प्रिय अनंत जीवन की दुल्हन,
वह कौन सी आवाज़ है जो टेप पर हमसे बात कर रही है?
हम इस सवाल का जवाब केवल परमेश्वर से आये प्रकाशन के द्वारा ही जान सकते हैं। केवल उसकी पहले से ठहराई हुई दुल्हन को ही वह प्रकाशन मिलेगा। इसलिए, हमें अवश्य ही उसके वचन में ढूंढना होगा ताकि हम समझ सकें कि उसने किसे कहा था: उसके वचन का एकमात्र अनुवादक। कौन सात मोहरों को तोड़ेगा और इसे प्रकट करेगा? बाईबल के सभी छिपे हुए रहस्यों को कौन प्रकट करेगा? अपनी दुल्हन को कौन बाहर बुलाएगा और उसका नेतृत्व करेगा? अचूकता की आवाज़ किसके पास होगी?
वचन के अनुसार, वह कोई और नहीं, बल्कि स्वयं मलिकिसिदक है। एक ऐसा मनुष्य जिसका न कोई पिता था और न ही कोई माँ; जिसके दिनों की न कोई शुरुआत थी और न ही कोई अंत। परमेश्वर, जो देहधारी बना, जिसने मांस खाया और मक्के की रोटी खाई, छाछ पी और अब्राहम से बातें की। एक व्यक्तित्व के साथ वो एक व्यक्ति था और जो मनुष्य की देह में रहा।
उसी वचन में यह भी कहा गया कि मलिकिसिदक, वो व्यक्ति, वो व्यक्तित्व, फिर से मनुष्य देह में रहेगा और स्वयं को प्रकट करेगा; ठीक वैसे ही जैसे उसने अब्राहम के लिए किया, तब फिर से एक बार यीशु मसीह के रूप में था; और लेकिन, आज, प्रकाशितवाक्य 10:7 के सातवें दूत संदेशवाहक में है।
उसकी आत्मा उस धरती पर के डेरे में या भवन में समा जाती है, ताकि वह अपनी दुल्हन से बातें कर सके और स्वयं को उसके लिए प्रकट कर सके। परमेश्वर स्वयं मनुष्य की देह में वास करते हुए और बातें कर रहा है। उसका पहला, पूर्ण रूप से लौटाया गया बीज अब पूरी तरह परिपक्वता में आ चुका था। परमेश्वर की संपूर्ण योजना अब लक्ष्य पर आ पहुंची थी; परमेश्वर और मनुष्य अब एक हो चुके थे। परमेश्वर अपनी दुल्हन से सीधे होठों से कान में बातें कर रहा था जैसे उसने अब्राहम के साथ किया था।
उसने आकर और उसमें वास किया, मलिकिसिदक के व्यक्ति में; तब बाद में हमने मलिकिसिदक के बारे में फिर कभी कुछ नहीं सुना, क्योंकि बाद में वही यीशु मसीह बन गया। मलिकिसिदक एक याजक था, लेकिन बाद में वही यीशु मसीह बन गया, अब, आप इसे छोड़ते हुए आये, क्योंकि उस रूप में वह सब कुछ जानता था और आप अभी तक इस बात को पूरी तरह से जान या समझ नहीं सकते हैं।
अभी तक...!! तो फिर, हम कौन हैं?
हमारी आँखें, हमारा डील-डौल, हम जो कुछ भी थे, आरंभ में हम उसके विचारों में थे। इससे पहले कि वहां कभी कोई दूत, कोई तारा, कोई करूब या कुछ भी अन्य चीज अस्तित्व में होती। उसने इसे सोचा, उसने इसे बोला, और यहाँ पर हम है।
यह अनंत है। हम इसे अपने मस्तिष्क से समझ-बुझ नहीं सकते; लेकिन यही तो परमेश्वर है। परमेश्वर, अनंत!
क्योंकि आदि में हम उसी में थे, तो इस धरती पर का यह मरणहार जीवन समाप्त होने के बाद हमारे साथ क्या होता है?
