प्रिय एकत्र हुए उकाबो,
यह संसार भर में यह बड़ा आकर्षण क्या है जो जगह ले रहा है?सारे संसार भर के लोग जेफसनविले के समयानुसार दोपहर 12:00 बजे, अपने घरों और अपनी कलीसियाओं में बड़ी अपेक्षा के साथ एकत्र होकर इस प्रतीक्षा में बैठते हैं कि परमेश्वर की आवाज़ उनसे बात करे।
दुनिया के लिए यह बहुत अजीब और अनुचित बात है कि लोग केवल टेप सुनने के लिए इकट्ठे हों। उनका कहना है कि टेप हम कभी भी सुन सकते हैं। एक ही समय में सुनने से कोई मतलब नहीं है। आपको केवल टेप ही नहीं लेकिन सीधे एक सेवक से, एक प्रचारक से सुनना चाहिए। वे अपने रिवाज में फंसे हुए हैं।
दुनिया के इतिहास में कभी ऐसी बात ने जगह नहीं ली है। आखिर ऐसी कौन-सी बात है जिसने इन लोगों को एक ही समय पर एकत्र होकर उस आवाज़ को सुनने के लिए आकर्षित किया जो उसकी दुल्हन को पुकार रही है?यह परमेश्वर लूका 17:30 को पूरा कर रहा है। यह परमेश्वर प्रकाशितवाक्य 10:7 को पूरा कर रहा है। यह परमेश्वर इब्रानियों 13:8, मलिकिसिदक मनुष्य शरीर में प्रकट कर रहा है, जैसे उसने अब्राहम के लिए किया था।
वे प्रतीक्षा कर रहे हैं और सोच रहे हैं, वह क्या कहेगा? जब वह बोलना आरंभ करेगा तो क्या बात जगह लेगी? वह जो कुछ भी कहता है उसे प्राप्त करने के लिए वे प्रसारण या हुक-अप से जुड़ने के लिए वहां पर होना चाहते हैं। वे इसे चाहते हैं। वे दुनिया भर में दुल्हन के साथ यह सब कुछ एक ही समय पर सुनना चाहते हैं। क्योंकि उनका विश्वास है कि यह वो आवाज है जिसे परमेश्वर ने अपनी दुल्हन को बाहर बुलाने और उसका नेतृत्व करने के लिए अपनी आवाज होने के लिए चुना है।
हालाँकि उनके समय में कई घंटों का अंतर है, लेकिन वे सभी एक इकाई के रूप में एक साथ आते है, जुड़े हुए हैं, अपने स्थानीय कलीसिया से उस आवाज़ को सुन रहे हैं जो उनसे बात कर रही है। वे पुत्र की उपस्थिति में बैठे हैं, परिपक्व हो रहे हैं और मसीहा के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उनके ह्रदय तेजी से धड़क रहे हैं। पवित्र आत्मा उन पर प्रकट कर रहा है कि क्या बात जगह ले रही है। परमेश्वर ने अपने वचन को प्रकट करने और अपनी दुल्हन को इकट्ठा करने के लिए आज के दिन तक प्रतीक्षा की है। यह घटित हो रहा है, और वे इसका भाग हैं। जो कुछ घटित हो रहा है उसकी वास्तविकता उनके हृदय में उतर रही है। उन्होंने इसके बारे में सदियों से वचनों में पढ़ा है, लेकिन अब यह वास्तविक है। वचन का प्रकाशन उनके जरिये से प्रकट हो रहा है। भविष्यव्यक्ता की भविष्यवाणियाँ पूरी हो रही हैं।
जब वे उसकी शक्तिशाली आवाज के उस महान अभिषेक के नीचे बैठते हैं, वो उनके लिए घोषणा करता है कि तैयार हो जाए; आज रात वो उनमें से प्रत्येक के लिए प्रार्थना करने जा रहा है। वह हमें बताता हैं कि जब वह प्रार्थना करना आरंभ करता हैं, तो उन पर हाथ रखें जो बीमार हैं, क्योंकि परमेश्वर की सर्वव्यापकता उनके साथ हर जगह है, कोई फर्क नहीं पड़ता वे कहीं भी हों: टेक्सास, वहां कैलिफोर्निया में, एरिजोना में, दक्षिण अमेरिका, यहां तक कि दुनिया के दूसरी ओर जंगलों की झोपड़ियों तक। वे जहां कहीं से भी जुड़े हुए हों, जब हम प्रार्थना करना आरंभ करें तो एक-दूसरे पर हाथ रखें और यदि वे विश्वास करे, तो परमेश्वर उनमें से प्रत्येक को चंगा कर देगा, क्योंकि ये यहोवा यों कहता है वाला वचन है।
