प्रिय श्रीमती यीशु मसीह,
यदि हम हमारे जीवन में किसी भी चीज़ के बारे में सवाल पूछना चाहते हैं, तो उसका एक सच्चा जवाब होना चाहिए। कुछ ऐसा जवाब, जो हो सकता है उसके आसपास हो, लेकिन हर सवाल का एक सच्चा, सीधा जवाब होना है। इसलिए, हमारे जीवन में आने वाले हर एक सवाल का एक सच्चा, सही जवाब होना चाहिए।
यदि हमारे पास बाईबल से कोई सवाल है, तो उसका बाईबल से जवाब होना है। हम नहीं चाहते कि यह जवाब मनुष्यों के किसी झुण्ड से आए, कोई एक फलां संगति से, या किसी शिक्षक से, या किसी संप्रदाय से आये। हम चाहते हैं कि यह सीधे वचनों में से आए। हमें जानना अवश्य है: उसकी आराधना करने के लिए परमेश्वर का सच्चा और सही स्थान क्या है?
परमेश्वर ने चुना कि वो मनुष्य से भेंट करे; जो किसी कलीसिया में नहीं था, ना किसी संप्रदाय में था, ना किसी संस्था में, लेकिन मसीह में था। यही वो एकमात्र स्थान है जहाँ परमेश्वर मनुष्य से भेंट करेगा, और वह परमेश्वर की आराधना कर सकता है, जो मसीह में है। यही वो एकमात्र स्थान है। कोई फर्क नहीं पड़ता आप मेथोडिस्ट हों, बैपटिस्ट हों, कैथोलिक हों, प्रोटेस्टेंट हों, जो कोई भी आप हो, केवल एक ही स्थान है जहाँ पर आप सही तरह से परमेश्वर की आराधना कर सकते हैं, जो मसीह में है।
परमेश्वर की आराधना करने के लिए एकमात्र सही और चुना हुआ स्थान यीशु मसीह है; यही उसका एकमात्र प्रदान किया गया मार्ग है।
बाईबल ने मलाकी 4 में हमें एक उकाब की प्रतिज्ञा की है; एक प्रकाश स्तंभ जिसका हमें अनुसरण करना है। वो गुमराह होती कलीसिया को दिखाएगा कि वह इब्रानियों 13:8 है, यीशु मसीह कल, आज और युगानुयुग एक सा है। हमें लूका 17:30 में यह भी प्रतिज्ञा की गयी कि मनुष्य का पुत्र (उकाब) अपनी दुल्हन के लिए अपने आप को प्रकट करेगा।
प्रकाशितवाक्य 4:7 में, यह हमें बताता है कि चार पशु थे, जिनमें से पहला एक सिंह था। अगला पशु एक बैल था। फिर, अगला आने वाला एक मनुष्य था; मनुष्य सुधारक थे, मनुष्य की शिक्षा, धर्मज्ञान, और आदि-आदि।
लेकिन बाईबल ने कहा कि संध्या के समय, आने वाला अंतिम पशु एक उड़ता हुआ उकाब था। परमेश्वर अपने अंतिम समय की दुल्हन के लिए एक उकाब को प्रदान करेगा; जो स्वयं मनुष्य का पुत्र है, जो स्वयं को देह में प्रकट करता है ताकि अपनी दुल्हन का नेतृत्व करे।
बाईबल यह भी बताती है कि पुराने नियम में सारी पुरानी बातें, ये आने वाली चीजों की छाया थीं। जैसे-जैसे वह छाया नजदीक होती जाती है, नेगेटिव या वो छाया वास्तविकता में समा जाती है। उस समय जो बात घटित हुई वह आज जगह लेने वाली बातों की छाया है।
पहला शमूएल 8 में, पुराने नियम हमें बताता है कि परमेश्वर ने लोगों का नेतृत्व करने के लिए शमूएल भविष्यव्यक्ता को प्रदान किया था। लोगों ने उसके पास जाकर और उससे कहा कि उन्हें एक राजा चाहिए। शमूएल इतना निराश हो गया था कि उसका हृदय लगभग टूट गया।
परमेश्वर अपने लोगों का इस पवित्र, वचन के प्रमाणित भविष्यव्यक्ता के जरिये से नेतृत्व कर रहा था और उसे ऐसा महसूस हुआ कि उसे अस्वीकार कर दिया गया था। उसने लोगों को एकत्र किया और उनसे विनती की कि वे उस परमेश्वर से मुंह को ना मोड़े जिसने उन्हें बच्चों की तरह संभाला था, और उन्हें फलने-फूलने को लगाया और उन्हें आशीषित किया। लेकिन वे हठ्ठी बने रहे।
