प्रिय पवित्र कुंवारी दुल्हन,
मैं कितना पसंद करता हूं कि हर सप्ताह आपको बटन दबाकर चलाने और हमारे दिन के लिए परमेश्वर की आवाज को सुनने के लिए प्रोत्साहित करूं। क्योंकि मैं जानता हूं कि यह हमारे दिन के लिए परमेश्वर की सिद्ध योजना है।
यह वो नहीं है जो जोसफ़ ब्रंहम कहते है या विश्वास करते हैं। यह तो वो है जो परमेश्वर की प्रमाणित आवाज़ ने हमें बताया है:
मैं तुम्हारे लिए परमेश्वर की आवाज हूं।
यदि आपके पास इस संदेश का थोडा भी प्रकाशन है, तो यह एक छोटा सा परिच्छेद काफी होगा जो कोई भी आपसे मिलता है उसे बताने के लिए; प्रत्येक विश्वासी को, आपकी कलीसिया में बताने लिए, कि वो आवाज सबसे महत्वपूर्ण आवाज है जिसे आपको अवश्य ही सुनना चाहिए।
यह सोचकर, उसी वचनो को हम सुनते है जब हम बटन को दबाकर चलाते है वो परमेश्वर की आवाज़ हैं जो सीधे हमसे बात कर रही हैं। पिता ने इसे रिकॉर्ड करके और संग्रहित किया था जिससे कि हम हर दिन, हर क्षण बटन को दबाकर चला सकें; ताकि हम सुन सकें कि वह हमें प्रोत्साहित कर रहा है, हमें आशीष दे रहा है, हमारा अभिषेक कर रहा है और हमारे सारे डर और संदेह को दूर कर रहा है, केवल बटन को दबाकर चलाने के द्वारा।
हमें जिस किसी चीज की आवश्यकता है, ठीक तभी, बटन को दबाकर चलाये, और ये वहाँ पर है। वो वहां पर हमें याद दिलाने के लिए उपस्थित है कि हम वो वचन हैं। वो हमारे साथ है, हमारे आसपास है, हमारे अंदर है। शैतान एक धोखेबाज है। वह हार चूका है। कोई भी चीज़ हमसे उस वचन को नहीं छीन सकती। परमेश्वर ने अपने पूर्वज्ञान के द्वारा हमें इसे दिया यह जानते हुए कि हम उसकी दुल्हन हैं। हम आरंभ से ही उसके साथ थे।
हम भला ऐसी कौन सी आवाज़ को सुन सकते हैं जो उस एकमात्र आवाज़ से अधिक बढकर होगी जिसे अग्नि के स्तंभ के द्वारा परमेश्वर की आवाज़ होने के लिए प्रमाणित किया गया है?
कोई भी दूसरी आवाज नहीं है।
पिछले सप्ताह उस आवाज़ ने हमें क्या बताया?
मैं हमेशा ही आपका दावा करता रहता हूं, और वह भी मेरे भाई और बहन के रूप में। आप मेरे बच्चे हो; मैं—मैं सुसमाचार में आपका पिता हूं , ना ही पिता जैसा कि यह एक याजक होता है, मैं—मैं सुसमाचार में आपका पिता हूं जैसा कि पौलुस ने वहां पर कहा था। मैंने आपको मसीह के लिए जन्म दिया है, और अब, मैं—मैं आपकी मसीह से मंगनी लगाता हूँ; यह आपको एक पवित्र कुंवारी के रूप में मसीह के साथ बांध देता है। मुझे निराश नहीं करना! मुझे निराश नहीं करना! आप एक पवित्र कुंवारी बने रहना।
हमें उस वचन के प्रति, उस आवाज के प्रति अवश्य ही एक पवित्र कुंवारी बने रहना है। हमारे लिए, इसे सुनिश्चित करने का केवल एक ही तरीका है कि हम ऐसा कर रहे हैं: बटन को दबाकर चलाये।
यदि आप मुझ पर विश्वास करते हो कि मैं वही हूँ जो आप कहते हो, परमेश्वर का सेवक, एक भविष्यवक्ता, तो जो मैं आपको बता रहा हूँ, उस बात को सुनो। समझे? हो सकता है कि आप इस बात को समझ नहीं पा रहे हो, और यदि आप नहीं समझ सकते हैं, तो आप बस वही करें जो मैं आपको करने के लिए बता रहा हूँ।
हां, दुसरे भी अभिषिक्त पवित्र आत्मा के लोग हैं, और परमेश्वर के अनुग्रह और दया से, मैं प्रार्थना करता हूं कि मैं उन लोगों में से एक हूं। मेरा विश्वास है कि मुझे उसके द्वारा आपके सामने उसके वचन को रखने और आपको इस संदेश, परमेश्वर के वचन, उस आवाज़ की ओर संकेत करने के लिए बुलाया गया है।
जैसा कि पतरस ने कहा, मैं तुम्हे हमेशा ही यह सुधि दिलाने में लापरवाही नहीं करूंगा कि केवल एक ही आवाज है जिसे परमेश्वर ने उसके वचन को प्रकट करने के लिए बुलाया है। एक आवाज जिसे परमेश्वर ने प्रमाणित किया। एक आवाज जिसे परमेश्वर ने कहा, “उसकी सुनो।” एक आवाज जो परमेश्वर ने कहा, “मैं तुम्हारे लिए परमेश्वर की आवाज हूं।”
इसे पूरे ह्रदय से याद रखें: उस वचन के साथ बने रहें! आप उस वचन को नहीं छोड़ना! इसके विपरीत कुछ भी हो, उसे छोड़ दो, कोई फर्क नहीं पड़ता ये जो कुछ भी हो। तब आप जानते हैं कि यह सही है।
