रविवार
22 फ़रवरी 2026
65-0217
एक मनुष्य प्रभु की उपस्थिति में से भाग रहा है
सभा शुरू होती है:
0
दिन
19
घंटे
40
मिनट
35
सेकंड

Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT

प्रिय मेमनों,

यह कहना कितने आदर और सौभाग्य की बात है, “हम परमेश्वर के मेमने हैं, जिनके लिए उसने अपने सातवें दूत संदेशवाहक को भेजा ताकि वो उन्हें बाहर बुलाकर और उसके संग्रहित किए हुए और छिपे हुए मन्ना को खिलायें।”

हम संतुष्ट हैं और विश्वास करते हैं कि यह संदेश परमेश्वर की आवाज़ है जिसे उसकी दुल्हन को सिद्ध बनाने के लिए भेजा गया है। हम विश्वास करते हैं कि भूसी गेहूं से अलग हो रही है, और अब उसकी दुल्हन पुत्र की उपस्थिती में पड़ी हुई है, बटन को दबाकर चला रही है ताकि परिपक्व हो जाये।

और इसीलिए हम यहाँ पर हैं, मित्र, पुत्र की उपस्थिती में बने रहने के लिए जब तक कि यहाँ हमारा यह छोटा सा झुण्ड मसीह के लिए इतना परिपक्व न हो जाए कि वह उसकी मेज़ पर रोटी बन जाए। यही है जो मैं चाहता हूं कि ऐसा बने।

जो कोई भी यह विश्वास नहीं करता कि चालू करने के बटन को दबाकर और परमेश्वर की प्रमाणित आवाज़ को सुनना सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ है जिसे आपको अवश्य ही सुनना है, ये वो व्यक्ति है जो परमेश्वर की उपस्थिती से भाग रहा है।

आपको इसका सामना करना होगा, या इसके विषय में कुछ करना होगा। आपके पास ज़िम्मेदारी है, हर किसी की होती है, और आपको इन बातों का सामना करना होगा।

आज के लिए यह परिच्छेद कितना सच और महत्वपूर्ण है। परमेश्वर के बुलाए हुए लोगों में बहुत अधिक विभाजन है। क्या परमेश्वर की आवाज़ सुनने के लिए कलीसिया में टेप चलाना अधिक आवश्यक है, या सेवकाई के लिए अब वचन की सेवकाई करना ये अधिक आवश्यक है?

परमेश्वर ने यहाँ सेवकाई को लोगों के सामने वचन को रखने के लिए बुलाया है और उन्हें स्थान में रखा है। वे चरवाहे हैं। वचन यही सिखाता है। उनका आदर और सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि वे ऐसे मनुष्य हैं जिन्हें परमेश्वर ने बुलाया है और स्थान में रखा है।

हम कभी नहीं कह सकते, और न ही कभी ये कहना चाहिए कि वे दुल्हन नहीं हैं। यह कहना गलत है और भविष्यव्यक्ता ने हमें जो सिखाया है, ये उसके अनुसार नहीं है। मैंने लोगों को यह कहते सुना है: “यदि वे अपनी कलीसिया में टेप नहीं चला रहे हैं, तो वे वचन के विरोधी हैं।” आपको इस तरह की बात कभी नहीं कहना चाहिए। यह मुझे दिखाता है कि आपके पास गलत आत्मा है।

मैंने दूसरों को यह कहते सुना है, “उन सभी को ब्रंहम टेबरनेकल के साथ प्रसारण में जुड़ना चाहिए या तो वे परमेश्वर की इच्छा के बाहर हैं”। आपको ऐसा कभी नहीं कहना चाहिए। सिर्फ परमेश्वर ही जानता हैं कि कौन दुल्हन है और कौन नहीं। ये दुल्हन की आत्मा नहीं है कि इस तरह की बात को कहे।

यहाँ तक कि ब्रंहम टेबरनेकल के साथ प्रसारण में जुड़ने वाले कुछ लोग भी कहते हैं, “यदि आप टेप सुनने के लिए कलीसिया जाते हैं और अपने घर में प्रसारण के साथ नहीं जुड़ते तो आप गलत हैं!” यह गलत है भाईयों और बहनों। यदि आप ऐसा कह रहे हैं, तो रुक जाइए, आप गलत हैं। हर किसी को अवश्य ही वही करना चाहिए जो वे प्रभु से करने की अगुवाही को महसूस करते हैं।

बहुत से सेवक लोग यह महसूस करते है कि प्रचार करना आज के लिए परमेश्वर का प्रदान किया हुआ मार्ग है। हम बस चीज़ों को भिन्न तरह से देखते हैं, यह ठीक है। कितनी बार भाई ब्रंहम ने यही तुलना की? हमने अभी उन्हें प्रश्न और उत्तर में सुना, जब लोग भाई जैक्सन के गलत होने के विषय में बात कर रहे थे, तो भाई ब्रंहम ने उनके और उनकी कलीसिया के विरोध में कुछ भी कहने पर उन्हें दोषी ठहराया।

