रविवार
12 जुलाई 2026
60-1204M
यीशु मसीह का प्रकाशन
सभा शुरू होती है:
0
दिन
19
घंटे
40
मिनट
35
सेकंड

Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT

प्रिय भविष्यव्यक्ता संबंधी वर्ग के लोगों,

हम प्रकाशन शब्द को कितना पसंद करते है! पवित्र आत्मा के द्वारा एक सच्चे विश्वासी के लिए सारे सच्चे प्रकाशन के महत्त्व पर जितना भी जोर दिया जाये उतना कम है। दुल्हन के लिए प्रकाशन जीवन से भी बढ़कर मायने रखता है; क्योंकि इसी चट्टान पर, प्रकाशन पर मैं अपनी कलीसिया बनाऊंगा, और परमेश्वर के अनुग्रह और दया से, हम ही उसके सच्चे प्रकाशन के साथ उसकी कलीसिया हैं।

प्रकाशन की पुस्तक हर किसी के लिए मायने नहीं रखती है। कोई भी इसे समझ नहीं सकता। यह एक भविष्यव्यक्ता संबंधी पुस्तक है जिसे भविष्यव्यक्ता संबंधी लोगों के लिए लिखा गया था, और केवल उन्हीं के द्वारा इसे समझा जा सकता है भविष्यव्यक्ता संबंधी वर्ग के लोगों के लिए: यानी हम, यीशु मसीह की दुल्हन।

इस पूरी बाईबल में यही एकमात्र ऐसी पुस्तक है जिसे मसीह ने स्वयं लिखा था, लेकिन उसने इसे अपने दूत के द्वारा अपने सेवक यूहन्ना तक पहुँचाया और प्रकट किया । चेलों को इन दर्ज की गयी सच्चाइयों के बारे में पता नहीं था। यह बातें उन्हें पहले प्रकट नहीं की गई थी। यहाँ तक कि यीशु भी उन्हें इसमें अपने स्थान के विषय में नहीं बता सकता था; क्योंकि पिता ने उसके लिए इसे प्रकट नहीं किया था।

लेकिन अब, उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान के बाद, और इस विशेष समय पर, वे यूहन्ना के सामने अपने बारे में यह प्रकाश प्रकट करने में सक्षम हैं कि कलीसिया में उनकी महिमा और उपस्थिति का क्या अर्थ होगा और वह क्या करेगी।

लेकिन दो हज़ार साल बाद भी, दुनिया ने इस पर विचार किया है, धर्मज्ञानियों ने अध्ययन और विचार-विमर्श किया, लेकिन आज के दिन तक, इस समय तक इन रहस्यों का किसी एक के पास भी सही अनुवाद और प्रकाशन नहीं था, जब परमेश्वर ने उसी दूत को धरती पर भेजा ताकि वो हम पर, यानी उसकी चुनी हुई दुल्हन पर, यह सारी बातों को प्रकट कर सके।

इस बात के महत्व को समझने की कोशिश करे कि परमेश्वर ने मुझे चुना और आपको चुना; उसके वचन के सच्चे प्रकाशन को पाना मनुष्य के वर्णन करने से परे है। जब की वहां बहुत से लोग है जो दावा करते हैं कि वे संदेश को मानते हैं और कहते हैं कि वे विश्वास करते हैं कि परमेश्वर ने एक भविष्यव्यक्ता को भेजा था, लेकिन उनके पास इस बात का पूरा प्रकाशन नहीं है कि यदि वे परमेश्वर की आवाज़ को सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ नहीं मानते जिसे उन्हें अवश्य ही सुनना चाहिए, तो इसका क्या परिणाम हो सकता है। आज के समय में उसकी आवाज़ का यह प्रकाशन पाना वास्तव में एक अनमोल मोती के समान है।

परमेश्वर ने हमें उस सच्चे प्रकाशन को प्रकट करने के लिए चुना है। इसलिए, हम उसकी सच्ची कलीसिया हैं, उसकी ना हारने वाली सेना हैं जिसके सामने शैतान शक्तिहीन हो जाता है और निश्चित रूप से विफल हो जाता है। हमारे जीवन में उसके सच्चे प्रकाशन के साथ, अधोलोक के फाटक हमारे विरुद्ध सफल नहीं हो सकते, लेकिन हम उन पर विजय को प्राप्त करेंगे। ऐसी कोई चीज़ नहीं है जो हमारे सामने खड़ी रह सके।

