मसीह यीशु में प्रिय विश्वासयोग्य,
हमारे पास क्या ही महिमामय समय हैं! हर हफ्ते जब हम उसकी आवाज़ के इर्द-गिर्द एक साथ एकजुट होते हैं, तो हम बड़ी अपेक्षा के अंदर होते हैं। हमारा आत्मिक मन पूरी तरह से सुलझा हुआ है। हम बिल्कुल ठीक तरह से जानते हैं कि वो कौन हैं। हम बिल्कुल ठीक तरह से जानते हैं कि वो कौन हैं। हम बिल्कुल ठीक तरह से जानते हैं कि हम कौन हैं; उसके साथ एक बड़ा परिवार!
”उसने मनुष्य को एक छोटा परमेश्वर होने के लिए बनाया।“ क्योंकि वो पिता परमेश्वर हैं, और उसने मनुष्य को एक छोटा परमेश्वर बनाया, इसलिए अब वो अकेला स्वयं अस्तित्व में नहीं हैं; वो अपने परिवार के साथ अस्तित्व में हैं। एल, एला, एलोहीम। अब, वो यहोवा हैं। यहोवा, इसका अर्थ है, “वह जो अपने परिवार के साथ अस्तित्व में है।”
उसकी दुल्हन को स्वयं यहोवा की आवाज़ के द्वारा सिद्ध किया जा रहा है। उसने हमें सिखाया है कि हम पर आक्रमण करने वाले हर एक शत्रु से कैसे लड़ना है; कैसे हम वचन के ज़रिए से उसे हरा सकते हैं और उस पर विजय पा सकते हैं, क्योंकि उसका वचन हमारे भीतर रहता है और वास करता है। उसने हमें यकीन दिलाया है, “हम ही वो वचन हैं।” इसलिए, उसके नाम में हम जो कुछ भी मांगते हैं, वह हमें मिल सकता है, हमें विश्वास करना है... और हम विश्वास करते हैं!
उसने बोला है और हमें प्रकट किया है कि कैसे हम सिद्ध पुरुष और स्त्री का डील-डौल बन सकते हैं जिससे कि हम रहने का स्थान बन सकें जहाँ पाए वो रहता हैं। उसने अपनी प्रिय दुल्हन को एकजुट करने के लिए बार-बार बदख जैसी आवाज़ लगाकर पुकारा, जिससे कि हमें पता चले कि वो हमारा मार्गदर्शक हैं, और वो अपने धरती पर के दूत मार्गदर्शक विलियम मेरियन ब्रंहम के ज़रिए से हमारी अगुवाई कर रहा था और मार्गदर्शन कर रहा था।
अब उसके पास एक और विशेष पाठ है जिसे वो हमें सिखाने और प्रकट करने की इच्छा रखता हैं। वो यह घोषित करना चाहता हैं कि हम उसकी लेपालकपन पाई हुई संतान हैं। हमारा नाम भी उसके नाम के जैसे ही महत्वपूर्ण है।
हम कनान से, अर्थात इस दुनिया से बाहर आ चुके हैं, और अब स्वर्गीय स्थानों में एक साथ बैठे हैं, उस छिपे हुए मन्ना को खा रहे हैं जिसे उसने हमारे लिए संचित करके रखा है।अब वो हमें बताने जा रहा हैं कि उसके अगले संदेश के लिए तैयार रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए, और यदि हम ऐसा करते हैं, तो क्या बात जगह ले सकती है।
हमें अवश्य ही प्रार्थना में बने रहना है और संदेश के लिए तैयार रहना है; संतों के रूप में एक साथ इकट्ठा होना है ताकि उसकी आवाज़ को सुने; पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना है और परमेश्वर की आशीषों से परिपूर्ण होना है। हमारे मन में कोई बुरा विचार न हो; एक-दूसरे के विरुद्ध कुछ भी न हो; हम प्रेम और मेल-मिलाप के साथ बोलते हुए; स्वर्गीय वातावरण के नीचे स्वर्गीय स्थानों पर एक मन होकर एक साथ रहें। हमारे सारे पाप मसीह के लहू के नीचे हों, सिद्ध आराधना में; हमारे हाथों और हृदय परमेश्वर की ओर उठाकर, स्वर्गीय स्थानों में एक साथ मिलकर आराधना करें।
यदि हम ऐसा करते हैं, तो इस रविवार को ऐसी बातें जगह लेगी:
• दिव्य चंगाई
• पूर्व-ज्ञान
• प्रकाशन
• दर्शन
• सामर्थ
• अन्य जुबान में बोलना
• अन्य जुबान का अनुवाद
• बुद्धि
• ज्ञान
• स्वर्गीय आशीषें
• ना वर्णन करने वाला आनंद और महिमा से भरा हुआ
हर एक हृदय पवित्र आत्मा से भर जाएगा। उसके बाद अचानक स्वर्ग से एक तेज़ आंधी जैसी आवाज़ आएगी, और वो हमें सभी आत्मिक आशीषों से आशीषित करेगा।
इस रविवार को जेफरसनविले के समय अनुसार दोपहर 12:00 बजे यही सब बातें जगह लेने जा रही है। जहाँ परमेश्वर ने एक विशेष स्थान प्रदान किया है जहाँ दुल्हन एक साथ इकट्ठा हो सकती है ताकि एक मन होकर उसकी आवाज़ को सुन सके, और अपने हाथों और हृदय को परमेश्वर की ओर उठाकर एक स्वर्गीय वातावरण में आराधना कर सके।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: लेपालकपन #1 60-0515E
वचन:
योएल 2:28
इफिसियों 1:1-5
1 कुरिन्थियों 12:13
1 पतरस 1:20
प्रकाशितवाक्य 17:8
प्रकाशितवाक्य 13
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय सामर्थ के भवन,