वे अब समझते हैं कि हर एक युग में और हर एक भविष्यव्यक्ता जो हुआ था या होगा, ऐसे लोगों की एक निश्चित संख्या होगी जो उस संदेश को सुनने के लिए पहले से ठहराये गये हैं, और वे इसका पालन करेंगे। वे भीड़ को अनदेखा करेंगे। वे उस अविश्वासी की आलोचना को अनदेखा करते हैं जो कहता है कि यह गलत है या परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया मार्ग नहीं है। वे उनसे कोई विवाद नहीं करते है। उनके पास एक चीज है जो उन्हें अवश्य ही करनी है, वह है विश्वास करना और जितना हो सके इसके हर एक अंश को ग्रहण करना, इसे मरियम की तरह अपने अंदर लेना जो यीशु के चरणों में बैठी थी। उन्हें इस बात से शर्म नहीं आती, उन्हें यह कहते हुए गर्व होता है कि वे एक टेप चलाने वाला लड़का या टेप चलाने वाली लड़की हैं जो बटन को दबाकर चलाते है।
उस आवाज ने उन्हें पहले ही चेतावनी दे दी है कि अंत समय में अभिषिक्त लोग होंगे जिनके पास महान अभिषेक, पवित्र आत्मा होगा। वे भविष्यव्यक्ता और उस समय के सन्देश का हवाला देंगे; विश्वासी होने का दावा करते हैं, लेकिन वे झूठे अभिषिक्त हैं।
वे वास्तविक अभिषेक के इतने करीब होंगे कि यदि यह संभव होता तो यह चुने हुए लोगों को भी भरमा दे, लेकिन वे जानते हैं कि उन्हें भरमाया नहीं जा सकता, क्योंकि वे वचनं हैं। वे सच्ची दुल्हन हैं जो परमेश्वर की आवाज़ के साथ बने हुए है।
वह आवाज उन्हें घोषणा करती है कि इस दिन में यह एक नींबू या एक अंगूर नहीं होगा। इसका फर्क बताना आसान होगा। लेकिन यह संकरित खट्टा फल होगा, आधा नींबू, आधा नारंगी, एक मिश्रित नस्ल होगी। यह बिल्कुल नारंगी जैसा दिखेगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि नई डाली 100% मूल जैसी होगी। वे उस मूल आवाज़ वचन के साथ बने रहेंगे। वे कोई मौका नहीं लेंगे। वे उस एक के साथ बने रहेंगे, जिसे परमेश्वर ने स्वयं अपनी आवाज, अपना वचन होने की घोषणा की है, जिसे अग्नि के स्तंभ के द्वारा प्रमाणित किया है।
क्या बात जगह ले रही है?
परमेश्वर का पहले से ठहराया हुआ बीज उस आवाज का अनुसरण करने और सुनने के अलावा और कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि यह उनके लिए जीवन से भी अधिक मायने रखता है। आप उनके जीवन को ले सकते हैं, लेकिन आप उस आवाज़ को नहीं ले सकते।
वो आकर्षण क्या है?
परमेश्वर, हमेशा की तरह, अपना वचन पूरा कर रहा हैं।
आइए हमारे साथ जुड़ें और इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर भविष्यव्यक्ता की भविष्यवाणी के पूरा होने का भाग बनें, जब हम वचन को प्रकट होते हुए सुनेंगे।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: 65-0725E पहाड़ पर क्या आकर्षण है?