उन्होंने शमूएल से कहा, “तुम अपने नेतृत्व करने में कभी गलत नहीं रहे हो। तुम अपने धन संबंधी लेन-देन में कभी बेईमान नहीं रहे हो। तुमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है ताकि हमें प्रभु के वचन की रेखा में बनाये रखो। हम अद्भुत कामों की, बुद्धिमत्ता की, परमेश्वर के प्रबंध और सुरक्षा की सराहना करते हैं। हम इसमें विश्वास करते हैं। हम इसे पसंद करते है। और इसके अतिरिक्त, बिना इसके नहीं रहना चाहेंगे। बस हम ये चाहते हैं कि कोई राजा हमें युद्ध में नेतृत्व करे।
अब यकीनन जब हम युद्ध के लिए निकलते है तो हमारा लक्ष्य अभी भी यही है कि याजक आगे-आगे जाए और यहूदा उसके पीछे-पीछे चले, और हम तुरही को बजाये और जयजयकार करे और गाये। हम इनमें से किसी को भी रोकने का इरादा नहीं रखते। लेकिन हम एक ऐसा राजा चाहते हैं जो हम में से एक हो कि हमारा नेतृत्व करे ।”
यह उस दिन के संप्रदाय के लोग नहीं थे। यह असल में वे लोग थे जिन्होंने दावा किया था कि वह परमेश्वर का सच्चा भविष्यव्यक्ता था जिसे परमेश्वर ने उनका नेतृत्व करने के लिए चुना था।
“हाँ, तुम एक भविष्यव्यक्ता हो। हम संदेश पर विश्वास करते हैं। परमेश्वर तुम पर अपना वचन प्रकट करता है, और हम इसे पसंद करते है, और हम इसके बिना नहीं रहना चाहते, लेकिन हम चाहते हैं कि तुम्हारे अलावा कोई और हमारा नेतृत्व करे; जो हमारे अपने में से एक हो। हमारा अभी भी कहने का यही अभिप्राय हैं कि हम तुम्हारे द्वारा लाए गए संदेश पर विश्वास करते हैं। यह वचन है। तू भविष्यवक्ता हैं, लेकिन तू एकमात्र या सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ नहीं हैं।”
आज संसार में अच्छे लोग हैं, अच्छी कलिसियाये हैं। लेकिन एक ही श्रीमती यीशु मसीह हैं, और हम ही वो हैं, वो एक जिनके लिए वह आ रहा हैं; उसकी पवित्र कुंवारी वचन दुल्हन जो परमेश्वर की एकमात्र प्रमाणित और सिद्ध आवाज़ के साथ बनी रहेगी जो कि यहोवा यो कहता है।
यदि आप इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, तो हम तब भी संसार भर में फ़ोन के जरिये से प्रसारण को सुन रहे होंगे। यही है जो होने जा रहा है।
मेरे भाइयों, बहनों, मेरे दोस्तों, आज रात यहाँ जो इस स्थान पर और बाहर फ़ोन के जरिये से जुड़े है, आगे बढ़ो। बहुत से भिन्न-भिन्न राज्य, वहां बहुत दूर पूर्वी तट से लेकर पश्चिम तक सुन रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूँ, प्रिय परमेश्वर, वहां बहुत दूर उस ओर ट्युसान में, कैलिफ़ोर्निया में, ऊपर नेवादा और इडाहो में, वहां दूर पूर्व की ओर और आसपास, टेक्सास में; जब इस निमंत्रण को दिया जाता है, तो लोग छोटी-छोटी कलिसियाओं, पेट्रोल भरने के स्थान में, घरों में—में बैठकर सुनते हैं। हे परमेश्वर, होने पाए इस समय जो खोये हुये पुरुष या महिला, लड़का या लड़की है, वह आपके पास आ जाए। इसे ठीक अभी प्रदान करें। हम यीशु के नाम में यह प्रार्थना करते हैं कि वे सुरक्षित स्थान को पा ले जब कि यह समय है।
अब, प्रभु, उस चुनौती का सामना किया जा चूका है, कि शैतान, वह बड़ा धोखेबाज, उसे परमेश्वर की संतान को पकड़ के रखने का कोई अधिकार नहीं है। वह एक हारा हुआ जीव है। यीशु मसीह, एकमात्र आराधना का स्थान, एकमात्र सच्चा नाम, उसने उसे कलवरी पर हरा दिया है। और हम अभी उसके लहू का दावा करते हैं, कि उसने हर एक बीमारी, हर एक रोग को हरा दिया है।
