रविवार
16 अप्रैल 2023
60-1204m
यीशु मसीह का प्रकाशन

प्रिय दुल्हन वृक्ष,

दुल्हन वृक्ष के पास क्या ही जुबली है। हमारा ह्रदय और प्राण हमारे भीतर ही भीतर ऐसे जल रहे हैं जैसे पहले कभी नहीं जले। वो हमारे साथ चल रहा है और बात कर रहा है, अपने वचन को प्रकट कर रहा है। चीजें इतनी तेजी से हो रही हैं कि हम मुश्किल से ही इसके साथ बनाये रख सकते है।

हम परमेश्वर के सिद्ध वचन को सुन रहे हैं जिसे सिद्ध भविष्यव्यक्ता वृक्ष के द्वारा प्रकट किया गया है, सिद्ध भविष्यवक्ता के वचन का प्रचार करते हुए, परमेश्वर के सिद्ध वचन के द्वारा सिद्ध भविष्यवक्ता के फल को ला रहे है।

वह सब कुछ जो मृत्यु के चार सन्देशवाहको के द्वारा नष्ट किया और खा लिया गया था, जिन्होंने वृक्ष को ख़त्म कर डाला था, अब जीवन के चार सन्देशवाहको के द्वारा फिर से लौटाया गया है। ना ही पाँच सन्देशवाहक, पाँच प्रकार के सन्देशवाहक, ना ही एक झुण्ड; चार सन्देशवाहको ने दुल्हन वृक्ष को लौटाया है।

समय के आरंभ होने से लेकर, परमेश्वर ने इस दिन और समय के पूरा होने की प्रतीक्षा की है जिससे कि वह उसके समय में भविष्यव्यक्ता के ऋतु में से होते हुए उसके फल को देख सके। हम वो फल हैं। यह वो ऋतु है। कटनी का समय आ चूका है।

इस ईस्टर का सप्ताहांत ऐसा था जैसा किसी भी और ने ईस्टर को कभी अनुभव नहीं किया है। हम कभी भी वैसे ही नहीं रहेंगे। क्या ही प्रभु की उपस्थिति थी। मैं रेपचर के किसी भी क्षण होने की प्रतीक्षा कर रहा था।

बाईबल में, दाऊद ने इन शब्दों को बोला: उन्होंने मेरे हाथो को और पैरो को छेदा है। मैं हो सकता है अपनी सारी हड्डियों को बताऊं: वे मेरी ओर देखती और घूरती हैं।

लोगों ने उस वाक्य को सैकड़ों वर्षों तक पढ़ा और सुना था, लेकिन जब यीशु वहाँ उनकी आँखों के सामने क्रूस पर लटका हुआ था, तो दुल्हन ने उसे अवश्य ही देखा होगा और महसूस किया होगा, आज, यह वचन हमारी ही आँखों के सामने पूरा हुआ है।

उन्हें अवश्य ही ऐसा महसूस हुआ होगा जब उन्हें एहसास हुआ कि वे अपनी आँखों से देख रहे थे कि वचन पूरा हो रहा है, और वे लिखित वचन का भाग थे।

यह अब हम हैं। हम उन दिनों में जी रहे हैं जब हमारी ही आँखों के सामने सारे अंतिम वचन पुरे हो रहे हैं; और हम उस वचन का भाग हैं।

वह ठीक हमारे बीच में मंडरा रहा है। यह तीसरे दिन का अंत है। वो प्रकट हुआ है और हमें उसके पुनरुत्थान के चिन्ह को दिखाया है। वह कल, आज और युगानुयुग एक सा है। हम उसकी उपस्थिति के जीवित फल हैं। वह प्रकट हुआ है और हम सभी को दिखाई दे रहा है, उसकी कलीसिया को।

वो इसे कैसे कर रहा है?

भविष्यद्वक्ता को इस धरती से उठा लिया गया है, लेकिन पवित्र आत्मा टेपों पर है, और राष्ट्रों और संसार भर में जा रहे है। यह प्रभु यीशु मसीह का जीवित सेवकाई है। वह अपनी दुल्हन को एक ही चीज़ के द्वारा एक साथ ला रहा है जो कर सकता है, और करेगा: जो उसका वचन है। उसकी आवाज़ है। बटन को दबाकर चलाये!

इस दिन, यह वचन, पूरा हुआ है।

वह अदन की वाटिका का दूल्हा वृक्ष है। लेकिन बिना स्त्री के वो दूल्हा वृक्ष फल को नहीं ला सकता; उसके पास एक दुल्हन वृक्ष होना है। यह आप हो। आप उसी वस्तुओ से जन्मे थे। वचन आप में देहधारी हुआ है। वही जीवन जो दूल्हे में था अब आप में है।

दुल्हन चिल्लाती है: हाल्लेलुय्या, आमीन, महिमा हो!!

उसके पास हमारे लिए आगे क्या संग्रह करके रखा है?

इस विशेष समय का कारण यह था कि हम…मेरे हृदय पर पवित्र आत्मा ने इस धारणा की चेतावनी को रखा था, कि, “इस दिन कलीसिया के पास यह संदेश होना चाहिए।“ क्योंकि, मेरा विश्वास है कि यह बाईबल का सबसे उत्कृष्ट या प्रमुख संदेश है, क्योंकि यह इस समय अपने कलीसिया में मसीह को प्रकट करता है।

इस प्रकार से, दुल्हन इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले के समयनुसार इकठ्ठा होगी, जब हम सुनते हैं: यीशु मसीह का प्रकाशन 60-1204M

मैं आपको प्रोत्साहित करना चाहता हूँ कि आप हर एक सप्ताह कलीसिया युग, की किताब से उस अध्याय को सुनें, या पढ़ें, जिसे हमने हर एक रविवार को सुना है। हम हर दिन अलग-अलग समय पर लाइफलाइन-वॉइस रेडियो पर इंग्लिश ऑडियो को भेजेंगे, लेकिन पूरे सप्ताह में किसी भी समय इसे पढ़ने, सुनने और अध्ययन करने में संकोच न करें।

आओ हम आनंद करे और खुश रहें। इस संसार पर और हमारे चारों ओर पाप और निराशा पर ध्यान को केन्द्रित न करें। आइए हम हर दिन वो सब कुछ मनाये जो वह हमारे लिए कर रहा है।

मूसा के दिनों में, मैं सोचता हूं कि लोग मूसा से पूछते रहेते होंगे, “हम इस स्थान को कब छोड़ेंगे? हम यहाँ से कब निकलेंगे?”

मैं तब मूसा को लोगों को शांत कराते और यह कहते हुए सुन सकता हूँ:

“जब परमेश्वर तैयार है। लेकिन अभी के लिए, जो कुछ वह आपके लिए कर रहा है उस सब का आनंद लें”।

क्या आपके घर में मेंढक हैं? नहीं।
क्या आपके पास आपके पौधों को खाने वाले टिड्डे है? नहीं।
क्या आपके पास पीने के लिए लहूलुहान जल है? नहीं। आप ताजे जमीन के सतह से आये जल को पी रहे हैं। बस बैठ कर और जो कुछ वह कर रहा है और जो आप पर प्रकट कर रहा है उसका आनंद ले।

यह उनके लिए मृत्यु, विनाश और न्याय है। लेकिन आपके लिए, ये धरती पर सबसे महान दिन हैं। आनंद, शांति और खुशहाली हो। जो कुछ वह कर रहा है उसके लिए बस प्रभु की स्तुति करे, और आगे की ओर देखे कि वह आगे क्या करने जा रहा है।

भाई जोसफ ब्रंहम