रविवार
18 अगस्त 2024
65-0801M
इस बुरे युग का ईश्‍वर

प्रिय सिद्धजनों,

जो आवाज़ हम टेप पर सुनते हैं, ये वही आवाज़ है जिसने अदन की वाटिका में, सिनाई पर्वत पर और रूपांतरण के पर्वत पर उसके वचन को बोला था। यह आज यीशु मसीह के पूर्ण और अंतिम प्रकाशन के साथ बोल रही है। यह उसकी दुल्हन को बुला रही है, उसे रैपचर के लिए तैयार कर रही है। दुल्हन इसे सुन रही है, इसे स्वीकार कर रही है, इसे जी रही है, और इसे विश्वास करने के द्वारा खुद को तैयार कर रही है।

कोई भी मनुष्य इसे हमसे नहीं ले सकता। हमारे जीवनो के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। उसकी आत्मा हमारे भीतर जल रही है और चमक रही है। उसने हमें अपना जीवन, अपनी आत्मा को दिया है, और वो अपने जीवन को हमारे अंदर प्रकट कर रहा हैं। हम परमेश्वर में छिपे हुए हैं और उसके वचन से पोषित हो रहे हैं। शैतान हमें छू नहीं सकता। हमें हिलाया नहीं जा सकता। हमें कोई भी बदल नहीं सकता। प्रकाशन के द्वारा, हम उसकी वचन दुल्हन बन गए हैं।

जब शैतान हमें नीचे गिराने की कोशिश करता है, तो हम उसे याद दिलाते हैं कि परमेश्वर हमें किस तरह से देखता है। जब वह हमारी ओर देखता है, तो उसे केवल शुद्ध सोना ही दिखाई देता है। हमारी धार्मिकता उसकी धार्मिकता है। हमारे गुण उसके अपने महिमामय गुण हैं। हमारी पहचान उसमें पाई जाती है। वह जो है, हम अब उसे प्रतिबिंबित करते हैं। उसके पास जो है, हम अब उसे प्रकट करते हैं।

वह शैतान को इस बात को बताना कितना पसंद करता है, “मैं उसमें कोई गलती नहीं देखता; वो सिद्ध है। मेरे लिए, वो मेरी दुल्हन है, भीतर और बाहर से महिमामय है। आदि से अंत तक, वो मेरा काम है, और मेरे सभी काम सिद्ध हैं। सचमुच, उसमें मेरा अनंत ज्ञान और उद्देश्य सारांशित और प्रकट हुआ है”।

“मैंने अपनी प्रिय दुल्हन को योग्य पाया है। जैसे सोना नर्म होता है, उसने मेरे लिए दुख को सहन किया है। उसने समझौता नहीं किया, झुकी नहीं, या टूटी नहीं, बल्कि सुंदरता की वस्तु के रूप में आकार लिया है। इस जीवन के उसके परखे जाने और परीक्षाओं ने उसे मेरी ह्रदय प्रिय दुल्हन बना दिया है”।

क्या यह प्रभु की तरह नहीं है? वह जानता है कि हमें किस तरह से प्रोत्साहित करना है। वह हमें बताता है, “कभी भी निराश न होंना, लेकिन प्रोत्साहित होना”। वह उसके प्रति हमारे प्रेम के परिश्रम को देखता है। वह देखता है कि हमें किस बात में से होकर जाना होगा। वह देखता है कि हमें प्रतिदिन किन लडाइयों से होकर गुज़रना है। जैसा कि वो हर एक के माध्यम से हमसे प्रेम करता है।

उसकी दृष्टि में हम सिद्ध हैं। उसने समय के आरंभ से ही हमारी प्रतीक्षा की है। वह हमारे साथ तब तक कुछ नहीं होने देगा जब तक कि ये हमारे भलाई के लिए न हो। वह जानता है कि हम शैतान के द्वारा हमारे सामने रखी गई हर एक रूकावट पर जय को पा लेंगे। वह उसे यह साबित करना पसंद करता है कि हम उसकी दुल्हन हैं। हम हट नहीं सकते। हम ही वो एक हैं जिनका वो आरंभ से इंतज़ार कर रहा है। कोई भी हमें उससे और उसके वचन से अलग नहीं कर सकता।

