रविवार
31 जुलाई 2022
64-0614M
परमेश्‍वर का अनावृत होना

प्रिय लिखित वचन,

हर एक सप्ताह अधिक महान और अधिक महान होता रहा है। रविवार को, हमें यह देखने का और निर्णय लेने का अवसर मिला, हमने क्या देखा? क्या हमने एक सेवक को देखा, नहीं! क्या हमने हमारे पास्टर को देखा, नहीं! जब हमने मनुष्य के शरीर के परदे के उस ओर देखा तो हमने देखा कि यीशु मसीह अपने आप को जाहिर कर रहा है और स्वयं को प्रकट बना रहा है।

जैसा कि हम उन टेपों को सुनते आ रहे हैं जैसे-जैसे वे आते जाते है, यह अधिक साफ और साफ होता जा रहा है, यदि आपके पास सुनने के लिए कान हैं और देखने के लिए आंखें हैं। अब हम परमेश्वर को प्रकट रूप से देखते हैं। पर्दा फट चूका है, और हम परमेश्वर को हमारे सामने साफ़-साफ़ खड़ा हुआ देखते है, अग्नि का स्तंभ अपने आप को स्पष्ट रूप से प्रकट करते हुए देखते है।

इसने कुछ लोगों को अंधा किया है, लेकिन हमारे लिए ये सत्य को प्रकट कर चूका है। परमेश्वर ने हमारे सामने अपने सन्देशवाहक को महिमावंत किया है, जैसा उसने मूसा को किया था।

आप उस परदे के पीछे अब और नहीं रहे, छोटे बच्चो, परमेश्वर आपके सामने पूरी तरह दृश्य में आ चूका हैं।

यह क्या है? दैविकता मनुष्य देह में पर्दा हुई है। परमेश्वर, एक मनुष्य के रूप में, अपने आप को उनकी दृष्टि से छिपा रहा है। वे केवल एक मनुष्य को देख सकते हैं और कह सकते हैं कि परमेश्वर का भविष्यव्यक्ता गलतियों को करता हैं, उन्होंने खुद भी ऐसा कहा, वे लोगों को यह सिखाने की कोशिश करते है कि टेप पर गलतियां हैं। लेकिन हमारे लिए, जो उसकी पहले से ठहराई गयी दुल्हन है, हम परमेश्वर को देखते और सुनते हैं और कुछ भी गलती नहीं है।

एक ने एक मनुष्य को देखा, दूसरे ने परमेश्वर को देखा। समझे? और यह एक मनुष्य में पर्दा हुआ परमेश्वर था, दोनों को सही बना रहा था, लेकिन आपका विश्वास उस चीज पर होता है जिसे आप नहीं देखते हैं।

हमारे लिए, हम विश्वास करेंगे और परमेश्वर के प्रमाणित भविष्यद्वक्ता की गलतियों को समझ के लेंगे, यदि कोई गलती है तो, इससे पहले कि हम लें और उनके यहोवा यों कहता है पर विश्वास करें।

मूसा को दूसरी बार चट्टान पर प्रहार नहीं करना था। उसी आत्मा ने उस दिन पर कहा होगा, “देखो, मूसा ग़लतियों को करता है।“ लेकिन कुछ भी हो पानी आया, और यदि आपने मूसा की कहलाने वाली गलती से नहीं पिया, तो आप मर गए। तो आज भी ऐसा ही है। दोष लगाने के लिए बहुत कुछ है।

मूसा के पास वचन था। अब याद रखे, वचन के प्रकट होने के बाद, मूसा फिर से मूसा था। समझे? लेकिन जब देने के लिए उस के अंदर वो वचन था, तो वो परमेश्वर था; तो ठीक है, अब वो मूसा नहीं था।

भाई ब्रंहम के पास वचन था। वचन के प्रकट होने के बाद, भाई ब्रंहम फिर से भाई ब्रंहम थे, लेकिन जब वो वचन टेप पर लोगों को देने के लिए उसके अंदर था, तो वो परमेश्वर था; वो भाई ब्रंहम नहीं थे। इससे हम सीखते हैं कि टेप में जो कुछ भी है ये परमेश्वर के वचन हैं, और परमेश्वर के वचनों में कोई गलतियां नहीं है।

हम न केवल इस पर विश्वास करते हैं, लेकिन इसे जीते भी हैं। जब बाकी के सारे लोग उससे दूर चले जाते हैं, हम उसके साथ बने रहते हैं! हम इसे विश्वास करते हैं! इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई और क्या करता है या क्या कहता है, हम उस पर विश्वास करते हैं और उसके बाद हम उस पर कार्य करते हैं। यदि आप नहीं करते हैं, तब आप इस पर विश्वास नहीं करते हैं।

तो मैं कहता हूं, यीशु मसीह के नाम में: आप एक चीज को भी ना जोडे, ना निकाले, अपने विचार इसमें ना डाले, आप बस वही कहे जो उन टेपों पर कहा गया है, आप बस बिल्कुल वही करे जो प्रभु परमेश्वर ने करने की आज्ञा दी है; इसमें न जोड़ें!

