Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT
प्रिय चुनी हुई, नियुक्त, और पहले से ठहराई हुई दुल्हन:
मुझे याद है, जब मैं एक युवा पुरुष के रूप में बड़ा हो रहा था, तो सुनने के लिए किसी टेप को चुनने का प्रयास करता था। सन्देश के शीर्षक को पढ़ते समय मैं हमेशा सोचता था कि मैं विवाह और तलाक वाला टेप नहीं सुनूंगा, क्योंकि इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है; यह तो केवल विवाहित लोगों के लिए है।
फिर एक दिन, जब मैं विवाह और तलाक इस टेप को सुन रहा था, तो पिता ने मुझे उस संदेश का प्रकाशन दिया। उसका अभिषेक मेरे हदय के भीतर उतर गया। वह मुझसे बात कर रहे थे। यह संदेश मेरे लिए है। वह मुझे बता रहे हैं कि उसने दुनिया की नींव रखे जाने से पहले ही मुझे चुन लिया है। यह मेरा विवाह समारोह है। मुझे उसके सिवा और कोई नहीं चाहिए। मैं उसके प्रति, उसके वचन के प्रति, केवल उसकी आवाज़ के प्रति सच्चा और विश्वासयोग्य रहना चाहता हूं। हम एक हैं।
सच तो यह है कि यह संदेश उन बहुत से भाइयों और बहनों के लिए है जिनका विवाह हो चुका था और अब तलाक हो गया था, और वह उन्हें बता रहा था कि उन्हें क्या करना चाहिए; लेकिन इसका एक कहीं ज़्यादा पूर्ण और बहुत बड़ा अर्थ भी था, कहीं ज़्यादा महान, कहीं ज़्यादा शक्तिशाली।
वहाँ एक ही पति था, और वह अपनी बहुत सी चुनी हुई दुल्हनों को पुकार रहा था और उनसे बातें कर रहा था। परमेश्वर की आवाज़ अपनी पवित्र, शुद्ध, और कुंवारी वचन दुल्हन' को पुकार रही थी। ऐसी दुल्हन जिसे किसी पुरुष ने छुआ या अपवित्र नहीं किया था। ऐसी दुल्हन जो सिर्फ उसके और उसके वचन के प्रति सच्ची और विश्वासयोग्य थी। ऐसी दुल्हन जो उसके और उसकी आवाज़ से पूरी तरह संतुष्ट थी।
उसके अनुग्रह और दया से, आज हम किसी भी तरह के संदेह की छाया के बिना यह कह सकते हैं कि हम ही उसकी कुंवारी वचन दुल्हन' हैं। महिमा हो!!
वह यह सुनिश्चित करना चाहता था कि जब उसकी दुल्हन को बुलाने की बात आए, तो कोई भी बात अस्पष्ट या अधूरी न रहे; इसलिए वह खुद आकर और मनुष्य की देह में रहा, ताकि अपने वचन को प्रकट कर सकें और अपनी दुल्हन को अपने पास बुला सकें। यह वो एलीएज़र था जो अपनी ही दुल्हन को चुनने वाला था।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमें इस बात को लेकर किसी तरह की उलझन न हो कि कौन हमसे प्रेम निवेदन कर रहा है, परमेश्वर ने एक पेड़ में मंडराते हुए बवंडर के बीच से उससे बात करने के द्वारा स्वयं अपने चुने हुए पात्र को प्रमाणित किया। फिर उसने हज़ारों लोगों के सामने, वहां ओहीयो नदी पर उससे प्रत्यक्ष रूप से बात की।
उसने उसके साथ अपनी तस्वीर भी खिंचवाई, जिससे कि दुनिया को यह दिखा सके और बता सकें कि: मैंने तुमसे कहा था कि मैं फिर से आऊंगा और देह में रहूंगा। वही वो एक है जिसके अंदर मैंने रहने के लिए चुना है, ताकि मैं तुम्हें पुकारकर अपनी दुल्हन बना सकूं। यह वो नहीं है; यह मैं हूं जो उसके जरिये से बोल रहा हूं। मैं बस उसकी आवाज़ का उपयोग कर रहा हूं ताकि मेरी आवाज़ को तुम तक पहुँचा सकूं। मैं ही वह एक हूं जिसने तुम्हें बाहर बुलाया है और तुम्हें अपनी सिद्ध दुल्हन बनाने के लिए तुम्हें सिद्ध कर रहा हूं।
इस संदेश का प्रकाशन, उसका वचन, उसकी आवाज़, और अब हम कौन हैं ये मनुष्य के शब्दों से परे है कि इसे व्यक्त करने की कोशिश करे। मुझे पता है कि आप ठीक-ठीक समझ रहे हो कि मैं क्या कह रहा हूं। रैप्चर का विश्वास जगह ले रहा है। दुल्हन स्वयं परमेश्वर की उपस्थिति में बैठने के द्वारा खुद को तैयार कर रही है, सिद्ध हो रही है।
दुनिया के लिए यह क्या ही अवसर है कि वे परमेश्वर की आवाज़ को सीधे उनसे बोलते हुए सुन सकें; कि बैठकर, एक-एक वचन को ध्यान से सुनें, जब वह बोलता है, अपने वचन को प्रकट करता है, और हमें बताता है कि हम कौन हैं। उसकी उपस्थिति में बैठने जैसा और कुछ नहीं है; इसलिए, आकर हमारे साथ जुड़ें रविवार दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले के समय अनुसार, जब हम उसे अपनी दुल्हन से बात करते हुए सन्देश को सुनेंगे:विवाह और तलाक 65-0221M।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश सुनने से पहले पढ़ने के लिए वचन:
मत्ती 5:31-32 / 16:18 / 19:1-8 / 28:19
प्रेरितों के काम 2:38
रोमियों 9:14-23
1 तीमुथियुस 2:9-15
1 कुरिन्थियों 7:10-15 / 14:34
इब्रानियों 11:4
प्रकाशितवाक्य 10:7
उत्पत्ति, अध्याय 3
लैव्यव्यवस्था 21:7
अय्यूब 14:1-2
यशायाह 53
यहेजकेल 44:22