रविवार
10 दिसंबर 2023
63-0825E
सिद्ध विश्‍वास

प्रिय सिद्ध विश्वास दुल्हन,

हमारा विश्वास सुनने से आता है, वचन के सुनने से। वचन भविष्यव्यक्ता के पास आता है:

जो भविष्यव्यकत्ता है:

वचन देहधारी हुआ! हाल्लेलुय्या! वचन मनुष्य की देह में कार्य करते हुए, भौतिक चिन्हों के द्वारा, वास्तविक चिन्हों के द्वारा, आत्मिक चिन्हों के द्वारा, सिद्ध रूप से, ताकि आपके सिद्ध रेपचर के लिए आपको सिद्ध विश्वास में लेकर आये।

हम बिल्कुल वही कर रहे हैं जो वचन हमें करने के लिए कहता है, परमेश्वर की एकमात्र प्रमाणित आवाज जो बोल रही है उसे सुनने के द्वारा और हमें सिद्ध विश्वास देने के लिए मनुष्य शरीर के जरिये से उसके वचन को प्रकट कर रही है।

आपके पास...आत्मा जो कहता है उसे छोड़ किसी भी चीज़ के लिए आपके कान बहरे हैं। देखा? “वो जिसके कान हैं ( जो सुनता है ), कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है”; वो एक जिसके पास सुनने का पद है, वह पकड़ लेता है कि आत्मा कलीसियाओ से क्या कहता है। समझे?

हम उनके सुनने वाले पद हैं जो हर वचन को पकड़ रहे हैं और उस पर विश्वास कर रहे हैं। जब वह हमें आदेश को देता है: “बस वही कहो जो उन टेपों में है। मैं आपके लिए परमेश्वर की आवाज हूं । आप मुझे अपना पास्टर कहते हैं, और अच्छा भी कहते हैं, क्योंकि वही तो मैं हूँ।” हम उन्हें पूरा करते हैं। वह कुछ भी वो कहता है, कहीं भी संदेह की छाया नहीं है; हम ठीक उसमें आगे बढ़ते हैं। प्रभु अपने भविष्यवक्ता के जरिये से जो कुछ भी बोलता हैं, दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो हमें बता सके, हम बिल्कुल ठीक उसी मार्ग पर चल रहे हैं।

अब आप सिद्ध विश्वास पर, सिद्ध सिद्धता में आ रहे हैं जो विफल नहीं हो सकती। वह विश्वास कभी असफल नहीं होता।

अब हमें उसके वचन पर सिद्ध विश्वास है। हम अपने आप को नहीं देख रहे हैं। हम अय्यूब की तरह किसी चीज़ से नहीं डर रहे हैं। हम विशाल लहरों को देखकर और पतरस की तरह पानी में डूबते हुए नहीं डर रहे हैं। उनके दिन समाप्त हुए है। अब हम उस सिद्ध वचन की ओर देख रहे हैं जो हमारे अंदर रहता है और वास करता है। हम दुल्हन वस्तु के अंदर जा रहे है। हम रेपचर की स्थिति में आ रहे हैं।

जब हम प्रार्थना करते हैं, तो हम विश्वास करते है कि हम जो मांगते हैं वह हमें मिलता है, और वह हमारे पास होगा; यह हमें दिया जाएगा। समय, स्थान, और इसे कुछ भी कभी नहीं बदलेगा। हम जानते हैं कि यह पूरा हुआ है। यह पहले से ख़त्म हुआ है। हम कैसे जानते हैं? क्योंकि यह हमारा वचन नहीं, लेकिन उसका वचन, जो उस ने बोला है और हमें दिया है। हमारे पास इसे बोलने के लिए सामर्थ और सिद्ध विश्वास है।

ठीक जैसे यीशु ने अपने लिए किया, हम अपने स्थान को पहचान रहे हैं; हम क्या हैं। तब हमें केवल एक ही काम को करना है, वह है कि हम क्या हैं उस पर विश्वास करें। वचन जो कहता है उस पर विश्वास करे हम हैं! तब परमेश्वर का वचन हमारे अंदर आता है और स्वयं को प्रकट करता है; क्योंकि हम विश्वासी हैं। और जो एक विश्वासी है “परमेश्वर का विश्वास जो हमारे अंदर बढ़ रहा है। ”

