संग्रहीत पत्र
शनिवार, 18 जून 2022

प्रिय पिता, आज मैं क्या लिख सकता हूँ जिससे कि आप किसी भी छोटे तरीके से अपनी बहुमूल्य दुल्हन को प्रोत्साहित करने के लिए मेरा उपयोग कर सकें?

परमेश्वर हमारे दिनों में आकर और मनुष्य शरीर में रहा, विलियम मेंरियन ब्रंहम नाम के एक व्यक्ति में, जिससे कि वह अपने वचन को प्रकट करे और पूरा कर सके। यह हमारे दिनों में यीशु मसीह का प्रकाशन है।

उस आवाज को सुनना और उस पर विश्वास करना, आज के लिए परमेश्वर का एकमात्र प्रदान किया गया जरिया है। उसने अपनी पवित्र आत्मा से अभिषिक्त बहुत से मनुष्यों को संसार में भेजा, लेकिन उसने केवल मनुष्य एक भेजा और उसके जरिये से बोला ताकि अपने वचन को प्रकट करे और उसकी दुल्हन की अगुवाही करे।

वह अपनी योजना को या काम करने का तरीके को कभी भी नहीं बदलता है। उसने किस तरह से इसे पहली बार किया, वह इसे हर बार वैसे ही करता है। वह अपने लोगों को स्वयं आग के खंभे के द्वारा अगुवाही करता है।

आप परमेश्वर की चुनी हुई दुल्हन हैं और ऐसा कुछ भी नहीं है, जो शैतान कर सकता है और या कह सकता है, जो आपसे इसे छीन सके, कुछ भी नहीं! उसने आपको जगत की नीव डालने से पहले ठहराया है। वह आपको तब जानता है, और तब आप उसके साथ थे। वह आपके नाम को जानता था। वह आपके बारे में सब कुछ जानता था। वह आपके उतार-चढ़ाव को जानता था। वह आपकी विफलताओं को, आपकी गलतियों को जानता था, और वो अब भी आपसे प्रेम करता है, क्योंकि आप उसका भाग थे।

आपका प्राण केवल उसके वचन पर भोज कर सकता है। उसके वचन के अलावा कुछ भी आपको संतुष्ट नहीं कर सकता। आप उसके वचन को पढ़ना पसंद करते है और उस पर मनन करना, अपने ह्रदय की गहराइयों से प्रार्थना करना, लेकिन जब आप उसकी आवाज को सीधे आप से बात करते हुए सुनते हैं, तो यह आपको समय के पर्दे से उस ओर ऊपर उठाता है। क्योंकि आप जानते हैं कि आप उसके साथ स्वर्गीय स्थानों में बैठे हैं, क्योंकि वो आपसे सीधे होठो से कान में बात करता है, अपने वचन को प्रकट करता है, आपको याद दिलाता है, तू मेरी दुल्हन हैं।

शैतान आप पर प्रहार और प्रहार और प्रहार कर सकता है। आप कभी-कभी इतने नीचे गिर सकते हैं और महसूस कर सकते हैं कि आप पूरी तरह से असफल हो गए हैं; ऐसा महसूस करते है कि आपने उसे विफल कर दिया है जैसे किसी और नहीं किया होगा। आप सबसे बदत्तर से बदत्तर होते हैं, लेकिन कहीं न कहीं, आपके प्राण की बहुत ही गहराई में, आप उस छोटी धीमी आवाज़ को सुनते हैं जो आपको बताती है: “कुछ भी तुम्हें मेरे वचन से अलग नहीं कर सकता, तुम मेरे वचन हो। मैंने स्वयं तुम्हारा नाम मेमने की जीवन की किताब में रखा है।“

आज मैं आपको प्रोत्साहित करने के लिए क्या कह सकता हूं? बस हर दिन बटन को दबाकर चलाये और परमेश्वर की आवाज को सुनें और आपको बताती है: यहोवा यों कहता हैं।

आपको इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले के समय के अनुसार दुल्हन से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जब कि हम उस छोटी धीमी आवाज़ को सुनने के लिए एकत्र होते हैं: 63-1110M वे प्राण जो अब कैद में हैं।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

पढ़ने के लिए वचन:

उत्पत्ति 15:16
संत मत्ती 23: 27-34
संत यूहन्ना 4:23-24 / 6:49 / 14:12
1 पतरस 3:18-22
2 पतरस 2:4-5
यहूदा 1:5-6

 


शनिवार, 11 जून 2022

प्रिय परमेश्वर के लहू-बाध्य, टोकन-बाध्य, वाचा के लोगो।

बस याद रखें, हम हव्वा नहीं हैं, हम शैतान के साथ समझौता करने वाले, इन संदेह करने वाले लोगो में से नहीं हैं। हमारे पास इस वचन में ना हटने वाला विश्वास है! हम परमेश्वर के प्रत्येक वचन को पकडे हुए हैं जिसे उसने लिखा और टेप पर बोला था। इसने हमें सिद्ध विश्वास दिया है।