जब यह शरीर रूपी वस्त्र उतर जाता है, वहां एक स्वाभाविक शरीर है, पर दैविक शरीर, एक ऐसा शरीर जो हाथों से बना हुआ नहीं है, न ही किसी स्त्री से जन्मा है, जिसकी ओर हम जाते हैं। उसके बाद वह शरीर वापस लौटता है और उस महिमावंत शरीर को धारण कर लेता है।
उसकी दुल्हन के लिए कितनी अद्भुत चीज़ें संचय करके रखी गयी हैं! देखो ठीक अभी जो बात जगह ले रही है, जब वह अपने वचन को हमारे लिए ऐसे प्रकट कर रहा है जैसा पहले कभी नहीं किया गया। उसकी दुल्हन के लिए यह एक प्रेम-पत्र के विषय में बताता है! क्या ही दिन है जिसमें हम रह रहे हैं।
हमारे पास प्रकाशन है और हम जानते हैं कि यह मलिकिसिदक है, परमेश्वर की अवाज, जो टेप पर हमसे बात कर रही है। हमारे पास प्रकाशन है कि यह आज के लिए परमेश्वर की ओर से प्रदान की गई और सिद्ध इच्छा है। इस प्रकार, हम जानते हैं कि वह कौन है और हम उसकी दुल्हन हैं।
यह प्रकाशन हर दिन और भी महान और महान होता जा रहा है। हर एक गुज़रता हुआ दिन हमारे लिए और अधिक आनंद और अधिक प्रकाशन लेकर आता है। दुल्हन उसकी आवज़ की उपस्थिति में बैठकर अपने आप को तैयार कर रही है, जब वह हमें बताता है कि हम कौन हैं, वह हमसे कितना प्रेम करता है, और किस तरह से वह हमारे साथ होने के लिए उत्सुक है!!!
आओ, जेफरसनविल के समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे, जो बात जगह लेने पर है उसके लिए अपने आप को तैयार करे, जब हम मलिकिसिदक की आवाज़ को सुनेंगे।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: 65-0221E “यह मलिकिसिदक कौन है?”
पढ़ने के लिए वचन:
उत्पत्ति अध्याय 18
निर्गमन 33:12-23
यूहन्ना 1:1
रोमियों 8:1
2 कुरिन्थियों 5:1
1 थिस्सलुनीकियों 4:13-18
1 तीमुथियुस 3:16 / 6:15
इब्रानियों 7:1-3 / 13:8
प्रकाशितवाक्य 10:1-7 / 21:16
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय चुनी हुई, नियुक्त, और पहले से ठहराई हुई दुल्हन:
मुझे याद है, जब मैं एक युवा पुरुष के रूप में बड़ा हो रहा था, तो सुनने के लिए किसी टेप को चुनने का प्रयास करता था। सन्देश के शीर्षक को पढ़ते समय मैं हमेशा सोचता था कि मैं विवाह और तलाक वाला टेप नहीं सुनूंगा, क्योंकि इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है; यह तो केवल विवाहित लोगों के लिए है।
फिर एक दिन, जब मैं विवाह और तलाक इस टेप को सुन रहा था, तो पिता ने मुझे उस संदेश का प्रकाशन दिया। उसका अभिषेक मेरे हदय के भीतर उतर गया। वह मुझसे बात कर रहे थे। यह संदेश मेरे लिए है। वह मुझे बता रहे हैं कि उसने दुनिया की नींव रखे जाने से पहले ही मुझे चुन लिया है। यह मेरा विवाह समारोह है। मुझे उसके सिवा और कोई नहीं चाहिए। मैं उसके प्रति, उसके वचन के प्रति, केवल उसकी आवाज़ के प्रति सच्चा और विश्वासयोग्य रहना चाहता हूं। हम एक हैं।
सच तो यह है कि यह संदेश उन बहुत से भाइयों और बहनों के लिए है जिनका विवाह हो चुका था और अब तलाक हो गया था, और वह उन्हें बता रहा था कि उन्हें क्या करना चाहिए; लेकिन इसका एक कहीं ज़्यादा पूर्ण और बहुत बड़ा अर्थ भी था, कहीं ज़्यादा महान, कहीं ज़्यादा शक्तिशाली।
वहाँ एक ही पति था, और वह अपनी बहुत सी चुनी हुई दुल्हनों को पुकार रहा था और उनसे बातें कर रहा था। परमेश्वर की आवाज़ अपनी पवित्र, शुद्ध, और कुंवारी वचन दुल्हन' को पुकार रही थी। ऐसी दुल्हन जिसे किसी पुरुष ने छुआ या अपवित्र नहीं किया था। ऐसी दुल्हन जो सिर्फ उसके और उसके वचन के प्रति सच्ची और विश्वासयोग्य थी। ऐसी दुल्हन जो उसके और उसकी आवाज़ से पूरी तरह संतुष्ट थी।
उसके अनुग्रह और दया से, आज हम किसी भी तरह के संदेह की छाया के बिना यह कह सकते हैं कि हम ही उसकी कुंवारी वचन दुल्हन' हैं। महिमा हो!!
