रविवार
05 जुलाई 2026
65-0829
शैतान का अदन
सभा शुरू होती है:
0
दिन
19
घंटे
40
मिनट
35
सेकंड

Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT

प्रिय सिद्ध दुल्हन,

लेकिन शत्रु के धोखे से भरे काम को देखे, हमारे पास कभी भी ऐसा दिन नहीं था जैसा कि यह जिसमें हम अब जी रहे हैं। यह सबसे चालाक और धोखे से भरा दिन है। और जब मैं इसे देखता हूँ तो मुझे यह महसूस होता है कि आज मसीही को आज किसी भी युग की तुलना में पहले से कहीं ज़्यादा सतर्क रहना होगा।

लगभग 61 साल पहले भाई ब्रंहम ने दुल्हन से ये शब्द कहे थे। आज की तुलना में 61 साल पहले शत्रु की धोखे से भरे काम कैसे थे? दूसरे दृष्टिकोण से देखें तो 61 साल पहले दुनिया की तकनीक आज की तुलना में कैसी थी?

1961 अंतरिक्ष दौड़ का शुरुवात थी। कंप्यूटर बहुत बड़े कमरे जितने बड़े अत्यंत शक्तिशाली और विशाल कंप्यूटर थे, जो वैक्यूम ट्यूब और पंच कार्ड पर चलते थे और इन्हें चलाने के लिए विशेष वैज्ञानिकों की ज़रूरत पड़ती थी। टेलीफोन दीवार से लगे होते थे और तांबे की तारों पर एनालॉग सिग्नल से काम करते थे। शक्तिशाली और विशाल ट्रांजिस्टर, मशीनी टाइपराइटर, भौतिक कागजी दस्तावेजों का सिस्टम और शुरुआती मशीनी कैलकुलेटर उपयोग होते थे।

लेकिन आज हमारे पास इंटरनेट है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम जो कला रचना करने की क्षमता रखते हैं, लेखन कर सकते हैं और सही समय पर कामों को करने में सहायता कर सकते हैं। मंगल ग्रह तक निजी रॉकेट जा रहे हैं। जेब में रखे स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और निजी उपकरण ग्लोबल बिना तार के नेटवर्क से जुड़े हैं जो अरबों लोगों को तुरंत आवाज़, लिखे सन्देश और वीडियो के ज़रिए से जोड़ते हैं। रोबोटिक सहायक भी मौजूद हैं।

शत्रु की चालाकी और इससे पहले धोखे से भरे काम कभी भी इतने नहीं रहे थे। शैतान का दुष्ट बीज पूरी तरह परिपक्वता में है और उसने शैतान का अदन बना दिया है। लेकिन उसी समय पर परमेश्वर की भी एक दुल्हन पूरी तरह परिपक्वता में है, उसका शाही बीज जो उसके पुत्र, उसके वचन और उसकी आवाज़ की उपस्थिति में बैठकर स्वयं को तैयार कर चुकी है।

परमेश्वर जानता था कि उसे अपनी दुल्हन को इस धोखे से भरे और दुष्ट युग में संभाल कर रखने के लिए एक मार्ग को प्रदान करना था। एक ऐसा सिद्ध मार्ग जिससे उन्हें कभी भी सोचना, अनुमान लगाना या शुद्ध वचन के लिए किसी मनुष्य के शब्द पर निर्भर नहीं रहना पड़े। वह जानता था कि उन्हें स्वयं परमेश्वर की आवाज़ सुनने की जरुरत पड़ेगी, क्योंकि उसने हमें चेतावनी दी थी कि भरमाया जाना इतना निकट होगा कि यदि संभव होता तो चुने हुओं लोगों को भी भरमा दे।

मनुष्य अभिषेकित हो सकता है, पवित्र आत्मा से भर सकता है और झूठा हो सकता है। उसे एक मार्ग को प्रदान करना था। इसलिए, उसने अपनी दुल्हन के लिए एक सिद्ध मार्ग को बनाया, जो आरंभ करने के लिए असंभव सा दिखाई पड़ा जब 1947 में उसने उसकी आवाज़ को रिकॉर्ड करना आरंभ किया; कि उँगली के एक स्पर्श से दुनिया उसके हर कहे गए वचन को अपने लिए सुन सके, यहाँ तक कि अपनी भाषा में भी। वहां कोई सवाल नहीं होगा, कोई सोच-विचार करना नहीं होगा। वे स्वयं के लिए यहोवा यों कहता है को सुन सकते है।

उसने यहाँ तक एक मार्ग भी बनाया कि वह अपनी दुल्हन को दुनिया भर में एक ही समय पर अपनी आवाज़ को सुनने के लिए एकजुट कर सके, जिससे कि वे एक मन, एक चित्त होकर, उसे बोलते हुए सुन सकें।