वचन:
संत मत्ती 21:1-4
जकर्याह 9:9 / 14:4-9
यशायाह 29:6
प्रकाशितवाक्य 16:9
मलाकी 3:1 / चौथा अध्याय
संत यूहन्ना 14:12/15:1-8
संत लुका 17:22-30
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय एकत्र हुए उकाबो,
इस सप्ताह के संदेश का शीर्षक अपने आप में दुल्हन के लिए पवित्र आत्मा की क्या ही जागरूकता को प्रकट करता है। यह सोचकर कि इस युग में सच्चे अभिषिक्त मनुष्य उठ खड़े होंगे, जिन पर वही पवित्र आत्मा का अभिषेक होगा जो हमारे भविष्यव्यक्ता पर था, लेकिन वे झूठे होंगे।
वचन हमें बताता है कि वे चिन्ह और अद्भुत काम को करेंगे। उन्हें वही बारिश और वही आशीषें मिलेंगी जो सच्चे भविष्यव्यक्ता को मिली थीं। लोग इस युग के प्रमाणित सच्चे वचन से मुड़कर उनके कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुतेरे उपदेशक बटोर लेंगे। यह सच्चे वचन के इतना निकट होगा यहाँ तक कि ये चुने हुओं को भी लगभग भरमा दे।
तब वह अभिषेक कितना निकट होगा? क्या यह पहचानना आसान होगा कि क्या सत्य है और क्या झूठ है? भविष्यव्यक्ता ने हमें बताया कि राजा दाऊद, जो परमेश्वर के मन के अनुसार मनुष्य था, और जिस पर अभिषेक था, उसे एक सच्चा प्रकाशन मिला;लेकिन ये गलत था।
क्या! कुछ क्षण के लिए इस बात को अंदर गहराई में उतरने दे। परमेश्वर के चुने हुए राजा के पास सच्चा अभिषेक और सच्चा प्रकाशन था, लेकिन गलत था! परमेश्वर की भेड़ों को बहुत सतर्क रहना होगा कि वे जो सुन रहे हैं वह सच्चा अभिषेक है या झूठा; क्योंकि उनकी अनन्त मंजिल इन्हीं निर्णयों पर निर्भर करती है।
हम जानते हैं कि परमेश्वर ने बहुत से सच्चे अभिषिक्त सेवकों को नियुक्त किया है ताकि वे उसकी दुल्हन का मार्गदर्शन करे और उसे वचन में बनाए रखें। उसका वचन ऐसा कहता है, और हम उनमें से प्रत्येक के लिए प्रभु को बहुत धन्यवाद देते हैं। उन्हें उनके भेड़ों का चरवाहा होने के लिए बुलाया गया है। उन्हें उस झुंड को वचन में बनाए रखना है। और ऐसा करते हुए, उन्हें अपनी भेड़ों को परमेश्वर की एकमात्र प्रमाणित आवाज़ को चलाने से अवश्य ही चूकना नहीं चाहिए।
हमने अभी सुना कि हर मनुष्य गलती कर सकता है, यहाँ तक कि वो सच्चे अभिषेक और सच्चे प्रकाशन के साथ ही क्यों न हो। लेकिन दुल्हन निश्चित रह सकती है, क्योंकि परमेश्वर ने एक सिद्ध मार्ग को प्रदान किया है जिससे कि वे हमेशा ही सच्चे अभिषेक, सच्चे प्रकाशन, सच्चे “यहोवा यों कहता है” को सुन सके; बस चालू करने के बटन को दबाकर।
“जहाँ लोथ है,” जहाँ मन्ना है, जहाँ वचन है, “वहीं उकाब इकट्ठे होंगे।”
जहाँ लोथ है, वहीं पर हम उकाब इकट्ठे होंगे। जहाँ पर ताज़ा मांस है, इस ऋतु का वचन, इस घड़ी का संदेश। और उस मन्ना को खाने के लिए वहां इससे अधिक ताजा स्थान कोई नहीं है कि हम स्वयं परमेश्वर की आवाज़ को बोलते हुए सुनें।
यही उसका वचन है। “मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, लेकिन परमेश्वर के हर एक वचन से जीवित रहेगा।” देखो, पहले से ठहराये हुए इसे जानते हैं। “वे किसी अनजाने वचन के या अनजानी आवाज़ के पीछे नहीं चलेंगे।”
