
प्रिय निडर दुल्हन,
चेतावनी!! चेतावनी!! लाल बत्ती चमक रही है। पर्दा गिरने का समय आ पहुंचा है। हमें अवश्य ही हर एक चीज, हर एक चीज को एक तरफ रख देना चाहिए और तैयार रहना चाहिए। हम अंत समय में हैं। वह समय आ पहुंचा है जिसके लिए हम आरंभ से ही प्रतीक्षा कर रहे थे। भविष्यवाणी अब पूरी हो रही है।
परमेश्वर ने उसके शक्तिशाली उकाब सन्देशवाहक को ऊंचे आकाश में ले लिया, ताकि वो 1963 से भी साठ वर्ष आगे, सितंबर 2023 की ओर देख सकें, यह देखने के लिए कि हमारे दिन में क्या बात जगह ले रही होगी…संसार किस परिस्थिति में होगा, महिला की अनैतिकता, कलीसिया जो उसकी स्थिति में होगी, लोगों का पागलपन; दुष्ट, अंधे, नंगे, सरकार की सारी शाखाओं में बड़ी वेश्यावृति, राजनीति में भ्रष्टाचार, और उसने हमें चेतावनी दी है कि क्या बात जगह लेने जा रही है।
अब हम इसे अपनी आंखों के सामने प्रकटीकरण में होते हुए देख रहे हैं बिल्कुल ठीक वैसे ही जैसा उसने हमें बताया था कि होगा। हम ही वो लोग हैं जिन्होंने इन सारी चीजों को घटित होते देखा है। हर एक चीज यथास्थान है। यह गंदगी का एक बहुत बड़ा घड़ा बन चूका है।
सारी दुनिया घबरायी हुई दशा में है। वे जानते हैं कि कोई आशा नहीं बची है। ते हर दिन और बदत्तर होता जा रहा है। डर पृथ्वी के चेहरे पर छाया हुआ है। अर्थव्यवस्था ख़त्म हो चूकी है, बिना कारण के हत्याएं हो रही हैं, महिलाएं पुरुष होना चाहती हैं, पुरुष महिला होना चाहते हैं। कुछ भी, और हर एक चीज को स्वीकार किया जाता है। किसी भी समय पर क्या हो सकता है? वे जानते हैं कि यह ज्वालामुखी के समान है; यह किसी भी क्षण फूटने वाला है। आप इसे उनके चेहरों पर देखते है, उनकी प्रतिक्रिया में देखते हैं, कोई आशा नहीं, डर है।
यहां तक कि नाम की कहलाने वाली कलीसिया भी लिंग परिवर्तन किये हुओ को पास्टर, लोगों के आत्मिक नेता के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। वह सदोम और अमोरा से भी बदतर हो चूका है। शैतान और उसका राज्य एकजुट हो रहे हैं और एक बन गए हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।
लेकिन परमेश्वर की महिमा हो, इस सारी गड़बड़ी और डर के बीच, पिता ने हमें, उसके चुने हुए लोगों के झुण्ड को, उसकी ह्रदयप्रिय दुल्हन को, उसके हाथों में सुरक्षित बनाये रखा है और हम उसके साथ एक आत्मिक मिलाप को कर रहे हैं, जैसा पहले कभी भी नहीं हुआ था। यह हमारे जीवन का सबसे महान समय है। यह बहुत ही अद्भुत है। यह महिमामय है। यह अलौकिक है। यह शब्दों से परे है जिसे हम व्यक्त कर सके।
हमारी देह वचन बन रही है, और वचन देहधारी हो रहा है; प्रकट हुआ, प्रमाणित हुआ है। बिल्कुल जैसा कि बाईबल ने कहा कि इस दिन में घटित होगा, यह दिन प्रति दिन घटित हो रहा है।
चीज़ें जगह ले रही हैं और बहुत ही तेज़ी से घटित हो रही हैं कि हम मुश्किल से इसके साथ समान गति से चल सकते है। हम अपने प्रभु यीशु के आगमन के बहुत निकट हैं; उसके साथ एक होने के लिए, जहां वचन, वचन बन जाता है।
