रविवार
01 मार्च 2026
65-0218
बीज भूसे के संग वारिस नही

प्रिय कुंवारी वचन दुल्हन,

मैं आज सुबह यहाँ बैठा हूं और इस संदेश को सुन रहा हूं, पढ़ रहा हूं और अध्ययन कर रहा हूं, जिस संदेश को दुल्हन रविवार को सुनेगी। मेरा पूरा अस्तित्व अभिषेक से भरा हुआ है। मेरा ह्रदय यह जानकर ऐसे आनंद के साथ उमड़ रहा है कि हम सभी दुनिया भर से इसी अभिषेक के साथ एक साथ इकट्ठा होंगे। हम सभी एक ही समय में आनंद करेंगे, प्रभु की स्तुति करेंगे, जब वह हम में से हर एक से बात करेगा और अपने वचन को प्रकट करेगा।

अभिषेक इतना अधिक होगा कि पूरी दुनिया में एक ही समय में चिल्लाना और जयजयकार करना होगा, “हाल्लेलुय्या, आमीन, प्रभु के नाम की स्तुति हो”, जब हम अपनी स्तुति और आराधना के साथ स्वर्ग में जोश से पुकार करेंगे।

क्या बात जगह लेने जा रही है? परमेश्वर अपनी दुल्हन को एक करेगा और उससे बात करेगा। हम एक इकाई होंगे, एक मन और एक सहमति में, जब वो हमारे लिए बातों को खोलता है और अपने आप को प्रकट करता है।

इससे बढ़कर कोई स्थान नहीं है जहाँ आप जा सकते हैं, इससे बढ़कर कोई आवाज़ नहीं है जिसे आप सुन सकते हैं; टेप पर सीधे आपसे बात करने वाली परमेश्वर की आवाज़ से बढ़कर कोई अभिषेक नहीं है।

परमेश्वर ने आरम्भ से ही अपने वचन पर नज़र रखी है और एक ऐसे स्थान को प्रदान किया जहाँ उसके सभी बच्चे जा सकते हैं और उसे बोलते हुए और उसे अपने वचन का अनुवाद करते सुन सकते हैं। एक ऐसा स्थान जहाँ कोई अनुमान लगाना, कोई आशा करना, कोई सोच-विचार करना नहीं है; यह परमेश्वर का प्रदान किया गया स्थान है जहाँ यहोवा यों कहता है को सुनते हैं।

जब इसे आपके लिए प्रकट किया जाता है, तो यह ऐसा होता है जैसे आपके हृदय और प्राण में एक बड़े उजियाले को चमकाया गया हो... आप चिल्लाते हैं, “यही है वो। मैं इसे देख रहा हूं। मैं वचन के साथ एक हूं। मैं वो वचन हूं। मैं दुल्हन हूं। मैं पहुँच चूका हूं।"

यह घटित हो रहा है, और वे इसे नहीं जानते है। देखो, बस ऐसा ही है। समझे? हाँ, श्रीमान। “क्योंकि जहाँ लोथ है, वहाँ उकाब इकठ्ठा होंगे,” बस यह संसार की तरह ही निश्चित है। समझे? यही है जो इसने कहा। लोथ क्या है? वचन। वह वो वचन है, लोथ, मसीह! “मसीह तुम में,” कल, आज और युगानुयुग एक सा है। यह कितना सत्य है!

जब हम वचन को सुनने के लिए इकट्ठा होते हैं, तो हमारी सारी चिंतायें, सारा तनाव, सारी समस्यायें, बस गायब हो जाते हैं। हम आनंद करते हैं जब हमें एहसास होता है कि हमें कुछ भी चिंता करने की जरुरत नहीं है; हम उसकी दुल्हन हैं। वह न केवल हमारे साथ है, लेकिन वह हमारे अंदर है। हम बीज वचन दुल्हन हैं। हर एक चीज सिद्ध है। उसका समय सिद्ध है। हम सिद्ध हैं।

हम यह कहते हुए बहुत संतुष्ट और बहुत आभारी हैं कि हम उसकी कुंवारी से जन्मे प्रकट हुए वचन है; यीशु मसीह कल, आज और युगानुयुग एक सा है, हमारे अंदर रहता है और वास करता है। हाल्लेलुय्या!

हम एक वचन पर समझौता नहीं कर सकते। हमें अवश्य ही टेप पर परमेश्वर की आवाज़ को सुनना है।

क्या आपने कभी किसी उकाब को समझौता करते देखा है? नहीं, श्रीमान। उसमें कोई समझौता नहीं होता। न ही एक सच्चा मसीही करता है। वह नरम नहीं होता। वह तब तक शिकार करेगा जब तक उसे मिल नही जाता। आमीन। हाँ, श्रीमान। वो अपने मांस को पा लेगा। वो ताज़ा मन्ना को चाहता है। वह वहाँ नीचे जाकर और तब तक खोदेगा जब तक उसे ये मिल न जाए। वह और ऊँचा और ऊँचा उड़ेगा। यदि इस घाटी में कुछ नहीं है, तो वह थोड़ा और ऊपर उड़ेगा। आप जितना ऊपर जाएँगे, उतना ही ज़्यादा देख पाएँगे। तो आज के दिन के उकाबों के लिए यह समय है कि वे और ऊँचाई पर उड़ें, परमेश्वर के प्रतिज्ञाओं में खुदाई करें, वर्षों पहले के मारे गए गिद्धों के भोजन पर न जियें; उसमें से बाहर निकले।

दुल्हन तैयार हो जाये, हम उस ताज़ा मन्ना को खायेंगे, सबसे महान अभिषेक के नीचे बैठकर, इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर, जब हम सुनते हैं: 65-0218 बीज भूसी के संग वारिस नही

हम संसार भर की दुल्हन को आमंत्रित करते हैं कि आज के लिए परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए सिद्ध मार्ग पर भोज करने के लिए हमारे साथ जुड़ें। वही एकमात्र स्थान जहाँ दुल्हन हर एक वचन पर आमीन कह सकती है। जहाँ पवित्र आत्मा का सर्वोच्च अभिषेक बोलता है और चालू करने के बटन को दबाने और उसके वचन को सुनने और ग्रहण करने के द्वारा अपनी दुल्हन को सिद्ध करता है।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

वचन:

संत मत्ती 24:24
संत लुका 17:30
संत यूहन्ना 5:24 / 14:12
रोमियों 8:1
गलातियों 4: 27-31
इब्रानियों 13:8
1 यूहन्ना 5:7
प्रकाशितवाक्य 10
मलाकी 4