Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT
प्रिय एकत्र हुए उकाबो,
यह संसार भर में यह बड़ा आकर्षण क्या है जो जगह ले रहा है?सारे संसार भर के लोग जेफसनविले के समयानुसार दोपहर 12:00 बजे, अपने घरों और अपनी कलीसियाओं में बड़ी अपेक्षा के साथ एकत्र होकर इस प्रतीक्षा में बैठते हैं कि परमेश्वर की आवाज़ उनसे बात करे।
दुनिया के लिए यह बहुत अजीब और अनुचित बात है कि लोग केवल टेप सुनने के लिए इकट्ठे हों। उनका कहना है कि टेप हम कभी भी सुन सकते हैं। एक ही समय में सुनने से कोई मतलब नहीं है। आपको केवल टेप ही नहीं लेकिन सीधे एक सेवक से, एक प्रचारक से सुनना चाहिए। वे अपने रिवाज में फंसे हुए हैं।
दुनिया के इतिहास में कभी ऐसी बात ने जगह नहीं ली है। आखिर ऐसी कौन-सी बात है जिसने इन लोगों को एक ही समय पर एकत्र होकर उस आवाज़ को सुनने के लिए आकर्षित किया जो उसकी दुल्हन को पुकार रही है?यह परमेश्वर लूका 17:30 को पूरा कर रहा है। यह परमेश्वर प्रकाशितवाक्य 10:7 को पूरा कर रहा है। यह परमेश्वर इब्रानियों 13:8, मलिकिसिदक मनुष्य शरीर में प्रकट कर रहा है, जैसे उसने अब्राहम के लिए किया था।
वे प्रतीक्षा कर रहे हैं और सोच रहे हैं, वह क्या कहेगा? जब वह बोलना आरंभ करेगा तो क्या बात जगह लेगी? वह जो कुछ भी कहता है उसे प्राप्त करने के लिए वे प्रसारण या हुक-अप से जुड़ने के लिए वहां पर होना चाहते हैं। वे इसे चाहते हैं। वे दुनिया भर में दुल्हन के साथ यह सब कुछ एक ही समय पर सुनना चाहते हैं। क्योंकि उनका विश्वास है कि यह वो आवाज है जिसे परमेश्वर ने अपनी दुल्हन को बाहर बुलाने और उसका नेतृत्व करने के लिए अपनी आवाज होने के लिए चुना है।
हालाँकि उनके समय में कई घंटों का अंतर है, लेकिन वे सभी एक इकाई के रूप में एक साथ आते है, जुड़े हुए हैं, अपने स्थानीय कलीसिया से उस आवाज़ को सुन रहे हैं जो उनसे बात कर रही है। वे पुत्र की उपस्थिति में बैठे हैं, परिपक्व हो रहे हैं और मसीहा के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उनके ह्रदय तेजी से धड़क रहे हैं। पवित्र आत्मा उन पर प्रकट कर रहा है कि क्या बात जगह ले रही है। परमेश्वर ने अपने वचन को प्रकट करने और अपनी दुल्हन को इकट्ठा करने के लिए आज के दिन तक प्रतीक्षा की है। यह घटित हो रहा है, और वे इसका भाग हैं। जो कुछ घटित हो रहा है उसकी वास्तविकता उनके हृदय में उतर रही है। उन्होंने इसके बारे में सदियों से वचनों में पढ़ा है, लेकिन अब यह वास्तविक है। वचन का प्रकाशन उनके जरिये से प्रकट हो रहा है। भविष्यव्यक्ता की भविष्यवाणियाँ पूरी हो रही हैं।
जब वे उसकी शक्तिशाली आवाज के उस महान अभिषेक के नीचे बैठते हैं, वो उनके लिए घोषणा करता है कि तैयार हो जाए; आज रात वो उनमें से प्रत्येक के लिए प्रार्थना करने जा रहा है। वह हमें बताता हैं कि जब वह प्रार्थना करना आरंभ करता हैं, तो उन पर हाथ रखें जो बीमार हैं, क्योंकि परमेश्वर की सर्वव्यापकता उनके साथ हर जगह है, कोई फर्क नहीं पड़ता वे कहीं भी हों: टेक्सास, वहां कैलिफोर्निया में, एरिजोना में, दक्षिण अमेरिका, यहां तक कि दुनिया के दूसरी ओर जंगलों की झोपड़ियों तक। वे जहां कहीं से भी जुड़े हुए हों, जब हम प्रार्थना करना आरंभ करें तो एक-दूसरे पर हाथ रखें और यदि वे विश्वास करे, तो परमेश्वर उनमें से प्रत्येक को चंगा कर देगा, क्योंकि ये यहोवा यों कहता है वाला वचन है।
