गुरुवार
02 अप्रैल 2026
62-0204
प्रभु भोज
सभा शुरू होती है:
0
दिन
19
घंटे
40
मिनट
35
सेकंड

Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT

राज्य के प्रिय साथी नागरिकों,

यह ईस्टर दुल्हन के लिए अब तक का सबसे महान ईस्टर होने की प्रतिज्ञा करता है। हम पुत्र की उपस्थिति में बैठे हैं, परिपक्व हो रहे हैं, पहचान रहे हैं कि हम कौन हैं। यीशु मसीह की परिपूर्णता हम में से प्रत्येक में प्रकट हो रही है, उसके वचन के रूप में, आवाज़ के रूप में, ये उकाब, उस उकाब को तेज आवाज़ से पुकार रहा है, हमें हमारे विवाह भोज के लिए बुला रहा है।

हर वर्ष इस समय पर दुल्हन आने वाले ईस्टर सप्ताहांत के लिए बहुत ही प्रतीक्षा में रहती है। एक समय आता है जब वह हमें दुनिया भर से लगातार चार दिनों तक एकजुट करेगा, उसकी आराधना करते हुए, उसे धन्यवाद देते हुए, उसकी स्तुति करते हुए; क्योंकि वह जी उठा है और हम सब में रह रहा है। दूल्हा और दुल्हन एक हो रहे हैं।

वह हमें यह विशेष समय दे रहा है कि हम अपने आस-पास की सभी सांसारिक चीज़ों को बंद कर दें और केवल उसके साथ समय बितायें। इस दुनिया की बातों का कोई खिंचाव नहीं, जब हम उसके साथ अपनी दुनिया बनाते हैं। हमारे दरवाज़े को बंद करते है, हमारे सभी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और ऐसी उस हर एक चीज को बंद करते है जो हमें उससे विचलित करती है।

हममें से प्रत्येक की सबसे बड़ी इच्छा यह है कि उसके निकट रहे। हम उसके लिए अधिक समर्पित जीवन को जीना चाहते हैं; हमेशा उसकी सिद्ध इच्छा में रहना चाहते है। उसके आगमन के लिए तैयार रहे। इस दुनिया में या हमारे जीवन में इससे अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

उसने हमें उसके साथ समय बिताने, उससे बात करने और उस पर मनन करने का यह विशेष अवसर दिया है। उसकी उपस्थिति में आकर और उसके लिए अपने ह्रदय को खोल दे। यह उसकी दुल्हन के लिए जीवन बदलने वाला होगा!

वह जानता है कि आप में से कुछ बच्चों के साथ, परिवार और हमारे अन्य दायित्वों के साथ मुश्किल हो सकता है, लेकिन यदि हम हर खाली पल को उससे बात करने, उसके करीब आने, उसके लिए अपने हदय को खोलने के लिए उपयोग करेंगे, तो उसके साथ हमारे चाल-चलन में ऐसा बदलाव आ जाएगा, यहाँ तक कि हम कभी भी पहले जैसे नहीं रहेंगे।

जैसा कि उसने मूसा के दिनों में किया था जब वह उसके बच्चों को उनके घरों में लाया, लहू को लगाया गया था और वे अपने आप को उनके निर्गमन के लिए तैयार कर रहे थे; तो यह विशेष ईस्टर सप्ताहांत जो उसने तैयार किया है वह हम में से प्रत्येक के लिए होगा।

 

गुरूवार

यह गुरुवार की रात थी जब प्रभु यीशु ने अपने चेलों के साथ अंतिम प्रभु भोज को लिया था, जो इस्राएल के बच्चों के निर्गमन से पहले फसह के पर्व की स्मृति में था। हमारे पास क्या ही अच्छा अवसर है कि अपने घरों में प्रभु के साथ संवाद करे, हमारे पवित्र सप्ताहांत से पहले, और उससे हमारे पापों की क्षमा के लिए मांगे और हमें वो सब दे जो हमें हमारी यात्रा के लिये आवश्यकता है।

स्वर्गीय पिता, हम इसके लिए आभारी हैं, अनंतता के इस ओर एक साथ एकत्रित होने का एक और समय। और हम आज सुबह आपसे मिलने वाली शक्ति के नवीनीकरण के लिए देख रहे हैं, ताकि हमें आगे की यात्रा के लिए हिम्मत मिल सके। हम इब्रानी बच्चों की तरह प्राय: सबेरे इकट्ठा हुए हैं, मन्ना को पाने के लिए जो उन्हें रात में प्रदान किया गया था, ताकि आने वाले दिन में उनका पोषण हो सके। हम आज सुबह आत्मिक मन्ना के लिए एकत्रित हुए हैं, ताकि हमें यात्रा के लिए शक्ति मिल सके।