उसने अपने संदेशवाहक को ले लिया, लेकिन अपनी आवाज़, अपने सिद्ध वचन को अपनी सिद्ध दुल्हन के लिए छोड़ दिया। उसकी आवाज़ सुनने के द्वारा और उसके साथ बने रहकर वे जान सकें कि वे भरमाये नहीं जा सकते।

और यहाँ ऐसा ही है: परमेश्वर इसी तरह से अपनी कलीसिया को स्थापित करता है, हर एक वचन अपनी जाति के अनुसार! “मनुष्य केवल रोटी से नहीं, बल्कि परमेश्वर के मुंह से निकलने वाले हर वचन से जीवित रहेगा।”

हम जानते हैं कि यह पवित्र आत्मा के द्वारा बोले गए हर एक वचन पर विश्वास करना है, लेकिन मेरे पास सबसे बड़ा सम्मान है जो मनुष्य को अब तक कभी दिया गया है। मैं अपने कानों से परमेश्वर के मुख से निकलने वाले हर एक वचन को उसकी वास्तविक आवाज़ में सुन सकता हूँ।

मेरे लिए कोई दूसरा मार्ग नहीं है। परमेश्वर ने अपने बच्चों को बचाने के लिए कई मार्ग प्रदान किये हैं, लेकिन मेरे लिए परमेश्वर ने अपनी दुल्हन को सिद्ध बनाने के लिए एक सिद्ध मार्ग प्रदान किया है।

आज, शैतान इस युग के लिए लागू होने वाले वचन के एक भाग को गलत ढंग से अनुवाद को दे रहा है। वह आपको बताएगा कि यीशु ने जो कुछ भी किया वह सिद्ध रूप से सही था। वह आपको बताएगा कि भाई ब्रंहम ने जो कुछ भी किया वह सिद्ध रूप से सही था और वह परमेश्वर का भविष्यव्यक्ता था। लेकिन जब कलीसिया में परमेश्वर की प्रमाणित आवाज़ को चलाने की बात आती है, तो वे कहेंगे कि यह आज के लिए लागू नहीं होता, यह सेवकाई के लिए है।

वह बस इतना ही कर सकता है, देखो, लोगों को यह विश्वास दिलाता है कि यह उसी तरह से है, और बस ऐसा—ऐसा ही है। क्योंकि “तुम उसमें से एक वचन भी नही घटा सकते हो, न उसमें एक शब्द को जोड़ सकते हो।” लेकिन यही है जो वो करता है।

आपके आत्मिक अगुवे आपकी कलीसिया में किस बात को बढ़ावा देते हैं? आज सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ कौन-सी है जिसे दुल्हन को अवश्य ही सुनना चाहिए? आपके पास केवल एक ही प्रमुख हो सकता हैं।

A: सेवकाई की आवाज़?
B: टेपों पर परमेश्वर की आवाज़?

“हर बीज अपनी ही जाति के अनुसार ऊपर आना ही है।” इसी तरह से परमेश्वर ने अपने अदन को स्थापित किया।

मैं सेवक के सेवकाई के काम को करने के विरोध में नहीं हूँ। मैं जानता हूँ और विश्वास करता हूँ कि परमेश्वर ने उन्हें बुलाया है। लेकिन मेरे लिए सच्ची सेवकाई अपने सभा के लोगों को बताएगी कि टेप की आवाज़ ही सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ है जिसे उन्हें सुनना चाहिए, इसलिए उन्हें कलीसिया में टेप चलाने चाहिए, क्योंकि यह वो प्रमुख आवाज़ है।

मै और मेरा घराना, और ब्रंहम टैबरनेकल के लिए, हम परमेश्वर के सिद्ध प्रदान किए गए मार्ग के साथ बने रहेंगे। हम चालू करने के बटन को दबाकर और परमेश्वर की आवाज़ को सुनेंगे।

मुझे दुनिया को आमंत्रित करने में खुशी होगी कि उस आवाज़ को सुनने के लिए आकर हमारे साथ जुड़े इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले के समयनुसार, जब हम एक बार फिर उसके चुने हुए, आज के लिए प्रदान किए गए मार्ग के इर्द-गिर्द एकजुट होंगे।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 

 

संदेश: शैतान का अदन 65-0829

सुनने से पहले पढ़ने के लिए वचन:

2 तीमुथियुस 3:1-9
प्रकाशितवाक्य 3:14
2 थिस्सलुनीकियों 2:1-4
यशायाह 14:12-14
मत्ती 24:24