वह यह सुनिश्चित करना चाहता था कि जब उसकी दुल्हन को बुलाने की बात आए, तो कोई भी बात अस्पष्ट या अधूरी न रहे; इसलिए वह खुद आकर और मनुष्य की देह में रहा, ताकि अपने वचन को प्रकट कर सकें और अपनी दुल्हन को अपने पास बुला सकें। यह वो एलीएज़र था जो अपनी ही दुल्हन को चुनने वाला था।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमें इस बात को लेकर किसी तरह की उलझन न हो कि कौन हमसे प्रेम निवेदन कर रहा है, परमेश्वर ने एक पेड़ में मंडराते हुए बवंडर के बीच से उससे बात करने के द्वारा स्वयं अपने चुने हुए पात्र को प्रमाणित किया। फिर उसने हज़ारों लोगों के सामने, वहां ओहीयो नदी पर उससे प्रत्यक्ष रूप से बात की।
उसने उसके साथ अपनी तस्वीर भी खिंचवाई, जिससे कि दुनिया को यह दिखा सके और बता सकें कि: मैंने तुमसे कहा था कि मैं फिर से आऊंगा और देह में रहूंगा। वही वो एक है जिसके अंदर मैंने रहने के लिए चुना है, ताकि मैं तुम्हें पुकारकर अपनी दुल्हन बना सकूं। यह वो नहीं है; यह मैं हूं जो उसके जरिये से बोल रहा हूं। मैं बस उसकी आवाज़ का उपयोग कर रहा हूं ताकि मेरी आवाज़ को तुम तक पहुँचा सकूं। मैं ही वह एक हूं जिसने तुम्हें बाहर बुलाया है और तुम्हें अपनी सिद्ध दुल्हन बनाने के लिए तुम्हें सिद्ध कर रहा हूं।
इस संदेश का प्रकाशन, उसका वचन, उसकी आवाज़, और अब हम कौन हैं ये मनुष्य के शब्दों से परे है कि इसे व्यक्त करने की कोशिश करे। मुझे पता है कि आप ठीक-ठीक समझ रहे हो कि मैं क्या कह रहा हूं। रैप्चर का विश्वास जगह ले रहा है। दुल्हन स्वयं परमेश्वर की उपस्थिति में बैठने के द्वारा खुद को तैयार कर रही है, सिद्ध हो रही है।
दुनिया के लिए यह क्या ही अवसर है कि वे परमेश्वर की आवाज़ को सीधे उनसे बोलते हुए सुन सकें; कि बैठकर, एक-एक वचन को ध्यान से सुनें, जब वह बोलता है, अपने वचन को प्रकट करता है, और हमें बताता है कि हम कौन हैं। उसकी उपस्थिति में बैठने जैसा और कुछ नहीं है; इसलिए, आकर हमारे साथ जुड़ें रविवार दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले के समय अनुसार, जब हम उसे अपनी दुल्हन से बात करते हुए सन्देश को सुनेंगे:विवाह और तलाक 65-0221M।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश सुनने से पहले पढ़ने के लिए वचन:
मत्ती 5:31-32 / 16:18 / 19:1-8 / 28:19
प्रेरितों के काम 2:38
रोमियों 9:14-23
1 तीमुथियुस 2:9-15
1 कुरिन्थियों 7:10-15 / 14:34
इब्रानियों 11:4
प्रकाशितवाक्य 10:7
उत्पत्ति, अध्याय 3
लैव्यव्यवस्था 21:7
अय्यूब 14:1-2
यशायाह 53
यहेजकेल 44:22
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय श्रीमती यीशु मसीह,
