प्रिय मेमनों,
यह कहना कितने आदर और सौभाग्य की बात है, “हम परमेश्वर के मेमने हैं, जिनके लिए उसने अपने सातवें दूत संदेशवाहक को भेजा ताकि वो उन्हें बाहर बुलाकर और उसके संग्रहित किए हुए और छिपे हुए मन्ना को खिलायें।”
हम संतुष्ट हैं और विश्वास करते हैं कि यह संदेश परमेश्वर की आवाज़ है जिसे उसकी दुल्हन को सिद्ध बनाने के लिए भेजा गया है। हम विश्वास करते हैं कि भूसी गेहूं से अलग हो रही है, और अब उसकी दुल्हन पुत्र की उपस्थिती में पड़ी हुई है, बटन को दबाकर चला रही है ताकि परिपक्व हो जाये।
और इसीलिए हम यहाँ पर हैं, मित्र, पुत्र की उपस्थिती में बने रहने के लिए जब तक कि यहाँ हमारा यह छोटा सा झुण्ड मसीह के लिए इतना परिपक्व न हो जाए कि वह उसकी मेज़ पर रोटी बन जाए। यही है जो मैं चाहता हूं कि ऐसा बने।
जो कोई भी यह विश्वास नहीं करता कि चालू करने के बटन को दबाकर और परमेश्वर की प्रमाणित आवाज़ को सुनना सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ है जिसे आपको अवश्य ही सुनना है, ये वो व्यक्ति है जो परमेश्वर की उपस्थिती से भाग रहा है।
आपको इसका सामना करना होगा, या इसके विषय में कुछ करना होगा। आपके पास ज़िम्मेदारी है, हर किसी की होती है, और आपको इन बातों का सामना करना होगा।
आज के लिए यह परिच्छेद कितना सच और महत्वपूर्ण है। परमेश्वर के बुलाए हुए लोगों में बहुत अधिक विभाजन है। क्या परमेश्वर की आवाज़ सुनने के लिए कलीसिया में टेप चलाना अधिक आवश्यक है, या सेवकाई के लिए अब वचन की सेवकाई करना ये अधिक आवश्यक है?
परमेश्वर ने यहाँ सेवकाई को लोगों के सामने वचन को रखने के लिए बुलाया है और उन्हें स्थान में रखा है। वे चरवाहे हैं। वचन यही सिखाता है। उनका आदर और सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि वे ऐसे मनुष्य हैं जिन्हें परमेश्वर ने बुलाया है और स्थान में रखा है।
हम कभी नहीं कह सकते, और न ही कभी ये कहना चाहिए कि वे दुल्हन नहीं हैं। यह कहना गलत है और भविष्यव्यक्ता ने हमें जो सिखाया है, ये उसके अनुसार नहीं है। मैंने लोगों को यह कहते सुना है: “यदि वे अपनी कलीसिया में टेप नहीं चला रहे हैं, तो वे वचन के विरोधी हैं।” आपको इस तरह की बात कभी नहीं कहना चाहिए। यह मुझे दिखाता है कि आपके पास गलत आत्मा है।
मैंने दूसरों को यह कहते सुना है, “उन सभी को ब्रंहम टेबरनेकल के साथ प्रसारण में जुड़ना चाहिए या तो वे परमेश्वर की इच्छा के बाहर हैं”। आपको ऐसा कभी नहीं कहना चाहिए। सिर्फ परमेश्वर ही जानता हैं कि कौन दुल्हन है और कौन नहीं। ये दुल्हन की आत्मा नहीं है कि इस तरह की बात को कहे।
यहाँ तक कि ब्रंहम टेबरनेकल के साथ प्रसारण में जुड़ने वाले कुछ लोग भी कहते हैं, “यदि आप टेप सुनने के लिए कलीसिया जाते हैं और अपने घर में प्रसारण के साथ नहीं जुड़ते तो आप गलत हैं!” यह गलत है भाईयों और बहनों। यदि आप ऐसा कह रहे हैं, तो रुक जाइए, आप गलत हैं। हर किसी को अवश्य ही वही करना चाहिए जो वे प्रभु से करने की अगुवाही को महसूस करते हैं।
बहुत से सेवक लोग यह महसूस करते है कि प्रचार करना आज के लिए परमेश्वर का प्रदान किया हुआ मार्ग है। हम बस चीज़ों को भिन्न तरह से देखते हैं, यह ठीक है। कितनी बार भाई ब्रंहम ने यही तुलना की? हमने अभी उन्हें प्रश्न और उत्तर में सुना, जब लोग भाई जैक्सन के गलत होने के विषय में बात कर रहे थे, तो भाई ब्रंहम ने उनके और उनकी कलीसिया के विरोध में कुछ भी कहने पर उन्हें दोषी ठहराया।
मैं बस इस पत्र के ज़रिए प्रचार कर रहा हूं जो मैं विश्वास करता हूं कि ब्रंहम टेबरनेकल के लिए परमेश्वर का प्रदान किया हुआ मार्ग है। वे हमारे भाई और बहन हैं। वे प्रभु से और इस सन्देश से प्रेम करते हैं। इसी तरह वे महसूस करते है कि प्रभु उनकी अगुवाही कर रहा हैं। प्रभु की स्तुति हो।
वे इसे एक तरह से देखते हैं और हम इसे दूसरी तरह से देखते हैं, यह ठीक है। मैं इसे उनके तरीके से नहीं देख सकता और वे मेरे तरीके से नहीं देख सकते। मेरे लिए, वहां परमेश्वर ने बहुत से मार्ग प्रदान किये हैं, लेकिन केवल एक ही सिद्ध मार्ग है, और मेरे लिए, वह है बटन को दबाकर चलाना।