और अब, हम उसी आत्मा से अभिषिक्त हो गए हैं, अभिषिक्त मसीहा; अंतिम दिन के मसीहा, ताकि यीशु मसीह के पुनरुत्थान को चमकाये; यह दिखाने के लिए कि वह मरा नहीं है, लेकिन पवित्र आत्मा के रूप में, वो अपने लोगों में है; अपनी दुल्हन के बीच में कार्य करते हुए, उसके प्रति एक प्रेम संबंध के साथ, स्वयं को उसके अंदर उंडेलते हुए। वे विवाह भोज के लिए एक हो रहे हैं; और वही चिन्ह, प्रतिज्ञा की गयी उसी परमेश्वर के द्वारा, उसी वचन में, उसके उसी प्रकटीकरण को कर रहा है।

हमारे पास इस पर विश्वास करने के अलावा करने को कुछ नहीं बचा है; और विश्वास करने के द्वारा यह वह वस्तु है जो एक सिद्ध विश्वास को बनाता है। इसे फिर से सुनें, यह विश्वास करते हुए कि यह वह वस्तु है जो सिद्ध विश्वास को बनाता है।

क्या आपके शरीर में कोई ऐसा तंतु है जो एक शब्द पर संदेह को करता है: नहीं
क्या आप हर एक वचन पर विश्वास करते हैं: हाँ
क्या उसने आपको इस संदेश का प्रकाशन दिया है : हाँ
क्या केवल दुल्हन के पास ही वह सच्चा प्रकाशन होगा: हाँ
क्या आप जानते हैं कि आप उसकी दुल्हन हैं: हाँ
क्या उसने कहा कि प्रत्येक वचन पर विश्वास करने के द्वारा आपको सिद्ध विश्वास मिलेगा: हाँ
तो फिर आप सिद्ध विश्वास की वचन दुल्हन हैं!!

ओह प्रभु, हमें तैयार करें जैसे इससे पहले कभी नहीं किया हो जैसे हम रविवार को आपका वचन सुनने के लिए एकत्रित होंगे। हमारी सहायता करें कि हम कभी भी अपनी ओर न देखें, लकिन केवल आपके उस वचन पर विश्वास करें जो आपने हमारे लिए बोला था। हमने तीसरे खिंचाव को क्रियावंत होते देखा है और जानते हैं कि यह हममें वास करता है। हमें अवश्य ही आपका वचन बोलना है और उस पर विश्वास करना है।

हम जानते हैं कि आप जल्द ही अपनी सिद्ध वचन दुल्हन के लिए आ रहे हैं। हमें जो भी चाहिए, पिता, हमें जो भी आवश्यकता है, हम जानते हैं कि हमें वह मिलेगा। क्योंकि यह आपका वचन है जो आप पहले ही हमारे लिए बोल चुके हैं। करने को कुछ भी नहीं है, बस इसे विश्वास करे। हम विश्वास करते हैं पिता, हम विश्वास करते हैं। आओ अब हम आपके वचन पर कार्य करें।

हम अपने सारी गलतियों, पापों और अपराधों को स्वीकार करते हैं। अपने पुत्र के लहू में से होते हुए हमें देखें जहां हम आपके अनुग्रह और दया के द्वारा धर्मी ठहराये गये हैं। आपकी दुल्हन में ऐसा परिवर्तन होने दीजिये जैसा पहले कभी नहीं हुआ हो। आप अपनी पवित्र आत्मा हम पर उण्डेलें और हमें वह सब दें जिसकी हमें आवश्यकता है।

बीमार सारे कष्टों से चंगा हो जाएगा। जो पीछे हटा है वचन पर वापस आएगा। दुनिया भर में आपकी दुल्हन आज के लिए आपके द्वारा प्रदान किये गए मार्ग को देखेगी और विश्वास करेगी।

यदि आपके ऊपर हाथ रखने वाला कोई नहीं है...तो आप अपने ऊपर खुद को हाथ रखें...आप विश्वासी हैं। आप वचन बनते है; जैसे ही आप शब्द प्राप्त करते हैं, आप वचन बन जाते हैं।

प्रभु यीशु आ, आपकी दुल्हन आपके वचन की उपस्थिति में पकने के द्वारा खुद को तैयार कर रही है। हम आपके वचन के द्वारा सजकर और तैयार होना चाहते हैं।

आओ हमें अभिषेक करे जैसे इससे पहले कभी ना किया हो रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर, जब आपकी दुल्हन का एक भाग आपके वचन को सुनने के लिए इकट्ठा होती है और वो हमें प्रकट करता है कि कैसे प्राप्त करें: सिद्ध विश्वास 63-0825ई

भाई जोसफ ब्रंहम

 

सभा से पहले पढ़े जाने वाले वचन:

संत मरकुस 11:22-26 / 16:15-18
संत यूहन्ना 14:12 / 15:7
इब्रानियों 11:1 / 4:14
याकूब 5:14
1 यूहन्ना 3:21