हम किसी बड़े विश्वास की ओर नहीं देख रहे हैं जो हमें अपने आप में होना चाहिए। हम बहुत अच्छा बनने की कोशिश नहीं कर रहे हैं; हम कभी भी अच्छे नहीं बनेगे, हम हमेशा ही विफल रहेंगे। यह वो नहीं है जो उसने हमें विश्वास करने के लिए बताया था। उसने कहा कि विश्वास करो और हर उस वचन पर विश्वास करो जो उसने कहा था यहोवा यों कहता है होना है। हम विश्वास करते हैं और इसने हमें उसके वचन में सिद्ध विश्वास दिया है।

आइए इसे सुनें कि पवित्र आत्मा वापस क्या रिपोर्ट को दे रहा है और पिता को हमारे बारे में बता रहा है।

“मैंने आपके आदेश का पालन किया है। मैंने ढूंढा और पाया कि संसार भर में बिखरे हुए लोगों के कुछ छोटे-छोटे झुण्ड हैं। मैंने कुछ टेप चलाने वालो को उनके घर भेजा और कुछ टेपो को चलाया गया। जब उन्होंने टेपों को सुना, तो उन्होंने हर एक वचन पर विश्वास किया। अब उन्होंने संदेश को पाने के लिए अपने घर को एक कलीसिया में बदल दिया है। वे आपके पहले से ठहराये गए उकाब हैं जो आपका वचन सुनने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

मैंने उन्हें बताया कि वे सारे जो उस टोकन के नीचे आयेंगे, जो कि इस घडी का सन्देश है, वे बच जायेंगे। मैंने उन्हें बताया कि वे आपके और आपके वचन के साथ एक हो जाएंगे। यदि यह उन पर काम करता है, तो अपने बच्चों उस टोकन को पर लगाये। इसे अपने प्रियजनों पर लगाये और उन्हें उस टोकन के नीचे लाएं और वे भी बच जाएंगे।

मैंने उन्हें बताया जो टेप को सुन रहा था: मैं उन्हें परमेश्वर के लिए दावा करता हूं। जब मैंने इसे कहा, तो उन्होंने इसे अपने पूरे ह्रदय और उनके पूरे प्राण से विश्वास किया। वे मेरे लोग हैं, वे, जिन्हें मैं प्रेम करता हूं जो उन टेप को सुन रहे हैं।

मैंने उन्हें बताया कि देखें कि सात मोहरों के बाद क्या आता है: लोगों का एकजुट होना, एकजुट चिन्ह, अंतिम दिनों में लाल बत्ती चमक रही है, जो इस एक चीज टोकन में ढांपती या पूरा करती है।

ओह, कलीसिया, उठो और अपने आप को हिलाओ! इस घड़ी में, अपने विवेक को चिमटी ले लो, अपने आप को जगाओ! हमें या तो अवश्य ही व्याकुल होना है, या तो नाश होना है! प्रभु की ओर से कुछ तो आगे आ रहा है! मैं इसे यहोवा यों कहता है की नाई जानता हूं। वहां कुछ आगे आ रहा है, और अच्छा होगा हम व्याकुल हो जाये। यह जीवन और मृत्यु के बीच है। यह हममें से होकर जाएगा और हम इसे नहीं देख पाएंगे।

हम जानते हैं कि कुछ तो होना तय है। प्रभु का आगमन अचानक, गुप्त रूप से हो जायेगा। हमें व्याकुल होना होगा। समय निकट है। हमने अपने दिन के लिए टोकन को पहचान लिया है और इसे लगाया गया है।

हम इस रविवार को फसह के पर्व के चिन्हों को ले रहे हैं जिसे आपातकाल में लिया गया था, व्याकुलता के समयों में। हम संसार भर में, उसके वचन के इर्द-गिर्द एकत्र हो रहे हैं।

आकर इस महान आयोजन का भाग बनें इस रविवार को शाम 4:00 बजे, जेफरसनविले समय अनुसार, जब हम वचन को सुनने के लिए इकट्ठा होते हैं: .