आज वह दिन है। आज वह समय है। परमेश्वर ने अपने सामर्थी उकाब को धरती पर भेजा, ताकि वह उसकी श्रीमती यीशु मसीह को बाहर बुलाये, उससे बात करे और उसे बताए, “तुम ही वो एक हो जिसे मैंने चुना है। तुम ही वो एक हो जिससे मैं प्रेम करता हूं। तुम मेरी सिद्ध वचन की कुंवारी दुल्हन हो। हम ही वो एक हैं।”
केवल इन शब्दों को सुनकर ही, हमारे हृदय आनंद से उछल पड़ते हैं। ये सोचकर, कि इस पूरी दुनिया में, जहाँ लाखों-करोड़ों लोग रहते हैं, वहाँ केवल एक ही श्रीमती यीशु मसीह हैं, और वह आप ही हैं, वही एक जिसके लिए वह आ रहा हैं।
आराधना का केवल एक ही चुना हुआ स्थान है। केवल एक ही चुना हुआ सिद्ध संदेश है। केवल एक ही चुनी हुई सिद्ध दुल्हन है…और ये हम हैं!!
पिता के पास आराधना का केवल एक ही चुना हुआ स्थान है, प्रभु यीशु मसीह; वही वचन हैं। आज, केवल एक ही ऐसा स्थान है जहाँ आत्मिक मृत्यु प्रहार नहीं कर सकती: वो है वचन। मृत्यु वचन पर प्रहार नहीं कर सकती, क्योंकि यह परमेश्वर का जीवित वचन है।
उस जीवित वचन का संपूर्ण प्रकाशन केवल श्रीमती यीशु मसीह पर ही प्रकट किया गया है। केवल एक ही ऐसा चुना हुआ स्थान है जहाँ श्रीमती यीशु मसीह जा सकती है और बोले गये सिद्ध वचन को सुन सकती हैं। परमेश्वर की आवाज़ होने के लिए केवल एक ही चुना हुआ भविष्यव्यक्ता है। केवल एक ही ऐसा स्थान है जहाँ श्रीमती यीशु जाकर और यहोवा यों कहता है वाले वचन को सुन सकती हैं: चालू करने के बटन को दबाकर।
सांझ के समय उजियाला होगा, यही परमेश्वर द्वारा आराधना के लिए चुना हुआ एकमात्र स्थान है। ओह, यह संदेश यह संदेश किस ओर आ रहा है, यह अब क्या करने जा रहा हैं? और उसके दिन में सांझ के समय उजियाला होगा और (किसलिए?) ताकि वह अपने बच्चों को सच्चे प्रतिज्ञा किये गये देश में वापस घर लेकर जा सके उसी आग के खंभे के चिन्ह के द्वारा जिसने इस्राएल के बच्चों को जंगल के मार्ग से होते हुए अगुवाही की।
उसकी दुल्हन को कितना अधिक सावधान रहना होगा ताकि वह अपने पति की आवाज़ को उससे बात करते हुए सुन सके और उसका अनुसरण करे! केवल एक ही ऐसा स्थान है जहाँ जाकर और हम 100% निश्चित हो सकते हैं। केवल एक ही ऐसी आवाज़ है जिस पर हमने अपनी अनंत मंजील को नियुक्त किया है।
श्रीमती यीशु मसीह यह विश्वास करती हैं कि जो वचन वह टेपों पर सुनती हैं, वे उसके पति के ही वचन हैं। वह विश्वास करती हैं कि उसके वचन को किसी भी प्रकार की अनुवाद की आवश्यकता नहीं है। इस प्रकार, उसका विश्वास है कि केवल एक ही ऐसा स्थान है जहाँ वो जा सकती हैं और हर एक वचन पर आमीन कह सकती हैं, वह है टेप पर उसके पति की आवाज़।
