रविवार
01 फ़रवरी 2026
64-0823E
प्रश्‍न और उत्तर #2

प्रिय छोटे उकाबो,

जहाँ पर लोथ है, यही है जहाँ दुल्हन इकट्ठा होगी। और हमारे लिए, सिर्फ़ एक ही सही स्थान है जहाँ हमें वो ताज़ा मांस का मन्ना मिल सकता है: बटन को दबाकर चलाना और टेप पर परमेश्वर की आवाज़ को सुनना।

ताजे मन्ना की बात करें, तो क्या हम सोच भी सकते हैं कि हमारे पास ठीक हमारे हाथों की उंगलियों में क्या है? टेप पर वही परमेश्वर की आवाज़ अपनी प्रिय दुल्हन से बात कर रही है, जहाँ कोई अनुमान लगाना नहीं है, ना ही कोई सोच-विचार, ना ही कोई प्रश्न और न ही कोई सन्देह है कि हम जो सुन रहे हैं वह परमेश्वर है, जो एक मनुष्य की आवाज़ का उपयोग कर रहा है ताकि अपनी दुल्हन से यहोवा यों कहता है बोले।

प्रकाशन के द्वारा, हम विश्वास करते हैं कि यही एकमात्र स्थान है जहाँ हम जाकर और हमारे प्राणों को विश्राम दे सकते हैं कि जिन वचनो को हम सुन रहे हैं, वे किसी मनुष्य के शब्द नहीं हैं, न ही उसमें उसका कोई अनुवाद या विचार को जोड़ा गया है, लेकिन यह परमेश्वर का शुद्ध वचन है जो हम छोटे उकाबों से बात कर रहा है, अपने वचन को प्रकट कर रहा है।

हम वचन के इर्द-गिर्द संगति करते हैं। हम हमारी बाईबल में उसका वचन पढ़ते हैं। हम यहाँ तक परमेश्वर के द्वारा नियुक्त किये गये और बुलाए गए लोगों को भी सुनते हैं जो उसके पवित्र आत्मा से भरे हुए हैं, परमेश्वर के वचन को हवाला देते है और प्रचार करते हैं, लेकिन हमारे दिन में, परमेश्वर ने एक ऐसा स्थान प्रदान किया है जहाँ हम चालू करने के बटन को दबाने के द्वारा उसके कहे गए सिद्ध वचन को सुन सकते हैं।

पिता ने यहाँ तक अपनी दुल्हन को ऐसे सवालों को पूछने का मौका भी दिया जो हमारे ह्रदय में थे जिससे कि हमें सही जवाब मिल सके:

•  क्या शैतान उस व्यक्ति में अन्य जुबानों का या भविष्यवाणी के दान का उपयोग कर सकता है जिसके पास पवित्र आत्मा है?
•  मत्ती 12, पद 32 में यीशु का क्या मतलब था?
•  कृपया पहला कुरिंथियों 13:8-12 को समझाये।
•  क्या महिलाओं को सार्वजनिक कार्यों में काम करने की अनुमति है जबकि उनके पति और बच्चे स्वस्थ होते है?
•  क्या किसी महिला के लिए अपने बाल घुंघराले करना गलत है?

परमेश्वर ने बहुत सारे जरिये प्रदान किये हैं, ताकि अपनी दुल्हन को आशीष दे और मज़बूत करे लेकिन उसने सिर्फ़ एक ही स्थान को प्रदान किया है जहाँ उसकी दुल्हन 100% भरोसा कर सकती है कि वे जो सुन रहे हैं यह उसका सिद्ध वचन है। जीवित जल का एक झरना जहाँ से छोटे उकाब पी सकते हैं जहाँ किसी भी तरह के दूषित होने की कोई संभावना नहीं है। बटन को दबाकर चलाए।

मैं आपको इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर उस झरने से पीने के लिए आमंत्रित करता हूँ, जहाँ हम सुनेंगे 64-0823E “प्रश्न और उत्तर #2।”

भाई जोसफ ब्रंहम