हमारे चारों ओर हो रही इन सभी चीजों के साथ, हम कभी भी इतने अधिक खुश, अधिक तृप्त या अधिक संतुष्ट नहीं रहे हैं। हमारे हृदय और प्राण ना वर्णन करने वाले आनंद से उमड़ रहे हैं और महिमा से भर गये है। यह अविश्वनीय है किंतु सत्य है।
हम आश्वासन को महसूस कर रहे हैं जैसा हमने पहले कभी नहीं किया, यह जानते हुए कि आरंभ से ही, हम परमेश्वर के बेटे और बेटी होने के लिए पहले से ठहराए गये थे।
हम मसीह की सद्गुणी दुल्हन हैं, जो मसीह के लहू में धुली हुई हैं। बहुमूल्य, सद्गुणी, पापरहित परमेश्वर का पुत्र एक शुद्ध, बिना मिलावट की दुल्हन-वचन के साथ खड़ा है जिसे उसने खुद के लहू के पानी से धोया है। हम समय की शुरुआत से पहले पिता की गोद में पहले से ठहराए गये थे; वैसा ही जैसा वो था...महिमा!! हाल्लेलुय्या!
हम केवल यही नहीं, लेकिन बहुत ही जल्द हम पहले से ठहराए गयी विवाह की अंगूठी पहनकर, आकाश में विवाह के लिए जा रहे हैं। वह हमें जानता था...बस उस पर मनन करे, वह हमें दुनिया की नीव डालने से पहले ही जानता था, इसलिए उसने विवाह की अंगूठी को हमें वहां पर पहना दी और हमारा नाम अपने नए मेमने की जीवन की किताब पर डाल दिया, ना ही केवल क्षमा किया, लेकिन धर्मी भी ठहराया।
यह सब पाने का केवल एक ही तरीका है, आपको अवश्य ही परमेश्वर के प्रदान किये गये एकमात्र मार्ग के द्वारा आना होगा। मूल वचन, बटन को दबाकर चलाये।
हम बहुत ही धन्यवादित हैं कि हमारे पास यह प्रकाशन है। यह हमारे लिए बिल्कुल शीशे की तरह साफ़ है। मांस और लहू ने इसे हम पर प्रकट नहीं किया, लेकिन हमारे पिता ने जो स्वर्ग में है उसने प्रकट किया और हमारी शब्दावली में उसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं कि हम उससे कितना प्रेम करते हैं...अद्भुत अनुग्रह।
परमेश्वर की आवाज़ के जैसा कुछ भी नहीं है जो सीधे-सीधे आपके कानो में बोलती है। वह आनंद जो हमारे प्राण को अत्याधिक भर देता है। कोई सोच-विचार नहीं, कोई अनुमान लगाना नहीं, नहीं, यहाँ तक ना ही उम्मीद करना, हम जानते हैं कि यह, यहोवा यों कहता है वाला वचन है। आपको वो 100% भरोसा टेप के अलावा कहीं और नहीं मिल सकता।
मैं आपको हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करना चाहूंगा जब हम परमेश्वर की आवाज को सुनते हैं जो हमें इस दिन के बारे में बताती हैं जिसमें हम रह रहे हैं, जब वह अपने शक्तिशाली उकाब भविष्यव्यक्ता के जरिये से बोलता है और हमारे लिए संदेश को लाता है: उसके आने के चिन्ह का चमकता लाल प्रकाश 63-0623E।
हम जेफरसनविले समयानुसार दोपहर 12:00 बजे दुनिया भर से इकठ्ठा होंगे। यदि आप हमारे साथ जुड़ नहीं सकते, तो चाहे आप कहीं भी हों, कुछ भी कर रहे हों, तो बटन को दबाकर और अनन्त जीवन के वचन को सुनें।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश सुनने से पहले पढ़े जाने वाले वचन:
संत मत्ती 5:28 / 22:20 / 24वां अध्याय
2 Timothy 4th Chapter
यहूदा 1:7
उत्पत्ति 6वां अध्याय