपे हुए रहस्य उस पर प्रकट हुए थे। क्या आपने ध्यान दिया, सारे रहस्य। ना ही कुछ भी नया, ना ही कुछ भी छूटा, किसी और के द्वारा कुछ भी प्रकट होने वाला नहीं है; सब कुछ उसके सातवें संदेशवाहक दूत के लिए प्रकट किया गया था और जो हमें दिया गया है, उसकी दुल्हन को, जो टेप पर है।

यही है सब जिसकी दुल्हन को आवश्यकता है; फिर से ध्यान दे, सब जो दुल्हन की आवश्यकता है। दूसरों को दूसरी चीजों की आवश्यकता होती है, और वह उन्हें दी जाती है। लेकिन हमें जिसकी आवश्यकता है उसे रिकॉर्ड किया गया है और हमें टेप पर दिया गया है और ये हमें रेपचर का विश्वास दे रहा है।

हम वो कलीसिया हैं जिसे प्रभु परमेश्वर ने उसे दी थी। यह उसका मुख्यालय है। यहीं है वो जहाँ पर उसने हमें बने रहने के लिए कहा था। ना ही कोई भवन, लेकिन उन टेपों पर। हम उन लोगों का झुण्ड हैं जो विश्वास करते हैं, और भूखे हैं और हर एक वचन को थामे रखते हैं। उसने हमसे यहां बने रहने के लिए कहा और संगमरमर के सफेद पत्थर की ओर, टेपो पर वचनों की ओर देखने के लिए कहा।

स्वर्ग से एक आवाज़ ने उससे बात की और कहा, “भोजन को लाओ। इसे इसमें संग्रहित करके रखो। उन्हें यहां पर रखने का यही एकमात्र तरीका है, जिससे कि उन्हें भोजन दें।” उसने यह नहीं कहा कि किसी और चीज़ के लिए देखो, या किसी और से प्रकाशन आने वाला है; टेप पर इस संग्रहित किये गये भोजन को देखें, वहीं पर बने रहें।

लेकिन जैसा कि उन्होंने उसके द्वारा प्रकट किए गए सारे स्वप्न में किया, कुछ लोग उस तरफ निकल गये; कुछ लोग एक तरफ निकल गये, और कुछ लोग दूसरे तरफ। बहुत कम लोग रुके रहे और उसकी ओर देखते रहे जो उसने उनसे कहा था।

अब उसकी तुलना भी दूसरों से करे, उन सपनों से। यह एक दर्शन था। भोजन, यहाँ पर है ये। यह वो स्थान है।

वो इससे अधिक अपनी दुल्हन के प्रति स्पष्ट नहीं हो सकता। यह एक दर्शन था, ना ही कोई सपना, एक दर्शन। भोजन यहाँ पर है: वे टेप। यह वो स्थान है: वे टेप। हम बिल्कुल वही कर रहे हैं जो उसने हमसे करने के लिए कहा था: टेप को सुनें!

इन बातों को समझने के लिए आत्मिक प्रकाशन की आवश्यकता है। इसके लिए आत्मिक प्रकाशन की आवश्यकता होगी कि उस पर विश्वास करे और समझे जो कुछ इस रविवार को वो हमसे कहने जा रहा है। यह दुल्हन के लिए एक महिमामय समय होगा।

इस संदेश में परमेश्वर हमारे लिए बहुत सी बातें बता रहा हैं और प्रकट कर रहा हैं। मैं एक परिच्छेद के बाद दूसरे परिच्छेद की प्रतिलिपि लेकर और आपको देना चाहता हूँ, लेकिन मैं जानता हूँ कि वह आपके सामने प्रत्येक भाग को प्रकट करेगा क्योंकि यह वही है जो उसने कहा था कि आप हो:

यह वो कलीसिया है जिसे प्रभु परमेश्वर ने मुझे दी है। यहीं मेरा मुख्यालय है. यहीं वो स्थान है जहां मैं बना रहता हूं…यहां ऐसे लोगों का एक झुण्ड है जो विश्वास करते हैं, और भूखे हैं और थामे रहते हैं।