और मैं शैतान को इस सभा के लोगों को छोड़ने के लिए कहता हूँ। यीशु मसीह के नाम में, इन लोगों से बाहर आ, और वे आजाद किये जाए।
जो कोई भी लिखित वचन के आधार पर अपनी चंगाई को स्वीकार करता है, अपने पैरों पर खड़े होने के द्वारा अपनी गवाही को दें और कहें, “मैं अब यीशु मसीह के नाम में अपनी चंगाई को स्वीकार करता हूँ।” अपने पैरों पर खड़े हो जाये।
परमेश्वर की स्तुति हो! आप वहाँ पर है। इधर देखे, अपंग लोग और इत्यादि उठ कर खड़े हो रहे है। परमेश्वर की स्तुति हो! ऐसा ही है। केवल विश्वास करे। वो यहाँ पर है।
भाई जोसफ ब्रंहम
परमेश्वर का चुना हुआ आराधना का स्थान 65-0220
संदेश सुनने से पहले पढ़ने के लिए वचन:
व्यवस्थाविवरण 16:1-3
निर्गमन 12:3-6
मलाकी 3रा और 4था अध्याय
लूका 17:30
रोमियों 8:1
प्रकाशितवाक्य 4:7
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय सर्वोतम आत्मिक शाही बीज दुल्हन,
अब और इंतजार नहीं, अब और सोच-विचार नहीं, हम पहुँच गए हैं! हम सर्वोतम आत्मिक शाही बीज दुल्हन हैं। शाही प्रतिज्ञा किए गए पुत्र के आत्मिक बीज। ना ही भविष्य में कोई झुण्ड; ना ही आने वाली अगली पीढ़ी; हम अंतिम दिन में जी रहे हैं, हम वह पीढ़ी हैं जो यीशु मसीह को धरती पर लौटते हुए देखेंगे।
आज के दिन, यह वचन पूरा हुआ है!
वही सुसमाचार, वही सामर्थ, वही मनुष्य का पुत्र जो कल था, आज है, और युगानुयुग रहेगा।
आज के दिन, यह वचन पूरा हुआ है!
प्रिय मित्रों जो एरिजोना, केलिफोर्निया, टेक्सास, पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में, हुक-अप पर या प्रसारण के जरिये से इस टेप को सुन रहे हैं; वही परमेश्वर का पुत्र एस-ओ-एन जो पूर्व में आया और देह में प्रकट होकर स्वयं को परमेश्वर के रूप में प्रमाणित किया, ये वही परमेश्वर का पुत्र एस-ओ-एन है यहाँ पश्चिमी गोलार्ध में है, जो आज रात कलीसिया के बीच खुद की पहचान दे रहा है, जो कल, आज और युगानुयुग एक सा है। पुत्र के सांझ का उजियाला आ गया है।
आज के दिन, यह वचन पूरा हुआ है!
मसीहा की आवाज़, जो उसके दिनों में मंच पर खड़ी हुई थी और बोल रही थी, उस युग के लिए प्रतिज्ञा के वचन के साथ खुद की पहचान दे रही थी, ये वही मसीहा की आवाज़ है, जो आज दुनिया भर में अपनी दुल्हन से टेप पर बोल रही है, हमें बता रही है: मैं कल, आज और युगानुयुग एक सा हूँ। मैं तुम्हारे लिए परमेश्वर की आवाज़ हूँ। तुम मेरे शाही आत्मिक बीज दुल्हन हो जो मेरे वचन के साथ बने रहे।
आज के दिन, यह वचन पूरा हुआ है!
आज लोगों के बीच इतनी उथल-पुथल है कि वे परमेश्वर की सच्चाई को देखने में विफल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि परमेश्वर के वचन के बहुत से मनुष्य के बनाये हुए अनुवाद है। परमेश्वर को अपने वचन के अनुवाद करने के लिए किसी की भी आवश्यकता नहीं है। वह अपना स्वयं का अनुवादक है। उसने अपनी दुल्हन के लिए अपने वचन का अनुवाद करने के लिए प्रकाशितवाक्य 10:7 के दिनों में दूत भविष्यद्वक्ता की आवाज़ को भेजा। यह यहोवा यों कहता है।
आज के दिन, यह वचन पूरा हुआ है!
आप कहते हैं, “यदि मैं उस समय पर वहाँ होता जब यीशु धरती पर था, तो मैं ऐसा-ऐसा करता।” खैर, वो आपका युग नहीं था। लेकिन, यह आपका युग है, यह आपका समय है। आप कौन सी आवाज़ को परमेश्वर की आवाज़ कह रहे हैं?
कौन सी आवाज़ आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ है?
आज के दिन, यह वचन पूरा हुआ है!