मैं प्रार्थना करता हूं कि मुझे यहाँ गलत न समझा जाए। हाथों को रखकर और लोगों के लिए प्रार्थना करना 100% वचन के अनुसार है। तेल से अभिषेक करना और बीमारों के लिए प्रार्थना करना पवित्रशास्त्र के अनुसार परमेश्वर का वचन है। भाई ब्रंहम ने प्रचार किया और सिखाया ताकि हम वचन बने। लेकिन मैं परमेश्वर के सिद्ध मार्ग को चाहता हूं जो उसने प्रदान किया है…बस विश्वास करे क्योंकि परमेश्वर ने ऐसा कहा है। मैं यही करने का प्रयास कर रहा हूं।
लेकिन अब चंगाई के लिए, यह केवल परमेश्वर की दया है कि उसने कहा, “उसके कोड़े खाने से तुम चंगे हुए।” अब, सबसे पहले वचन ऐसा कहता है, इतना ही पर्याप्त होना चाहिए, लेकिन यदि आप इसे वचन में विश्वास नहीं करते, तो कलीसिया में वे दान हैं, जैसे कि ऐसे मनुष्य जो यह जानने के लिए प्रेरणा पाए हुए लोग है कि इसे किस तरह से सिखाये, जिससे कि आपके लिए ये बिल्कुल स्पष्ट हो जाए, यही है, और भरोसा करने के लिए विश्वास हो।
मैं पांच प्रकार की सेवकाई में विश्वास करता हूं। मैं विश्वास करता हूं कि परमेश्वर ने मनुष्य को वचन का प्रचार करने और सिखाने के लिए बुलाया है। लेकिन, मेरा विश्वास है कि टेप पर परमेश्वर की आवाज़ को सुनना मेरे लिए परमेश्वर का सिद्ध मार्ग है।
टेप को सुनते समय, मुझे यहाँ तक समझने की भी ज़रूरत नहीं है, बस हर उस वचन पर विश्वास करना है जो मैं सुनता हूं। ऐसा कोई व्यक्ति, कोई सेवक, कोई दूसरा स्थान नहीं है जहाँ मैं जा सकूं जहाँ मैं हर एक वचन पर विश्वास कर सकूं और अपनी अनंत मंज़िल को स्थान में रख सकूं, सिवाय टेप के।
समय के आरंभ से लेकर अब तक परमेश्वर ने अपने लोगों को यह सौभाग्य दिया है और योग्यता कभी नहीं दी कि वे खुद उसकी आवाज़ को होंठों से कानों तक सीधे सुन सकें। हर एक रहस्य को टेप में बताया गया है। हर एक प्रश्न का उत्तर टेप में दिया गया है। दुल्हन को सिद्ध बनाने के लिए वो हर एक चीज टेप में है।
टेप में बोला गया हर एक वचन परमेश्वर का वचन है। हो सकता है मैं सब कुछ नहीं समझ सकता या समझा नहीं सकता, लेकिन मुझे ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है। वह बस मुझसे चाहता हैं कि मैं हर एक वचन पर आमीन कहूं, और टेप ही एकमात्र वो स्थान है कि मैं ऐसा कर सकता हूं।
लेकिन जब—जब आपको कुछ भिन्न करना होता है, जब आपको अपने उस दृढ़ विश्वास पर स्थिर बने रहना होता है जो आप जानते है कि सच्चाई है, वहीं मुश्किल भाग होता है, यहीं पर कठिनाई आती है।
जो कुछ भी मुझमें है मैं विश्वास करता हूं कि, हम परमेश्वर की सिद्ध इच्छा में हैं और नीनवे जाने वाले जहाज़ पर हैं। मैं यह पसंद करूंगा कि दुनिया इस रविवार को जेफरसनविले समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे हमारे साथ हमारे जहाज़ पर यात्रा करे, जब हम परमेश्वर को अपने मेमनों से बात करते हुए सुनेंगे।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: 65-0217 “एक मनुष्य प्रभु की उपस्थिति से भाग रहा है”
पढ़ने के लिए वचन:
योना 1:1-3
मलाकी 4
संत यूहन्ना 14:12
लुका 17:30
प्रिय शाही परिवार,
केवल एक ही प्रमाणित स्थान है जहाँ आप जाकर प्रभु को अपने दूत के जरिये से बोलते हुए सुन सकते हैं, और वह आपको बताता है, “हमेशा याद रखो, तुम परमेश्वर की संतान हो, एक शाही परिवार हो, शाही लहू के साथ। संसार में तुम्हारे लहू से उत्तम कोई लहू नहीं है। तुम मेरे बच्चे हो, जो संसार भर में फैले हुए हो, जिन्हें मैंने मसीह के लिए उत्पन्न किया है।”
हम परमेश्वर का शाही परिवार हैं, और शाही लहू के साथ जो हमारे नसों में से होकर बह रहा है। ऐसे बच्चे जो परमेश्वर की आवाज़ के द्वारा मसीह के लिए उत्पन्न हुए, जो उसके सामर्थी भविष्यव्यक्ता के जरिये से बोल रहा था। मेरे मित्रों, इससे बढ़कर कुछ भी नहीं हो सकता।
भाई ब्रंहम, क्या दुल्हन को रैप्चर में होने के लिए जेफ़रसनविले या एरिज़ोना जाना आवश्यक होगा?