आज के लिए सच्चा और सम्पूर्ण प्रकाशन यह है कि हम हमारे समय के लिए परमेश्वर की आवाज़ के महत्व को पहचानें। यदि कलीसिया में जाना, कलीसिया का हिस्सा बनना, बलिदान को देना, प्रार्थना करना और परमेश्वर की आराधना करना ही वो सब है जो परमेश्वर मांग करता हैं, तब कैन ने वही सब कुछ किया जो परमेश्वर ने करने के लिए कहा था ऐसे में उसे दोषी ठहराना परमेश्वर की ओर से अन्याय ठहरता।

टेप पर की आवाज़ का हमारे लिए यही मायने रखती है:

सम्पूर्ण बात का प्रकाशन जो यहाँ फिर से एक आशीष के साथ स्थापित किया गया है उन लोगों के लिए जो इसे पढ़ते है और सुनते हैं, और एक शाप के साथ उनके लिए जो इसमें कुछ जोड़ते है या निकालते हैं। यह वचन की सम्पूर्णता है, ओह, वो परम सत्य। इसमें कुछ भी जोड़ा नहीं जा सकता। और जब कोई मनुष्य इसमें से कुछ भी घटाने या कुछ भी जोड़ने की कोशिश करता है, तो परमेश्वर ने कहा कि उसी तरह से वो उसका भाग भी जीवन की पुस्तक निकाल देगा। समझे? यदि उसने इसमें कुछ जोड़ा, तो वो उस पुस्तक से उसका भाग निकाल देगा।

ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, परमेश्वर ने अपने वचन में कुछ भी न जोड़ने या न घटाने के एक सिद्ध मार्ग को दिया है। उसने हमें अपनी आवाज़ सुनने का अवसर दिया है जब वो बोलता हैं और हमारे लिए अपने वचन को प्रकट करता हैं। वहां पूरी तरह से इससे बढ़कर कोई चीज़ नहीं हो सकती।

आज के लिए यही सच्चा प्रकाशन है।

मैं बहुत उत्साहित हूँ और मैं बहुत अपेक्षा में हूं कि प्रभु ने हमारे लिए जो संग्रहित करके रखा है जब हम सात कलीसिया युगों को सुनते है, पढ़ते है और उनका अध्ययन करते हैं। परमेश्वर ने इसे लिखा, यूहन्ना को इसे प्रकट करने के लिए अपना दूत भेजा, और उसके बाद यहाँ धरती पर इसी समय में हमारे आने की प्रतीक्षा की जिससे कि वो उसी दूत को हमारे पास भेजकर इसे प्रकट कर सकें!

दुनिया के इतिहास में आज से ज़्यादा महिमामय समय कभी नहीं रहा। मनुष्य को इससे बढ़कर सम्मान कभी नहीं दिया गया कि उसे स्वयं परमेश्वर की आवाज़ सुनने का अवसर मिले। ऐसा समय कभी नहीं आया जब उसकी दुल्हन सभी एक ही समय पर उसकी आवाज़ के द्वारा एक साथ एक जुट हो सके।

तैयार हो जाये, परमेश्वर हमें और भी अधिक प्रकाशन को देने जा रहा है अपने विषय में और हम कौन है इस विषय में: उसकी विजयी सेना, उसके चुने हुए, चुनी गई दुल्हन, उसकी ह्रदयप्रिय जिसकी प्रतीक्षा उसने समय के आरंभ से की है।

कोई भी इसे हमसे छीन नहीं सकता। यह हमारे ह्रदय और प्राणों में पहले से कहीं अधिक लंगर हो चूका है। अब यह एक सच्चाई बन चूकी है जो हमें रैपचर का विश्वास दे रहा है।

हम इस रविवार को जेफरसनविले के समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे अपनी शानदार यात्रा आरंभ करेंगे, जब हम पहला संदेश सुनेंगे: 60-1204M यीशु मसीह का प्रकाशन

मैं आपको प्रोत्साहित करना चाहता हूँ कि आप अपनी सात कलीसिया युग के किताब को लें, उसे अपने कमरे में शांति से पढ़ें और हर हफ़्ते एक-एक अध्याय करके उसका अध्ययन करें। हम सब एक साथ एक जुट होकर उसकी आवाज़ को सुनेंगे और फिर उसके वचन का अध्ययन करेंगे।

भाई जोसफ ब्रंहम