रविवार
11 अक्तूबर 2026
62-1014M
एक सिद्ध मनुष्य का डील-डौल
सभा शुरू होती है:
0
दिन
19
घंटे
40
मिनट
35
सेकंड

Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT

प्रिय एक सिद्ध मनुष्य के डील-डौल,

हमें क्या ही अद्भुत प्रशिक्षण मिल रहा है। परमेश्वर की आवाज़ हमसे बात कर रही है और हमें वचन दर वचन दर वचन से निर्देशित कर रही है कि बिल्कुल ठीक-ठीक हर एक दुश्मन को कैसे हराया जाए। उसने हमें प्रकट किया है और हमारे ह्रदय में लंगर किया है कि, हम ही वो वचन हैं। इसलिए, हमें हराया नहीं जा सकता।

जब दुश्मन हमारे पीछे आता है, तो हम बस हमारे एटम बम, अर्थात परमेश्वर के कहे हुए से उसे लगातार प्रहार करते है, उसे प्रहार करते है, उसे प्रहार करते है; यह वचन हमारे जीवित है और वास करता है।

सचमुच, लड़ाई के लिए मोर्चा तैयार है, लेकिन अब हमें कोई डर नहीं है; कोई चिंता नहीं है। हम अपने विवेक को नहीं सुन रहे हैं। हम अपनी स्मृति को नहीं सुन रहे हैं। हम अपने लगाव को नहीं सुन रहे हैं। हमने अपने मन को इन सब बातों के लिए बंद कर दिया है और उसके वचन के आत्मा को अपने हृदय और प्राण में रख लिया है। हमने हर उस बात को पूरी तरह निकाल कर बाहर किया है जो उसके वचन के विपरीत है।

हर एक संदेह चला गया है। हर एक भय चला गया है। संदेह की हर अनुभूति जा चुकी है। हर अनुभूति समाप्त हो गई है। अब वहाँ परमेश्वर के वचन को छोड़ और कुछ भी नहीं है, जो हममें जीवित है और वास करता है, और शैतान उसके विरुद्ध लड़ाई नहीं कर सकता।

हम जीवित परमेश्वर का जीवित भवन बनते जा रहे हैं। यह परमेश्वर है जो हममें वास कर रहा है और हमें अपने समान बना रहा है, और अपने अस्तित्व को हममें प्रतिबिंबित कर रहा है।

हम मसीह का स्थान ले रहे हैं और उसकी सेवकाई को आगे बढ़ा रहे हैं। वह मनुष्य के डील-डौल में हममें वास कर रहा है, जब वह स्वयं को हममें प्रतिबिंबित कर रहा है। अब हमारे पास उसके साथ सिद्ध आराधना हैं! यह परमेश्वर ही है जो हममें स्वयं को प्रकट कर रहा है, अर्थात अपने भवन के रूप में।

इन बातों पर विश्वास करने के लिए हमारी अटल बुनियाद क्या है? विश्वास । और हमारे विश्वास को किसी दूसरी चीज़ की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हमारा विश्वास परमेश्वर के वचन पर भरोसा करता है। क्योंकि विश्वास सुनने से आता है, और सुनना परमेश्वर के वचन से होता है; और परमेश्वर का वचन केवल भविष्यव्यक्ता के पास आता है, और हम केवल चालू करने के बटन को दबाकर भविष्यव्यक्ता को सुन सकते हैं…सटाक!!

उसकी आवाज़ सुनने के द्वारा, हम उसकी सामर्थ से संचारित हो रहे है और हमारी सोच के प्रति मर चुके हैं। हमारा विश्वास एक सच्चा विश्वास बन गया है, और उसका जीवन हममें संचारित हो गया है। हम परमेश्वर की जीवित रचना बन गए हैं, एक ऐसा वास करने का स्थान, जिसके द्वारा पवित्र आत्मा अपने तेजस्वी आशीषों को प्रवाहित कर सकता है।

टेपों पर वो आवाज़ क्या कर रही है?