परमेश्वर ने इन अंतिम दिनों में अपनी दुल्हन के लिए एक मार्गदर्शक भेजने की प्रतिज्ञा की थी, ताकि वह देह में स्वयं को प्रकट कर सके, ठीक वैसे ही जैसे वह अपने पुत्र यीशु में धरती पर आया था। उसने अपने वचन में हमें बताया कि वह भविष्यद्वक्ता एलिय्याह को भेजेगा, जो मनुष्य का पुत्र होगा और मनुष्य देह में स्वयं को प्रकट करेगा; क्योंकि उसे अभी भी हमें बहुत कुछ प्रकट करना है और सिखाना है।
वह अपनी ओर से कुछ नहीं कहेगा, लेकिन जो कुछ वह सुनेगा, वही कहेगा; और वह आपको आने वाली बातें बताएगा। वह मुझे महिमावंत करेगा, क्योंकि वह मेरी ही बातों को लेकर तुम्हें बताएगा।
परमेश्वर ने विलियम मेरियन ब्रंहम को भेजा ताकी अपने वचन को पूरा करे और हमें यीशु मसीह के डील-डौल में व्यक्तिगत रूप से तैयार करे; एक ऐसा सिद्ध मनुष्य जो हर शत्रु को हरा सके, और जो पवित्र आत्मा के वास करने के लिए एक सामर्थ का भवन बन सके।
परमेश्वर अपने लोगों के लिए हमेशा एक मार्गदर्शक को भेजने से कभी नही चूका है। लेकिन उसकी दुल्हन होने के लिए, आपको उस मार्गदर्शक को स्वीकार करना होगा। आपको उस पर विश्वास करना होगा। आपको उसी रास्ते पर चलना होगा जो वह बताता है, नहीं तो आप भटक जाएंगे। कोई फर्क नहीं पड़ता हम क्या सोचते हैं, क्या उचित लगता है या क्या बेतुका सा लगता है, हमें इन बातों का फैसला करके उनमें भेद नहीं करना है। मार्गदर्शन करने वाला एकमात्र वही है।
आप कहते हैं, भाई जोसेफ, हमें तो पवित्र आत्मा मार्गदर्शन देता है, न कि भाई ब्रंहम। यह सच है कि उसके द्वारा कहे गए वचन ही पवित्र आत्मा हैं, न कि स्वयं भाई ब्रंहम; लेकिन वही वो एक था जिसे परमेश्वर ने चुना था ताकि उसके माध्यम से पवित्र आत्मा प्रकट हो सके और वो हमारे लिए धरती पर एक मार्गदर्शक का कार्य कर सकें।
परमेश्वर ने हर युग में हमेशा अपने मार्गदर्शक भेजे हैं; ऐसा कभी नहीं हुआ कि उसके पास कोई मार्गदर्शक न रहा हो। हर युग में, परमेश्वर का हमेशा ही कोई न कोई प्रतिनिधित्व करने वाला इस धरती पर रहा था।
हमें यह पहचानना होगा कि धरती पर उसका प्रतिनिधित्व करने वाला वह मार्गदर्शक कौन है; वहां इसी में उसके वचन का सच्चा प्रकाशन रखा हुआ है।
हम जानते हैं कि पवित्र आत्मा ही वह मुख्य मार्गदर्शक है जिसे पिता ने अपनी दुल्हन का मार्गदर्शन करने के लिए भेजा है, लेकिन यहाँ परमेश्वर ने यह भी कहा है कि वह हमेशा एक मनुष्य को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजता है, जो उसकी दुल्हन की अगुवाही कर सके।
हमारे मार्गदर्शक ने हमें बताया कि कुरनेलियुस एक महान और सम्मानित मनुष्य था, जिसने कलीसियाओं को बनाया था। उसने दान दिए और रोज़ प्रार्थना करता था। लेकिन जब पवित्र आत्मा आया, तो उसे एक मार्गदर्शक की आवश्यकता थी।
परमेश्वर ने उसके पास पवित्र आत्मा को भेजा। उसने पतरस के रूप में उसे भेजा, “जब पतरस ये बातें बोल ही रहा था, पवित्र आत्मा उन पर उतर आया।“ परमेश्वर ने पतरस के ज़रिए उस मार्गदर्शक का उपयोग किया। उसने इसका उपयोग किया, इसलिए वो कुरनेलियुस को सही रास्ते पर ले गया।
जब पतरस बोल ही रहा था, तब पवित्र आत्मा उन पर उतर आया। पतरस ने कहा,
“क्या कोई पानी को रोक सकता है, कि इनका बपतिस्मा न हो?” देखिए, यहाँ भी मार्गदर्शक ही बोल रहा है, ना ही पतरस।
हम किसी मनुष्य के द्वारा नहीं, लेकिन पवित्र आत्मा के द्वारा निर्देशित हो रहे हैं; जो उस व्यक्ति के ज़रिए बोल रहा है जिसे परमेश्वर ने हमारे लिए धरती पर मार्गदर्शक चुना है।
पवित्र आत्मा, अपने चुने हुए मार्गदर्शक के माध्यम से हमेशा वचन ही बोलेगा। उसने हमसे कहा, “मुझे तुमसे बहुत कुछ कहना है। अभी तुम इसे समझ नहीं सकते, लेकिन जब वह आएगा, तो वह तुम्हें इसकी ओर मार्गदर्शक करेगा।“
यूहन्ना को भी मार्गदर्शन मिला था जब उसने प्रकाशितवाक्य को लिखा। उसे उस मार्गदर्शक के द्वारा अगुवाही की गयी थी। उसी मार्गदर्शक ने उसे यह कहने के लिए भी प्रेरित किया, “जो कोई इसमें से एक भी वचन को निकालेगा, या इसमें एक शब्द जोड़ेगा, तो जीवन की पुस्तक में से उसका भाग निकाल दिया जाएगा।“
पवित्र आत्मा ने भाई ब्रंहम को भी यह कहने के लिए प्रेरित किया कि हमें केवल वही कहना चाहिए जो टेपों में है; उसमें कुछ भी जोड़ना या घटाना नहीं है। और उसने हमें एक ऐसा मार्ग प्रदान किया जिससे हम ठीक वैसा ही कर सके जो उसने हमें करने के लिए निर्देशित किया, बटन को दबाकर चलाये।
अब, आप परमेश्वर के वचन के स्थान पर किसी और चीज़ को कैसे रख सकते हैं, और फिर भी यह कैसे कह सकते हैं कि आप पवित्र आत्मा द्वारा निर्देशित हो रहे हैं?