उसने हमारे लिए अपना सामर्थी दूत सन्देशवाहक भेजा ताकि वह हमसे सीधा-सीधा बात कर सके। उसने इसे रिकॉर्ड किया जिससे कि कोई सवाल न उठे कि उसने क्या कहा। उसने इसे संग्रहीत किया जिससे कि उसकी दुल्हन के पास कुछ तो खाने हो जब तक वह उसके लिए नही आ जाता।

इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि दूसरे हमें गलत समझते हैं और हमें यह कहने के लिए सतावट को देते हैं कि हम “टेप वाले लोग” हैं, हम आनंद करते हैं, क्योंकि यही है वो जो उसने हमें करने के लिए प्रकट किया है। दूसरों को अवश्य ही वैसा ही करना चाहिए जैसा उन्हें करने की अगुवाई महसूस होती है, लेकिन हमारे लिए, हमें एक आवाज़ के नीचे एकजुट होना ही है, जो टेप पर परमेश्वर की प्रमाणित आवाज़ है।

हम कुछ और गहराई को नाप नहीं सकते। हम कुछ और नहीं समझ सकते। हम और कुछ नहीं कर सकते। हम और कुछ स्वीकार नहीं कर सकते। हम अन्य विश्वासियों के विरोध में नहीं हैं जो प्रभु की अगुवाई को महसूस करते हैं कि इसे करे, लेकिन यही है वो जो परमेश्वर ने हमें करने के लिए अगुवाई की है, और हमें यहीं बने रहना चाहिए।

हम संतुष्ट हैं। हम परमेश्वर की आवाज़ से पोषित हो रहे हैं। हम हर एक वचन को सुनते हैं, उसके लिए हम “आमीन” कह सकते हैं। यह परमेश्वर का हमारे लिए प्रदान किया गया मार्ग है। हम कुछ और नहीं कर सकते।

मैं बस सभी को हमारे साथ एकजुट होने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं। हम बस उसी सभाओ को कर रहे हैं जो भाई ब्रंहम ने की थी जब वो यहाँ धरती पर थे। हालाँकि वे यहाँ शरीर में नहीं हैं, मुख्य बात यह है कि परमेश्वर ने टेप पर अपनी दुल्हन से क्या कहा।

उन्होंने दुनिया को टेलीफोन हुक-अप या प्रसारण का भाग बनने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन केवल यदि वे ऐसा चाहते है। उन्होंने उन्हें जहाँ भी संभव हो इकट्ठा होने के लिए कहा ताकि वे एक ही समय में परमेश्वर की आवाज़ को सुन सकें। यही है जो परमेश्वर के भविष्यवक्ता ने उस समय किया था, इसलिए मैं अब वही करने की कोशिश कर रहा हूं जो उन्होंने अपने उदाहरण के रूप में किया था।

इस प्रकार, आपको रविवार को दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समय पर हुक-अप या प्रसारण में हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जब हम परमेश्वर के सन्देशवाहक को हमारे लिए संदेश लाते हुए सुनते हैं: इस बुरे युग का ईश्वर 65-0801M

भाई जोसफ ब्रंहम

 

संदेश सुनने से पहले पढ़ने के लिए वचन:

संत मत्ती 24वाँ अध्याय / 27:15-23
संत लूका 17:30
संत यूहन्ना 1:1 / 14:12
प्रेरितों के काम 10:47-48
1 कुरिन्थियों 4:1-5 / 14वाँ अध्याय
2 कुरिन्थियों 4:1-6
गलातियों 1:1-4
इफिसियों 2:1-2 / 4:30
2 थिस्सलुनीकियों 2:2-4 / 2:11
इब्रानियों 7वाँ अध्याय
1 यूहन्ना अध्याय 1 / 3:10 / 4:4-5
प्रकाशितवाक्य 3:14 / 13:4 / अध्याय 6-8 और 11-12 / 18:1-5
नीतिवचन 3:5
यशायाह 14:12-14