शैतान उसकी दुल्हन पर हमला करने पर है ऐसा पहले कभी नहीं किया होगा। वह आपको यह सोचने पर मजबूर कर सकता है कि तुम्हे कोई बीमारी है या किसी तरह का रोग है, या आपके परिवार पर हमला कर सकता है। कभी-कभी परमेश्वर चीजों को इतना अंधकारमय होने देता है कि आप ऊपर, आस-पास या कहीं और नहीं देख सकते। तब वह आकर और आपके लिए एक रास्ता बनाता है, ताकि आप कह सकें, “मैं हाजिरा का बीज नहीं हूँ, मैं सारा का बीज नहीं हूँ, मैं मरियम का बीज भी नहीं हूँ, मैं अब्राहम के परमेश्वर का सर्वोतम शाही आत्मिक बीज हूँ। मैं परमेश्वर के प्रतिज्ञा किये गये वचन को अपने लिए लेता हूँ, यह यहोवा यों कहता है वाला वचन है। मैं ना हटूंगा। कोई फर्क नहीं पड़ता यह कैसा भी दिखाई पड़ता हो, शैतान कुछ भी कहने दो। मुझे जो भी आवश्यकता है, मैं परमेश्वर को उसके वचन पर लुंगा।”
आज के दिन, यह वचन पूरा हुआ है!
परमेश्वर की आवाज़ ने बोला है। मैंने तुम्हारे लिए सारे आत्मिक भोजन को संग्रहीत कर लिया है। केवल वही बोलें जो उन टेपों पर है। मैं तुम्हारे लिए परमेश्वर की आवाज़ हूँ। मेरे वचन को किसी अनुवाद की आवश्यकता नहीं है। झगड़ा या वाद-विवाद न करें, एक दूसरे से प्रेम करें, लेकिन मेरे वचन के साथ बने रहें।
आज के दिन, यह वचन पूरा हुआ है!
निराश न होना। उदास न होना। शैतान को आपकी खुशी को छिनने न देना। याद रखें कि आप कौन हैं, आप कहाँ जा रहे हैं, उस महान विवाह के भोज में क्या होने जा रहा है। उस सुंदर से नगर में रहना जो उसने सिर्फ़ आपके लिए बनाया है। जहाँ आप अनंत काल तक उसके साथ और उन सभी के साथ रहेंगे जो पहले हुए हैं।
अब कोई बीमारी नहीं। अब कोई दुख नहीं। अब कोई मृत्यु नहीं। अब कोई लड़ाई नहीं। बस उसके साथ अनंत जीवन। तब हम कहेंगे:
आज के दिन, यह वचन पूरा हुआ है!
आओ हम ना ही उदास होकर और कहें, “मैं इस जगह से बहुत ऊब गया हूँ, मैं यहाँ से जाना चाहता हूँ। आओ हम इसे इस तरह कहें: वह अब किसी भी क्षण आ रहा है, मेरे लिए…महिमा हो! मैं प्रतीक्षा नहीं कर सकता। मैं अपने सभी प्रियजनों से मिलने जा रहा हूँ। वे ठीक मेरे सामने प्रकट होने जा रहे हैं, तब मैं जान जाऊंगा, यह समाप्त हुआ है, हम पहुँच गए हैं।”
तब, पलक झपकने के क्षण से भी कम समय में, हम सभी दूसरी ओर एक साथ होंगे।
आइए हम खुश होकर और आनंद मनाएँ, क्योंकि मेमने का विवाह आ पहुंचा है, और उसकी दुल्हन…उसकी दुल्हन ने खुद को तैयार कर लिया है।
यदि आप आनंद मनाना चाहते हैं, और हमारे साथ मेमने के विवाह में होना चाहते हैं, तो इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर, अपने आप को तैयार करें, जब हम सुनते हैं:
आज ही यह लेख पूरा हुआ 65-0219
भाई जोसफ ब्रंहम
पढ़ने के लिए वचन:
संत यूहन्ना 16वां अध्याय
यशायाह 61:1-2
संत लुका 4:16
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय अब्राहम के शाही बीज,
मैं संसार भर के उन लोगों को शुभकामनाएं भेजता हूं, जो एक साथ एकत्र हो रहे हैं, हुक-अप या प्रसारण के जुड़ने के माध्यम से सुन रहे हैं, उस स्वर्ग से गिरने वाले नए मन्ना से अपने प्राणों को खिला रहे हैं। आप स्वयं यीशु मसीह के लहू से खरीदे हुए हैं।
प्रभु यीशु, मैं प्रार्थना करता हूं कि आप आज रात उन शब्दों को प्रत्येक उस कान के सुनने को अभिषेक करें जो दिव्य ध्वनि के नीचे है। और यदि यहां कोई होंगे, या, भीतर सुन रहे है, बाहर समस्त राष्ट्र में सुन रहे है।
परमेश्वर हममें से प्रत्येक के कानों का अभिषेक कर रहा हैं, जैसे कि हम संसार भर से सुन रहे हैं और परमेश्वर की आवाज की दिव्य ध्वनि को सुन रहे हैं जो हमसे बात करती है, यहोवा यों कहता हैं।
हम परमेश्वर की सच्ची, फिर से जन्म पायी कलीसिया हैं जो हर परिस्थिति में परमेश्वर के हर एक वचन पर विश्वास करते हैं, चाहे ये कुछ भी हो, क्योंकि यह परमेश्वर की सच्ची बिना मिलावट की आवाज बोल रही है।
परमेश्वर अपने आप को हम में, अपनी दुल्हन कलीसिया में प्रकट कर रहा हैं। हम बीज के वाहक नहीं हैं, हम शाही बीज हैं। उसके जीवन की संपूर्णता जो उसमें थी, उसने खुद को फिर से हमारे अंदर, वास्तविक, सच्ची, दुल्हन कलीसिया में, परमेश्वर के संपूर्ण वचन को उसकी सम्पूर्णता और उसकी शक्ति में लेकर आ रहा है।
इसके बाद कोई और कलीसिया युग नहीं हो सकता। भाइयों और बहनों, हम अंत में हैं। हम यहाँ हैं। हम पहुँच गए हैं। परमेश्वर का धन्यवाद हो!