हम वो झुण्ड हैं जो भूखे हैं और थामे रहते हैं। बहुत से लोग हमें ग़लत समझते हैं और हमारा मज़ाक उड़ाते हैं, लेकिन कोई बात नहीं, हम उनसे प्रेम करते हैं और उनके लिए प्रार्थना करते हैं; लेकिन हम चाहते हैं कि केवल एक ही आवाज हमारा नेतृत्व करे।

मुझे क्षमा करें, लेकिन मुझे आपको इस परिच्छेद को देना होगा।

“जब वो आवाज देना आरंभ करता है, तो रहस्य समाप्त हो जाएगे।” अब, ध्यान दें, तब प्रकाशितवाक्य 10 के सात मोहरों की आवाजों के प्रकट होने का समय आ गया है। क्या आप समझ रहे हो? जब किताब के सारे रहस्य पूरे हो जायेंगे! और बाईबल ने यहाँ कहा कि वह रहस्यों को समाप्त कर देगा।

कौन रहस्यों को समाप्त करेगा? आपका पास्टर? एक झुण्ड? मैं? सातवां दूत सन्देशवाहक: विलियम मेरियन ब्रंहम। ना ही कोई उससे पहले, उस दौरान, या उसके बाद में। वह रहस्यों को समाप्त करेगा।

यह हो सकता है अंत समय हो। यह आकाश में यहाँ से वहां मेघधनुषों के फैलने का समय हो सकता है, और स्वर्ग से यह घोषणा करते हुए, “समय अब और नहीं रहा।“ यदि ऐसा है, तो आओ मित्रो, हमारे परमेश्वर से मिलने के लिए अपने आप को तैयार करें।

हाँ प्रभु, हम आपसे मिलने के लिए तैयार रहना चाहते हैं। हम वह सब करना चाहते हैं जो हम कर सकते हैं। हम आपकी सिद्ध इच्छा में रहना चाहते हैं। कृपया हमें बताएं पिता, हमें तैयार रहने के लिए क्या करना चाहिए?

अब वहाँ पर बहुत सारा भोजन रखा हुआ है। आइए इसका उपयोग करें। आइए इसका अभी उपयोग करें।

उस भोजन के लिए आपका धन्यवाद पिता जिसे आपने अपनी दुल्हन के लिए रखा और उसके प्रकाशन के लिए। हम इसका हर दिन उपयोग कर रहे हैं।

मैं यहां अपनी छोटी सी कलीसिया के क्षमा के लिए प्रार्थना करता हूं, कि मुझे आपने नीचे भेजा है ताकि —ताकि—ताकि —ताकि नेतृत्व और मार्गदर्शन करूं। उन्हें आशीष देना, प्रभु। जैसा दर्शन, स्वप्न और चीजों ने कहा मैंने उसी के अनुसार किया है, सो, मेरी सबसे अच्छी जानकारी के अनुसार। मैंने उनके लिए वह सारा भोजन रखा है जो मुझे पता है कि कैसे रखना है, प्रभु। ये जो कुछ भी हो, प्रभु, हम आपके हैं।

धन्यवाद प्रभु, आपने एक बार फिर से हमें बताया, आपने सारा भोजन उपलब्ध कराया है जो हमारी यात्रा के लिए आवश्यक है।

मैं इसे सुनने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता, क्या यह अंत का चिन्ह है, श्रीमान? 62-1230E, आप सभी के साथ रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार। मैं जानता हूं कि चीजें हमारे सामने इस तरह प्रकट होंगी जैसे पहले कभी नहीं हुई थीं। यह हो सकता है आखिरी बार हो जब हम इसे सुनेंगे।

क्या हो यदि यह हमें यह बताने के लिए हो कि रेपचर के विश्वास में किस तरह से प्रवेश करना है? क्या ऐसा है? क्या हम दौड़ेंगे, दीवारो को फाँदेंगे? और क्या कुछ तो बात होने के लिए तय है, और ये पुराने, दूषित हुई, भ्रष्ट शरीर बदलने जा रहे हैं? क्या मैं इसे देखने के लिए जीवित रह सकता हूँ, हे प्रभु? क्या यह इतना नजदीक है कि मैं इसे देख सकूंगा? क्या यही वो पीढ़ी है? श्रीमानों, मेरे भाइयों, ये कौन सा समय है? हम कहाँ पर हैं?

भाई जोसफ ब्रंहम