मैं बस इस पत्र के ज़रिए प्रचार कर रहा हूं जो मैं विश्वास करता हूं कि ब्रंहम टेबरनेकल के लिए परमेश्वर का प्रदान किया हुआ मार्ग है। वे हमारे भाई और बहन हैं। वे प्रभु से और इस सन्देश से प्रेम करते हैं। इसी तरह वे महसूस करते है कि प्रभु उनकी अगुवाही कर रहा हैं। प्रभु की स्तुति हो।

वे इसे एक तरह से देखते हैं और हम इसे दूसरी तरह से देखते हैं, यह ठीक है। मैं इसे उनके तरीके से नहीं देख सकता और वे मेरे तरीके से नहीं देख सकते। मेरे लिए, वहां परमेश्वर ने बहुत से मार्ग प्रदान किये हैं, लेकिन केवल एक ही सिद्ध मार्ग है, और मेरे लिए, वह है बटन को दबाकर चलाना।

मैं प्रार्थना करता हूं कि मुझे यहाँ गलत न समझा जाए। हाथों को रखकर और लोगों के लिए प्रार्थना करना 100% वचन के अनुसार है। तेल से अभिषेक करना और बीमारों के लिए प्रार्थना करना पवित्रशास्त्र के अनुसार परमेश्वर का वचन है। भाई ब्रंहम ने प्रचार किया और सिखाया ताकि हम वचन बने। लेकिन मैं परमेश्वर के सिद्ध मार्ग को चाहता हूं जो उसने प्रदान किया है…बस विश्वास करे क्योंकि परमेश्वर ने ऐसा कहा है। मैं यही करने का प्रयास कर रहा हूं।

लेकिन अब चंगाई के लिए, यह केवल परमेश्वर की दया है कि उसने कहा, “उसके कोड़े खाने से तुम चंगे हुए।” अब, सबसे पहले वचन ऐसा कहता है, इतना ही पर्याप्त होना चाहिए, लेकिन यदि आप इसे वचन में विश्वास नहीं करते, तो कलीसिया में वे दान हैं, जैसे कि ऐसे मनुष्य जो यह जानने के लिए प्रेरणा पाए हुए लोग है कि इसे किस तरह से सिखाये, जिससे कि आपके लिए ये बिल्कुल स्पष्ट हो जाए, यही है, और भरोसा करने के लिए विश्वास हो

मैं पांच प्रकार की सेवकाई में विश्वास करता हूं। मैं विश्वास करता हूं कि परमेश्वर ने मनुष्य को वचन का प्रचार करने और सिखाने के लिए बुलाया है। लेकिन, मेरा विश्वास है कि टेप पर परमेश्वर की आवाज़ को सुनना मेरे लिए परमेश्वर का सिद्ध मार्ग है।

टेप को सुनते समय, मुझे यहाँ तक समझने की भी ज़रूरत नहीं है, बस हर उस वचन पर विश्वास करना है जो मैं सुनता हूं। ऐसा कोई व्यक्ति, कोई सेवक, कोई दूसरा स्थान नहीं है जहाँ मैं जा सकूं जहाँ मैं हर एक वचन पर विश्वास कर सकूं और अपनी अनंत मंज़िल को स्थान में रख सकूं, सिवाय टेप के।

समय के आरंभ से लेकर अब तक परमेश्वर ने अपने लोगों को यह सौभाग्य दिया है और योग्यता कभी नहीं दी कि वे खुद उसकी आवाज़ को होंठों से कानों तक सीधे सुन सकें। हर एक रहस्य को टेप में बताया गया है। हर एक प्रश्न का उत्तर टेप में दिया गया है। दुल्हन को सिद्ध बनाने के लिए वो हर एक चीज टेप में है।

टेप में बोला गया हर एक वचन परमेश्वर का वचन है। हो सकता है मैं सब कुछ नहीं समझ सकता या समझा नहीं सकता, लेकिन मुझे ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है। वह बस मुझसे चाहता हैं कि मैं हर एक वचन पर आमीन कहूं, और टेप ही एकमात्र वो स्थान है कि मैं ऐसा कर सकता हूं।

लेकिन जब—जब आपको कुछ भिन्न करना होता है, जब आपको अपने उस दृढ़ विश्वास पर स्थिर बने रहना होता है जो आप जानते है कि सच्चाई है, वहीं मुश्किल भाग होता है, यहीं पर कठिनाई आती है।

जो कुछ भी मुझमें है मैं विश्वास करता हूं कि, हम परमेश्वर की सिद्ध इच्छा में हैं और नीनवे जाने वाले जहाज़ पर हैं। मैं यह पसंद करूंगा कि दुनिया इस रविवार को जेफरसनविले समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे हमारे साथ हमारे जहाज़ पर यात्रा करे, जब हम परमेश्वर को अपने मेमनों से बात करते हुए सुनेंगे।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

संदेश: 65-0217 “एक मनुष्य प्रभु की उपस्थिति से भाग रहा है”

 

पढ़ने के लिए वचन:

योना 1:1-3
मलाकी 4
संत यूहन्ना 14:12
लुका 17:30