मसीह ने मुझे व्यक्तिगत रूप से यीशु मसीह के डील-डौल तक बनाने के लिए भेजा है, ताकि वे उसके वचन के द्वारा, आत्मा के सामर्थ से भरे हुए भवन और उसका रहने का स्थान बन सकें। देखिए, उसके वचन के द्वारा, व्यक्तिगत रूप से उस स्थान तक बनाया जाता है।

उसकी आवाज़ को सुनने के द्वारा, उसके वचन पर विश्वास करने और उसका अनुसरण करने के द्वारा, हमें यीशु मसीह के डील-डौल में बनाया गया है; हम उसकी आत्मा का रहने का स्थान बन सकें। हम एक जीवित सद्गुण है, एक जीवित ज्ञान, एक जीवित धीरज, एक जीवित भक्ति और जीवित सामर्थ बन गए हैं, ये एक जीवित परमेश्वर से आ रहे हैं, जो हमें परमेश्वर के डील-डौल में एक जीवित मनुष्य, एक जीवित स्वरुप बनाता है।

लेकिन तूने मेरे लिए एक देह को तैयार किया है।” एक ऐसी देह, जिसमें परमेश्वर वास कर सकता है, जिसमें परमेश्वर चल सकता है, जिसमें परमेश्वर देख सकता है, जिसमें परमेश्वर बोल सकता है और जिसमें परमेश्वर कार्य कर सकता है। आमीन! परमेश्वर का जीवित साधन, परमेश्वर दो पैरों पर चल रहा है, आपके अंदर। महिमा हो! “धर्मी जन के कदम यहोवा की ओर से ठहराए जाते हैं,”परमेश्वर आपके भीतर चल रहा है। “क्योंकि तुम लिखित पत्रियाँ हो, जो सब मनुष्यों के द्वारा पढ़ी जाती हैं।”

महिमा हो…!!! इसलिए हम इसकी परवाह नहीं करते कि हम तंबू में रहे या छोटे-से झोपड़े में; हम जीवित रहें या मर जाये, डूबे या तैरे। हमारी रुचि केवल एक ही चीज में है, अर्थात इस संदेश में, इस आवाज़ में, परमेश्वर के वचन में! यही परमेश्वर का राज्य है। यही आज के दिन के लिए परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया मार्ग है। यह एक सिद्ध मनुष्य के डील-डौल को बना रहा है, और वो हम ही हैं!

आइए, हम सब एक साथ इकट्ठे होंकर और अपने जीवनों की जाँच करें, जब हम हमारे निर्देश देने वाले को हमें यह निर्देश देते हुए सुनते हैं कि हमें क्या करना चाहिए और कैसे जीवन जीना चाहिए, ताकि हम परमेश्वर के पी-ई-आर-एफ-ई-सी-टी सिद्ध बेटे और बेटियां बन सकें।

हम प्रभु से प्रतिज्ञा करेंगे कि उसकी सहायता से और उसके अनुग्रह के द्वारा हम प्रतिदिन निरन्तर प्रार्थना करेंगे और उसकी लालसा रखेंगे, जब तक हम यह अनुभव न कर लें कि उसकी प्रत्येक मांग हमारे डील-डौल में पूरी तरह से प्रवाह हो रही है। हम तब तक वहीं बने रहेंगे, जब तक हम जीवित मसीह का प्रकटीकरण न बन जाये।

हर एक सप्ताह हमारे अंदर यह उत्साह और अपेक्षा होती है कि प्रभु हमारे लिए क्या करने जा रहा है और हम पर क्या प्रकट करने जा रहा है ये बात शब्दों में व्यक्त करने से परे है। किस तरह से मैं चाहता हूं कि सारी दुनिया हमारे साथ जुड़ जाए, क्योंकि इससे बढ़कर और कुछ भी नहीं है, या परमेश्वर की आवाज़ की उपस्थिति में बैठकर सुनने से बढ़कर और उसके सिद्ध वचन की दुल्हन के रूप में एक सिद्ध डील-डौल बन जाए।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

संदेश: एक सिद्ध मनुष्य का डील-डौल 62-1014M

समय:दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविल, इंडियाना के समयानुसार

वचन:
मत्ती 5:48
लूका 6:19
यूहन्ना 1:1; 3:3; 3:16; 5:14; 14:12
प्रेरितों के काम 2:38; 7:44–49; अध्याय 10; 19:11; 28:19
इफिसियों 4:11–13
कुलुस्सियों अध्याय 3
इब्रानियों 10:5; 11:1; 11:32–40
याकूब 5:14
2 पतरस 1:1–7
यशायाह 28:19