आइए हम सब शाम 6:00 बजे आरंभ करें। अपने स्थानीय समय क्षेत्र के अनुसार 62-0204 प्रभु भोज , टेप को सुनने के लिए, और फिर भविष्यव्यक्ता हमें टेप के पूरा होने पर हमारे विशेष प्रभु भोज और पैर धोने की सभा में ले जाएंगे, जो लाइफलाइन ऐप (अंग्रेजी में) पर चलेगा, या आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सभा को अंग्रेजी या अन्य भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं।

 

शुक्रवार

आइए हम अपने परिवारों के साथ सुबह 9:00 बजे, और उसके बाद फिर से दोपहर 12:00 बजे, प्रार्थना में जायेंगे, प्रभु को अपने साथ रहने के लिए आमंत्रित करें और हमारे घरों को पवित्र आत्मा से भरें जब हम अपने आप को उसे समर्पित करते हैं।

होने पाए कि हमारा मन लगभग 2000 वर्ष पहले, क्रूस के उस दिन पर वापस जाए, और हमारे उद्धारकर्ता को क्रूस पर लटके हुए देखें। आइए हम उस बड़ी कीमत को याद करे जो उसने हमारे लिए चुकाई। वह परमेश्वर का पापरहित पुत्र था, लेकिन उसे बहुत ही कष्ट सहना था जितना कोई अन्य मनुष्य नहीं सह सकता था, क्योंकि हमारे पाप उस पर डाल दिए गए थे।

उसे दोषी ठहराकर अधोलोक में भेजना था (देखा?), क्योंकि उसने हमारे पापों को ले लिया। और मसीह मरा, ना ही धर्मी; मसीह एक पापी के रूप में मरा। समझे? मसीह ने स्वयं कभी पाप नहीं किया, लेकिन उसने हमारे पापों को अपने ऊपर ले लिया।

उसके बाद दोपहर 12:30 बजे, आइए हम अपने घरों में एक साथ मिलकर सुनें: 57-0419 57-0419 सिद्धता

तो आइए, सभा के तुरंत बाद, हमारे प्रभु के क्रूस पर चढ़ाए जाने की स्मृति में, हम सब फिर से प्रार्थना के लिए एक साथ एकत्र हो।

 

शनिवार

आइए, हम सब एक बार फिर सुबह 9:00 बजे और दोपहर 12:00 बजे, और प्रार्थना में एक हों, और हमारे ह्रदय को उन महान कामों के लिए तैयार करें जो वह हमारे बीच हमारे लिए करेगा।

मैं उसे यह कहते हुए सुन सकता हूं, “शैतान, यहाँ आ!” अब वो मालिक या बॉस है। वह आगे बढ़ता है, मृत्यु और अधोलोक की वह चाबी उसकी बगल से छीन लेता है, और उसे अपनी बगल पर लटका लेता है। “मैं तुम्हें एक चेतावनी देना चाहता हूं। तुने बहुत समय तक सिर्फ़ धोखे का ही काम किया है। मैं जीवित परमेश्वर का कुँवारी से जन्मा पुत्र हूं। मेरा लहू अभी भी क्रूस पर ताज़ा है, और पूरा कर्ज़ चुका दिया गया है! अब तेरे पास कोई अधिकार नहीं बचा। तू पूरी तरह नंगा हो चुका है। मुझे उन चाबियों को दे!”

उसके बाद दोपहर 12:30 बजे,, हम सब वचन को सुनने के लिए एक साथ आयेंगे: 57-0420 दफ़नाया जाना

दुनिया भर में उसकी दुल्हन के लिए यह क्या ही लाल अक्षर का दिन होने वाला है।

तो आओ, सभा के तुरंत बाद, हम सब फिर से प्रार्थना के लिए एक साथ एकत्र हो।

 

रविवार

आइए, सबसे पहले हम सुबह जल्दी उठें, ठीक वैसे ही जैसे भाई ब्रंहम उस सुबह उठे थे, जब उनके छोटे से मित्र, रॉबिन चिड़ियाँ ने उन्हें सुबह 5:00 बजे जगाया था। आइए, हम प्रभु का धन्यवाद करें कि उसने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया:

इस सुबह पाँच बजे, मेरा छोटा सा मित्र, जिसकी छाती लाल रंग की थी, खिड़की पर उड़कर आया और मुझे जगा दिया। ऐसा दिखाई दिया जैसे उसका छोटा सा ह्रदय खुशी से फट जाएगा, और कहते हुए, “वो जी उठा है।”

फिर सुबह 9:00 बजे आइए हम एक बार फिर अपनी प्रार्थना-श्रृंखला में जुड़ जाए, एक-दूसरे के लिए प्रार्थना करें, और परमेश्वर की आवाज़ सुनने के लिए खुद को तैयार करें।

उसके बाद सुबह 9:30 बजे, हम अपना ईस्टर का संदेश सुनने के लिए एक साथ आयेंगे: 65-0418M ये सूर्य का उदय होना है। .