हम अंत में हैं। हम पहुँच चुके हैं। दुल्हन ने पहचान लिया है कि हम कौन हैं। यह बीज दुल्हन का समय है। भूसी मर चुकी हैं। भूसी सूख गयी हैं। हम परमेश्वर के कुंवारी जन्मे वचन हैं जो प्रकट हुए हैं, यीशु मसीह कल, आज और युगानुयुग एक सा हैं।
हमें छुआ नहीं जाएगा। हम में कोई भी मनुष्य का नियंत्रण नहीं होगा। हम दुल्हन के कुंवारी जन्मे हैं। हमें परमेश्वर के द्वारा शुद्ध कुंवारी वचन के प्रति सच्चे बने रहने की आज्ञा दी गई है। बीज को अवश्य ही पुत्र की, उस पवित्र आत्मा, मनुष्य के पुत्र की आवाज़ की उपस्थिति में बैठना है, जिससे कि यह पक सके। और हमारे लिए, केवल एक ही तरीका है: बटन को दबाकर चलाये और स्वयं मनुष्य के पुत्र की आवाज़ को सुनें।
और मैं कहता हूँ कि इस दुनिया में कहीं तो एक चुनी हुई कलीसिया है, जो बाहर निकल रही है और उन चीज़ों से एक तरफ अलग हो रही है, और परमेश्वर के प्रकटीकरण ने उसका ध्यान आकर्षित किया है। हम अंतिम दिनों में हैं।
हम परमेश्वर के उकाब हैं। हममें कोई समझौता करना नहीं है। हम केवल ताज़ा मन्ना ही खा सकते हैं। हम पशुशाला में बछड़ों की तरह हैं। हम केवल संग्रहित किया हुआ भोजन ही खाते हैं जो हमारे लिए प्रदान किया गया है।
हम संसार भर में परमेश्वर के उकाबों को देख रहे है जो उस ताज़ा मन्ना को चाहते है। वे तब तक खोजते रहेंगे जब तक उन्हें वह नहीं मिल जाता। वे और ऊपर और ऊपर उड़ेंगे। यदि इस घाटी में कोई नहीं है, तो वह थोड़ा और ऊपर उठेगा। वे परमेश्वर की आवाज़ से ताज़ा परमेश्वर के वचन को चाहते हैं। उनकी अनंत मंजिल इस पर विश्राम कर रही है। जहाँ लोथ है, वहाँ उकाब इकट्ठा होते हैं।
उसकी आत्मा हम पर उसी काम को करने के लिए आई है जो काम उसने किये थे। यह दाने का फिर से पुन:उत्पन्न करना है। हम अब्राहम के शाही विश्वास के बीज हैं जो परमेश्वर के वचन के विपरीत हर एक चीज़ को लेकर और उसे ऐसा बताते हैं जैसे कि वह है ही नहीं। हम परमेश्वर के एक भी वचन पर संदेह नहीं कर सकते या गलत स्थान पर नहीं रख सकते, क्योंकि हम विश्वास करते कि ये यहोवा यों कहता है वाला वचन है। यीशु मसीह कल, आज और युगानुयुग एक सा है।
प्रिय परमेश्वर, हम दुनिया की किसी मूर्खता के लिए उससे मुंह न मोड़ें, लेकिन आज रात उसे अपने पूरे ह्रदय से ग्रहण करें। प्रभु, मुझमें एक अच्छी आत्मा, जीवन की आत्मा को उत्पन्न करें, जिससे कि मैं आपके सारे वचनों पर विश्वास कर सकूँ, और यीशु उस वचन को स्वीकार कर सकूँ, जो कल, आज और युगानुयुग एक सा है, और आज उस भाग पर विश्वास कर सकूँ जो इस युग के लिए निर्धारित किया गया है। इसे प्रदान करें, प्रभु। मैं इसे यीशु के नाम में माँगता हूँ।
मैं आपको आमंत्रित करना चाहूंगा कि आप अंत समय के लिए परमेश्वर की प्रमाणित आवाज़ को सुनें जब वह हमें उकाब का भोजन देता है; परमेश्वर की प्रतिज्ञा। परमेश्वर के इस वचन में एक कुंवारी के विश्वास की आवश्यकता होती है ताकि उसकी दुल्हन बने।
भाई जोसफ ब्रंहम