हम पवित्र आत्मा द्वारा निर्देशित हो रहे हैं, जिसने हमें यह प्रकाशन दिया है कि वो कौन है, जिसे उसने अपनी दुल्हन को बाहर बुलाने के लिए अपना धरती का मार्गदर्शक बनाकर भेजा है, और अब वह चोटी का पत्थर; वो प्रकाशन कि हम कौन हैं। इसे मनुष्य के शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
देखो पिछले कुछ हफ़्तों में ही उसने हमारे लिए क्या-क्या किया है। उसने हमें सिखाया कि हमारे सामने आने वाले हर शत्रु को कैसे हराना है कैसे अपनी विश्वास की तलवार निकालकर उस पर वार करना है और उसे खत्म करना है। हमें किसी बात से डरने की ज़रूरत नहीं है। हमारे सामने कोई भी खड़ा नहीं हो सकता।
उसने अपनी दुल्हन के खाने के लिए भोजन को किस तरह से संचित किया है! भले ही उसका भेजा हुआ संदेशवाहक दूर हो, फिर भी हमारे पास एक ऐसा मार्गदर्शक है जिसके बारे में दुनिया कुछ नहीं जानती; लेकिन उसकी दुल्हन के लिए, यह सही समय पर मिलने वाला आत्मिक भोजन है, एक ऐसा छिपा हुआ मन्ना जिसे हम रोज़ खा रहे हैं।
उसने हमें एक सिद्ध मनुष्य के डील-डौल तक तैयार किया है ताकि वो हममें से हर एक के अंदर जीये और वास करे। उसने हमारे लिए अपना पवित्र आत्मा भेजा और देह में स्वयं को प्रकट किया, ठीक वैसे ही जैसे 2000 साल पहले किया था, ताकि वो हमारा मार्गदर्शक बन सकें, और अपने धरती पर के मार्गदर्शक के ज़रिए जीवित रहते हुए हमसे बात करे।
मैं आप सभी को आमंत्रित करता हूँ कि आकर और उसकी आवाज़ सुनें ”हॉंक-हॉंक, हॉंक-हॉंक!” जिस पर उसकी दुल्हन सीधे उसी हॉंक की ओर चली आएगी। वो “हॉंक-हॉंक, हॉंक-हॉंक! करेगा, और पूरी दुनिया भर में क्या ही एक जुबली होगी। क्यों? क्योंकि दुल्हन अपने मार्गदर्शक की आवाज़ को पहचानती है।
यदि आप भटकना नहीं चाहते, तो आइए और हमारे मार्गदर्शक की बातें सुनिए जब वो इस रविवार को जेफरसनविले के समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे, अपने धरती पर नियुक्त मार्गदर्शक के ज़रिए आपसे बात करेगा।
ब्रदर जोसफ ब्रंहम
संदेश:
62-1014E — एक मार्गदर्शक
वचन:
संत मरकुस 16:15-18
संत यूहन्ना 1:1 / 16:7-15
प्रेरितों के काम 2:38
इफिसियों 4:11-13 / 4:30
इब्रानियों 4:12
2 पतरस 1:21
निर्गमन 13:21
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय एक सिद्ध मनुष्य के डील-डौल,
हमें क्या ही अद्भुत प्रशिक्षण मिल रहा है। परमेश्वर की आवाज़ हमसे बात कर रही है और हमें वचन दर वचन दर वचन से निर्देशित कर रही है कि बिल्कुल ठीक-ठीक हर एक दुश्मन को कैसे हराया जाए। उसने हमें प्रकट किया है और हमारे ह्रदय में लंगर किया है कि, हम ही वो वचन हैं। इसलिए, हमें हराया नहीं जा सकता।
जब दुश्मन हमारे पीछे आता है, तो हम बस हमारे एटम बम, अर्थात परमेश्वर के कहे हुए से उसे लगातार प्रहार करते है, उसे प्रहार करते है, उसे प्रहार करते है; यह वचन हमारे जीवित है और वास करता है।
सचमुच, लड़ाई के लिए मोर्चा तैयार है, लेकिन अब हमें कोई डर नहीं है; कोई चिंता नहीं है। हम अपने विवेक को नहीं सुन रहे हैं। हम अपनी स्मृति को नहीं सुन रहे हैं। हम अपने लगाव को नहीं सुन रहे हैं। हमने अपने मन को इन सब बातों के लिए बंद कर दिया है और उसके वचन के आत्मा को अपने हृदय और प्राण में रख लिया है। हमने हर उस बात को पूरी तरह निकाल कर बाहर किया है जो उसके वचन के विपरीत है।
हर एक संदेह चला गया है। हर एक भय चला गया है। संदेह की हर अनुभूति जा चुकी है। हर अनुभूति समाप्त हो गई है। अब वहाँ परमेश्वर के वचन को छोड़ और कुछ भी नहीं है, जो हममें जीवित है और वास करता है, और शैतान उसके विरुद्ध लड़ाई नहीं कर सकता।
हम जीवित परमेश्वर का जीवित भवन बनते जा रहे हैं। यह परमेश्वर है जो हममें वास कर रहा है और हमें अपने समान बना रहा है, और अपने अस्तित्व को हममें प्रतिबिंबित कर रहा है।
हम मसीह का स्थान ले रहे हैं और उसकी सेवकाई को आगे बढ़ा रहे हैं। वह मनुष्य के डील-डौल में हममें वास कर रहा है, जब वह स्वयं को हममें प्रतिबिंबित कर रहा है। अब हमारे पास उसके साथ सिद्ध आराधना हैं! यह परमेश्वर ही है जो हममें स्वयं को प्रकट कर रहा है, अर्थात अपने भवन के रूप में।
इन बातों पर विश्वास करने के लिए हमारी अटल बुनियाद क्या है? विश्वास । और हमारे विश्वास को किसी दूसरी चीज़ की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हमारा विश्वास परमेश्वर के वचन पर भरोसा करता है। क्योंकि विश्वास सुनने से आता है, और सुनना परमेश्वर के वचन से होता है; और परमेश्वर का वचन केवल भविष्यव्यक्ता के पास आता है, और हम केवल चालू करने के बटन को दबाकर भविष्यव्यक्ता को सुन सकते हैं…सटाक!!