उसका कारण यह है कि हम नहीं जा सकते है, और भरमाये नहीं जा सकते है, क्योंकि इस प्रकाशन के साथ हम स्वयं वचन हैं। हम कुछ और हो ही नहीं सकते। हम कुछ और सुन ही नहीं सकते। हम कुछ और जानते ही नहीं।
“मैं हूँ!” यह ऐसा नहीं है कि “मैं था” या “मैं होऊँगा।” “मैं हूँ,” अर्थात वो वचन अभी है। ना ही वो वचन जो था, या वो वचन जो आने वाला है; लेकिन वो वचन जो अभी है। समझे? “मैं हूँ!” “मैं हूँ” ही वो वचन है। “आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था।” क्या यह सही है? “मैं हूँ।” “परमेश्वर ने मुझे अपने भविष्यव्यक्ता के रूप में भेजा ताकि इसे सत्य प्रमाणित करे। मैं इस वचन का उत्तर हूँ। उसने मुझसे कहा कि यहाँ नीचे जा और इसे कर।”
और जब उसने ऐसा किया, तब फिरौन ने कहा, “हमारे झुण्ड में भी बहुत से लोग हैं जो यह कर सकते हैं,” अर्थात नकल करने वाले।
यीशु ने कहा, “अब यही बात अन्तिम दिनों में फिर से दोहराई जायेगी,” देखो, उसी बात को दावा करते हुए।
प्रभु की स्तुति हो। दुल्हन के लिए एक आश्वासन के विषय में बात करें! जब आपके पास यह प्रकाशन होगा, तब आप जान जायेंगे कि आप उसकी चुनी हुई, पहले से ठहराई हुई, ह्रदय प्रिय दुल्हन हो।
जब हम उन टेप पर परमेश्वर की आवाज़ को सुनते हैं, तब हम मनुष्य के पुत्र की आवाज़ को सुन रहे होते हैं, जो मसीह है। वही वो एक है जिससे हम भोजन को पा रहे हैं। हम किसी मनुष्य से भोजन को नहीं पा रहे हैं; एक मनुष्य, उसके शब्द विफल हो सकते हैं। लेकिन हम मनुष्य के पुत्र के अचूक शरीर-वचन से भोजन को पा रहे हैं।
यदि आप 100% निश्चित होना चाहते हैं कि आप यहोवा यों कहता है को सुन रहे हैं, तो इस रविवार दोपहर 12:00 बजे जेफसननविले के समयानुसार दुल्हन के एक भाग के साथ आकर जुड़े, जैसा कि हम परमेश्वर की आवाज़ को सुनते हैं, जो हमें अंत के समय में अभिषिक्त जनों के विषय में सब कुछ प्रकट करती है।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: अंत समय के अभिषिक्त 65-0725M
वचन:
संत मत्ती 5:44-45 / 7:21 / 24:15-28
संत लूका 17:30 / 18:1-8
संत यूहन्ना 14:12
इफिसियों 1:5
2 तीमुथियुस 3:1-8
इब्रानियों 6:1-8 / 11:4
प्रकाशितवाक्य 10:1-7 / 16:13-14
मलाकी 4:5
1 राजा 22:1-28
यिर्मयाह: अध्याय 27 और 28
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय दुल्हन,
अब, मैं सोचता हूं कि हम एक माँ को जितना भी आदर दें, वह कम ही होगा।
हमारी माँ ही सबसे पहले हमारे साथ होती है, और उसे यह बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि हम आगे क्या बनेंगे और हमें किस मार्ग पर जाना चाहिए। परमेश्वर ने उसे यह दायित्व दिया है कि वह हमें सही रास्ते पर रखे। इसीलिए, उन माताओं के पास एक विशेष, छोटा सा स्पर्श होता है जो परमेश्वर की ओर से दिया गया है।
इस रविवार हमारे लिए क्या ही विशेष आशीषें संचय की गयी हैं! इस दिन हम सभी माताओं को अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे, जब हम परमेश्वर के सातवें दूत को यह व्यक्त करते हुए सुनेंगे कि हमारे हृदय में हमारी माताओं के प्रति कितना प्रेम और आदर है।