एक बार फिर, दुनिया भर से, श्रीमती यीशु मसीह कह सकती हैं, “आज के दिन, यह कहा गया वचन पूरा हो रहा है।“
प्रिय परमेश्वर, दूर रेगिस्तानों के पार ट्युसान में, वहां दूर केलिफ़ोर्निया में, ऊपर नेवादा और इडाहो में, वहां उस ओर पूरब और उसके आस-पास, और नीचे टेक्सास में, जब यह निमंत्रण दिया जा रहा है, तो लोग छोटी-छोटी कलीसियाओं, पेट्रोल पंपों और घरों में बैठकर इसे सुन रहे हैं।
आपको आमंत्रित किया जाता है कि ब्रंहम टेबरनेकल के साथ दोपहर 12:00 बजे जेफ़रसनविले समय के अनुसार आकर सुने, जब हम परमेश्वर को उसकी चुनी हुई दुल्हन से बात करते हुए सुनेंगे, संदेश: “परमेश्वर का चुना हुआ आराधना का स्थान” 65-0220।
भाई जोसफ़ ब्रंहम
वचन: व्यवस्थाविवरण 16:1 से 3।
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय सर्वोच्च शाही बीज,
वह समय आ गया है जिसका हमने बेसब्री से इंतजार किया था और जिसकी हम लालसा कर रहे थे। हम पहुँच चुके हैं। हम इसे अपनी आंखों के सामने खुलते हुए देखते हैं। हर एक दिन भविष्यवाणी पूरी हो रही है, और हम कह सकते हैं: आज के दिन यह वचन हमारी आँखों के सामने पूरा हुआ है।
दुल्हन के साथ क्या ही प्रकाशन के द्वारा उत्तेजना जगह ले रही है। प्रत्येक संदेश के साथ जिसे हम सुनते हैं, हम अपने ह्रदय और प्राण में महसूस करते हैं, “इससे भी अधिक महान और अद्भुत यह कैसे संभव हो सकता है, प्रभु?” तब वह एक बार फिर हमारे बीच में आता है और हमारा अभिषेक करता है जब हम उसकी आवाज को हमें पुकारते हुए सुनते हैं और ये कहती हैं, “तुम मेरी हदय प्रिय हो। मैंने तुम्हें अपनी दुल्हन होने के लिए चुना है। जैसा कि मैंने तुमसे प्रतिज्ञा की थी, मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं। मैं अपने मार्ग पर हूं। जल्द ही हम अनंतता के लिए एक साथ रहेंगे।“
हम दुनिया भर से जयजयकार करते हैं, अपने हाल्लेलुय्या, महिमा, स्तुति और उसकी प्रशंसा के साथ स्वर्ग में जोश से पुकार करते हैं। शैतान पराजित हो चूका है। पिता ने हमारे सारे संदेह, हमारी सारी अनिश्चितता, सारी अटकलें दूर कर दी हैं। हम अपने पूरे ह्रदय और प्राण से घोषणा कर सकते हैं, हम अब्राहम के सर्वोच्च शाही बीज हैं। शाही प्रतिज्ञा पुत्र के लिए एक शाही दुल्हन।
प्रभु की उपस्थिति इतनी अद्भुत रही है जब वह अपने वचन को हमारे लिये प्रकट करता हैं, जैसा पहले कभी नहीं किया। उसने अपनी दुल्हन को अपने वचन के साथ एक किया है, और हमें एक इकाई के रूप में एक सहमति और एक मन में रखा है, परमेश्वर की आवाज को सुनते हुए और हमें अपने वचन के द्वारा सिद्ध करता है।