उसकी आवाज़ सुनने के द्वारा, हम उसकी सामर्थ से संचारित हो रहे है और हमारी सोच के प्रति मर चुके हैं। हमारा विश्वास एक सच्चा विश्वास बन गया है, और उसका जीवन हममें संचारित हो गया है। हम परमेश्वर की जीवित रचना बन गए हैं, एक ऐसा वास करने का स्थान, जिसके द्वारा पवित्र आत्मा अपने तेजस्वी आशीषों को प्रवाहित कर सकता है।
टेपों पर वो आवाज़ क्या कर रही है?
मसीह ने मुझे व्यक्तिगत रूप से यीशु मसीह के डील-डौल तक बनाने के लिए भेजा है, ताकि वे उसके वचन के द्वारा, आत्मा के सामर्थ से भरे हुए भवन और उसका रहने का स्थान बन सकें। देखिए, उसके वचन के द्वारा, व्यक्तिगत रूप से उस स्थान तक बनाया जाता है।
उसकी आवाज़ को सुनने के द्वारा, उसके वचन पर विश्वास करने और उसका अनुसरण करने के द्वारा, हमें यीशु मसीह के डील-डौल में बनाया गया है; हम उसकी आत्मा का रहने का स्थान बन सकें। हम एक जीवित सद्गुण है, एक जीवित ज्ञान, एक जीवित धीरज, एक जीवित भक्ति और जीवित सामर्थ बन गए हैं, ये एक जीवित परमेश्वर से आ रहे हैं, जो हमें परमेश्वर के डील-डौल में एक जीवित मनुष्य, एक जीवित स्वरुप बनाता है।
लेकिन तूने मेरे लिए एक देह को तैयार किया है।” एक ऐसी देह, जिसमें परमेश्वर वास कर सकता है, जिसमें परमेश्वर चल सकता है, जिसमें परमेश्वर देख सकता है, जिसमें परमेश्वर बोल सकता है और जिसमें परमेश्वर कार्य कर सकता है। आमीन! परमेश्वर का जीवित साधन, परमेश्वर दो पैरों पर चल रहा है, आपके अंदर। महिमा हो! “धर्मी जन के कदम यहोवा की ओर से ठहराए जाते हैं,”परमेश्वर आपके भीतर चल रहा है। “क्योंकि तुम लिखित पत्रियाँ हो, जो सब मनुष्यों के द्वारा पढ़ी जाती हैं।”
महिमा हो…!!! इसलिए हम इसकी परवाह नहीं करते कि हम तंबू में रहे या छोटे-से झोपड़े में; हम जीवित रहें या मर जाये, डूबे या तैरे। हमारी रुचि केवल एक ही चीज में है, अर्थात इस संदेश में, इस आवाज़ में, परमेश्वर के वचन में! यही परमेश्वर का राज्य है। यही आज के दिन के लिए परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया मार्ग है। यह एक सिद्ध मनुष्य के डील-डौल को बना रहा है, और वो हम ही हैं!
आइए, हम सब एक साथ इकट्ठे होंकर और अपने जीवनों की जाँच करें, जब हम हमारे निर्देश देने वाले को हमें यह निर्देश देते हुए सुनते हैं कि हमें क्या करना चाहिए और कैसे जीवन जीना चाहिए, ताकि हम परमेश्वर के पी-ई-आर-एफ-ई-सी-टी सिद्ध बेटे और बेटियां बन सकें।
हम प्रभु से प्रतिज्ञा करेंगे कि उसकी सहायता से और उसके अनुग्रह के द्वारा हम प्रतिदिन निरन्तर प्रार्थना करेंगे और उसकी लालसा रखेंगे, जब तक हम यह अनुभव न कर लें कि उसकी प्रत्येक मांग हमारे डील-डौल में पूरी तरह से प्रवाह हो रही है। हम तब तक वहीं बने रहेंगे, जब तक हम जीवित मसीह का प्रकटीकरण न बन जाये।
हर एक सप्ताह हमारे अंदर यह उत्साह और अपेक्षा होती है कि प्रभु हमारे लिए क्या करने जा रहा है और हम पर क्या प्रकट करने जा रहा है ये बात शब्दों में व्यक्त करने से परे है। किस तरह से मैं चाहता हूं कि सारी दुनिया हमारे साथ जुड़ जाए, क्योंकि इससे बढ़कर और कुछ भी नहीं है, या परमेश्वर की आवाज़ की उपस्थिति में बैठकर सुनने से बढ़कर और उसके सिद्ध वचन की दुल्हन के रूप में एक सिद्ध डील-डौल बन जाए।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: एक सिद्ध मनुष्य का डील-डौल 62-1014M
समय:दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविल, इंडियाना के समयानुसार
वचन:
मत्ती 5:48
लूका 6:19
यूहन्ना 1:1; 3:3; 3:16; 5:14; 14:12
प्रेरितों के काम 2:38; 7:44–49; अध्याय 10; 19:11; 28:19
इफिसियों 4:11–13
कुलुस्सियों अध्याय 3
इब्रानियों 10:5; 11:1; 11:32–40
याकूब 5:14
2 पतरस 1:1–7
यशायाह 28:19
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय मीकायाह के लोगों,
अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई क्रिया में आने के लिए तैयार है। परमेश्वर छह हज़ार से ज़्यादा सालों से अपने खास सैनिकों को चुन रहा हैं, और आपको उसकी महान सेना में होने के लिए पहले से ठहराया गया है और चुना गया है।
वो आपको तैयार कर रहा हैं और प्रशिक्षण दे रहा हैं, और लड़ाई का मैदान अब तैयार हो चुका है, बस आरंभ होने पर है। उसने न सिर्फ़ आपको अपनी महान सेना में शामिल होने के लिए चुना है, बल्कि अपनी सेना में एक मीकायाह भविष्यवक्ता के तौर पर होने के लिए चुना है।
वह समय आ चूका है, वह दिन आ चूका है; आपको हर एक शत्रु को हराने के लिए सीधे आग के खंभे से प्रशिक्षण मिलेगा। आपको हर एक दुष्ट आत्मा को खत्म करने के लिए क्या करना है, इस विषय में वचन-दर-वचन विशेष निर्देश मिलेंगे। यह आपके सामने आने वाली हर एक बीमारी और हर शैतान को ख़त्म कर देगा। कोई भी चीज़ आपके रास्ते में खड़ी नहीं हो पाएगी।
इस विशेष प्रशिक्षण के बाद, आप उसके वचन से इतने मज़बूत हो जायेंगे कि आप हर बुराई को बाहर निकाल फेंकेंगे। तर्क-वितर्क को निकाल फेंकेंगे। अंधविश्वासों को निकाल फेंकेंगे। चिंता को निकाल फेंकेंगे। बीमारियों को निकाल फेंकेंगे। पाप को निकाल फेंकेंगे। आप समझ जायेंगे कि आप इन सबसे ऊपर हैं, मसीह यीशु में जी उठे हैं, स्वर्गीय स्थानों में बैठे हुए हैं, और हर एक शैतान आपके पैरों के नीचे है। आप पूरी तरह से समझ जायेंगे और विश्वास करेंगे कि आप वचन हैं।
वो आपको सिखायेगा कि किन चीज़ों से सावधान रहना है। वो आपको निर्देशित करेगा कि यदि आपका शत्रु आपको यह विश्वास दिला दे कि आपका हथियार इतना शक्तिशाली नहीं है, तो वह आपको निहत्था कर देगा।
सैनिको, लेकिन हम अपने प्रशिक्षण को याद रखेंगे, और उस शैतान से कहेंगे: यह हम नहीं हैं, हम कुछ भी नहीं हैं। हमारा हथियार परमेश्वर का वचन है और यह हर एक शैतान को हरा देगा, कभी भी, किसी भी स्थान में, क्योंकि यह उसका वचन है, और उसने हमें प्रशिक्षण दिया है और यह प्रकट किया है कि अब हम ही उसका देहधारी हुआ वचन हैं। इसलिए, हम हार नहीं सकते है, हम परमेश्वर की ना हारने वाली सेना हैं।
दुनिया के इतिहास के सबसे महान दिनों में से एक दिन इस रविवार को होने जा रहा है। दुनिया भर में मीकायाह के लोग अपने महान सेनापति की आवाज़ के नीचे एक साथ जुड़ेंगे, जहाँ हम सब एक चित्त होकर इतने एक साथ जुड़े हुए होंगे कि कहीं भी संदेह की कोई छाया नहीं होगी।
फिर, यदि हम बस विश्वास करें, और हम विश्वास करते हैं, तो दुनिया भर में कोई भी कमज़ोर मनुष्य नहीं रहेगा। यदि हम बस उस एक खास चीज़ को ठीक कर लें, तो पवित्र आत्मा की इच्छा रखने वाला ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो उसे प्राप्त न करे, और यदि हम अपने स्थान पर दृढ़ बने रहें, तो आत्मा और शरीर दोनों अपने-आप ठीक हो जायेंगे। अभी सही समय है। हम ही वो लोग हैं। परमेश्वर की आत्मा ने हर एक शैतान के विरोध में दर्जे को ऊँचा किया है; हम उन्हीं में से एक हैं और हमें कोई रोक नहीं सकता!!
हम अपनी चेतनाओ के लिए मर चुके है, अपने तर्क-बुद्धि और उन सभी चीज़ों के लिए मर चुके हैं। हमारा जीवन छिपा हुआ है और हम यीशु मसीह के नाम में गाड़े गए हैं, और उसके साथ जी उठे हैं। और जहाँ वो हैं, वहीं हम भी हैं।
शैतान, हमने तुझ पर बार-बार यह कहकर प्रहार करते हुए अपना रास्ता बना लिया है “यहोवा यों कहता है। यहोवा यों कहता है। यहोवा यों कहता है।” अंत में हमें कुछ ताज़ी हवा की महक महसूस हो रही है। “यहोवा यों कहता है।” शैतान, यहाँ हम आ रहे हैं; हमने अपना सिर अब बाहर निकाल लिया हैं। “यहोवा यों कहता है, तू पराजित हो चूका है।”
हम शैतान को किससे हराते हैं?
वचन से!
आइए हम इसे कहें; वचन से! वचन से! वचन से!!
और भी प्रशिक्षण के निर्देश
अब जब शत्रु प्रहार करता है और कहता है कि तुम्हें यह करना होगा, तुम्हें वह करना होगा, तुम किसी काम के नहीं हो, तुम योग्य नहीं हो, तुम चंगे नहीं हुए हो, तुम्हारी समस्यायें वैसी ही हैं... तो आप क्या करोगे?