हम जानते हैं कि हर दिन ही मातृ दिवस होता है, लेकिन इस रविवार हम सभी माताओं को एक विशेष श्रद्धा अर्पित करेंगे जब हम अपने भविष्यव्यक्ता को उन्हें आदर देते हुए सुनेंगे जब उसने 67 वर्ष पूर्व, इसी दिन 10 मई 1959 को बोला था।
भाई जोसफ़ ब्रंहम
सन्देश: मातृ दिवस 59-0510M
समय: दोपहर 12:00 बजे जेफ़रसनविल के समयानुसार
वचन: पहला कुरिन्थियों 15:1-4
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय दुल्हन,
वह आवाज़ जिसे सुनना हम सभी को पसंद है, वो इस रविवार को बोलेगी, और हमारे लिए एक विशेष प्रेम-पत्र संदेश को लेकर आएगी, जो केवल यीशु मसीह की दुल्हन के लिए है।
उस आवाज़ ने अभी-अभी दुनिया से बात की और उन्हें चेतावनी दी, मेरी इच्छा के बिना मेरी कोई सेवा करने का प्रयास मत करना। मेरी दुल्हन, मेरे पास तुम्हारे लिए एक प्रदान किया हुआ सिद्ध मार्ग है जो मैंने तुम्हारे लिए बनाया है। मेरे वचनों को याद रखना, तुम बस वही कहना जो मैंने अपने टेप पर बोले है, क्योंकि तुम अब न्याय के अंदर प्रवेश कर रहे हो। दया को ठुकरा दिया गया है। लेकिन आनंद मनाओ, और धन्यवाद करो, क्योंकि मैंने तुम्हारे लिए छिपे हुये भोजन, आत्मिक भोजन को तुम्हें दिया है और प्रदान किया है ताकि तुम यीशु मसीह के प्रकाशन की भलाई और दया पर जीवित रह सको।
अब इस देश में मेरी आवाज़ सुनने के लिए अकाल पड़ा हुआ है। वे तुम्हें नहीं समझते है क्योंकि तुम कहते हो कि तुम टेप सुनने वाले लोग हो, और सिर्फ़ टेप पर मेरी आवाज़ को सुनना चाहते हो; लेकिन मैंने तुम्हें बाहर बुलाया है और आज के लिए मेरा सिद्ध प्रदान किया हुआ मार्ग तुम्हें प्रकट किया है।
इस अकाल के दौरान तुमने खुद का अविश्वासियों के साथ संबद्ध नहीं बनाया है। मैंने तुम्हारा पोषण करने के लिए अपनी आवाज़ को दिया है। मेरी आवाज़ को चलाने के द्वारा, तुम्हारा अन्न का बर्तन कभी खाली नहीं होगा, और न ही तुम्हारी तेल की कुप्पी कभी सूखेगी, जब तक कि वह दिन न आ जाए कि मैं आकर और तुम्हें अपनी दुल्हन के रूप में अपने साथ ले जाऊँ।
यही वह कारण है कि मैंने अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करवाई थी, जिससे कि तुम्हारे पास जाने के लिए एक बिलकुल सही स्थान हो, जहाँ कोई गलती न हो, किसी अनुवाद की आवश्यकता न हो, बस परमेश्वर की शुद्ध आवाज़ हो । एक ऐसा स्थान जहाँ तुम जा सकते हो जिससे कि ठीक वही सुन सको जो मैंने कहा है: यहोवा यों कहता है।
मैं रविवार को तुमसे बहुत ही साफ़-साफ़ बोलने वाला हूँ। मैं चाहता हूँ कि मैं तुमसे जो कुछ भी बोलूं, उसे तुम कभी नही भूलो। इस ऋतू में ये टेप तुम्हारा आत्मिक भोजन हैं। यह उनमें से कुछ लोगों के लिए बहुत ही ज़्यादा है; वे बस इसे नहीं ले सकते है। यह उनके लिये प्रकट नहीं हुआ है, लेकिन मैंने तुम्हें चुना है, और तुम्हें मेरे सिद्ध प्रदान किये हुए मार्ग का प्रकाशन दिया है।
तुम्हारे लिए, यह छिपा हुआ भोजन है, जहाँ तुम जीवित वचन की भलाई और दया पर जीवित हो।
जब मैं अपने पुत्र में शरीर में रहता था, तो वे बस इसे स्वीकार नहीं कर सके कि मैं कौन हूँ: परमेश्वर और मनुष्य। तब मैंने प्रतिज्ञा की कि मैं अंतिम दिनों में फिर से लौटूँगा और एक बार फिर मनुष्य की शरीर में रहूँगा, जैसा कि मैं अब्राहम के सामने आया, और नीचे आकर खुद का मनुष्य शरीर में भेष को बदलूंगा, जैसा मैंने तब किया था।