उसके बाद दोपहर 12:00 बजे, हम अपनी आवाजों को उठाकर उसका धन्यवाद करेंगे, और उसे उस जिलाने वाली सामर्थ के लिए महिमा देंगे।

फिर दोपहर 3:00 बजे, आइए हम एक बार फिर प्रार्थना में एक साथ जुड़ें, और उस अद्भुत सप्ताहांत के लिए उसका धन्यवाद करें जो उसने हमें अपने साथ और दुनिया भर में अपनी दुल्हन के साथ बिताने का अवसर दिया है।

विदेश में रहने वाले मेरे भाइयों और बहनों, पिछले वर्ष की तरह, मैं आपको इस समय सारणी में दिए गए सभी प्रार्थना के समय पर जेफरसनविले के समय के अनुसार, हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं। हालाँकि, मैं यह समझता हूं कि गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार की दोपहर को जेफरसनविले के समय के अनुसार टेप चलाना आप में से अधिकांश लोगों के लिए बहुत मुश्किल होगा; इसलिए, कृपया निसंकोच होकर उन संदेशों को उस समय पर चलाये जो आपके लिए सुविधाजनक हो। हालाँकि, मैं चाहूंगा कि हम सभी रविवार सुबह 9:30 बजे जेफरसनविले के समय के अनुसार एक साथ जुड़ें, ताकि हम अपना रविवार का संदेश एक साथ सुन सकें।

मैं आपको और आपके बच्चों को क्रिएशन्स प्रोजेक्ट्स याने विचार से कुछ बनाया जाना, जर्नलिंग याने दैनिक बाते,और रेसिपीज़ याने व्यंजनों को बनाने का हिस्सा बनने के लिए भी आमंत्रित करना चाहता हूं, जिनका आनंद आपका पूरा परिवार एक साथ ले सकता है। हम सोचते है कि आपको ये सभी चीज़ें बहुत पसंद आयेंगी, क्योंकि ये सभी चीजें उस वचन पर आधारित हैं जिसे हम इस सप्ताहांत सुनने वाले हैं।

सप्ताहांत के कार्यक्रम, प्रभु-भोज की तैयारी से संबंधित जानकारी, क्रिएशन्स प्रोजेक्ट्स याने विचार से कुछ बनाया जाने की आवश्यक सामग्री, और अन्य जानकारियों के लिए, नीचे दी गई उन लिंक को देखें।

ईस्टर सप्ताहांत के दौरान आइए हम अपने फ़ोन को बंद करे, सिर्फ फ़ोटो खींचने, आज के दिन के परिच्छेद को सुनने के लिए और टेबल ऐप, लाइफलाइन ऐप, या डाउनलोड करने वाली लिंक से टेप चलाने के लिए ही उपयोग करे।

यह मेरे लिए क्या ही बड़े सम्मान की बात है कि मैं आपको और आपके परिवार को दुनिया भर में दुल्हन के साथ मिलकर, आराधना, स्तुति और चंगाई से भरे इस सप्ताहांत में जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। मेरा विश्वास है कि यह वास्तव में एक ऐसा सप्ताहांत होगा जो आपके जीवन को हमेशा के लिए बदल देगा।

भाई जोसफ़ ब्रंहम

 

 


सभा की ऑडियों

नीचे ईस्टर सप्ताहांत के उपदेश दिए गए हैं। गुरुवार की प्रभु भोज/पैर धोने की सभा भी इस डाउनलोड का हिस्सा है।

गुरूवार-शाम 6:00 बजे (स्थानीय समय)

62-0204
प्रभु भोज (विशेष प्रभु भोज और पैर धोने की सभा)
1 घंटा 51 मिनट view service


शुक्रवार - दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समय)

57-0419
सिद्धता
1 घंटा 16 मिनट view service


शनिवार- दोपहर12:30 बजे (स्थानीय समय)

57-0420
दफनाया जाना
1 घंटा 4 मिनट view service


रविवार- सुबह 9:30 बजे (जेफरसनविले का समय)

65-0418M
ये सूर्य का उदय होना है
2 घंटा 25 मिनट view service