
प्रिय उसके मुकुट में के तारों,
आनंद करो दुल्हन। हम उसके साथ एक हो रहे हैं। प्रतिदिन, वह हमें उसका और हमारा, और अधिक प्रकाशन दे रहा है। हम उस जिलाने वाली सामर्थ के बारे में अधिक जागरूक हो रहे हैं जो हमारे अंदर जीवित है और वास कर रही है।
हम यहाँ तक इसे समझाना भी आरंभ नहीं कर सकते कि हम कैसा महसूस करते हैं। हम उसकी आत्मा के साथ भर उठे हैं। ये हमारा हर एक विचार है। हमारे लिए और कुछ मायने नहीं रखता। हम देखते हैं कि उसका वचन हम में वचन बन रहा है। यह हमारे प्राण को खिलाता है। हम प्रतिदिन उसकी आराधना करने, उसकी स्तुति करने के लिए जीते है और उसे धन्यवाद देते है कि हम उसकी आवाज को हमसे बात करते हुए सुन सकते हैं।
जब हम हमारी कलीसिया युग की किताब को पढ़ते हैं, हम शायद से इसे नीचे भी नहीं रख सकते हैं; हमारे ह्दय विस्फोट हो रहे हैं। यह प्रत्येक दिन और अधिक प्रकाशन को लाता है। हम कूदना चाहते हैं और जयजयकार करना चाहते हैं, कमरे में इधर-उधर दौड़ना और चिल्लाना चाहते हैं: “महिमा, हाल्लेलुय्या, प्रभु की स्तुति हो।“ “क्या आपने इसे पढ़ा?” “मैंने इसे अपने चिन्हांकित किये पर चिन्हांकित किया है, लेकिन मैंने कभी भी, इसे पहले कभी भी इस तरह से नहीं पढ़ा है।” वह उत्पत्ति से लेकर प्रकाशितवाक्य तक की पूरी बाइबल को हम पर प्रकट कर रहा है, और मैं अपने आप को उसके वचन में देखता हूँ।
हम उस सच्ची दुल्हन को देखते हैं जो युगों-युगों तक वचन के साथ बनी रही और शैतान के बड़े धोखे से भरमायी नहीं गयी। वो चाहता था कि परमेश्वर के जैसे आराधना हो। लेकिन हर एक समय वहाँ वो सच्ची दुल्हन थी, जो उसके वचन के प्रति विश्वासयोग्य बनी रही। वह छोटा सा चुना हुआ झुण्ड जो उसके सन्देशवाहक के साथ बना रहा। ठीक हमारी तरह ही, वे भी समझौता नहीं कर सकते थे और न ही करेंगे। वे जानते थे कि सुनिश्चित होने का केवल एक ही मार्ग था: उनके प्रदान किए गए मार्ग के साथ, उसके वचन के साथ, उसके दूत के साथ बने रहें।
शैतान हर समय से भरमाता आ रहा है। उसने अलग-अलग कलीसिया युगों में से होते हुए अपने तरीके से काम किया है जब तक कि उसने अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लिया। वो अब उस एक सिद्ध के इतने नजदीक हो गया है कि यदि संभव हो तो वह बिल्कुल चुने हुए लोगों को भरमा सकता है…लेकिन परमेश्वर की स्तुति हो, यह संभव नहीं है, हम भरमाये नहीं गये हैं। क्यों? हम परमेश्वर की आवाज के साथ बने रहे, उसका वचन देहधारी हुआ है।
इसके आसपास और कोई मार्ग नहीं है। परमेश्वर की आवाज आज के लिए उसका प्रदान किया गया मार्ग है। हम अंत तक उसके कामों को विश्वासयोग्य बनकर करते आये हैं। हमें राष्ट्रों के ऊपर सामर्थ दी गई है, और हम मजबूत है, सक्षम है, ना झुकने वाले शासक हैं जो किसी भी परिस्थिति का बहुत ही शक्ति से सामना कर सकते हैं। यहां तक कि हमारा सबसे हताश शत्रु भी टूट गया है। उसकी सामर्थ के द्वारा हमारे शासन का प्रमाण, उसी पुत्र के जैसा ही है।
ओह, हम किस तरह से इच्छा को रखते हैं कि हम इसे शब्दों में व्यक्त कर सकें कि हम कैसा महसूस करते हैं। एक दिन हम करेंगे मित्रो। हम हमारे प्रभु के साथ, उसके दूत के साथ, और एक दूसरे के साथ अनंत काल व्यतीत करेंगे।
मेम्फिस स्थान में उस बूढी अश्वेत महिला के जैसे, जब हमने उसे सुना हम ये जान गये कि यह वही है। क्यों? ओह, हम उनमें से एक हैं।
क्या आप चाहेंगे कि पवित्र आत्मा आपसे बात करे और आपको बताए कि आप कौन हैं? आइये हमारे साथ प्रभु की उपस्थिति का अनुभव करें इस रविवार दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समयनुसार, जैसा कि हम सुनते हैं: थूआतीरा कलीसिया युग 60-1208 । यह आपके जीवन को बदल देगा।
भाई जोसफ ब्रंहम