“मुझसे दूर हो जा।“ प्रहार! आप वचन से उसे काट देते हैं। चाहे वह दुष्ट आत्मा हो, शत्रु हो, बीमारी हो, रोग हो, या ये कुछ भी हो, उस वचन को लें और तलवार की तरह चलायें। और यदि पहली बार वार करने पर, वह न हिले, तो फिर से वार करें, और फिर से वार करें, और फिर से वार करें।
हम बस इस आधार पर वचन को स्वीकार करते हैं कि, “परमेश्वर ने ऐसा कहा है,” और यह हमारे और उसके बीच एक धारा को बना देता है। हमारे और उसके बीच रास्ता खुल जाता है। हम कहते हैं, “मुझे नहीं पता कि यह मुझे कब मिलेगा, लेकिन यह मुझे मिलेगा ही मिलेगा। परमेश्वर ने ऐसा कहा है। हर एक संदेह जा चूका है... अब तो हमें अपने संदेहो पर भी संदेह हो रहा है।“
हम शैतान का सामना करते हैं और परमेश्वर के वचन को लेते हैं। चाहे मुझे कुछ सनसनी महसूस हो या कोई सनसनी न हो, चाहे कुछ भी हो जाए, परमेश्वर ने ऐसा कहा है। बस, इससे बात खत्म हो जाती है।
सैनिकों, इन आदेशों का अक्षर दर अक्षर पालन करो। जब शत्रु प्रहार करे तो इन वचनों को दोहराओ। ये तुम्हारे वचन नहीं हैं, ये उसके वचन हैं, और उसके वचन कभी विफल नहीं हो सकते। उसने हमें अपना वचन बनाने के द्वारा अपने वचन का उपयोग करने की शक्ति दी है। जब शैतान प्रहार करे, तो उसे अपने आदेश पढ़कर सुनाओ।
हमारे सेनापति के निर्देश
यहाँ है वो जो मैं चाहता हूँ कि आप बिल्कुल ऐसा ही करें।
इस शपथ को दोहरायें और सम्पूर्ण छुटकारे के लिए हर वचन पर विश्वास करें।
शैतान, दूर हट! मैं यहाँ से बाहर आ रहा हूँ।
मैं अब और यहाँ पर पड़ा नहीं रहूँगा। मैं अब और यहाँ पर बैठा नहीं रहूँगा। मैं अब इस पुराने शैतान की ज़मीन पर नहीं रहूँगा। आज सुबह मैं अंडे को चोंच से मारते हुए अपने रास्ते को बनाकर बाहर आ रहा हूँ।
मैं एक उकाब हूँ। आमीन! हाल्लेलुय्याह!
उसके बाद मैं चाहता हूँ कि आप ऐसा करें:
इसे ज़ोर से कहें, “यहोवा यों कहता हैं। यहोवा यों कहता हैं। यहोवा यों कहता हैं।“
अपने मन को खोलें और कहें, “आपका वचन सत्य है।“
हे प्रभु, मैं इस बात पर ध्यान नहीं दूँगा कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है, या कोई और, या मैं खुद क्या कहता हूँ। मैं रुक रहा हूँ, मैं अपने मन के हर मार्ग को बंद कर रहा हूँ, उन सारे हलचल, संदेहो और अविश्वास को बाहर निकाल रहा हूँ जो हमेशा मुझमें थे। मेरी हर एक भावना, मेरी हर एक बीमारी, और बाकी की हर एक चीज जो हमेशा मुझमें थी, मैं उन सबको बाहर निकाल रहा हूँ। मैं उन सबसे आगे निकल रहा हूँ। मैं सीधे अपनी आत्मा की ओर आ रहा हूँ।
आपका विश्वास और ऊँचा और ऊँचा होता चला जाएगा। फिर उससे कहे, हे प्रभु, नीचे आ जाए। आपने कहा था कि आपने मुझे अपनी मर्ज़ी से चुनने की आज़ादी दी है।“
“हाँ, मेरे बेटे, तुम्हें है।"
तो ठीक है, मैं अपने हदय और मन को खोलता हूँ।
“अंदर आये, प्रभु यीशु।“
विश्वास को थाम लो, आत्मा की उस तलवार को, यहोवा यों कहता है।
चिल्लाये, “हाल्लेलुय्याह!” आमीन।
फिर अपने सामने मौजूद हर एक शत्रु को काट गिराओ। आमीन। बस यही करना है। हर शत्रु को काट डालो। यदि कोई डरावनी आत्मा तुम्हें परेशान कर रही है... तो प्रभु के वचन से उस चीज़ को काट डालो।
सैनिक, तुम्हारे लिए आखिरी निर्देश।
शत्रु से कहो:
“मुझसे दूर हो जा।“ प्रहार!
आप वचन से उस पर वार करो। चाहे वह दुष्टात्मा हो, चाहे शत्रु हो, चाहे बीमारी हो, चाहे रोग हो, ये कुछ भी हो, उस वचन को लो और तलवार से वार करो। और यदि पहली बार वार करने पर वह न हिले, तो फिर से वार करो, और फिर से, और फिर से। और तब तक वार करो जब तक आप उसमें छेद न कर दो, जैसे कोई छोटा चूज़ा चोंच मार कर अंडे से बाहर आता है; या उकाब, जो आप हो। बीमारी के उस पुराने अंडे की खोल को अपने आप से चोंच मार कर बाहर निकलो। अपना रास्ता बनाओ और कहो, “हाल्लेलुय्याह!
अगला कौन है?” आमीन। यही लड़ाई है। यही सैनिक है। यही क्रूस का सैनिक है। हाँ, महाशय। हर एक शत्रु को हरा दो। क्यों? क्यों?