मैं निश्चित रूप से इस बात को समझता हूं कि मुझे इतना गलत क्यों समझा जाता है और कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि मैं सारे सेवको के विरोध में हूं; कि मेरा विश्वास है कि किसी को भी प्रचार नहीं करना चाहिए। “यदि आप भाई ब्रंहम के अलावा किसी अन्य सेवक को सुनते हैं, तो आप दुल्हन नहीं हैं।“ जैसा कि मैंने बहुत बार कहा है, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा है या ऐसा विश्वास किया है।
भविष्यवक्ता ने पिछले सप्ताह इसे अच्छी तरह से समझाया कि मैं ठीक कैसा महसूस करता हूं और मैं क्या विश्वास करता हूं।
जिस समय भाई ब्रंहम यहां पर थे, उस समय जेफरसनविले के क्षेत्र में कम से कम तीन और भी संदेश की कलीसियाये थी। पिछले रविवार की सभा में, भाई ब्रंहम ने कहा कि स्थानीय पास्टर शाम की सभा के लिए वहां नहीं थे। उनकी अपनी कलीसिया की शाम की सभाये थीं। इस प्रकार, उन्हें ऐसा महसूस नही हुआ कि आकर शाम की सभा के लिए भाई ब्रंहम को सुने, लेकिन अपनी कलीसियाओ में सभाओं को रखा। यह उनका निर्णय था और जो उन्हें करने की अगुवाई महसूस हुई और इसके लिए भाई ब्रंहम सहमत थे।
आज भी जेफरसनविले क्षेत्र में बहुत सी कलीसियायें हैं। उन्हें भी वैसा ही करना चाहिए जैसा वे अगुवाई महसूस करते हैं जो प्रभु ने उन्हें करने के लिए बताया है। यदि वे अगुवाई को महसूस नहीं करते कि टेप चलाये, प्रभु की स्तुति हो, वे वही कर रहे हैं जिसके लिए वे अगुवाई को महसूस करते हैं, और यही है जो उन्हें करना चाहिए। वे फिर भी हमारे भाई और बहन हैं और इस संदेश से प्रेम करते हैं। लेकिन हम अवश्य ही वही करते है जो हमें करने के लिए अगुवाई महसूस होती हैं: बटन को दबाकर चलाते है। हम भविष्यव्यक्ता को सुनना चाहते हैं।
जैसा कि भाई ब्रंहम ने 30 अगस्त, 1964 को किया, मैं आपको दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार हमारे साथ आकर जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं, जब हम एक बार फिर भविष्यवक्ता को हमारे लिए संदेश को लाते हुए सुनते हैं: 64-0830M प्रश्न और उत्तर #3।
भाई जोसफ ब्रंहम
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय सिद्ध वचन दुल्हन,
हम बस प्रभु के आगमन के लिए रुके हुए हैं। हमारे दीयों को ठीक-ठाक रखते हुए, तेल से भरकर, दिन और रात प्रकट वचन सुन रहे है। हर घंटे प्रार्थना करते हुए; ना ही हर दिन, हर घंटे। हम बस हर एक वचन पर बने रहने के द्वारा और विश्वास करते हुए अपने आप को तैयार रख रहे है।
हम हर घडी यह देख रहे हैं कि जो लोग धरती की मिट्टी में सो रहे हैं, उन्हें सबसे पहले जगाया जाए। पल भर में, हम उन्हें देखेंगे; पिता, माता, पति, पत्नियाँ, भाई और बहनें। वे वहाँ पर हैं, ठीक हमारे सामने खड़े हैं। हमें उसी क्षण पता चल जाएगा, हम आ पहुंचे हैं, समय आ चूका है। रैपचर का विश्वास हमारे प्राण,मन और शरीर को भर देगा। तब ये नाशवान शरीर प्रभु के रैपचर के अनुग्रह में अविनाशी को पहन लेंगा।
और फिर हम एक साथ एकत्र होना आरम्भ करेंगे। हम जो जीवित हैं और बचे हुए है, बदल जायेंगे। ये नाश्मान शरीर मृत्यु को नहीं देखेंगे। अचानक , हमारे ऊपर एक घुमाव सा आ जाएगा…हम बदल दिए जाएंगे। एक बूढ़े पुरुष से एक जवान पुरुष, एक बूढ़ी स्त्री से एक जवान स्त्री में।
कुछ समय बाद, हम एक विचार की तरह यात्रा करेंगे उन लोगों के साथ जिनका पहले ही पुनरुत्थान हो चुका हैं। फिर… महिमा… हम प्रभु से मिलने के लिए उनके साथ हवा में उठाये जायेंगे।
हमारे लिए क्या ही वो समय आ रहा है। शत्रु हमें परास्त करके गिराने की, उदास करने की और निराश करने की कोशिश करता है, लेकिन परमेश्वर की महिमा हो, वह ऐसा नहीं कर सकता। इसका प्रकाशनहमारे पास है कि वो कौन है; वो एक जिसे उसने हमें बुलाने के लिये भेजा; हम कौन हैं, यह नहीं कि हम कौन होंगे, हम कौन हैं। अब यह हमारे प्राण, मन और आत्मा में लंगर किया हुआ है, और ऐसा कुछ भी नहीं है जो इसे हमसे छीन सके। हम कैसे जानते हैं? परमेश्वर ने ऐसा कहा!
