रविवार
14 जून 2026
65-0815
और यह नहीं जानते
सभा शुरू होती है:
0
दिन
19
घंटे
40
मिनट
35
सेकंड

Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT

प्रिय चुने हुए लोगों,

नया जन्म मसीह है; यह एक प्रकाशन है। परमेश्वर ने आप के लिए यह महान रहस्य प्रकट किया है, और यही नया जन्म है। अब जब आप उस पूरे झुण्ड को एक साथ इकट्ठा करेंगे तो आप क्या करेंगे? जहाँ प्रकाशन सिद्ध रूप से तालमेल में होता है।

परमेश्वर अपने उकाब झुण्ड को सिद्ध तालमेल में एक साथ इकट्ठा कर रहा है, और अपनी दुल्हन के लिए अपना वचन प्रकट कर रहा है।

परमेश्वर का राजा को चुनने का तरीका सही था, जैसा कि दाऊद, और आपका एक मन उसी पर केंद्रित होता हैं। जैसे एक अगुवाई करने वाला और हंसों का झुंड, या इत्यादि, आप उनमें से दो या तीन अगुवे नहीं ले सकते। तब, आप उन सबको मिलाकर गड़बड़ी पैदा कर देंगे, और किसी भी तरह के विचार सामने आने लगते हैं।

तो हमें क्या करना चाहिए, प्रभु?

तुम्हें बस इतना करना है कि मेरी आवाज़ को उन तक पहुँचाओं; वे इसे जानते हैं, क्योंकि मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ को पहचानती हैं।

प्रभु, आज के लिए आपकी सिद्ध आवाज़ क्या है?

यदि मैंने ऐसा कहकर आपको ठेस पहुंचाई हो, तो मुझे क्षमा करें, लेकिन मुझे महसूस हुआ कि शायद बुरा माना जा सकता है, लेकिन, मैं आपके लिए परमेश्वर की आवाज़ हूं।

हमारे पूरे हदय से हम इस पर विश्वास करते हैं। प्रभु, हम ऐसा ही महसूस करते हैं।

उन्हें वैज्ञानिक रूप से कुछ भी साबित करने की आवश्यकता नहीं है, या इसके बारे में किसी सदूकी या फरीसी, या किसी और से पूछने की आवश्यकता नहीं है। मैंने कहा, वे विश्वास करते हैं, क्योंकि मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ को सुनती हैं।

आपकी दुल्हन के लिए टेप पर आवाज़ क्या है?

यह लिखित रूप में परमेश्वर की आवाज़ है, क्योंकि यह यीशु मसीह का संपूर्ण प्रकाशन है, जिसमें पुराने और नए नियम को एक साथ रखा गया है। आमीन। वहां आप है।

क्या आज भी टेप महत्वपूर्ण हैं?

मैं जानता हूं कि मेरे इस धरती से चले जाने के बाद भी, वे टेप और वे किताबें जीवित रहेंगी, और आपमें से कई जवान बच्चे आने वाले दिनों में पायेंगे कि यही पूरी तरह से सच्चाई है...

प्रभु, हम विश्वास करते हैं कि टेप और किताबें आपकी जीवित, जीवंत सेवकाई हैं जिसे आपने अपनी दुल्हन के लिए छोड़ा है।

हमारे सुनने के लिए टेप सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ क्यों हैं?

हम अब तक के सबसे भरमाने वाले युग में जी रहे हैं। “यदि संभव हो तो यह चुने हुओं को भी भरमा देगा,” क्योंकि उनके पास अभिषेक है, वे बाकी लोगों की तरह कुछ भी कर सकते हैं।

“जो कोई इसमें एक शब्द भी जोड़ेगा, या इसमें से एक शब्द भी निकालेगा।” आपके पास कहीं न कहीं एक अंतिम आधार होना ही है।

इसलिए, हमारा अंतिम आधार परमेश्वर का वचन होना चाहिए। आपने हमें प्रकट किया है कि परमेश्वर का वचन और परमेश्वर की आवाज़ एक ही हैं। वो आवाज़ असल में परमेश्वर के बोले गए वही विचार हैं, जैसा कि आपने भविष्यव्यक्ताओं के साथ किया जब आपने बाईबल को लिखा; लेकिन इन अंतिम दिनों में, आपने अपने वचन, अपनी आवाज़ को, इसे टेप पर रिकॉर्ड करने और उसे टेप पर रखने के द्वारा संभाल कर रखा। इसलिए, टेप पर आपकी बोली गई आवाज़ ही दुल्हन के लिए अंतिम आधार है।