प्रत्येक संदेश जो हम सुनते हैं वह हमारे प्राण के भीतर फूटने वाले एक उमड़ते हुए कुएं की तरह है; परमेश्वर के सिंहासन से ताज़ा, तेजी से बहता, और उमड़ता हुआ आता है। हम पीते जा रहे हैं और पीते जा रहे हैं और पीते जा रहे हैं, अपने प्राणों को तरोताजा कर रहे हैं।
मेरे भाइयों और बहनों, हम उन वचनों की पूर्ति हैं जिसमें कहा गया कि उसके पास एक कुंवारी वचन दुल्हन होगी। हम वो हैं: आज के दिन यह वचन पूरा हुआ है।
परमेश्वर ने स्वयं स्वर्ग से अपने सातवें दूत से बोला और कहा, “जैसा कि यूहन्ना बप्तिस्मा देने वाले को मसीह के पहले आगमन का अग्रदूत बनाकर भेजा गया था, वैसे ही तुम्हारा संदेश उसके दूसरे आगमन के लिए सारे संसार में मार्ग तैयार करेगा।“ दुल्हन कह सकती है: आज के दिन यह वचन पूरा हुआ है।
क्या हम यह समझ सकते हैं कि परमेश्वर की वही आवाज हमारे दिन में मनुष्य होठों के माध्यम से बोली गई है, रिकॉर्ड की गई है, संग्रहीत की गई है, और संरक्षित की गई है जिससे कि वह हम में से प्रत्येक से बोल सके, यहोवा यों कहता हैं? उसने यह संभव कर दिया है कि हमें किसी के भी शब्द, किसी के विचार, किसी के सुझावो को लेने की कोई आवश्यकता नहीं है, बस बैठकर और उसकी आवाज को सुनें जो उसके शुद्ध वचन को सीधे हमसे बोलती है।
आज क्या बात जगह ले रही है?
और वही परमेश्वर का पुत्र जो पूर्व में आया और स्वयं को देहधारी परमेश्वर के रूप में प्रमाणित किया, वही परमेश्वर का पुत्र यहाँ पश्चिमी गोलार्ध में है, जो आज रात कलीसिया के बीच स्वयं की पहचान दे रहा है, वही कल, आज और युगानुयुग एक सा है। पुत्र के संध्या का उजियाला आ गया है। आज के दिन यह वचन हमारे सामने पूरा हुआ है।
क्या हम इसे कहने और विश्वास करने के द्वारा परमेश्वर की सिद्ध इच्छा में हैं: “टेप को चलाना उसकी दुल्हन के लिए परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया मार्ग है”?
क्या टेप सुनने से बढ़कर कुछ है?
हमेशा ही तीन में, जैसा कि मैंने कल रात कहा था, परमेश्वर का प्रतिनिधित्व किया जाता है। वहाँ सदोम के लोग, लूत के लोग, और अब्राहम के लोग थे। यह आज रात उसी स्थिति में है, संसार ठीक उसी प्रकार से स्थापित है।
ध्यान दें, जो अब्राहम के साथ रहा वह स्वयं परमेश्वर था। दूसरे दो दूत संदेशवाहक थे।
तो टेप पर हमसे कौन बात कर रहा है?
क्या मैं आपसे कुछ पूछ सकता हूं। अब इस दृश्य को देखिए। अब्राहम ने उस मनुष्य को, जो उस से बात कर रहा था उसे, “एलोहीम” कहा। इब्रानी में शब्द एलोहीम का अर्थ होता है “ वो एक जो सर्व पर्याप्त है, वो एक जो अनंत है,” एलोहीम, स्वयं परमेश्वर!
चालू करने के बटन को दबाना ये कितना महत्वपूर्ण है?