यह हमारा घर नहीं है, यह सब तेरा है, शैतान, तू इसे ले सकता है। हम इसका कोई भाग नहीं चाहते और हमें इसकी अब और आवश्यकता भी नहीं है। हमारे पास एक भविष्य का घर है जो हमारे लिए बनाया गया है। और वैसे भी, शैतान, हमें सूचना मिल गई है, यह तैयार है । निर्माण पूरा हो गया है। सारे अंतिम कार्य अपने स्थान पर हैं। और मेरे पास आपके लिए कुछ और खबर हैं, बहुत ही जल्द, वह हमें लेने के लिए आ रहा है जिससे कि हमारे पास उसके साथ 1000 वर्ष का बिना रूकावट हनीमून हो सकें, और आपको निमंत्रण नहीं किया गया है, और आप वहां पर नहीं होंगे।
हर बार जब हम बटन को दबाकर चलाते हैं तो यह संदेश हमारे सामने क्या ही महिमामय बातें प्रकट करता है। परमेश्वर स्वयं नीचे उतर आया, और मनुष्य होठों में से होकर बोला ताकि वह हमें ये सारी बातें बता सकें। उसने हमें चुना और हमें स्वयं का सच्चा और सम्पूर्ण प्रकाशन दिया।
वह देहधारी वचन था, ना ही मूसा के दिन का वचन, मूसा उस दिन का वचन था; ना ही नूह के दिनों का वचन, नूह उस दिन का वचन था; ना ही वह दिन… एलिय्याह के दिन का वचन, एलिय्याह उस दिन का वचन था; लेकिन वह वर्तमान काल का वचन था, और वे पीछे रह रहे थे।
क्या आप तैयार हैं?…यहाँ यह आता है। यह एक दोहरी बंदूक की नली है और पूरी भरी हुई है, और हम इसे बहुत पसंद करते हैं!!
उसी चीज को दोहराती है! यह पवित्र आत्मा का प्रमाण है, जब परमेश्वर आपके लिए प्रकट करता हैं और आप इसे देखते हैं, यहोवा यों कहता हैं और इसे स्वीकार करे। ना ही कि आप क्या हैं, आप क्या थे, या ना ही इसके बारे में कुछ, यह वह है जो परमेश्वर ने अब आपके लिए किया है। वहाँ वो प्रमाण है।
हाल्लेलुय्या, उसने कील को ठोंक दिया। अब आइए उसे इसे कसते हुए सुनें।
उसने हमें पवित्र आत्मा का प्रमाण दिया, यूहन्ना 14। उसने कहा, “मुझे तुमसे बहुत सी बातें कहनी हैं। मेरे पास ऐसा करने का समय नहीं है, लेकिन जब पवित्र आत्मा आयेगा, तो वह तुम्हें बताएगा, उन बातों को स्मरण करवाएगा जो बातें मैं ने तुम से कही थीं, और जो बातें होने वाली हैं उन्हें भी तुम्हें दिखायेगा।” क्या आप नहीं देखते? वहाँ वो प्रमाण है। इसे भविष्यवाणी करना… और लिखित वचन का दिव्य अनुवाद करना है। अब, क्या यह भविष्यवक्ता का प्रमाण नहीं है?