यही है जिससे वे चूक गये, उस समय पर और अभी, लेकिन मैं कभी नहीं चाहता कि तुम इससे चूक जाओ। मैं तुम्हें संग्रहित किया हुआ भोजन खिला रहा हूँ, और मेरा संदेशवाहक, ये दोनों एक ही हैं। तुम इन्हें अलग नहीं कर सकते। संदेश और संदेशवाहक एक ही हैं। मैंने अपने वचन में तुम्हें बताया था कि मैं आज के दिन क्या करूँगा। इसीलिए यह मेरी इच्छा है कि मैं अपनी आवाज़ को तुम्हारी कलीसियाओं में, तुम्हारे घरों में, और हर उस जगह में पहुँचाऊँ जहाँ तुम जाते हो; क्योंकि यह सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ है जिसे तुम्हें अवश्य ही सुनना चाहिए। यह एकमात्र प्रमाणित आवाज़ है जो यहोवा यों कहता है को बोलती है।
दया को ठुकरा दिया गया है। अब तुम मेरे वचन पर जी रहे हो। मैंने तुम्हें यह प्रकाशन दिया है कि मैं कौन हूँ और तुम कौन हो। तुम्हारे ह्रदय में और मनों में ज़रा सी भी संदेह की छाया नहीं होनी चाहिए। तुम मेरी चुनी हुई, चयनित, और पहले से ठहराई हुई दुल्हन हो। तुम मेरा वो बोला हुआ वचन हो जो आदि में मेरे अंदर था।
तुम्हारे पास उस भोजन, आत्मिक भोजन तक पहुँच है, जिसके बारे में दुनिया कुछ नहीं जानती।
तुम्हारे पास अपने शरीरों की चंगाई तक पहुँच है, जब डॉक्टर हार मान चुके हों; यह उन भोजन में से एक है जिसकी मैंने प्रतिज्ञा की है और जो मैंने तुम्हें अंतिम दिनों में दिया है।
मैंने तुम्हारे हदय के भेदों को प्रकट करने और इन चीजों को करने की प्रतिज्ञा की है। मैं तुम में हूँ। तुम मेरा एक भाग हो, और मैं तुम्हारा एक भाग हूँ। जो विश्वास करते है उनके पीछे-पीछे चिन्ह जायेंगे।
इस रविवार, मैं अपनी आवाज़ के साथ सरे दुनिया भर की अपनी दुल्हन को एक साथ लाऊंगा। मैं तुमसे कहूँगा कि तुम एक-दूसरे पर अपने हाथ को रखो। अपने लिए प्रार्थना मत करना, बल्कि उस व्यक्ति के लिए प्रार्थना करना जिस पर तुमने अपने हाथ रखे हैं, क्योंकि वे तुम्हारे लिए प्रार्थना कर रहे है। हम सब मिलकर प्रार्थना करेंगे, और यदि तुम विश्वास करोगे, तो दुनिया भर में कहीं भी कोई भी एक भी कमज़ोर या बीमार व्यक्ति नहीं होगा।
यदि तुम विश्वास करो, और तुम्हारे हृदय में ज़रा भी संदेह नहीं हो, तो मैं यह घोषणा करूँगा:
शैतान, तू हार चुका है! यीशु मसीह ने तुझे हरा दिया है! वह मरे हुओं में से जी उठा है और आज रात हमारे बीच खड़ा है, जो अंतिम दिनों के इस संदेश को प्रमाणित कर रहा है। इन लोगों में से बाहर निकल! इन्हें छोड़ दे, यीशु मसीह के नाम में! ”मेरे नाम से वे शैतानो को निकालेंगे,” और तुझे बाहर निकाला जाता है। यीशु मसीह के नाम में, इस सभा के लोगों को छोड़ दे!
पूरी दुनिया भर में ऐसी चंगाई जगह लेगी जैसी पहले कभी नहीं हुई।
तो फिर हम अब और क्यों रुके रहे, मेरे प्रिय भाई, बहन, यहाँ है यह, पवित्र आत्मा, परमेश्वर, ठीक यहीं; वही चीज़ जिसके बारे में हमने बात की थी।”