…“किसी दिन पवित्र आत्मा आकर और उसी काम को करेगा, और उसके विरुद्ध एक शब्द भी बोलना कभी क्षमा नहीं किया जाएगा।“ यही वह दिन है, जहां हर एक वचन को एक साथ जुड़ा रहना है । “इसके विरुद्ध एक शब्द को बोलना; इसे इस दुनिया में या आने वाली दुनिया में कभी क्षमा नहीं किया जाएगा।“
हमारे पिछले सप्ताह के हाल्लेलुय्या और प्रभु की स्तुति करना हमें इस रविवार को जो बात जगह लेने जा रही है उसके लिए तैयार करने का प्रबंध था, जब दुल्हन एक बार फिर से एकजुट होती है और परमेश्वर को हमें प्रोत्साहित करते हुए सुनती है और हमें फिर से आश्वस्त करती है कि हम उसके चुने हुए लोग हैं, और वह बहुत सी जल्द हमें हमारे महान विवाह भोज में लेकर जाने लिए आ रहा है, उसके बाद हमारे भविष्य के घर ले जाता है।
आज वह दिन है जिसे यहोवा ने बनाया है; हम इसमें आनन्दित और मग्न होंगे।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: 65-0219 – “आज के दिन यह लेख पूरा हुआ”
वचन:
संत यूहन्ना 16वाँ अध्याय
यशायाह 61:1-2
संत लुका 4:16
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय कुंवारी वचन दुल्हन,
मैं आज सुबह यहाँ बैठा हूं और इस संदेश को सुन रहा हूं, पढ़ रहा हूं और अध्ययन कर रहा हूं, जिस संदेश को दुल्हन रविवार को सुनेगी। मेरा पूरा अस्तित्व अभिषेक से भरा हुआ है। मेरा ह्रदय यह जानकर ऐसे आनंद के साथ उमड़ रहा है कि हम सभी दुनिया भर से इसी अभिषेक के साथ एक साथ इकट्ठा होंगे। हम सभी एक ही समय में आनंद करेंगे, प्रभु की स्तुति करेंगे, जब वह हम में से हर एक से बात करेगा और अपने वचन को प्रकट करेगा।
अभिषेक इतना अधिक होगा कि पूरी दुनिया में एक ही समय में चिल्लाना और जयजयकार करना होगा, “हाल्लेलुय्या, आमीन, प्रभु के नाम की स्तुति हो”, जब हम अपनी स्तुति और आराधना के साथ स्वर्ग में जोश से पुकार करेंगे।
क्या बात जगह लेने जा रही है? परमेश्वर अपनी दुल्हन को एक करेगा और उससे बात करेगा। हम एक इकाई होंगे, एक मन और एक सहमति में, जब वो हमारे लिए बातों को खोलता है और अपने आप को प्रकट करता है।
इससे बढ़कर कोई स्थान नहीं है जहाँ आप जा सकते हैं, इससे बढ़कर कोई आवाज़ नहीं है जिसे आप सुन सकते हैं; टेप पर सीधे आपसे बात करने वाली परमेश्वर की आवाज़ से बढ़कर कोई अभिषेक नहीं है।
परमेश्वर ने आरम्भ से ही अपने वचन पर नज़र रखी है और एक ऐसे स्थान को प्रदान किया जहाँ उसके सभी बच्चे जा सकते हैं और उसे बोलते हुए और उसे अपने वचन का अनुवाद करते सुन सकते हैं। एक ऐसा स्थान जहाँ कोई अनुमान लगाना, कोई आशा करना, कोई सोच-विचार करना नहीं है; यह परमेश्वर का प्रदान किया गया स्थान है जहाँ यहोवा यों कहता है को सुनते हैं।
जब इसे आपके लिए प्रकट किया जाता है, तो यह ऐसा होता है जैसे आपके हृदय और प्राण में एक बड़े उजियाले को चमकाया गया हो... आप चिल्लाते हैं, “यही है वो। मैं इसे देख रहा हूं। मैं वचन के साथ एक हूं। मैं वो वचन हूं। मैं दुल्हन हूं। मैं पहुँच चूका हूं।"
यह घटित हो रहा है, और वे इसे नहीं जानते है। देखो, बस ऐसा ही है। समझे? हाँ, श्रीमान। “क्योंकि जहाँ लोथ है, वहाँ उकाब इकठ्ठा होंगे,” बस यह संसार की तरह ही निश्चित है। समझे? यही है जो इसने कहा। लोथ क्या है? वचन। वह वो वचन है, लोथ, मसीह! “मसीह तुम में,” कल, आज और युगानुयुग एक सा है। यह कितना सत्य है!