आज लोग नहीं सोचते है कि इसे अपनी कलीसिया में उस आवाज़ को चलाना महत्वपूर्ण है। उन्हें अपनी कलीसियाओं में सिखाया जाता है कि भाई ब्रंहम ने कभी नहीं कहा कि कलीसिया में टेप चलाए जाये, उन्हें बस सेवकाई को सुनना है और वचन का हवाला देना है।

और यदि कलीसिया ही आपका अंतिम आधार है, तो आपको इस बात की कोई परवाह नहीं होती कि कोई क्या कहता है। वही आपका अंतिम आधार बन जाता है। हे परमेश्वर, इस बात को अंदर डालने में सहायता करें! मेरे लिए, यह पूरी बात ही गलत है। परमेश्वर का वचन ही अंतिम आधार है। जो कुछ भी वो वचन कहता है, वही सही है।

वो उनकी प्रतीक्षा कर रहा था कि उसे आमंत्रित करे। आज रात भी वह इसी बात की प्रतीक्षा कर रहा हैं कि आप उसे आमंत्रित करे। ध्यान दें, जब उन चेलों ने उसे मेज़ के चारों ओर अपनी संगति में आमंत्रित किया।

कोई व्यक्ति कैसे भला यह कह सकता है, या बहाना बना सकता है, जो इस अंत-समय के संदेश पर विश्वास करने का दावा करता है, फिर भी अपनी कलीसियाओं में टेप नहीं चलाता, जबकि उसके पास स्वयं परमेश्वर की आवाज़ सुनने का अवसर है? यही वे वचन हैं जिन्हें परमेश्वर ने अपने अभिषिक्त भविष्यव्यक्ता के मानवीय होंठों के द्वारा बोला। यही वह एकमात्र आवाज़ है जो अग्नि के स्तंभ के द्वारा प्रमाणित हुई, जो हृदय के गुप्त भेदों को जानने के द्वारा प्रमाणित हुई, और चिन्हों तथा अद्भुत कार्यों के द्वारा प्रमाणित हुई कि यह इस पीढ़ी के लिए परमेश्वर की आवाज़ है।

कोई व्यक्ति परमेश्वर की आवाज़ सुनने के लिए कोई बहाना या स्पष्टीकरण को भला कैसे दे सकता है, या हर बार इकट्ठा होने पर उसे सुनने की इच्छा कैसे नहीं रख सकता?

हे प्रभु, मैं कभी भी टेप पर आपकी आवाज़ को हल्के में न लूँ। मैं हमेशा दुनिया को यह बताता रहूं कि यह एकमात्र ऐसी आवाज़ है जिसे उन्हें सुनने की ज़रूरत है। मैं आपकी दुल्हन के लिए यह घोषणा कर सकूँ कि उन्हें केवल टेप पर आपकी आवाज़ की ही ज़रूरत है।

हमें संगति करना पसंद है। हमें आपके बारे में बात करना और आपके वचन का हवाला देना बहुत पसंद है, लेकिन अपनी दुल्हन के लिए आप इससे बेहतर कुछ नहीं कर सकते थे कि हमें एक के बाद एक अपने वचन दिए, अपनी आवाज़ का प्रकाशन, और फिर यह पहचानना कि हम कौन हैं, आपकी विश्वासयोग्य दुल्हन।

मैं किस तरह से आगे और आगे बोल सकता हूं, उस महान प्रकाशन के बारे में संगति करते हुए जो परमेश्वर ने हमें दिया है। इसका कोई अंत नहीं है; लेकिन सबसे बड़ी चीज जो मैं कर सकता हूं, वह यह है कि मैं आपको आमंत्रित करूँ, रविवार को दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समय के अनुसार दुल्हन के साथ मिलकर परमेश्वर की आवाज़ सुने, जब हम सुनेंगे: 65-0815 - और यह नहीं जानते

भाई जोसफ ब्रंहम

 

पढ़ने के लिए वचन:

प्रकाशितवाक्य 3:14-19
कुलुस्सियों 1:9-20