‘चालू’ करने के बटन को दबाएं और हर एक शब्द पर विश्वास करें जैसा कि परमेश्वर ने हमें करने की आज्ञा दी है। यह परमेश्वर है जो अपनी दुल्हन से सीधे-सीधे बात कर रहा है।

परमेश्वर फिर से पर्दा हुआ और मूसा को प्रमाणित किया, पर्दे के द्वारा, उसी अग्नि के साथ अपने आप को पर्दा किये हुए, वही अग्नि का स्तंभ नीचे उतर आया। तब से—तब से...उनमें से, जिससे कि वे केवल परमेश्वर का वचन को सुन सकें। आपने इसे समझा? केवल वचन, उन्होंने उसकी आवाज को सुना। क्योंकि मूसा उनके लिए जीवित वचन था।

परमेश्वर अपनी योजना को नहीं बदलता है और न ही वो बदल सकता है। वो यीशु मसीह है जो कल, आज और युगानुगुग एक सा है। इस प्रकार, हमारे लिए, उसका प्रमाणित भविष्यव्यक्ता, विलियम मेरियन ब्रंहम हमारे लिए परमेश्वर की आवाज़ है, और हमारे दिन के लिए जीवित वचन हैं।

अब यह हमारे लिए केवल एक लिखित वचन नहीं है, यह एक वास्तविकता है। हम उसमें हैं। अब हम आनंद मना रहे हैं। अब हम उसकी ओर देखते हैं। अब हम उसे देखते है, उस वचन को, अपने आप को प्रकट करते हुए। यह वहाँ पर छिपा हुआ है, क्योंकि (क्यों?) यह मनुष्य की देह में पर्दा किये हुए है। समझे?

चाहे जो भी हो, वे इसे नहीं देखते हैं। क्यों? इसे उनके लिए नहीं भेजा गया था।

क्योंकि आप इसे देखते हैं, क्या आप उसे सुनने के लिए तैयार हैं कि वह आपको एक बार फिर बताए कि आप कौन हैं? जब वो महिमा की छोर से नीचे देखता है और आपको देखता है, तो वह किसे देखता है?

  • मैं प्रकट हुये वचन को देखता हूं। उसने जो कहा वह इन अंतिम दिनों में करेगा, मैं इसे बढ़ते हुए देख रहा हूं। मैं बच्चों को उस वचन के पकने से आती हुई तेजोमय रोटी को खाते हुए देखता हूँ, जो इसे विश्वास करते है। आमीन!

  • तब हम उसका भाग बन जाते हैं, जब आप वो परदा हैं जो उसे पर्दा करते है। आप उसका भाग हैं, जब तक मसीह आप में है, जैसे मसीह परमेश्वर का था। क्योंकि परमेश्वर उसमें था, उसे परमेश्वर बनाया। और जैसे मसीह आप में है, वो महिमा की आशा, आप मसीह के भाग बन जाते हो।

  • “आप,” इसने कहा, “आप वो लिखित पत्री हैं,” या, “आप वो वचन हैं, जो लिखा गया, प्रकट बना है,” इसमें कुछ भी नहीं जोड़ा जा सकता है। आप ऐसा नहीं कह सकते हैं, “मैं एक लिखित पत्री हूं,” और किसी और प्रकार की बात को जी रहे हो, लेकिन इसे पहले से लिखा गया है, क्योंकि कुछ भी जोड़ा या निकाला नहीं जा सकता है।

प्रभु यीशु मसीह के नाम की स्तुति हो। वो हमें देखता है। हम उसे देखते हैं। हम उसके वचन हैं जो आज प्रकट बने हैं।

आकर हमारे साथ रविवार को दोपहर 12:00 बजे जुड़े, जेफरसनविले समयनुसार, जब परमेश्वर हमारे सम्मुख खड़ा होता हैं; अग्नि का स्तंभ मनुष्य की देह में पर्दा किये हुए, और हमें उस वचन को बताता है जिसे हमें इस दिन में जीना है। यह तेजोमय महिमा है जो हमें पका रही है। विश्वासी के लिए भेंट की रोटी।

परमेश्वर का बेपर्दा होना 64-0614M

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

संदेश को सुनने से पहले पढ़ने के लिए वचन:

मत्ती 24:24
संत लुका 17: 28-29
संत यूहन्ना 14:14
1 कुरिन्थियों 12:13
2 कुरिन्थियों 3:6 - 2 कुरिन्थियों 4:3
फिलिप्पियों 2:1-8
1 तीमुथियुस 3:16
इब्रानियों 13:8
प्रकाशितवाक्य 10:7 और 19:13
निर्गमन अध्याय 19 और 20
योएल 2:28
मलाकी 4:5