पवित्र आत्मा हर एक युग का भविष्यव्यक्ता है। वह हमारे युग का भविष्यव्यक्ता हैं। वचन केवल उस भविष्यवक्ता के पास ही आता है। यह परमेश्वर बोल रहा है और अपने भविष्यवक्ता के जरिये से स्वयं को प्रकट कर रहा है। वह आज का वचन है। यह सन्देश,को टेप पर है, दिव्य प्रमाणित होने के साथ, वचन का सिद्ध अनुवाद है।
"जब वो सर्वसिद्ध आता है, तो जो अधुरा है वह समाप्त हो जाएगा।” इसलिए यह सारी चीजे एक बच्चे की तरह ऊपर-नीचे कूदना, अन्य भाषाओं में बात करने की कोशिश करना, और ये सभी अन्य चीजें, जब वह सर्वसिद्ध… और आज हमारे पास परमेश्वर की सहायता से, दिव्य प्रमाणित होने के साथ वचन का सिद्ध अनुवाद है! फिर जो अधुरा है वह समाप्त हो जाता है। “जब मैं बालक था,तो मैं बालक की तरह बोलता था, मैं बालको की तरह समझ थी; लेकिन जब मैं सियाना बन जाता हूँ, तो बचकानी बातें जाती रही।” आमीन!
वो जो सिद्ध है वह आया है; जो वचन का सिद्ध अनुवाद है। बटन को दबाकर चलाये। बस यही सब है जो उसकी दुल्हन को आवश्यकता है, और वह यही चाहती है।
आइए और इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर हमारे साथ बटन को दबाकर चलाये, और दिव्य प्रमाणित होने के साथ एक सिद्ध अनुवाद के साथ सिद्ध वचन को सुनें, जब हम सुनते हैं:
प्रश्न और उत्तर #2 64-0823E
भाई जोसफ ब्रंहम
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय टेप के श्रोतागणों,
मैं बस इससे और अधिक नहीं कह सकता, हमारे दिन के लिए उसके प्रमाणित दूत सन्देशवाहक के जरिये से परमेश्वर की आवाज को सुनने से बढ़कर भी नहीं है। प्रकाशन के बाद प्रकाशन प्रभु हमारे लिए प्रकट कर रहा हैं। इसका कोई अंत नहीं है। हर एक संदेश इस प्रकार से है जैसे हमने इसे पहले कभी नहीं सुना हो। यह जीवित वचन है, ताजा मन्ना है, परमेश्वर का अपनी दुल्हन के लिए संग्रहित किया हुआ भोजन है, और हमें बस बटन को दबाकर चलाना है।
हम जल्द ही होने वाले हमारे रैपचर के विषय में सब कुछ सुनते हैं। हम जा रहे हैं…महिमा हो, हम विवाह के भोज में जा रहे हैं। उसने उसके पूर्वज्ञान के द्वारा हमें वहां होने के लिए पहले से ठहराया है, और वहां ऐसा कोई भी नहीं है कि इसे रोक पाएगा। यहां पर वचन व्यक्ति के साथ जुड़ता है, और वे दोनों एक बन जाते हैं। यह मनुष्य के पुत्र को प्रकट करता है। वचन और कलीसिया एक बन जाते हैं। जो कुछ भी मनुष्य के पुत्र ने किया, वह वचन था, कलीसिया भी उसी कार्य को करती है।
इससे पहले कि मैं आगे बढ़ूं, आप हो सकता है उसे दोबारा पढ़ना चाहेंगे!! हम भला शैतान को कैसे अपने ऊपर हावी होने दे सकते हैं? सुने कि हम किस बात के लिए आगे की ओर देख रहे हैं। सुने कि हम कौन हैं। सुने कि अब क्या बात जगह ले रही है।
हम कहाँ जा रहे हैं? हमारे विवाह भोज के लिए जो हमें उसके पूर्वज्ञान के द्वारा पहले से ठहराया गया है, जहाँ पर हम, उसका वचन और कलीसिया, उसके साथ एक बन जाते हैं, और जो कुछ भी मनुष्य के पुत्र ने किया, हम उसी काम को करते हैं!!
उसके बाद हमने अपने भविष्य के घर के बारे में सब कुछ सुना। दिव्य वास्तुकार ने हमारे नए नगर की डिज़ाइन या रूप-रेखा को तैयार किया है, जहां पर वह हमारे साथ रहेगा, उसकी दुल्हन। उसने इसे निर्माण किया है और हर एक छोटी चीज़ को बिल्कुल ठीक हमारे स्पर्श के अनुरूप रखा है; बिल्कुल वही जो हम पसंद करेंगे। जहां उजियाले की कोई आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि मेम्ना हमारा उजियाला होगा। जहां भविष्यव्यक्ता हमारे बगल में ही रहेगा; वह हमारा पड़ोसी होगा। हम उन पेड़ों से फल खाएंगे, हम सोने की उन सड़कों पर होते हुए चलकर झरने तक जायेंगे और पीयेंगे। हम परमेश्वर के स्वर्ग में चल-फिर रहे होंगे, दूत धरती के ऊपर मंडरा रहे होंगे, आनंद और प्रशंसा के गीत गा रहे होंगे। महिमा हो! हाल्लेलूय्या!