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

सभा से पहले पढ़े जाने वाले वचन:

निर्गमन 12:11
यिर्मयाह 29:10-14
संत लुका 16:16
संत यूहन्ना 14:23
गलातियों 5:6
संत याकूब 5:16

 


जुडी हुई सेवाएं
शनिवार, 4 जून 2022

प्रिय उकाबो, आओ हम सब एक साथ इकट्ठा होकर और संदेश 63-0901M टोकन को सुने, इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले के समय अनुसार।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


जुडी हुई सेवाएं
शनिवार, 28 मई 2022

प्रिय सिद्ध विश्वास दुल्हन,

एक बार फिर, मैं देखता हूँ कि शब्दों में इस बात को रख पाना असंभव है कि यह संदेश, परमेश्वर का व्यक्तिगत प्रेम पत्र, जो उसके लहू से लिखा गया है, उसकी आवाज में बोला गया, हमारे लिए कितना महत्व रखता हैं। बाकी सारी चीजे कोई महत्त्व की नहीं है। हम उसे हमारे हृदय की गहराइयों से प्रेम करते हैं और इसने हमें उसके प्रति सिद्ध प्रेम को दिया है। हमें उस वचन से कोई नहीं हटा सकता। हमारे जीवन में उसे एक मित्र के नाई हमारे साथ बातचीत करते हुए सुनने के अलावा और कोई दूसरी संतुष्टि नहीं है।

यहाँ तक ये हम भी नहीं है, यह तो वो है जो हम में रह रहा है, अपने आप के लिए बुला रहा है। यह गहराई से गहराई तक की पुकार है। बटन को दबाकर चलाने का असली आनंद और परमेश्वर को एक मनुष्य की आवाज का उपयोग करते हुए सुनना जो हमें यह बताती है कि हम उसके चुने हुए हैं। हमें यह बताने के लिए कि जगत की बुनियाद डालने से पहले उसने हमसे प्रेम किया; क्योंकि वह जानता था कि हम पूरी तरह से जो कुछ हमारे अंदर है उससे प्रेम करेंगे, और हम उसके और उसके वचन के प्रति सच्चे रहेंगे।

हमें जो कुछ भी आवश्यकता है, उसने हमें दिया है। कुछ भी कमी नहीं है। उसने अपने वचन को पत्र के रूप में लिखा था और इसे हजारों वर्षों तक संरक्षित रखा था जिससे कि वो हमें उस सारे प्रेम को बता सके जो उसके ह्रदय में हमारे प्रति था।

तब उसका प्रेम हमारे लिए और भी अधिक बढ़ जाता है जैसा कि उसने हमसे कहा: “मैं एक बार फिर से देह में आऊंगा और तुम से होठो से कान में बात करूंगा, जिससे कि वहां कोई गलतफहमी न हो, कोई गड़बड़ी न हो, अनुवाद की कोई आवश्यकता न हो। मैं अपने समय को लूंगा और मेरे प्रेम को तुम्हारे लिए व्यक्त करूंगा, और तुम इसे बार-बार, बार-बार सुन सकोगे। मैं चाहता हूं कि तुम जान लो, पिता मुझ में है, मैं तुम में हूं, तुम मुझ में हो, हम एक हैं। तुम्हारी देह मेरी देह है, तुम्हारी हड्डी मेरी हड्डी है, तुम्हारी आत्मा मेरी आत्मा है।

मैं तुम्हे वो सब कुछ बड़े विस्तार से बताऊंगा जो मेरे ह्रदय में है। मैं इसे इतना स्पष्ट कर दूंगा कि तुम बिना किसी संदेह के जान जाओगे, जो शब्द मैंने लिखे और बोले हैं, वे तुम्हारे लिए हैं, और वे कभी भी असफल नहीं होंगे।

मैं तुम्हें सिद्ध विश्वास को दूंगा, और वह सारी परिस्थितियों का स्वामी होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शत्रु क्या कहता है, यह इसे काबू में रखेगा क्योंकि मेरा वचन जो कहता है जब कि तुम्हे मेरे वचन में सिद्ध विश्वास हैं जो तुम हो। शत्रु चाहे कुछ भी कहने की कोशिश कर रहा हो, तुम यहाँ तक उसकी एक भी नहीं सुनते। तुम्हारे कान किसी भी और चीज के लिए बहरे हैं, सिवाय जो मेरी आत्मा ने तुम्हें पहले ही बताया है। यह तुम्हारे ह्रदय में लंगर हो गया है, और वहां ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपको इससे दूर ले जाए।“

इस संदेश को जानने में हमारे पास जो सिद्ध विश्वास है, वो यहोवा यों कहता हैं, हम उसी सिद्ध विश्वास को हर उस प्रतिज्ञा के लिए लागू करते हैं जो उसने हमें बताया था ये वचन में हमारी प्रतिज्ञा थी। यदि हम बीमार हैं और चंगाई की आवश्यकता है, तो यह हमारी है। यदि हमें किसी भी चीज की आवश्यकता है, तो हमारे पास यह हो सकती हैं, क्योंकि हम उसकी आत्मा से अभिषिक्त हुए हैं। हम अंतिम दिन के उसके अभिषिक्त मसीहा है, यीशु मसीह के पुनरुत्थान को दर्शाते हुए।