मैं पूरी दुनिया को आमंत्रित करता हूँ कि वे आकर इस रविवार दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले के समय के अनुसार हमारे साथ जुड़ें, और उस संदेश और उसके संदेशवाहक को सुनें जो हमारे लिए सही समय पर आत्मिक भोजन को लाता है, जो दुल्हन के लिए छिपा हुआ भोजन है।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: सही समय पर आत्मिक भोजन 65-0718E
संदेशवाहक: आदरणीय विलीयम मेरियन ब्रंहम
धर्मग्रंथ: 1 राजा 17:1-7 / आमोस 3:7 / योएल 2:28
मलाकी 4:4 / लूका 17:30 / यूहन्ना 14:12
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय प्यारी सी दुल्हन,
घड़ी बहुत आगे बढ़ चुकी है। समय आ पहुँचा है। निर्णय लेना आवश्यक है। परमेश्वर अपने बच्चों को चेतावनी दे रहा हैं। हमारे प्रभु परमेश्वर ने अपने वचन और अपनी आत्मा के द्वारा हमें यह घोषित और प्रमाणित किया है कि उसकी सच्चाई क्या है। न तो बल से, न शक्ति से, लेकिन मेरी आत्मा के द्वारा, और तेरा वचन सत्य है।
उसने आज दुल्हन को पूरी तरह प्रमाणित कर दिया है कि यीशु मसीह कल,आज और युगानुयुग एक सा है। उसने हमें दिखाया और प्रकट किया है कि इस घड़ी का संदेश और संदेशवाहक एक ही हैं। उसने अपने वचन में छिपे सभी रहस्यों को हमें प्रकट किया हैं। उसने अपने पवित्र आत्मा के द्वारा इसे हमारे लिए साबित किया है। हमारे मनो में, हृदय में या प्राणों में कोई सवाल नहीं है। टेपों पर उसकी आवाज दुल्हन के लिए यहोवा यों कहता है वाला वचन है।
परमेश्वर ने हमेशा अपने पास आने के कई मार्गों की अनुमति दी है। वह उसकी अनुमति की इच्छा को अपनी सिद्ध इच्छा बना देता हैं। लेकिन उसने अपने बच्चों के लिए हमेशा ही एक सिद्ध इच्छा और सिद्ध मार्ग भी प्रदान किया है। बहुत से लोग परमेश्वर की सेवा करने के लिए अलग मार्ग अपनाने का प्रयास करते हैं, जो उसकी सिद्ध इच्छा के अनुसार नहीं होता। वह देखने और सुनने में उसकी सिद्ध इच्छा जैसा लग सकता है, लेकिन ये उसके वचन के अनुसार नहीं होता है।
यहाँ तक कि एक महान व्यक्ति भी, जो अभी-अभी परमेश्वर की उपस्थिति से अभिषिक्त होकर आया है, उसने परमेश्वर के लिए कुछ करने का प्रकाशन पाया है और इसे करना चाहता है; लेकिन उसका वह प्रकाशन गलत होता था।
हममें से प्रत्येक को उसके द्वारा प्रदान किये गये सिद्ध मार्ग हो खोजना ही है। हम कैसे जानेगे कि हम उसकी सिद्ध इच्छा में हैं, यदि कोई वास्तव में अभिषिक्त व्यक्ति, जो प्रकाशन के साथ परमेश्वर की उपस्थिति से ताज़ा होकर आया हो, वो उसकी सिद्ध इच्छा से बाहर हो सकता है?
निश्चित रूप से जानने का केवल एक ही मार्ग है, और परमेश्वर ने अपनी दुल्हन के लिए उस मार्ग को प्रदान किया है।
स्वयं परमेश्वर की आवाज ने इस कलीसिया से, और आप सभी से जो टेप सुनते हैं, तथा संसार के विभिन्न भागों में जुड़े लोगों से तब भी और अब भी बताया है कि जो वह कह रहा है उसे बहुत ध्यान से सुनना है और इससे चूकना नही है।
इसलिए मैं, यीशु मसीह के नाम में कहता हूँ: तुम इसमें कुछ भी न जोड़ो, न घटाओ, अपनी किसी भी विचार को इसमें मत डालो; जो उन टेपों में कहा गया है बस वही कहो, और जो प्रभु परमेश्वर ने करने का आदेश दिया है, बिलकुल ठीक वही करो; उसमें कुछ भी मत जोड़ो!