अपने वचन को हमारे लिए साबित करते हुए; वो, अग्नि का स्तंभ, उसकी तस्वीर को दूत सन्देशवाहक के साथ लिया गया था, दुनिया को साबित करने के लिए और कहने के लिए, “तुम उसकी सुनो।” हमें किसी भी एक वचन पर संदेह नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह भविष्यवक्ता का शब्द नहीं है, यह तो उसकी दुल्हन के लिए परमेश्वर का बोला गया वचन है। फिर उसने हमें बताया, हमारे पास पहले से ठहराये जाने से प्रतिनिधित्व है, जो हमें आश्वासन देता है। वह हमें नहीं देखता, वह तो केवल यीशु के लहू के में से होते हुए हमारी आवाज को सुनता है। हम उसकी दृष्टि में सिद्ध हैं।
गहराई, गहराई को पुकार रही है जैसा पहले कभी भी नहीं पुकारा, और पिता हमें अपने प्रकट किये गये वचन से भर रहा हैं। हर एक चीज जिसकी हमें जानने की आवश्यकता है उसे रिकॉर्ड किया गया है और हमें दे दिया गया है। इस जीवित वचन संदेश का कोई अंत नहीं है। यह जानने से बढ़कर कुछ भी नहीं है कि हम उसकी दुल्हन हैं। इस बात को जानने का आश्वासन कि उस आवाज़ को सुनना, बटन को दबाकर चलाना, यही प्रभु की सिद्ध इच्छा है; उसकी योजना को उसने प्रदान किया है।
अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है! यह उसकी दुल्हन के लिए जीवित जल का कभी ना समाप्त होने वाला वचन है। हम हमारे पूरे जीवन में कभी भी इतने प्यासे नहीं रहे हैं, लेकिन हम कभी भी इतने तरोताजा नहीं हुए जैसे-जैसे हम पीते है और पीते हैं जितना हम चाहे।
प्रत्येक रविवार को, दुल्हन दुनिया भर से दुल्हन के एक भाग के साथ इकट्ठा होने के लिए बहुत उत्साहित होती है, यह सुनने के लिए कि वह आगे क्या प्रकट करने जा रहा है। उसने हमें बताया कि यदि हम यहां टेबरनेकल में नहीं आ सकते हैं, तो कहीं तो किसी कलीसिया के लिए देखे; इसमें चले जाए।
हम सभी भविष्यवक्ता के मूल स्थान या कलीसिया पर एक साथ एकत्रित नहीं हो सकते; उसका मुख्यालय जहां उसे स्थापित किया गया था, लेकिन हम अपनी कलीसियाओं, या अपने घरों को कलीसिया में बदल सकते हैं, जहां हम उसे पुलपीट पर रख सकते हैं। जहां हमें बिल्कुल वैसा ही सिद्ध वचन खिलाया जा सकता है जैसा कि यह प्रकट किया गया था।
स्वर्गीय स्थानों में एक साथ बैठकर, परमेश्वर की आवाज़ को सुनना इससे बढ़कर कोई एकत्र होना नहीं होगा, इससे बढ़कर कोई अभिषेक नहीं होगा, इससे बढ़कर कोई स्थान नहीं है।
मैं आपको इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार, हमारे साथ परमेश्वर की प्रमाणित आवाज को सुनने के लिए आमंत्रित करता हूं, जब वो अपने दूत संदेशवाहक के जरिये से एक बार फिर हमसे बात करता हैं, और हमारे ह्रदय के सारे प्रश्नों के उत्तर देता हैं, और हमें आश्वासन देता हैं कि हम उसकी दुल्हन हैं।
भाई जोसफ ब्रंहम
रविवार का सन्देश: प्रश्न और उत्तर #1 64-0823M
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय दुल्हन-कलीसिया,
मनुष्य का पुत्र आया है और उसने स्वयं को मनुष्य की देह में अपनी दुल्हन के लिए प्रकट किया है। उसने यह कहा है, हम इस पर विश्वास करते हैं, और उसने इसे साबित किया है। हम उसकी दुल्हन-कलीसिया हैं जिसने उसके मुंह से निकले हर एक वचन को सुनकर और उस पर विश्वास करके अपने आप को तैयार किया है।
मरे हुओ का पुनरुत्थान होगा। वह इसे साबित करेगा। कलीसिया का रेपचर होगा। वो इसे साबित करेगा। एक सहस्राब्दी या हजार वर्ष होंगे। वह इसे साबित करेगा। वहाँ एक नया आकाश और एक नई धरती होगी। वह इसे साबित करेगा, क्योंकि उसका वचन ऐसा कहता है।
हम ही वो लोग होंगे जो वहां पर होंगे। वह इसे साबित करेगा। हम ही वो लोग हैं जिन्हें इस वचन का भाग बनाया गया है। उसने हमें वहां होने के लिए पहले से ठहराया है। उसके पूर्वज्ञान के द्वारा एक रेपचर होने जा रहा है और कोई भी इसे नहीं रोकेगा, हम वहां पर होंगे!