यह एक प्रेम संबंध है क्योंकि वो अपने आप को हमारे अंदर उंडेल रहा है। हम उस महान विवाह भोज के लिए उसके साथ एक होते जा रहे हैं। उसकी आत्मा यहाँ हमारे साथ और हम में है। हमें बस एक ही काम को करना है, और वो है उस पर विश्वास करना, उसे स्वीकार करना।

हम परमेश्वर के 7वें संदेशवाहक नहीं हैं, लेकिन हम उसके पुत्र और कन्या हैं। हमारे हाथ उसके हाथ हैं। हम विश्वास करते हैं कि टेप पर जो कहा गया है वो यहोवा यों कहता हैं, वाला वचन है। ये जीवित वचन है।

उसका भविष्यव्यक्ता हमारा पास्टर हैं। जब हम रिकॉर्ड किए गए वचन को सुनते हैं, तो हम विश्वास करते हैं कि यह परमेश्वर हमसे सीधे बात कर रहा है। हमारे पास यह विश्वास करने के लिए सिद्ध विश्वास है।

जैसा कि हम संसार भर में एक साथ इकट्ठा होते हैं ताकि परमेश्वर उस भविष्यव्यक्ता के जरिये से हमसे बात कर सकें, तो हमारा विश्वास उन्नत होकर ऊंचा और ऊंचा हो जाता है जब परमेश्वर अपनी दुल्हन को उसके प्रमाणित वचन के इर्द-गिर्द इकट्ठा कर रहा हैं।

आने वाला कल जैसा कोई और दिन नहीं होगा। हम अपने सिद्ध विश्वास को ले लेंगे जो उसने हमें दिया है और हमें जिस किसी चीज की आवश्यकता हैं वहां पर लागू करेंगे, और हम इसे प्राप्त करेंगे जब अग्नि का खंभा उसके चुने हुए संदेशवाहक के जरिये से बोलता है और हमें बताता है:

क्या तुम जानते हो कि मैंने तुम्हारे लिए क्या किया है? तुमने मुझे “अपना पास्टर” कहकर बुलाया है; और तुम अच्छा कहते हो, क्योंकि मैं वही हूं। यदि मैं, तुम्हारा पास्टर, जिसकी पहचान यीशु मसीह ने की है, कि मैं उसके कार्य को करता हूँ, तो मेरे वचन पर विश्वास करो। विश्वास के इस कार्य को करते हुए, तुम पर हाथ रखते हुए, मैंने तुम्हे परेशान करने वाली पीड़ाओ और कष्टों को दोषी ठहराया है। विश्वास करो, तो तुम्हारी विनंती के अनुसार तुम्हारे पास होगा, चाहे वह कुछ भी हो, क्योंकि विश्वास करने वालों के लिए सब कुछ संभव है। और जब तुम प्रार्थना करते हैं, तो विश्वास करो कि जो तुमने माँगा है वो तुम्हे मिला है। और मैं सचमुच विश्वास करता हूं कि मैंने इसे पाया है, और मेरे ह्रदय में मैं आपकी हर एक चंगाई को स्वीकार करता हूं, मैं इसे स्वीकार करता हूं, कि यह हो गया है। मैं इसे विश्वास करता हूं, जो कुछ भी मुझमें है, मैं इसे विश्वास करता हूं।

हम उस सब के साथ विश्वास करते हैं जो हम में है, यह संदेश परमेश्वर की आवाज होगी, जो बोला गया, रिकॉर्ड किया गया, प्रमाणित किया गया और इस दिन के लिए संरक्षित किया गया है। हम विश्वास करते है कि हम जो कुछ भी मांगेंगे, वह हमें मिलेगा, क्योंकि यहोवा यों कहता है, यह हमारा है।

आकर हमारे साथ जुड़े, रविवार की दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय अनुसार, जो कुछ भी आपकी आवश्यकता है उसे पाने के लिए जब हम परमेश्वर के भविष्यव्यक्ता को सुनते हैं जो हमें बताते है कि कैसे पाना है: सिद्ध विश्वास 63-0825E.

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

सभा से पहले पढ़ने के लिए वचन:

संत मरकुस11:22-26 / 16:15-18
संत यूहन्ना 14:12 / 15:7
इब्रानियों 11:1 / 4:14
याकूब 5:14
1 यूहन्ना 3:21

 


जुडी हुई सेवाएं
शनिवार, 21 मई 2022

प्रिय एकजुट हुए लोगो,

समय और अनंतता एक साथ मिश्रित हो जायेंगे जब परमेश्वर और उसके लोग मिश्रित होते है।

मैं आपको आमंत्रित करता हूं कि आप आकर परमेश्वर की दुल्हन के साथ मिश्रित हो और संदेश को सुनें 63-0825M मैं कैसे जय पा सकता हूं? इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय अनुसार।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 


 

सभा से पहले पढ़ने के लिए वचन:

प्रकाशितवाक्य: 3: 21-22