समय:
दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले का समय
सन्देश:
बीज भूसे के संग वारिस नहीं 65-0218
वचन:
संत मत्ती 24:24
संत लुका 17:30
संत यूहन्ना 5:24 / 14:12
रोमियों 8:1
गलातियों 4: 27-31
इब्रानियों 13:8
1 यूहन्ना 5:7
प्रकाशितवाक्य 10
मलाकी 4
लेकिन जब आप यह कहने लगते हैं, “मैं और मेरा पिता एक हैं,” और ये अन्य बातें, तो भूसी उससे दूर हो जाती है। लेकिन सच्ची, वास्तविक दुल्हन कलीसिया परमेश्वर के सारे वचन को, उसके सम्पूर्णता और उसकी शक्ति में सामने लेकर आएगी, क्योंकि वह कल, आज और युगानुयुग एक सा है।
65-0218 - “बीज भूसे के संग वारिस नहीं”
आदरणीय विलियम मेरियन ब्रंहम
यीशु मसीह कल, आज और युगानुयुग एक सा है, एक आत्मा दुल्हन के ऊपर आती है जिससे कि उन्ही कामों को करे जो उसने किये थे। समझे? यह दाने का फिर से पुन:उत्पादन करना है।
65-0218 - “बीज भूसे के संग वारिस नहीं”
आदरणीय विलियम मेरियन ब्रंहम
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय नीनवे के यात्रियों,
पिता, जहां आपका लोथ है, आपके उकाब वहां एक साथ एकत्र हो रहे हैं। आप हमें अपने दिव्य मन्ना को खिला रहे हैं। हमारे प्राणों के लिए वो देते है जिसकी हमें वास्तव में आवश्यकता है। हम आपके लिए प्यासे हैं, पिता। हम आपके हाथों में है।
हम आपकी आवाज़ सुनने के द्वारा, आपकी उपस्थिति में पड़े हुए हैं, पक रहे हैं। दुल्हन को अवश्य ही अपने मनों को तैयार करना है और इसका सामना करना है। यह या तो सही है या ग़लत है। क्या आपकी प्रमाणित आवाज़ को सुनना ही आपकी दुल्हन के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है या नहीं है? यदि यह सही है, तो आइए इसे करें। अब और प्रतीक्षा न करें, अभी पता लगाये कि सच्चाई क्या है और सही क्या है, और इसके साथ बने रहें। हम जानते हैं कि यह सत्य है, हम जानते हैं कि यह आज के लिए आपका प्रदान किया गया मार्ग है।
मुझे अवश्य ही चिल्लाकर कहना है, “सिंह गरजा; कौन न डरेगा? परमेश्वर यहोवा बोला; कौन भविष्यवाणी न करेगा?” हम इसे वचन में देखते हैं। आपने इसकी प्रतिज्ञा की थी। कौन अपनी शांति बनाए रख सकता है और स्थिर रह सकता है?
हम लोकप्रिय विचार को नहीं चाहते। हम सत्य को चाहते हैं। और हम नहीं चाहते हैं, हम (चाहते) नहीं करना चाहते हैं—हम किसी भी चीज का सामना नहीं करना चाहते हैं, लेकिन परमेश्वर ने जो कहा है वह सत्य है।
समय आ चूका है कि आपको यह तय करना होगा कि आप किस जहाज पर हैं। क्या आप सीधे मनुष्य के पुत्र के द्वारा बोले गए वचन पर भोजन कर रहे हैं, या किसी और पर? क्या कोई आपसे कह रहा है कि उसकी दुल्हन होने के लिए आपको दूसरी आवाजो को अवश्य ही सुनना है? आपके घरों या आपकी कलीसियाओ में टेप चलाना सबसे महत्वपूर्ण काम नहीं है जो दुल्हन कर सकती है?
आप किसकी आवाज को सुन रहे हैं? वह आवाज़ आपको क्या बता रही है? आप अपने और अपने परिवार की अनन्त मंजिल को किस आवाज पर रख रहे हैं?