शैतान ने लंबे समय से कहे गए वचन के केवल एक वचन पर लोगों को संदेह करवाने की कोशिश की है। आप ऐसा नहीं करे। बस हर एक वचन पर विश्वास करें। वहां आपको अवश्य ही हर एक वचन पर विश्वास करना है। यह भविष्यवक्ता का शब्द नहीं है, यह परमेश्वर का वचन है जिसे रिकॉर्ड किया गया है और टेप पर संग्रहीत किया गया है।
महायाजक, बिशप, कार्डिनल, पास्टर के? “परमेश्वर के! हर एक वचन जो परमेश्वर के मुख से निकलता है।” हम कैसे जानेंगे कि यह परमेश्वर का वचन है? वह ऐसा कहता है, फिर वह इसे साबित करता है। वह अपने वचन को साबित करता है।
आपको अवश्य ही परमेश्वर के मुख से निकले हर एक वचन पर विश्वास करना है। उसने साबित किया है कि टेप पर यह उसका वचन है। उसने साबित किया है कि विलियम मेरियन ब्रंहम उसका सातवां दूत सन्देशवाहक हैं; हमारे दिन के लिए परमेश्वर की आवाज़। वे सारे लोग जो संदेश और सन्देशवाहक पर विश्वास नहीं करते, नाश हो जायेंगे।
अब, मैं बिल्कुल भी इन श्रोतागण से बात नहीं कर रहा हूँ। आप देखो, इसे टेप किया गया है, और यह सारे संसार भर में जाता है। क्या आप समझ रहे हैं, संसार के लोगों, कि एक वचन, एक वचन, ना ही एक वाक्य, ना ही एक अनुच्छेद, एक वचन, बस यही है जो हव्वा ने अविश्वास किया।
वो वचन है, और हम उसके वचन का भाग थे। यही कारण है कि हम यहां हैं, कि जीवन में हमारे स्थान की पुष्टि करे। हर एक वचन पर विश्वास करके। वचन के साथ बने रहकर। दुल्हन को हर एक वचन की संकेत करके जो टेप पर है।
हमारे समय में, मनुष्य का पुत्र प्रकट हो चूका है। उसने कलीसिया को सिर से जोड़ा है; दुल्हन के विवाह को एकजुट किया। दूल्हे की पुकार आ चूकी है। मनुष्य का पुत्र दोनों को एक साथ जोड़ने के लिए मनुष्य की देह में आ चूका है। वह वचन है। हम उसके वचन हैं, और दोनों एक साथ जुड़ते हैं।
यह मनुष्य के पुत्र के प्रगट होने के प्रकटीकरण को लेगा…ना ही याजकगण… यीशु मसीह, हमारे बीच मनुष्य की देह में नीचे उतरेगा, और अपने वचन को इतना वास्तविक बना देंगा कि यह कलीसिया, उस दुल्हन को, और उसे एक सा कर देगा, और फिर विवाह के भोज के लिए घर चले जायेंगे। आमीन।
वचन का प्रकटीकरण दुल्हन को एक कर देगा। यह मनुष्य के पुत्र को फिर से प्रकट करता है, ना ही कलीसिया के धर्मज्ञानियों को। मनुष्य का पुत्र! वचन और कलीसिया एक बन जाते हैं। मनुष्य के पुत्र ने जो कुछ भी किया वह वचन था। हम, जो उसकी दुल्हन है, उसी काम को करेंगे।
हम पवित्र आत्मा, उसके वचन, उसकी आवाज के द्वारा एक हुए हैं और विवाह भोज में जाने की तैयारी कर रहे हैं। वचन ने हमें एक किया है, और दोनों एक बन गए हैं।
हम टेप, टेप, टेप कहते हैं। आपको अपने घरों में, अपनी कलीसियाओ में अवश्य ही टेप को चलाना चाहिए। टेपो को चलाने पर बहुत अधिक जोर देने के लिए हमारी आलोचना की जाती है। हम ऐसा क्यों कहते हैं? टेपो पर हमसे कौन बात कर रहा है?
अब, याद रखें, वो यीशु नहीं था जो वहां अब्राहम से बात कर रहा था, जो उसके पीछे सारा थी उसके मन में विचारों को परख सकता था। वह यीशु नहीं था, उसका अभी तक जन्म नहीं हुआ था। लेकिन यह मानव देह में एक मनुष्य था, जिसे अब्राहीम ने “एलोहीम, महान सर्वशक्तिमान” कहा।
यदि आप विश्वास करते है, कि मनुष्य का पुत्र हमारे समय में प्रगट हुआ है; परमेश्वर मनुष्य के होठों में से होते हुए बोल रहा हैं, तो भला कोई भी उस आवाज को सबसे महत्वपूर्ण आवाज के रूप में रखने के महत्व को कैसे नहीं देख सकता है जिसे आपको अवश्य ही सुनना चाहिए?