जब हम वचन को सुनने के लिए इकट्ठा होते हैं, तो हमारी सारी चिंतायें, सारा तनाव, सारी समस्यायें, बस गायब हो जाते हैं। हम आनंद करते हैं जब हमें एहसास होता है कि हमें कुछ भी चिंता करने की जरुरत नहीं है; हम उसकी दुल्हन हैं। वह न केवल हमारे साथ है, लेकिन वह हमारे अंदर है। हम बीज वचन दुल्हन हैं। हर एक चीज सिद्ध है। उसका समय सिद्ध है। हम सिद्ध हैं।
हम यह कहते हुए बहुत संतुष्ट और बहुत आभारी हैं कि हम उसकी कुंवारी से जन्मे प्रकट हुए वचन है; यीशु मसीह कल, आज और युगानुयुग एक सा है, हमारे अंदर रहता है और वास करता है। हाल्लेलुय्या!
हम एक वचन पर समझौता नहीं कर सकते। हमें अवश्य ही टेप पर परमेश्वर की आवाज़ को सुनना है।
क्या आपने कभी किसी उकाब को समझौता करते देखा है? नहीं, श्रीमान। उसमें कोई समझौता नहीं होता। न ही एक सच्चा मसीही करता है। वह नरम नहीं होता। वह तब तक शिकार करेगा जब तक उसे मिल नही जाता। आमीन। हाँ, श्रीमान। वो अपने मांस को पा लेगा। वो ताज़ा मन्ना को चाहता है। वह वहाँ नीचे जाकर और तब तक खोदेगा जब तक उसे ये मिल न जाए। वह और ऊँचा और ऊँचा उड़ेगा। यदि इस घाटी में कुछ नहीं है, तो वह थोड़ा और ऊपर उड़ेगा। आप जितना ऊपर जाएँगे, उतना ही ज़्यादा देख पाएँगे। तो आज के दिन के उकाबों के लिए यह समय है कि वे और ऊँचाई पर उड़ें, परमेश्वर के प्रतिज्ञाओं में खुदाई करें, वर्षों पहले के मारे गए गिद्धों के भोजन पर न जियें; उसमें से बाहर निकले।
दुल्हन तैयार हो जाये, हम उस ताज़ा मन्ना को खायेंगे, सबसे महान अभिषेक के नीचे बैठकर, इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर, जब हम सुनते हैं: 65-0218 बीज भूसी के संग वारिस नही।
हम संसार भर की दुल्हन को आमंत्रित करते हैं कि आज के लिए परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए सिद्ध मार्ग पर भोज करने के लिए हमारे साथ जुड़ें। वही एकमात्र स्थान जहाँ दुल्हन हर एक वचन पर आमीन कह सकती है। जहाँ पवित्र आत्मा का सर्वोच्च अभिषेक बोलता है और चालू करने के बटन को दबाने और उसके वचन को सुनने और ग्रहण करने के द्वारा अपनी दुल्हन को सिद्ध करता है।
भाई जोसफ ब्रंहम
वचन:
संत मत्ती 24:24
संत लुका 17:30
संत यूहन्ना 5:24 / 14:12
रोमियों 8:1
गलातियों 4: 27-31
इब्रानियों 13:8
1 यूहन्ना 5:7
प्रकाशितवाक्य 10
मलाकी 4