“दो जन एक बिस्तर में होंगे; मैं एक को ले लूँगा और एक को छोड़ दूँगा; और दो जन खेत में होंगे, मैं एक को ले लूँगा और एक को छोड़ दूँगा।” देखा? इसलिए वे हो सकता है…संसार भर में होंगे, वे एक स्थान पर इकट्ठे नहीं होंगे कि सब के पास एक सी चीजें हो। लेकिन उनके छोटे-छोटे झुण्ड सारी धरती पर बिखरे होंगे।
इसलिए शारीरिक रूप से हम एक ही समय में एक स्थान पर नहीं होंगे। लेकिन परमेश्वर की महिमा हो, उसके पास अपनी दुल्हन को एक साथ लाने के लिए इससे भी महान योजना है।
हम उन सभी कलीसियाओं और सभा के लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं जो उन—उन—उन छोटे-छोटे माइक्रोफोन के इर्द-गिर्द देश भर में इकठ्ठा हुए हैं, राष्ट्र से लेकर, पश्चिमी तट तक, एरिज़ोना के पहाड़ों तक, टेक्सास के मैदानों तक, दूर पूर्वी तट तक, सारे देश भर में, प्रभु, जहाँ वे एकत्र हुए हैं । समय के अनुसार हममें कई घंटों का फर्क हैं, लेकिन, प्रभु, आज रात हम एक इकाई के रूप में एक साथ हैं , विश्वासी, जो मसीहा के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
आज, ना ही केवल वो इस देश से ही अपनी दुल्हन को इकट्ठा कर रहा है, लेकिन वह हमें संसार के सातों महाद्वीपों से इकट्ठा कर रहा है। अफ्रीका से अंटार्कटिका तक। उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप। वह अपनी दुल्हन को एक इकाई के रूप में इकट्ठा कर रहा है और एकजुट कर रहा है कि वे परमेश्वर की आवाज को सुन सकें।
उसने हमें कलीसिया जाने के लिए कहा; यहाँ तक कि जहाँ वे अधूरा वचन ही सिखाते हैं, जब तक कि हम ऐसी कलीसिया को न पा लें जहाँ सम्पूर्ण वचन सिखाया जाता है। परमेश्वर की स्तुति हो कि दुल्हन ने अब उस स्थान को पा लिया है, टेप पर परमेश्वर की आवाज़ ही सम्पूर्ण वचन है।
चाहे आप अपने घर की टेप कलीसिया में हों, ऐसी कलीसिया में जहाँ कई परिवार इकट्ठे होते हैं, या एमाजोंन या अफ्रीका के जंगलों की किसी झोपड़ी में हों, जहाँ कहीं भी आप बटन को दबाकर चला सकते है कि परमेश्वर की आवाज़ सीधे होठों के आपके कानों तक बोले, आप एक सम्पूर्ण वचन की कलीसिया में होंगे।
हमने उस सम्पूर्ण वचन की कलीसिया को पा लिया है और हम आपको इस रविवार दोपहर 12:00 बजे जेफ़रसनविले समयानुसार हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं, जब हम सुनेंगे: प्रश्न और उत्तर #4 64-0830E ।
भाई जोसफ ब्रंहम
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय मसीह के लिए जन्मे,
हमारे हृदयों में जो प्रेम और आनंद है उसे नश्वर मानवीय शब्दों में कैसे व्यक्त किया जा सकता है जो हम अपने दिन के लिए उसके वचन के सच्चे प्रकाशन को जानते हैं? यह सोचिए, इसमें हमारा कोई योगदान नहीं था, लेकिन वही, वो महान “मैं हूं”, अपनी ही इच्छा से, हमें पहले से ठहराया कि वह हमें वह सबसे महान चीज दे जो वह दे सकता था, हमारे युग के लिए उसके वचन का प्रकाशन।
उसने समय की परिपूर्णता के आने तक प्रतीक्षा की, ताकि हमारे भीतर जीवन की सांस को फूंके, जिससे हम उसकी आवाज़ को हमसे बात करते हुए सुन सकें और यह कहती है:
अब, मैंने पूरी कोशिश की है कि—कि—कि तुम लोगों को बताऊं और तुम्हें ऐसे मार्गदर्शन करूँ जैसे कोई पिता अपने बच्चों को करता है। तुम मेरे बच्चे हो; इस सुसमाचार के द्वारा जिसे मैं प्रचार करता हूं, मैंने तुम्हें मसीह के लिए उत्पन्न किया है। समझे? और मैं—मैं—मैं चाहता हूं कि तुम पूरी तरह परिपक्व बच्चे, या—या—या संतान बनो। और मैं चाहता हूं कि उस दिन तुम्हें मसीह के सामने प्रस्तुत करूँ, जैसा पौलुस ने कहा, ‘एक शुद्ध कुँवारी।’ उस वचन में ऐसी कोई बात नहीं है जिस पर तुम्हारा हृदय “आमेन” के साथ जोर न दे।
परमेश्वर, अपने सामर्थी दूत के जरिये से बोलते हुए, हमें नेतृत्व कर रहा है और मार्गदर्शन कर रहा है, जो यीशु मसीह की दुल्हन है। हम उसकी पूरी तरह परिपक्व, शुद्ध कुँवारी, संतान हैं। और उसके अद्भुत अनुग्रह के द्वारा, हम हर एक वचन को सुनकर “आमेन” के साथ जोर देते हैं! यह दिव्य पुष्टि के साथ वचन का सिद्ध अनुवाद है!
- यदि वो आवाज़ जो हम टेपों पर सुन रहे हैं; वह वचन का सिद्ध अनुवाद है, तो यीशु मसीह की दुल्हन को और क्या चाहिए?… कुछ भी नहीं!
उसने हमें चुना है, उसके चुने हुए छोटे से समूह को, ताकि हमारे युग के लिए उसके वचन का सच्चा प्रकाशन मिले। हम ही वो एक हैं जिन्हें उसने धरती पर होने के लिए चुना है, भौतिक देह में, हज़ार वर्ष सह-शताब्दी के राज्य के समय के दौरान रहे।
मेरे मित्रों, आइये हम कुछ क्षण इस पर विचार करें।
हमारे पास यहाँ इस धरती पर एक महिमावंत देह होगी। हम खायेंगे, पीयेंगे, घरो को बनायेंगे, और एक हज़ार वर्षों तक ठीक वैसे ही जीवन व्यतीत करेंगे जैसे अभी करते हैं। यह हमारा हनीमून होगा, जहाँ दुल्हन (हम) और दूल्हा (प्रभु यीशु मसीह) एक हो गए होंगे।
हम हर दिन के हर मिनट, इस महिमामय समय के लिए देख रहे है और प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह इतना निकट है कि ऐसा लगता है जैसे हम इसे छू सकते है। मैं पूरे हृदय से विश्वास करता हूं, यही है जो आज हमारे साथ हो रहा है:
ओह, अब मसीह और उसकी कलीसिया का यह आत्मिक मिलन, जब देह वचन बन रही है, और वचन देह बन रहा है, प्रकट होता है, प्रमाणित होता है। ठीक वही जो बाइबल ने कहा कि इस दिन में होगा, ऐसा दिन प्रति दिन हो रहा है। क्यों, यह वहां एक के बाद एक तेज़ी से होता जा रहा है, उन रेगिस्तानों में, और इत्यादि में बातें जगह ले रही हैं, कि मैं यहाँ तक उन बातों को पकड़ भी नही पा रहा हूं। हम यीशु के आगमन के निकट हैं, ताकि उसकी कलीसिया के साथ एक हो, जहाँ वचन, वचन बन जाता है।
हर संदेश के साथ जो हम सुनते हैं, वह हमें और अधिक प्रकाशन दे रहा है। यह इतनी तेजी से एक के बाद एक घटित होता जा रहा है कि हम मुश्किल से इन बातों को पकड़ पा रहे हैं। हम पहले से कहीं अधिक वचन को वचन बनते हुए देख रहे हैं। वहां संदेह की एक भी छाया नहीं है; प्रकाशन के द्वारा हम ठीक-ठीक जानते हैं कि हम कौन हैं।
वह अपनी दुल्हन को वैसे ही एक कर रहा है जैसा उसने कहा था, और हम इसका भाग हैं। हम इसे अपनी आँखों से जगह लेते हुए देख रहे हैं। दूसरे लोग शायद इसे न देख पाए या नही समझ पाए। यह उनके लिए नहीं है,यह हमारे लिए है, उसके उत्पन्न हुए बच्चों के लिए।
दुल्हन के पास भविष्यवक्ता से पूछने के लिए प्रश्न थे।
क्या केवल टेपों पर परमेश्वर की आवाज़ सुनना ही पर्याप्त है?परमेश्वर ने उत्तर दिया और कहा: हाँ!!
