रविवार
03 मार्च 2024
64-0705
सर्वोत्तम रचना

प्रिय सर्वोतम रचना परिवार,

मसीह की दुल्हन के लिए ये अंतिम संदेश कितने पूरी तरह से सिद्ध रहे हैं। परमेश्वर, स्वयं को हमारे सामने बेपर्दा कर रहा हैं, स्वयं को स्पष्ट दृश्य में प्रकट कर रहा हैं। संसार इसे नहीं देख सकता, लेकिन हमारे लिए, उसकी दुल्हन, यह सब हम देख सकते हैं।

हमने परदे को फाडते हुए और उसे स्पष्ट रूप से देखा है। परमेश्वर, मनुष्य की खाल के पीछे। वचन देहधारी हो गया है, बिल्कुल ठीक वैसा ही जैसा उसने लूका 17 और मलाकी 4 में प्रतिज्ञा की थी। उसने खुद को एक मनुष्य के परदे में, अपने भविष्यव्यक्ता और अपने कलीसिया में छिपाया है।

हम दुनिया के सबसे खुशहाल लोग हैं जब हम परमेश्वर को उसके दूत सन्देशवाहक के जरिये से बात करते हुए सुनते हैं और हमें बताता हैं,

मैं आपका बहुत ही धन्यवादित हूं। मुझे आपके साथ जुड़कर बहुत खुशी हो रही है। मैं आपमें से एक बनकर बहुत ही खुश हूं। परमेश्वर आपके साथ हो। वह साथ होगा। वह आपको कभी नहीं छोड़ेगा। वह आपको कभी नहीं त्यागेगा। वह आपको नहीं छोड़ेगा। अब आपने परदे को फाड़ दिया है।

हम हर किसी के लिए अनोखे व्यक्ति बन गए हैं, यहां तक कि अपने स्वयं के श्रेणीयों के भीतर भी, लेकिन आज बहुत गर्व महसूस करते हैं, बहुत ही धन्यवादित है, उस प्रकाशन के लिए जो उसने अपने वचन के विषय में हमें दिया है। मसीह और उसके प्रकट वचन के प्रति मूर्ख बनना।

हमने अपने विश्वास को उसके भविष्यव्यक्ता के विश्वास के साथ रखा है, और एक साथ एकजुट होकर, परमेश्वर की महान इकाई को बनाते हैं। वह हमारे बिना कुछ नहीं कर सकता; हम उस भविष्यव्यक्ता के बिना कुछ नहीं कर सकते; न ही हम परमेश्वर के बिना कुछ कर सकते हैं। तो साथ मिलकर, हम एक इकाई बनाते हैं, जोड़ को; परमेश्वर, उसका भविष्यव्यक्ता, उसकी दुल्हन। हम उसकी सर्वोतम रचना बन गए हैं।

उसे अपनी पहली सर्वोतम रचना बनाने में चार हजार वर्ष लगे। अब, उसे अपनी अन्य सर्वोतम रचना बनाने में दो हजार वर्ष लग गए, जो हम है, उसकी दुल्हन, उसका महान सर्वोतम रचना परिवार, दूसरा आदम और दूसरी हव्वा। अब हम उस वाटिका के लिए, सह-शताब्दी के लिए तैयार हैं। उसने हमें फिर से गढ़ा है और हम अब तैयार हैं।

हम उसकी सिद्ध वचन दुल्हन हैं, उनकी मूल रचना का भाग हैं। डंठल, टहनी और भूसी, अब बीज में एकत्रित हो रहे हैं, पुनरुत्थान के लिए तैयार हैं, और कटनी के लिए तैयार हैं। अल्फा, ओमेगा बन चूका है। जो बीज अंदर चला गया, वह एक प्रक्रिया में से होते हुए वापस आया है और फिर से बीज बन गया है।

वह बीज, जो अदन की वाटिका में गिरा, और वहां पर मरा, वापस आ गया। उस असिद्ध बीज से जो वहां मर गया, सिद्ध बीज वापस आ गया, जो दूसरा आदम है।

अब हम दूसरा आदम, सच्ची दुल्हन, बीज बन गए हैं, फिर से मूल वचन के साथ वापस आ गए हैं। बीज बनने के लिए हमारे पास अवश्य ही सारा वचन होना है। हमारे पास आधा बीज नहीं हो सकता; हम विकसित नहीं हो सकते, हमें संपूर्ण बीज होना होगा।

केवल एक ही चीज़ बची हुई है, कटनी यहाँ पर है। हम पूरी तरह से पक चुके हैं। हम आगमन के लिए तैयार हैं। यह कटनी का समय है। बीज अपनी मूल अवस्था में वापस आ गया है। सर्वोतम रचना परिवार फिर से आ गया है, मसीह और उसकी दुल्हन।

अपने भविष्यवक्ता और अपनी दुल्हन को प्रोत्साहित करने के लिए, प्रभु ने उसके दूत को एक महान दर्शन दिया। उसने उसे हमारा, उसकी दुल्हन का पूर्वदर्शन दिया। जैसे ही हम उसके पास से होकर गुज़रे, उसने कहा, हम वो प्यारी सी दिखने वाली छोटी महिलाये थीं। उसने कहा तो हम सब देख रहे थे ठीक उसी की ओर, जब हम वहां से होकर गुजर रहे थे।

अंत में, कुछ लोग उस पंक्ति से बाहर हो गए थे, और पंक्ति में वापस आने की पूरी कोशिश कर रहे थे। फिर उसने एक बहुत ही महत्वपूर्ण किसी बात की ओर ध्यान दिया, वे कहीं तो और देख रहे थे, वे उसकी ओर नहीं देख रहे थे। वे उस कलीसिया की ओर देख रहे थे जो गड़बड़ी में चली गयी थी। मैं यह कहते हुए कितना गर्व महसूस करता हूं और कितना धन्यवादित हूं, ये हम नहीं थे, हम पंक्ति के आगे वाले थे, हम कभी भी कदम से नहीं हटे या ना ही उससे अपनी आँखें हटाईं।

तो, सर्वोतम रचना और परमेश्वर का पुत्र, सर्वोतम रचना और दुल्हन, और यह उसका एक टुकड़ा है, जो अवश्य ही वचन का परिपूर्ण होना है। वचन परिपूर्ण हो चूका है, और हम प्रभु के आगमन के लिए तैयार हैं।

हम यह जानकर कितने धन्यवादित हैं कि हम उसका सर्वोतम रचना परिवार, उसकी सच्ची दुल्हन हैं। वचन परिपूर्ण हो चूका है, और हम प्रभु के आगमन के लिए तैयार हैं।

मैं आपको इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर हमारे साथ आने के लिए आमंत्रित करता हूं, हमारे साथ वचन सुनने के लिए, और परमेश्वर के सर्वोतम रचना परिवार का हिस्सा बनने के लिए, जब हम सुनते हैं कि भविष्यवक्ता हमारे लिए संदेश को लाता हैं: सर्वोतम रचना 64-0705

भाई जोसफ ब्रंहम

 

सभा से पहले पढ़े जाने वाले वचन:

यशायाह 53:1-12
मलाकी 3:6
संत मत्ती 24:24
संत मरकुस 9:7
संत यूहन्ना 12:24 / 14:19