हम अब्राहम के पहले से ठहराये हुए, शाही बीज हैं।
महिमा हो, हर एक शत्रु हार गया है। ऐसी कोई चीज़ नहीं है जो परमेश्वर के वचन के सामने खड़ी हो सके, और हम परमेश्वर का वचन हैं। हम उसका शाही बीज हैं और हर एक प्रतिज्ञा हमारी है।
वह दिन आ पहुंचा है, दुल्हन हर वचन पर विश्वास करती है और उसके अनुसार काम करती है। हमने उसके वचन को सुनने के द्वारा और उस पर विश्वास करते हुए खुद को तैयार किया है।
यदि आपको किसी चीज़ की ज़रूरत है, यदि आप पवित्र आत्मा से भरना चाहते हैं, यदि आप चंगाई को पाना चाहते हैं, यदि आप चाहते हैं कि हर एक दुष्टात्मा निकल जाए, यदि आप मसीह की दुल्हन बनना चाहते हैं, तो यही वो समय है, और उसकी आवाज़ को सुनना और उस पर विश्वास करना है तो यही वो स्थान है।
यदि आप इन चीजों की इच्छा रखते हैं और प्रभु की उपस्थिति में रहना चाहते हैं, पहले से कहीं ज़्यादा नजदीक, तो रविवार की दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समय के अनुसार हमारे साथ जुड़ें। हमारा चार-सितारों वाला जनरल अपनी शक्तिशाली मीकायाह दुल्हन को निर्देशित करेगा कि कैसे हर दुष्टात्मा और हर एक शत्रु को हराया जाये, कैसे आज़ाद होना है, पवित्र आत्मा से भरना है, और उसके जल्द आगमन के लिए तैयार होना है।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: सबसे बड़ी लड़ाई जो कभी लड़ी गई। 62-0311
वचन:
1 पतरस 5: 8-10
इफिसियों 6:10-17
दानिय्येल 12: 1-7
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय परमेश्वर के गुणों,
आप परमेश्वर के वचन का वो प्रकटीकरण हैं जिसकी प्रतिज्ञा इस दिन के लिए की गयी थी।
आप हमेशा से थे। आप परमेश्वर के बेटे और बेटियाँ बनने वाले नहीं हैं, बल्कि आप अभी हैं; क्योंकि परमेश्वर, जो दया में धनी है, उसने आपको आदि से ही अपने विचारों में रखा था।
इससे पहले कि वो यहाँ धरती पर देहधारी होता; इससे पहले कि कुछ भी अस्तित्व में होता, आप उसके गुणों में से एक थे। वह जानता था कि आपका नाम क्या होगा। वह जानता था कि आपके बालों का रंग क्या होगा। वह आपके बारे में सब कुछ जानता था।
फिर, जब आपने उसकी आवाज़ को अपने सामने गूँजते हुए सुना, तो आपमें कुछ ऐसा था जो बस ज़ोर से चिल्ला उठा; आप जानते थे कि आप कहाँ से आए हैं और आप उसके लिए आए है। आप जानते थे कि वही सत्य है। आप जानते थे कि आज के लिए परमेश्वर का प्रदान किया हुआ यही मार्ग है क्योंकि वह बीज हमेशा से आपमें था।
वह अब हमें उकाब के पंखों पर उठा कर ले जा रहा है। वचन हमें बताता है कि वह हमेशा अपने भविष्यव्यक्ताओ की तुलना उकाब से करता है। विलियम मैरियन ब्रंहम इस दिन के लिए परमेश्वर का प्रमाणित उकाब संदेशवाहक है। वही उकाब के पंख हैं जिन पर उठाकर हमें प्रतिज्ञा के देश तक ले जाया जाएगा, क्योंकि वो, परमेश्वर का उकाब भविष्यव्यक्ता, परमेश्वर का संदेश लिए हुए, बाहर बुला रहा है और उसके वचन को बोलते हुए, और उसकी दुल्हन को सिद्ध कर रहा है।
हम परमेश्वर के पीछे-पीछे चल रहे हैं जब हम विलियम मेरियन ब्रंहम के पीछे-पीछे चल रहे है जो उसके छुटकारे के संदेश के साथ हैं। और बाईबल ने कहा कि, “...जिन्होंने विश्वास नहीं किया, वे उनके साथ नष्ट नहीं हुए ।“ क्योंकि परमेश्वर उनके प्रति दया में धनी था; क्योंकि वे उसकी आज्ञाओं का पालन कर रहे थे।
परमेश्वर चाहता है कि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करें, और उसकी आज्ञाओं में कहा गया है: मैं तुम्हारे लिए परमेश्वर की आवाज़ हूँ। केवल वही बोलो जो उन टेपों पर बोला गया है। मेरी आवाज़ ही एकमात्र ऐसी आवाज़ है जो अचूक वचन को बोलती है। इसे सिद्ध रूप से बोला गया है और आप मेरी आवाज़ से उन्हें सिद्ध रूप से ग्रहण करते हैं। इस प्रकार, टेपों पर परमेश्वर की आवाज़ ही वह सब है जिसकी तुम्हें आवश्यकता है, क्योंकि मैंने, अपनी दया में धनी परमेश्वर ने, इसे आपके लिए प्रदान किया गया है। यह आज के दिन के लिए मेरे द्वारा प्रदान किया गया मार्ग है।
दया में धनी परमेश्वर ने आपको चुना और आपको पहले से ठहराया कि आपको वह प्रकाशन मिले और जिससे कि आप उस आवाज़ को सुन सकें। दया में धनी परमेश्वर जानता था कि इस अंतिम समय में, जब बहुत गलत धारणायें होंगी और संदेश की बहुत सी भिन्न-भिन्न आवाज़ें और अनुवाद होंगे, तो हमें एक ऐसी सिद्ध आवाज़ और सिद्ध मार्ग की आवश्यकता होगी जिस पर जाकर हम वचन दर वचन खुद के लिए सुन सके कि वे अपनी दुल्हन से असल में क्या कहना चाहता है।