क्या हमारे बच्चे भी केवल टेपों को सुनकर वह सब कुछ पा सकते हैं जिसकी उन्हें मसीह की दुल्हन होने के लिए आवश्यकता है: हाँ!!
इस प्रकार, दुल्हन को जो कुछ भी आवश्यकता है, ये सब टेपों पर है।
हम यह भी जानते हैं कि परमेश्वर ने अपने बच्चों के लिए और भी कई तरीके प्रदान किए हैं।
हम परमेश्वर के बहुत ही आभारी है उसने ऐसे लोगों को प्रदान किया है जो चंगाई और उसके वचन को सिखाने के लिए प्रेरणा के नीचे हैं, ताकि वह दूसरों के लिए स्पष्ट हो सके, लेकिन उसकी दुल्हन उसके सिद्ध, पर्याप्त, प्रदान किये गये मार्ग को चाहती है। यही वो सब है जिसकी हमें आवश्यकता है।
मैं आपको आमंत्रित करना चाहता हूं कि इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयानुसार, ब्रंहम टैबरनेकल से जुड़ें, जब हम सुनेंगे: प्रश्न और उत्तर #3 64-0830M।
कितना अद्भुत है उसके वचन का प्रकाशन होना और यह जानना कि हम ही देहधारी हुये वचन हैं।
भाई जोसफ ब्रंहम
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय छोटे उकाबो,
जहाँ पर लोथ है, यही है जहाँ दुल्हन इकट्ठा होगी। और हमारे लिए, सिर्फ़ एक ही सही स्थान है जहाँ हमें वो ताज़ा मांस का मन्ना मिल सकता है: बटन को दबाकर चलाना और टेप पर परमेश्वर की आवाज़ को सुनना।
ताजे मन्ना की बात करें, तो क्या हम सोच भी सकते हैं कि हमारे पास ठीक हमारे हाथों की उंगलियों में क्या है? टेप पर वही परमेश्वर की आवाज़ अपनी प्रिय दुल्हन से बात कर रही है, जहाँ कोई अनुमान लगाना नहीं है, ना ही कोई सोच-विचार, ना ही कोई प्रश्न और न ही कोई सन्देह है कि हम जो सुन रहे हैं वह परमेश्वर है, जो एक मनुष्य की आवाज़ का उपयोग कर रहा है ताकि अपनी दुल्हन से यहोवा यों कहता है बोले।
प्रकाशन के द्वारा, हम विश्वास करते हैं कि यही एकमात्र स्थान है जहाँ हम जाकर और हमारे प्राणों को विश्राम दे सकते हैं कि जिन वचनो को हम सुन रहे हैं, वे किसी मनुष्य के शब्द नहीं हैं, न ही उसमें उसका कोई अनुवाद या विचार को जोड़ा गया है, लेकिन यह परमेश्वर का शुद्ध वचन है जो हम छोटे उकाबों से बात कर रहा है, अपने वचन को प्रकट कर रहा है।
हम वचन के इर्द-गिर्द संगति करते हैं। हम हमारी बाईबल में उसका वचन पढ़ते हैं। हम यहाँ तक परमेश्वर के द्वारा नियुक्त किये गये और बुलाए गए लोगों को भी सुनते हैं जो उसके पवित्र आत्मा से भरे हुए हैं, परमेश्वर के वचन को हवाला देते है और प्रचार करते हैं, लेकिन हमारे दिन में, परमेश्वर ने एक ऐसा स्थान प्रदान किया है जहाँ हम चालू करने के बटन को दबाने के द्वारा उसके कहे गए सिद्ध वचन को सुन सकते हैं।
पिता ने यहाँ तक अपनी दुल्हन को ऐसे सवालों को पूछने का मौका भी दिया जो हमारे ह्रदय में थे जिससे कि हमें सही जवाब मिल सके:
• क्या शैतान उस व्यक्ति में अन्य जुबानों का या भविष्यवाणी के दान का उपयोग कर सकता है जिसके पास पवित्र आत्मा है?
• मत्ती 12, पद 32 में यीशु का क्या मतलब था?
• कृपया पहला कुरिंथियों 13:8-12 को समझाये।
• क्या महिलाओं को सार्वजनिक कार्यों में काम करने की अनुमति है जबकि उनके पति और बच्चे स्वस्थ होते है?
• क्या किसी महिला के लिए अपने बाल घुंघराले करना गलत है?