यह मैं नहीं हूं, यह सातवां दूत नहीं था, ओह, नहीं; यह मनुष्य के पुत्र का प्रकटीकरण था। यह दूत नहीं था, उसका संदेश; यह तो वो रहस्य था जिसे परमेश्वर ने खोल दिया था। यह कोई मनुष्य नहीं है; यह परमेश्वर है। दूत मनुष्य का पुत्र नहीं था; वह मनुष्य के पुत्र का सन्देशवाहक था। मनुष्य का पुत्र मसीह है; वही वो एक है जिस पर आप भोज कर रहे हैं। आप किसी मनुष्य पर भोजन नहीं कर रहे हैं; एक मनुष्य, उसके शब्द विफल हो जायेंगे। लेकिन आप मनुष्य के पुत्र के अचूक देह-वचन पर भोजन कर रहे हैं।
ऐसी किसी भी आवाज़ को न सुनें जो उस आवाज़ को, मनुष्य के पुत्र के अचूक देह-वचन को, आपके सामने पहले स्थान पर नहीं रखते है। वे प्रचार कर सकते हैं, शिक्षा दे सकते हैं या वह सब कुछ कर सकते हैं जिसके लिए परमेश्वर ने उन्हें बुलाया है, लेकिन वे सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ नहीं हैं जिन्हें आपको सुनना अवश्य है।
यदि वे ऐसा विश्वास करते है, तो जब आप एक साथ इकट्ठे होते है तो वे उस आवाज को चलाएंगे और आपसे कहेंगे, “टेप पर, जो यह आवाज है, यही सुनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवाज है। यह, और केवल यही, यहोवा यो कहता हैं, है।”
आप किस आवाज़ से प्रेम करते हैं? क्यों उसने अपनी आवाज़ को रिकॉर्ड किया और संग्रहित किया? परमेश्वर ने हमारे दिन के लिए अपना वचन बोलने के लिए किसकी आवाज़ को चुना?
अपने प्रदान किए गए भविष्यवक्ता के द्वारा, वो एक जिसे उसने वहां पर जाकर और उस संदेश को बताने के लिए नियुक्त किया था, अब, ऐसा दिखाई दे रहा था कि वह एक और भविष्यवक्ता भेज सकता है, लेकिन उसने योना को नियुक्त किया, और यहां तक कि एलिय्याह ने भी नहीं किया होगा, यिर्मयाह ने भी नहीं किया होगा, मूसा ने नहीं किया होगा, योना को नीनवे जाना था। इसमें बस यही सब था। उसने उसे आज्ञा दी और जाने को कहा। और जब वो कहता है, “वहां जाओ, योना, नीनवे को जाओ,” योना के अलावा कोई और ऐसा नहीं कर सकता।
परमेश्वर ने हमें इस जीवन के लिए पहले से ही ठहराया है। यह आवाज़ हमसे अनन्त जीवन के वचन को बोलती है। हमारे लिए, यह परमेश्वर का प्रदान किया गया मार्ग है। यह हमारा जहाज है। यदि आप तर्शीश जाने वाले जहाज पर हैं, तो इससे पहले बहुत देर हो जाए, उतर जाये।
यदि आप सोच रहे हैं, या आपके मन में कोई प्रश्न है कि किस रास्ते पर जाना है या क्या करना है, तो आकर हमारे साथ जुड़ें। हमारे साथ जहाज पर चढ़ जाए। हम चिल्लाने के लिए नीनवे जा रहे हैं। यदि वे चाहें तो हम तर्शीश जहाज को जाने दे रहे हैं। हमारे पास परमेश्वर के समक्ष एक कर्तव्य है, यही एक संदेश है जिसके लिए हम जिम्मेदार हैं।
मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि यदि आप किसी ऐसे कलीसिया में जाते हैं जहां टेप नहीं चलता है तो यह तर्शीश की ओर जाने वाला एक जहाज है, लेकिन यदि कोई टेप पर परमेश्वर की आवाज को सबसे महत्वपूर्ण आवाज के रूप में स्थान को नहीं दे रहा है जिसे आपको सुनना ही है, तो बेहतर होगा कि आप इसकी जांच कर लें यह देखने के लिए कि आपके जहाज के संचालन पर कौन है और आपका जहाज कहाँ जा रहा है।
मैं आपको रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर, हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं, जब हमारे जहाज का कप्तान बोलता है और हमारे लिए संदेश ओ लाता है: एक मनुष्य प्रभु की उपस्थिती से भाग रहा है 65-0217।
आइए अभी इस बेदारी को आरंभ करें। सही है! आप किसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं? हमारा विश्वास है कि प्रभु का आगमन निकट है, और उसके पास एक दुल्हन होगी, और ये तैयार है। और हम नहीं चाहते कि किसी तर्शीश के ओर कोई जहाज़ चले। हम नीनवे की ओर जा रहे हैं। हुंह! हम महिमा की ओर जा रहे हैं। आमीन। यह सही है। हम वहां जा रहे हैं जहां परमेश्वर आशीष को देगा और यही है जो हम करना चाहते हैं।
