Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT
प्रिय सर्वोच्च शाही बीज,
वह समय आ गया है जिसका हमने बेसब्री से इंतजार किया था और जिसकी हम लालसा कर रहे थे। हम पहुँच चुके हैं। हम इसे अपनी आंखों के सामने खुलते हुए देखते हैं। हर एक दिन भविष्यवाणी पूरी हो रही है, और हम कह सकते हैं: आज के दिन यह वचन हमारी आँखों के सामने पूरा हुआ है।
दुल्हन के साथ क्या ही प्रकाशन के द्वारा उत्तेजना जगह ले रही है। प्रत्येक संदेश के साथ जिसे हम सुनते हैं, हम अपने ह्रदय और प्राण में महसूस करते हैं, “इससे भी अधिक महान और अद्भुत यह कैसे संभव हो सकता है, प्रभु?” तब वह एक बार फिर हमारे बीच में आता है और हमारा अभिषेक करता है जब हम उसकी आवाज को हमें पुकारते हुए सुनते हैं और ये कहती हैं, “तुम मेरी हदय प्रिय हो। मैंने तुम्हें अपनी दुल्हन होने के लिए चुना है। जैसा कि मैंने तुमसे प्रतिज्ञा की थी, मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं। मैं अपने मार्ग पर हूं। जल्द ही हम अनंतता के लिए एक साथ रहेंगे।“
हम दुनिया भर से जयजयकार करते हैं, अपने हाल्लेलुय्या, महिमा, स्तुति और उसकी प्रशंसा के साथ स्वर्ग में जोश से पुकार करते हैं। शैतान पराजित हो चूका है। पिता ने हमारे सारे संदेह, हमारी सारी अनिश्चितता, सारी अटकलें दूर कर दी हैं। हम अपने पूरे ह्रदय और प्राण से घोषणा कर सकते हैं, हम अब्राहम के सर्वोच्च शाही बीज हैं। शाही प्रतिज्ञा पुत्र के लिए एक शाही दुल्हन।
प्रभु की उपस्थिति इतनी अद्भुत रही है जब वह अपने वचन को हमारे लिये प्रकट करता हैं, जैसा पहले कभी नहीं किया। उसने अपनी दुल्हन को अपने वचन के साथ एक किया है, और हमें एक इकाई के रूप में एक सहमति और एक मन में रखा है, परमेश्वर की आवाज को सुनते हुए और हमें अपने वचन के द्वारा सिद्ध करता है।
प्रत्येक संदेश जो हम सुनते हैं वह हमारे प्राण के भीतर फूटने वाले एक उमड़ते हुए कुएं की तरह है; परमेश्वर के सिंहासन से ताज़ा, तेजी से बहता, और उमड़ता हुआ आता है। हम पीते जा रहे हैं और पीते जा रहे हैं और पीते जा रहे हैं, अपने प्राणों को तरोताजा कर रहे हैं।
मेरे भाइयों और बहनों, हम उन वचनों की पूर्ति हैं जिसमें कहा गया कि उसके पास एक कुंवारी वचन दुल्हन होगी। हम वो हैं: आज के दिन यह वचन पूरा हुआ है।
परमेश्वर ने स्वयं स्वर्ग से अपने सातवें दूत से बोला और कहा, “जैसा कि यूहन्ना बप्तिस्मा देने वाले को मसीह के पहले आगमन का अग्रदूत बनाकर भेजा गया था, वैसे ही तुम्हारा संदेश उसके दूसरे आगमन के लिए सारे संसार में मार्ग तैयार करेगा।“ दुल्हन कह सकती है: आज के दिन यह वचन पूरा हुआ है।
क्या हम यह समझ सकते हैं कि परमेश्वर की वही आवाज हमारे दिन में मनुष्य होठों के माध्यम से बोली गई है, रिकॉर्ड की गई है, संग्रहीत की गई है, और संरक्षित की गई है जिससे कि वह हम में से प्रत्येक से बोल सके, यहोवा यों कहता हैं? उसने यह संभव कर दिया है कि हमें किसी के भी शब्द, किसी के विचार, किसी के सुझावो को लेने की कोई आवश्यकता नहीं है, बस बैठकर और उसकी आवाज को सुनें जो उसके शुद्ध वचन को सीधे हमसे बोलती है।
आज क्या बात जगह ले रही है?
और वही परमेश्वर का पुत्र जो पूर्व में आया और स्वयं को देहधारी परमेश्वर के रूप में प्रमाणित किया, वही परमेश्वर का पुत्र यहाँ पश्चिमी गोलार्ध में है, जो आज रात कलीसिया के बीच स्वयं की पहचान दे रहा है, वही कल, आज और युगानुयुग एक सा है। पुत्र के संध्या का उजियाला आ गया है। आज के दिन यह वचन हमारे सामने पूरा हुआ है।
क्या हम इसे कहने और विश्वास करने के द्वारा परमेश्वर की सिद्ध इच्छा में हैं: “टेप को चलाना उसकी दुल्हन के लिए परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया मार्ग है”?
क्या टेप सुनने से बढ़कर कुछ है?
हमेशा ही तीन में, जैसा कि मैंने कल रात कहा था, परमेश्वर का प्रतिनिधित्व किया जाता है। वहाँ सदोम के लोग, लूत के लोग, और अब्राहम के लोग थे। यह आज रात उसी स्थिति में है, संसार ठीक उसी प्रकार से स्थापित है।
ध्यान दें, जो अब्राहम के साथ रहा वह स्वयं परमेश्वर था। दूसरे दो दूत संदेशवाहक थे।
तो टेप पर हमसे कौन बात कर रहा है?
क्या मैं आपसे कुछ पूछ सकता हूं। अब इस दृश्य को देखिए। अब्राहम ने उस मनुष्य को, जो उस से बात कर रहा था उसे, “एलोहीम” कहा। इब्रानी में शब्द एलोहीम का अर्थ होता है “ वो एक जो सर्व पर्याप्त है, वो एक जो अनंत है,” एलोहीम, स्वयं परमेश्वर!
चालू करने के बटन को दबाना ये कितना महत्वपूर्ण है?
…“किसी दिन पवित्र आत्मा आकर और उसी काम को करेगा, और उसके विरुद्ध एक शब्द भी बोलना कभी क्षमा नहीं किया जाएगा।“ यही वह दिन है, जहां हर एक वचन को एक साथ जुड़ा रहना है । “इसके विरुद्ध एक शब्द को बोलना; इसे इस दुनिया में या आने वाली दुनिया में कभी क्षमा नहीं किया जाएगा।“
हमारे पिछले सप्ताह के हाल्लेलुय्या और प्रभु की स्तुति करना हमें इस रविवार को जो बात जगह लेने जा रही है उसके लिए तैयार करने का प्रबंध था, जब दुल्हन एक बार फिर से एकजुट होती है और परमेश्वर को हमें प्रोत्साहित करते हुए सुनती है और हमें फिर से आश्वस्त करती है कि हम उसके चुने हुए लोग हैं, और वह बहुत सी जल्द हमें हमारे महान विवाह भोज में लेकर जाने लिए आ रहा है, उसके बाद हमारे भविष्य के घर ले जाता है।
आज वह दिन है जिसे यहोवा ने बनाया है; हम इसमें आनन्दित और मग्न होंगे।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: 65-0219 – “आज के दिन यह लेख पूरा हुआ”
वचन:
संत यूहन्ना 16वाँ अध्याय
यशायाह 61:1-2
संत लुका 4:16