मैं दूसरों की आलोचना नहीं कर रहा हूं जो उसे नहीं देखते और उस पर विश्वास नहीं करते जिसे हम विश्वास करते हैं; वे हमारे भाई-बहन हैं, लेकिन मैं बहुत ही संतुष्ट हूं, बहुत ही भरा हुआ, इतना निश्चिंत हूं कि यह परमेश्वर का अपनी दुल्हन के लिए प्रदान किया मार्ग है। मैं कुछ और नहीं कर सकता हूं। मेरे और मेरे घराने के लिए, बटन को दबाकर चलाना ही एकमात्र मार्ग है।
मैं एक बार फिर से दुनिया को आमंत्रित करता हूं कि वे आकर और हमारे साथ एकजुट हों, रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार, जब हम सुनते हैं: अपने वचन को सिद्ध कर रहा है 64-0816 ।
भाई जोसफ ब्रंहम
सभा से पहले पढ़े जाने वाले वचन:
संत मत्ती 24:24
संत मरकुस 5:21-43 / 16:15
संत लुका 17:30 / 24:49
संत यूहन्ना 1:1 / 5:19 / 14:12
रोमियों 4:20-22
1 थिस्सलुनिकियों 5:21
इब्रानियों 4:12-16 / 6:4-6 /13:8
1 राजा 10:1-3
योएल 2:28
यशायाह 9:6
मलाकी 4
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय पृथ्वी के नमक,
ओह प्रिय दुल्हन, हम क्या ही समय को बिता रहे हैं, स्वर्गीय स्थानों में एक साथ बैठे हुए हैं, वचन की उपस्थिति में, परिपक्वता में आ रहे हैं, पहचान रहे हैं कि हम कौन हैं, हम कहाँ से आए हैं, और कहाँ जा रहे हैं।
यह जानना, अपने ह्रदय की गहराई से, हम अब परमेश्वर के बेटे और बेटियां हैं। ना ही हम होंगे, हम अभी हैं। हम परमेश्वर के विचार के गुण हैं।
जब शैतान हम पर प्रहार करता है, और हमें हमारी गलतियाँ, हमारा अतीत और हमारी रोजमर्रा की असफलताओ को दिखाने की कोशिश करता है; जब वह अपने झूठ के साथ हमें हमारे मन और आत्मा में नीचे गिराने की कोशिश करता है, तो हम बस उसे याद दिलाते हैं और उससे कहते हैं, “परमेश्वर ने जगत की बुनियाद डालने से पहले से ही मुझे देख लिया था; यह सही है शैतान, उसने मुझे छुड़ाने के लिए यीशु को भेजा।” उस पर प्रहार!
“अब शैतान, मुझे छोड़ कर चला जा, क्योंकि उसके पुत्र का लहू मेरे लिए बोलता है। मैं पाप नहीं कर सकता। मेरी गलती, हाँ, मेरी बहुत सी गलतियाँ, परमेश्वर को भी दिखाई नहीं देतीं। एकमात्र चीज़ जो वह सुनता है वह मेरी आवाज़ है जो आरधना और उसकी स्तुती करती है, और केवल एक चीज़ जो वह देखता है वह मेरा प्रतिनिधित्व है।”
हमारा प्रतिनिधित्व हमें पूर्व और पश्चिम, उत्तर और दक्षिण से इकट्ठा कर रहा है, हमें उस वचन के नीचे एकजुट कर रहा है जो उसने अपनी दुल्हन के लिए टेप पर प्रदान किया है। यही एकमात्र ऐसी चीज़ है जिसका वह सम्मान करेगा; क्योंकि यह उसका प्रदान किया मार्ग है।
वह हमें इसके बाद क्या बताने और प्रकट करने जा रहा है? हमने बहुत सी बार उसे अपने भविष्यवक्ता के जरिये से बोलते हुए सुना है और हमें इसके बारे में बताता है कि हमारा नया घर कैसा होगा, लेकिन इस बार यह इस तरह से होगा जैसे हमने इसके बारे में पहले कभी कुछ नहीं सुना है।
दिव्य वास्तुकार ने इसे उसकी प्रिय के लिए डिज़ाइन या रूपांकित किया है। समझे? ओह, यह अवश्य क्या ही स्थान होगा, जब, दिव्य प्रकृति, एक दिव्य वास्तुकार ने इसे एक दिव्य गुण के लिए डिज़ाइन या रूपांकित किया है जिसे दिव्य परमेश्वर के द्वारा दिव्य रूप से पहले से ठहराया गया है जो—जो दिव्य जीवन का लेखक है! वह नगर कैसा दिखाई देगा! इस पर ज़रा सोचे।
हम शायद अपने आप को रोक भी नहीं पा रहे है। हमारा उत्साह और अपेक्षा शिखर पर है। हमारे ह्रदय परमेश्वर को सीधे हमसे बात करते हुए सुनने के लिए दौड़ते हैं और हमें यह बताता है कि वह अब हमारा नया घर बना रहा है और डिजाइन या रूपांकित कर रहा है जिससे कि हम उसके साथ अनंत काल तक रह सकें।
हम इसके अलावा और क्या सुनेंगे, और रविवार को हमारे सामने क्या प्रकट होगा, जब वह हमें पहले से ठहराये जाने, प्रतिनिधित्व करना, समय काल, आठवां दिन, पवित्र पर्वत, पिरामिड और पवित्र महासभा के बारे में बताता है?