भाई जोसफ ब्रंहम
पढ़ने के लिए वचन:
योना 1:1-3मलाकी 4
संत यूहन्ना 14:12
लूका 17:30
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय टेप परिवार,
मेरा मतलब आपसे है, मेरा परिवार, और बाहर संसार भर में वो परिवार जहां हम…जहां पर हमारे टेप जाते हैं।
वो हम हैं, भविष्यव्यक्ता का टेप परिवार; उसके बच्चे जो सारे संसार भर में बिखरे हुए हैं, जिन्हें उसने मसीह के लिए उत्पन्न किया है। वो एक जिन्हें पिता ने इन अंतिम दिनों में स्वयं का प्रकाशन दिया है।
मैं इनमें से किसी एक दिन उन सभी को एक साथ लाना चाहता हूं, देखो, पिता ऐसा करेगा, और फिर हमारे—हमारे पास एक घर होगा जहां हमें फिर यहाँ-वहां घूमना नहीं पड़ेगा।
मैं उन सभी को एक साथ लाना चाहता हूँ। यह ठीक अभी हो रहा है। यह संदेश, उसका वचन, ये टेप बिल्कुल यही कर रहे हैं: दुल्हन को एक साथ ला रहे है, हमें संसार भर से एक इकाई के रूप में एकजुट कर रहे है। उसकी आवाज के सिवाये कुछ भी नहीं है; टेप पर परमेश्वर की आवाज, जो उसकी दुल्हन को एक साथ ला सकती है।
और आप, जब आप आत्मा से भर जाते हैं, तो यहां सबसे अच्छे चिन्हों में से एक है जिसे मैं जानता हूं: आप मसीह के साथ बहुत प्रेम करते हैं और उसके द्वारा कहे गए हर एक वचन को सत्य होने का विश्वास करते हैं। देखा? यही इस बात का प्रमाण है कि आपके पास पवित्र आत्मा है। और आपका जीवन आनंद से भरा होता है, और—और ओह, प्रभु, हर एक चीज पहले की तुलना में भिन्न होती है (देखा?)। यही पवित्र आत्मा है।
हमारे ह्रदय, मन और प्राण, ये आनंद, प्रेम और प्रकाशन से इतने भर गये हैं कि हम खुद को संभाल नहीं पाते हैं। हम जो भी संदेश सुनते हैं वह और अधिक प्रकाशन को लाता है। हम देखते हैं कि हम कौन हैं और उसकी सिद्ध इच्छा में बने रहने के लिए क्या कर रहे हैं। वहां ऐसी कोई भी चीज नहीं है जिसे परमेश्वर ने हमारे हृदयों में जो कुछ भी रखा है उससे हटा सके। बटन को दबाकर चलाना आज के लिए परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया मार्ग है। ना ही कोई अनुमान लगाना, न ही कोई आशा करना, कोई पवित्र आत्मा से पूछना, “मैंने अभी जो सुना क्या वह वचन सत्य है?” “क्या मुझे इसे वचन से जांचने की आवश्यकता है?”
हमें आवश्यकता नहीं है। हम टेपों पर जो सुनते हैं वो वचन है। वह वचन जो हम टेपों पर सुनते हैं, वो ही एकमात्र वचन है जिसे स्वयं पवित्र आत्मा, अग्नि के स्तंभ के द्वारा प्रमाणित किया गया है, जो कि दुल्हन के लिए यहोवा यों कहता हैं होगा।
यदि कोई हमसे कहता है, “टेप पर बहुत कुछ कहा गया है, यह तो केवल भाई ब्रंहम बात कर रहे थे, ना ही अभिषिक्त वचन। यह तो बस मनुष्य ही था। पवित्र आत्मा ने हमें अगुवाई की है कि वचन क्या है और जो बस भाई ब्रंहम बता रहे थे।“
ना ही हमें। हम बस उस पर विश्वास करते हैं जो भविष्यवक्ता ने हमें कभी न भूलने के लिए बताया था।
मैं चाहता हूं कि आप उस वचन को कभी न भूलें। मूसा ने जो कहा, परमेश्वर ने उसका सम्मान किया, क्योंकि परमेश्वर का वचन मूसा में था।
भविष्यवक्ता ने जो कहा हम उसे कभी नहीं भूलेंगे, और हम इसे विश्वास करते हैं; क्योंकि वह हमारे हृदयों पर लोहे की कलम से खोदा या तराशा गया है। टेप पर उसने जो कहा, परमेश्वर ने इसका सम्मान किया, और हम इसे विश्वास करते हैं।
हमारे साथ बैठकर और परमेश्वर की आवाज को सुनने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। वह इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर अपनी दुल्हन से बात करेगा और प्रश्नों के उत्तर देगा: 64-0830E प्रश्न और उत्तर #4। मैं आपको हमारे साथ एक होने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं। यह एक ऐसा निर्णय है जिसका आपको कभी पछतावा नहीं होगा।
भाई जोसफ ब्रंहम