परमेश्वर ने बहुत सारे जरिये प्रदान किये हैं, ताकि अपनी दुल्हन को आशीष दे और मज़बूत करे लेकिन उसने सिर्फ़ एक ही स्थान को प्रदान किया है जहाँ उसकी दुल्हन 100% भरोसा कर सकती है कि वे जो सुन रहे हैं यह उसका सिद्ध वचन है। जीवित जल का एक झरना जहाँ से छोटे उकाब पी सकते हैं जहाँ किसी भी तरह के दूषित होने की कोई संभावना नहीं है। बटन को दबाकर चलाए।
मैं आपको इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर उस झरने से पीने के लिए आमंत्रित करता हूँ, जहाँ हम सुनेंगे 64-0823E “प्रश्न और उत्तर #2।”
भाई जोसफ ब्रंहम
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय ब्रंहम टैबरनेकल,
दुनिया भर से यीशु मसीह की दुल्हन को शुभकामनाये, जो ब्रंहम टैबरनेकल, परमेश्वर की आवाज़ पर विश्वास करते हैं, कि यह उनकी घर की कलीसिया है जहाँ उन्हें उस छिपे हुए मन्ना से आत्मिक भोजन मिल रहा है जिसे मसीह की दुल्हन के लिए संग्रहित करके और इसे रखा गया है।
यह मेरा मूल आधार केंद्र है; यह मेरा मुख्यालय है; यहीं है जहाँ पर हम स्थापित हैं। अब, इस बात को मन में रखें, कोई फर्क नहीं पड़ता जो भी बात जगह ले। अब, यदि आप समझदार हैं, तो आप कुछ तो समझेंगे। कोई फर्क नहीं पड़ता जो भी बात जगह ले, यह हमारा मुख्यालय है, ठीक यहीं पर!
बहुत से विश्वासियों ने हमेशा भविष्यव्यक्ता की यहाँ पर कही गयी बातों को गलत समझा या उन पर अपने विचार को या अनुवाद को रखा, लेकिन वह दुल्हन से सीधे-सीधे कह रहा हैं, “यदि आप समझदार हैं, तो आप कुछ समझेंगे, यह हमारा मुख्यालय है, ठीक यहीं पर!”
इस बात से उसका क्या मतलब था?
जब भाई ब्रंहम यहाँ थे, तो बहुत से लोगों ने उन्हें गलत समझा और सोचा कि रैप्चर में होने के लिए दुल्हन को एरिज़ोना जाना होगा और वहां पर उसका अनुकरण करना होगा। भाई ब्रंहम ने उन्हें साफ-साफ जवाब दिया: वहीं बने रहो, ठीक वहीं बने रहो, यही वो स्थान है।
उनमें से एक पूरा बड़ा झुण्ड उस तरफ चला गया, और वे ऐसा करना चाहते थे और वही करना चाहते थे, जबकि मैंने उनसे वहीं पर बने रहने के लिए कहा था। वहीं पर बने रहो, ठीक वहीं बने रहो; यही वो स्थान है।
लोग पूरे संयुक्त राज्य से हर कहीं से एरिज़ोना जाने के लिए निकल पड़े, लेकिन उसने उनसे साफ-साफ कहा: यहीं पर बने रहो, यही वो स्थान है!
जेफरसनविले में बने रहो? यही है जो उसने कहा था!
मेरा प्रकाशन यह है कि यह परमेश्वर था, जो अपने भविष्यव्यक्ता के जरिये से लोगों से कह रहा था, “टेप के साथ बने रहो।“ यही वो स्थान है!
वह बहुत परेशान था और कहा कि उस उन सभी लोगों के साथ कुछ तो करना होगा। उसे क्या करना चाहिए? वह उन्हें किस कलीसिया में भेजें? उन्हें कहाँ जाना चाहिए? भाई ब्रंहम ने क्या कहा कि उन्हें करना चाहिए?