क्या हम अपने मन को लपेट सकते है ठीक इस बातों से जो ठीक अभी आसपास घटित हो रहा है? परमेश्वर दुनिया भर से अपनी दुल्हन को इकट्ठा कर रहा हैं जिससे कि वह हमें बता सकें कि हमारा नया घर कैसा होगा। वह हमें हर छोटे से छोटे विवरण के बारे में बताएगा। हमारे पास क्या ही महिमामय समय होगा।
दूसरी ओर, हमारी लड़ाइयाँ कभी भी इतनी कठिन नहीं रहीं है। शैतान हम पर प्रहार कर रहा है जैसा पहले कभी भी नहीं किया था। उसके हमले कभी हल्के या ख़त्म होते नहीं दिखाई पड़ रहे है।
लेकिन पमेश्वर की महिमा हो, हमारा विश्वास उसके वचन में कभी भी इससे ऊंचा नहीं रहा है। हमारा विश्वास यह जानने में कि हम कौन हैं, जो हमारे प्राण में इतनी गहराई तक लंगर हो चूका है कि हमें हिलाया नहीं जा सकता।
हमें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है; इस विषय में कोई चिंता नहीं करना है। पिता ने हमारा पूरा नियंत्रण ले लिया है। वह हमारे हर एक कदम का मार्गदर्शन और निर्देशन करता है। वह हमें अपने हाथ की हथेली में थामे रखता है। शैतान तो केवल एक धोखा है जिसका अंत निकट है, और वह यह जानता है। वही वह एक है जो डरा हुआ है, वह जानता है कि वह परमेश्वर की बोली हुई वचन दुल्हन के साथ व्यवहार कर रहा है और वह हर बार हार जाता है।
हम वो वचन हैं। हम आरंभ से ही उसमें थे। हम किसी दिन बनेंगे नहीं, हम अभी हैं। यदि हम वचन हैं, तो हम वचन को बोल सकते हैं, यदि हम केवल विश्वास करेंगे… और हम विश्वास करते हैं।
आप या तो विश्वासी हैं (वचन) या आप संदेह करने वाले हैं (वचन नहीं)। हमारे शरीर में एक भी ऐसा तंतु नहीं है जो एक वचन पर भी अविश्वास करता हो। वहां आप हैं! हमने अभी शैतान को साबित किया है: हम वचन हैं। हम हो सकता है पैर के निचले हिस्से की खाल हो, लेकिन हम फिर भी उस देह का भाग हैं!!!
तो जब वो झूठा हम में से किसी एक के पीछे-पीछे आता है, तो दुनिया भर से दुल्हन एक साथ आती है और हम उसे वचन से मारते हैं और उसे मारते हैं।
जब बीमारी हममें से किसी एक पर आती है, तो हम एकजुट होकर उस पर प्रहार करते हैं! जब हममें से कोई भी एक जन उदास और नीचे महसूस करने लगता है, तो हम सब क्या करते हैं? उसे मारते है!
हम घर जा रहे हैं, दुल्हन। समय आ चूका है। दुल्हन ने अपने आप को तैयार कर लिया है। हम जहाज़ में हैं। उसने दरवाज़ा बंद कर दिया है और हम सुरक्षित अंदर हैं। हम दुल्हन के लिए संगीत को सुन सकते है जो गलियारे से चलकर आगे आती है ताकि दूल्हे के साथ एक हो जाए।
हम 1000 वर्षों के लिए अपने हनीमून पर रहेंगे, फिर हम एक-दूसरे और उसके साथ अपने भविष्य के घर चले जाएंगे।
इससे मत चूकना मित्रो। केवल एक ही मार्ग है जो परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया है और प्रमाणित किया गया है: उन टेपो को। यह अग्नि का स्तंभ है जो बोल रहा है और अपनी दुल्हन का नेतृत्व कर रहा है।
आप जो भी करें, इस रविवार उस आवाज़ को अपने और अपने परिवार के सामने रखें। विश्वास सुनने से आता है, वचन के सुनने से, और वचन भविष्यवक्ता के पास आता है। पवित्र आत्मा हमारे समय का भविष्यवक्ता है जो टेपों के द्वारा अपनी दुल्हन से बात कर रहा है।
इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर हमारे साथ जुड़ने के लिए आपका स्वागत है, दुल्हन के एक भाग के रूप में हम एक साथ एक ही समय में एकजुट होगे, परमेश्वर अपने सामर्थी दूत के जरिये से बोलेगा और हमें इस सब के विषय में बताएगा: स्वर्गीय दुल्हे और पृथ्वी की दुल्हन का भावी घर 64-0802 ।
भाई जोसफ ब्रंहम