उसे यह नही कहा, इसका अर्थ यह नहीं है कि प्रचारक वचन का प्रचार नहीं कर सकते, शिक्षक वचन की शिक्षा नहीं दे सकते, या पास्टर या भविष्यद्वक्ता अपने बुलाहट का कार्य नही कर सकते; उन्हें करना ही चाहिए, मुझे भी करना है। हमें ऐसा करने के लिए बुलाया और नियुक्त किया गया है। हमें लोगों के लिए इस संदेश और संदेशवाहक की ओर संकेत करना है और हवाला देना चाहिए, क्योंकि यही हमारे समय का वचन है।
लेकीन वो स्पष्ट रूप से हमें बताता है कि हम सब सच्चे अभिषेक के साथ, पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होकर, ताज़े प्रकाशन के साथ भी उसकी इच्छा से बाहर हो सकते हैं। हमारे समय में उसने एक सिद्ध मार्ग को प्रदान किया है जिससे निश्चित रूप से जाना जा सके कि हम परमेश्वर की आवाज को स्वयं परमेश्वर से सुन रहे हैं। यही एकमात्र सिद्ध मार्ग है।
सेवकाई को केवल इस संदेश का प्रचार करना और हवाला ही नहीं देना है, बल्कि लोगों को टेपों पर परमेश्वर की आवाज भी सुनानी चाहिए। परमेश्वर की आवाज सुनने से बढ़कर कोई अभिषेक नहीं है। बिना किसी संदेह के यह जानने का कोई और तरीका नहीं कि जो हम सुन रहे हैं यह बिलकुल ठीक वही है जो परमेश्वर ने कहा।
इस युग में, संसार के इतिहास में किसी भी अन्य समय में इस तरह से नहीं हुआ, कि परमेश्वर ने ऐसा मार्ग प्रदान किया हो जो इसे चूकने से असंभव बनाता हो, यदि आप उसकी पहले से ठहराई हुई दुल्हन हैं। इसे अग्नि के स्तंभ के द्वारा प्रमाणित और प्रकट किया गया है कि यह स्वयं परमेश्वर की आवाज है जो सीधे अपनी कलीसिया से बोल रही है।
सैकड़ो वर्षो से होते हुए परमेश्वर के बच्चों ने स्वयं उसकी आवाज सुनने की लालसा की है और भूख रखी है। किस तरह से वे चाहते थे कि वे उस दिन में वहाँ पर होते जब यीशु ने पहाड़ पर हजारों लोगों को प्रचार किया। वे सुनना चाहते थे कि वह किस तरह से अपने वचन को प्रेम और करुणा के साथ बोलता था। वे सुनना चाहते थे किस तरह से वो हर वचन पर जोर देता था। कैसे वह उनके हृदयों को प्रोत्साहित करता था।
हम अब जीवित हैं और परमेश्वर की उपस्थिति में उसकी आवाज को सुन रहे हैं।
बहुत ही जल्द एक दिन हम इस प्रकार के जीवन में वापस नहीं लौटेंगे। हम अमरहार रूप में लौटेंगे। साथ ही पाप समाप्त हो जाएगा। शैतान हजार वर्षों के लिए बंधा रहेगा, और हम इस धरती पर रहेंगे जो प्रभु हमारे परमेश्वर ने हमें दिए है।
हम 100 प्रतिशत सम्पूर्ण हैं। हम अपने जीवन में कभी भी इतने प्रसन्न और निश्चिंत नहीं रहे है। हम उसके और उसके वचन के साथ एक हैं। हम उसका वचन हैं। हम उसकी आवाज और उसके वचन के साथ बने रहने के द्वारा उसकी सिद्ध इच्छा में हैं। वह किसी भी दिन हमें अपने साथ लेकर जाने के लिए आने वाला है।
धन्यवाद प्रभु यीशु!
प्रभु आपके परमेश्वर ने आपको घोषित किया है कि सच्चाई क्या है। प्रभु आपके परमेश्वर ने अपने वचन और अपनी आत्मा के द्वारा आपको प्रमाणित किया है कि सच्चाई क्या है। “न तो बल से, न शक्ति से, लेकिन मेरी आत्मा के द्वारा।” और आत्मा,“परमेश्वर ऐसे लोगों को ढूंढता है जो आत्मा और सच्चाई में उसकी आराधना करें।” “तेरा वचन सत्य है।” और उसने पूरी तरह प्रमाणित कर दिया है कि यीशु मसीह कल, आज और युगानुयुग एक सा है। उसने आपके लिए संध्या के बीज दिखाए हैं। उसने इसे वचन में आपके लिए प्रकट किया है और अपनी आत्मा के द्वारा इसे साबित किया है।
मैं पूरे हृदय से आप सभी को आमंत्रित करता हूँ कि आप आकर उसकी दुल्हन के एक भाग के साथ जुड़ें जब संसार भर से दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समय के अनुसार एक होते है, ताकि उसकी आवाज उसके सातवें दूत संदेशवाहक के द्वारा बोले और हमें यह संदेश दे: परमेश्वर की इच्छा के बिना उसकी सेवा करने का प्रयास करना 65-0718M।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश सुनने से पहले पढ़ने के लिए वचन:
व्यवस्थाविवरण 4:1-4 / 4:25-26
1 इतिहास 13
1 इतिहास 15:15
भजन संहिता 22
मरकुस 7:7
योएल 2:28
आमोस 3:7
मलाकी 3
संत मत्ती 11:1-15
1 कुरिन्थियों 13:1