तो अब, मुझे उन बच्चों को वापस यहाँ कुछ खिलाने के लिए लाना होगा। वे वहाँ रेगिस्तान में भूखे मर रहे हैं।
उसने यह नहीं कहा कि उन्हें किसी स्थानीय कलीसिया में जाकर और जो थोड़े-बहुत टुकड़ों के अंश है, उन्हीं पर भोज को करना होगा। उसने कहा कि उन्हें कुछ तो खिलाने के लिए अवश्य ही यहीं वापस लाना होगा, नहीं तो वे भूख से मर जाएंगे।
मेरा प्रकाशन, मित्रों।
अब, उसे ना ही फिर से गलत समझने के लिए, या ना ही ऐसा कुछ कहने के लिए जो उसने नहीं कहा, यह कहते हुए कि, “भाई ब्रंहम चाहते थे कि दुल्हन होने के लिए हर एक विश्वासी जेफरसनविले में आये।“ भाई ब्रंहम उन सभी लोगों को जानते थे, और दुनिया भर के हर एक विश्वासी को जानते थे, कि वे वहां से निकलकर और जेफरसनविल में नहीं रह सकते। यह असंभव होगा। तो उसका क्या अर्थ था? वो उन टेप्स के ज़रिए मसीह की दुल्हन को एक कर रहा था जिसे रिकॉर्ड किया गया था और संग्रहित किया गया था ताकि दुल्हन उस पर भोज करे।
यह संदेश, यह आवाज़, आज के लिए परमेश्वर का बोला हुआ वचन है और यह यीशु मसीह की दुल्हन को एक करेगा और उसे सिद्ध बनाएगा।
जहाँ पर लोथ है वहीं उकाब भोज करते हैं। अब, बाईबल में उकाब को एक भविष्यव्यक्ता माना जाता है। एक भविष्यव्यक्ता एक उकाब है। परमेश्वर—परमेश्वर ने खुद को एक उकाब कहा हैं, और हम तब “उकाब के बच्चे” हैं, यानी—यानी विश्वासी। आप समझे? और वह लोथ क्या है जिस पर वे भोज करते हैं? वो वचन है। जहाँ भी वचन होगा, पक्षी का असली स्वभाव अपने आप में दिखाएगा।
आज के लिए शुद्ध, प्रमाणित, बिना किसी गलतफहमी के, यहोवा यों कहता है वाला वचन कहाँ है? सिर्फ़ एक ही स्थान है, जो टेप है।
मैं और भी बहुत कुछ आगे और आगे कह सकता हूँ, एक-एक परिच्छेद को दे सकता हूँ, लेकिन यह संदेश और भाई ब्रंहम ने जो कहा, उसके लिए परमेश्वर से एक प्रकाशन की ज़रूरत है। हमें अवश्य ही प्रकाशन के द्वारा उन लकीरों के बीच का मतलब समझना होगा, लेकिन वही कहे जो उसने कहा। क्योंकि यह शुद्ध वचन है।
आज के प्रश्न और उत्तर और जो मैं विश्वास करता हूँ।
आज, बहुत से सेवक लोगों से कह रहे हैं कि घर पर टेप कलीसिया होने के कारण हम वचन से बाहर हो रहे हैं और जो भाई ब्रंहम ने करने को कहा। उन्हें ऐसा लगता है कि हमें अवश्य ही वहाँ जाना चाहिए जिसे वे कलीसिया कहते हैं और मानते हैं।
वहां पर असल में, ऐसे बहुत सारे परिच्छेद हैं जहाँ भाई ब्रंहम ने यह साफ़-साफ़ कहा है।
अब, आप किसी अच्छे सम्पूर्ण सुसमाचार की कलीसिया में जाये और अपनी स्थानीय कलीसिया बना लें।
और मैं इस बात पर पूरे हृदय से विश्वास करता हूँ, क्योंकि उसने ऐसा कहा था। लेकिन मेरा विश्वास है कि हम घर पर टेप कलीसिया करने के द्वारा ऐसा कर रहे हैं। हमारा स्थान प्रभु के लिए महत्व नहीं रखता है। वह तो बस एक ईमारत है। लेकिन प्रभु के प्रति हमारा कर्तव्य है कि हम उसके वचन के साथ बने रहें, न कि किसी स्थान या बिल्डिंग के साथ। स्थान दुल्हन को ना ही बचाता है और ना ही सिद्ध करता है, वचन ऐसा करता है।
यदि मैं किसी कलीसिया की ईमारत में जाता हूँ, लेकिन वे मुख्य बात को भूल जाते हूं: बटन को दबाकर परमेश्वर की आवाज़ को सुनना, और उसके स्थान पर सिर्फ़ सेवको को संदेश देते हुए सुनते है, तो क्या यह आपके प्राण को पूरी तरह संतुष्ट और तृप्त करेगा? यह आपके प्राण को संतुष्ट कर सकता है, मेरे भाईयों और बहनो, लेकिन यह दुल्हन को संतुष्ट नहीं करेगा।
मैं यहाँ इस बात को कहना चाहता हूँ कि हज़ारों लोग ऐसे हैं जिनके पास जाने के लिए कोई कलीसिया की ईमारत नहीं है। क्या वे नाश हो गए हैं? यदि उनके पास कोई पास्टर या कलीसिया नहीं है, तो क्या इसका मतलब है कि वे दुल्हन नहीं हो सकते? यदि आप किसी कलीसिया की ईमारत से 100 मील के दायरे में रहते हैं, तो क्या आपको उस कलीसिया में जाना ही होगा? लेकिन यदि मैं बहुत दूर रहता हूँ, तो मुझे नहीं जाना पड़ेगा? मुझे एक प्रचारक को प्रसारण करना होगा, लेकिन मैं टेप का प्रसारण नहीं कर सकता? क्या भविष्यव्यक्ता यही कह रहा हैं कि भौतिक रूप से ईमारत सबसे ज़रूरी चीज़ है जहाँ हमें जाना चाहिए?