वे अब समझते हैं कि हर एक युग में और हर एक भविष्यव्यक्ता जो हुआ था या होगा, ऐसे लोगों की एक निश्चित संख्या होगी जो उस संदेश को सुनने के लिए पहले से ठहराये गये हैं, और वे इसका पालन करेंगे। वे भीड़ को अनदेखा करेंगे। वे उस अविश्वासी की आलोचना को अनदेखा करते हैं जो कहता है कि यह गलत है या परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया मार्ग नहीं है। वे उनसे कोई विवाद नहीं करते है। उनके पास एक चीज है जो उन्हें अवश्य ही करनी है, वह है विश्वास करना और जितना हो सके इसके हर एक अंश को ग्रहण करना, इसे मरियम की तरह अपने अंदर लेना जो यीशु के चरणों में बैठी थी। उन्हें इस बात से शर्म नहीं आती, उन्हें यह कहते हुए गर्व होता है कि वे एक टेप चलाने वाला लड़का या टेप चलाने वाली लड़की हैं जो बटन को दबाकर चलाते है।
उस आवाज ने उन्हें पहले ही चेतावनी दे दी है कि अंत समय में अभिषिक्त लोग होंगे जिनके पास महान अभिषेक, पवित्र आत्मा होगा। वे भविष्यव्यक्ता और उस समय के सन्देश का हवाला देंगे; विश्वासी होने का दावा करते हैं, लेकिन वे झूठे अभिषिक्त हैं।
वे वास्तविक अभिषेक के इतने करीब होंगे कि यदि यह संभव होता तो यह चुने हुए लोगों को भी भरमा दे, लेकिन वे जानते हैं कि उन्हें भरमाया नहीं जा सकता, क्योंकि वे वचनं हैं। वे सच्ची दुल्हन हैं जो परमेश्वर की आवाज़ के साथ बने हुए है।
वह आवाज उन्हें घोषणा करती है कि इस दिन में यह एक नींबू या एक अंगूर नहीं होगा। इसका फर्क बताना आसान होगा। लेकिन यह संकरित खट्टा फल होगा, आधा नींबू, आधा नारंगी, एक मिश्रित नस्ल होगी। यह बिल्कुल नारंगी जैसा दिखेगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि नई डाली 100% मूल जैसी होगी। वे उस मूल आवाज़ वचन के साथ बने रहेंगे। वे कोई मौका नहीं लेंगे। वे उस एक के साथ बने रहेंगे, जिसे परमेश्वर ने स्वयं अपनी आवाज, अपना वचन होने की घोषणा की है, जिसे अग्नि के स्तंभ के द्वारा प्रमाणित किया है।
क्या बात जगह ले रही है?
परमेश्वर का पहले से ठहराया हुआ बीज उस आवाज का अनुसरण करने और सुनने के अलावा और कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि यह उनके लिए जीवन से भी अधिक मायने रखता है। आप उनके जीवन को ले सकते हैं, लेकिन आप उस आवाज़ को नहीं ले सकते।
वो आकर्षण क्या है?
परमेश्वर, हमेशा की तरह, अपना वचन पूरा कर रहा हैं।
आइए हमारे साथ जुड़ें और इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर भविष्यव्यक्ता की भविष्यवाणी के पूरा होने का भाग बनें, जब हम वचन को प्रकट होते हुए सुनेंगे।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: 65-0725E पहाड़ पर क्या आकर्षण है?
वचन:
संत मत्ती 21:1-4
जकर्याह 9:9 / 14:4-9
यशायाह 29:6
प्रकाशितवाक्य 16:9
मलाकी 3:1 / चौथा अध्याय
संत यूहन्ना 14:12/15:1-8
संत लुका 17:22-30