भविष्यव्यक्ता दुल्हन को कहाँ पर लाना चाहता था?
यदि आप यहाँ टैबरनेकल में नहीं आ सकते, तो कहीं और किसी कलीसिया को ढूंढ लें; वहाँ पर जाएँ।
एक बार फिर, लोगों को भेजने के लिए उसकी पहली पसंद कहां थी? ब्रंहम टैबरनेकल, वचन, टेप। यही वो चीज है जो परमेश्वर ने इस अंतिम समय में अपनी दुल्हन के लिए प्रदान की है, और हम इसे हर दिन और हर रविवार को कर रहे हैं।
इसलिए मुझे गलत न समझा जाए। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि दुल्हन बनने के लिए आपको ब्रंहम टैबरनेकल के साथ टेप का प्रसारण करना ही होगा। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि आपको कलीसिया नहीं जाना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि आप सेवक लोगों को नहीं सुन सकते। यदि आप ऐसा विश्वास करते हैं, तो आप वचन से भटक गए हैं। मैं कह रहा हूँ कि टेप पर परमेश्वर की आवाज़ सुनना सबसे ज़रूरी आवाज़ है जिसे आपको सुनना ही चाहिए, और मैं विश्वास करता हूं कि हर एक पास्टर को अपनी कलीसिया में उस आवाज़ को, टेप को चलाना चाहिए। लेकिन उन्होंने टेप न चलाने के लिए हर तरह के बहाने बनाए हैं। यदि आपकी कलीसिया ऐसी है, तो आप वचन पर भोज नहीं कर रहे हैं।
यह साफ़ तौर पर वही था जिसे वो नहीं चाहता था कि ऐसी बात हो और जिसे लोग कर रहे थे।
और आप कलीसिया जायें; रविवार को घर पर न बैठें, मछली पकड़ना, शिकार करना और ऐसी चीज़ें न करें।
हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। हम उस एकमात्र उसी चीज़ के इर्द-गिर्द एक हो रहे हैं जो दुल्हन को एकजुट करेगी, ये संदेश, ये आवाज़।
एक बार फिर कहता हूं, मैं कलीसिया जाने में विश्वास करता हूँ। दुनिया भर में बहुत सी कलीसियायें हैं जो उनके पुलपीट पर सबसे पहला स्थान टेप को देते हैं, प्रभु की स्तुति हो। क्या मेरा विश्वास है कि आपको घर पर ही बने रहना है या आप दुल्हन नहीं हैं? नहीं, नहीं, नहीं... मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा, ऐसा कभी विश्वास नहीं किया। मैं तो बस ऐसा चाहता हूँ कि आप कहीं भी हों या किसी भी कलीसिया में जाते हों, केवल बटन को दबाकर चलाये।
यदि आपको इस बात का प्रकाशन नहीं है कि वो क्या कह रहा हैं, तो आप साफ़ तौर पर कह सकते हैं, “मुझे भाई ब्रंहम की बात को नहीं सुनना है या जो कुछ भी वह कहता हैं, उससे सहमत होने की भी ज़रूरत नहीं है। उसने खुद भी ऐसा कहा है, और भी बहुत से परमेश्वर के द्वारा बुलाए गए मनुष्य हैं।“
आगे बढ़ो। हम यहाँ देखते हैं, कहते हैं, “क्या हमें किसी दूसरी कलीसिया में जाना चाहिए जो आपसे असहमत है?” निश्चय ही, मैं... मैं समुद्र के तट पर अकेला पत्थर नहीं हूँ, आप जानते हैं। वहाँ—वहाँ हर स्थान में दूसरे भी धर्मी मनुष्य हैं; मुझे आशा है कि मैं उनमें से एक हूँ।
टेप पर परमेश्वर की आवाज़ मेरा पत्थर है, मेरी चट्टान है। यही वो आवाज़ है जिसे मैं सुनना चाहता हूँ और यही आवाज़ है जिसे मैं चाहता हूँ कि ब्रंहम टैबरनेकल सुने।
यदि आप हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो आपका बहुत-बहुत स्वागत है, मेरे भाइयों और बहनों। रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविल समय के अनुसार हमसे जुड़ें, जब हम परमेश्वर की आवाज़ सुनेंगे और आपके ह्रदय में जो भी सवाल हैं, उनके जवाब मिलेंगे। और खुद सुनिए कि मैंने इस पत्र में जो बातें कही हैं, क्या वे वचन से बाहर हैं और क्या मैंने गलत समझा है जो परमेश्वर अपनी दुल्हन से कह रहा हैं।
टेप में जो वो कहता हैं ये यहोवा यों कहता हैं वाला वचन है। ना ही जो मैं कहता हूँ जो वह कह रहा हैं, या जो मैं विश्वास करता हूं वह कह रहा हैं, और सिर्फ़ परमेश्वर ही आपको सच्चा प्रकाशन दे सकता हैं।
भाई जोसफ ब्रंहम