आप बस किसी और की कही बात को नहीं ले सकते। आपको वही लेना होगा जो परमेश्वर ने कहा है। उसने कहा, “हर एक मनुष्य की बात झूठी, और मेरा वचन सच्चा ठहरे।“
इसलिए, अपनी दया में धनी परमेश्वर ने एक ऐसा मार्ग प्रदान किया है जिससे उसकी दुल्हन साल के 365 दिन, 24 घंटे चालू करने के बटन को दबाकर उसकी आवाज़ को सुन सके, और परमेश्वर की आवाज़ को सीधे-सीधे अपने ह्रदय में सुनने के द्वारा जिलायी जा सके।
हम उसके देहधारी वचन हैं। हमारे पास कोई सामर्थ नहीं है, लेकिन उसने हमें अपना अधिकार दिया है। हममें से हर एक के पास यह है। यदि आप इसे ठुकराते हैं, तो आप वहीं बने रहेंगे जहां अभी हैं। लेकिन यदि हम इसे स्वीकार करते हैं, तो यह अत्यंत बहुतायत से काम करेगा, क्योंकि परमेश्वर अपनी दया में धनी हैं।
और जब कोई पुरुष या महिला, मैं परवाह नहीं करता कि आप किस अवस्था में हैं, आपके पास परमेश्वर का अधिकार हैं, एक प्रतिज्ञा के ज़रिए, क्योंकि वो धनी हैं और उसने अत्यंत बहुतायत से काम करने की प्रतिज्ञा की है। “यदि तुम इस पहाड़ से कहो, ‘हट जा,’ और अपने हदय में संदेह न करो, लेकिन विश्वास करो कि जो तुमने कहा है वह पूरा होगा, तो तुमने कहा है वह तुम्हारे पास हो सकता है।“ आपके पास सामर्थ नहीं है, लेकिन आपके पास अधिकार है।
दुल्हन को केवल आज के लिए प्रदान किये गए उसके सिद्ध वचन को सुनने के द्वारा सिद्ध और एकजुट किया जा सकता है: अर्थात उसकी आवाज। यही एकमात्र आवाज़ है जो दुल्हन को एकजुट और सिद्ध कर सकती है। यही एकमात्र आवाज़ है जिसे परमेश्वर ने बताया है कि हमें सुनना और उसका पालन करना ही है। मूसा की तरह, भाई ब्रंहम जानते थे कि उसे ही हम बच्चों को प्रतिज्ञा किये हुए देश में ले जाने के लिए चुना गया था क्योंकि प्रतिज्ञा उसे दी गई थी। और उसे ही हमें प्रतिज्ञा किये गए देश में लेकर जाना था।
हमारे भविष्यव्यक्ता उकाब ने हमें प्रतिछायाओं के माध्यम से सिखाया। पुराना नियम नए नियम की छाया थी। उसने हमें बताया कि हमें कितना सावधान रहना चाहिए और इस अंतिम समय में किन बातों के लिए देखना चाहिए। उसने हमें कोरह की आत्मा, दातान और उनके अविश्वासी लोगों के झुण्ड के बारे में चेतावनी दी, क्योंकि उन्होंने नकल करने की कोशिश की थी। उन्होंने परमेश्वर के योजना में कुछ और डालने की कोशिश की थी।
उन्हें एक व्यक्ति की योजना पसंद नहीं थी। उन्हें यह पसंद नहीं था। उन्हें कुछ न कुछ करना था। कोरह ने कहा, “क्यों, तुमसे भी और अधिक पवित्र लोग हैं, मूसा। तुम ऐसा व्यवहार करते हो जैसे तुम ही समुद्र तट पर एकमात्र कंकड़ हो।“ और कहा, “मैं—मैं... तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। यहाँ और भी लोग हैं।“
भाइयों और बहनों, मैं इन बातों को कहते हुए और इन बातों का हवाला देते हुए कलीसियाओं को अलग करने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ, पवित्र आत्मा ही इस अलगाव को कर रहा है। इस संदेश को सुनें जिसे हम सुनने जा रहे हैं। भविष्यव्यक्ता ही वो एक है जो दुल्हन को चेतावनी दे रहा है कि उसे किन बातों से सावधान रहना चाहिए। वह हमें बता रहा है कि उस आत्मा ने तब क्या किया था, और हमारे समय में फिर से क्या करेगा।
ये सच है, मैं लोगों को पांच प्रकार की सेवकाई के इर्द-गिर्द एकजुट करने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ; वे दुल्हन को एकता में नहीं ला सकते। मैं उन्हें परमेश्वर के शुद्ध, बिना मिलावट के वचन के इर्द-गिर्द एकजुट करने की कोशिश कर रहा हूँ, यही एकमात्र आवाज़ है जो दुल्हन को एकता में ला सकती है।
आज भी हम यही बातें सुनते हैं कि भाई ब्रंहम अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो इस संदेश का प्रचार कर सकते हैं; हमें भी इस संदेश का प्रचार करने के लिए बुलाया गया है। सच है कि उन्हें बुलाया गया है, लेकिन वे उस आवाज़ को सुनने और इसे विश्वास करने के महत्व को नहीं पहचान पाते है कि यह एक ही मनुष्य का संदेश है। वे अपने कलीसिया में परमेश्वर की आवाज़ को न चलने के लिए बहाने बनाते हैं और अपनी सेवकाई को ज़्यादा महत्व देते हैं।
और बाईबल कहती है, “और वे बालाम की राह पर चले, और कोरह के विरोध के कारण नष्ट हो गए।“ विरोध के कारण नष्ट हो गए! कोरह का विरोध क्या था? “क्यों, तुम, सोचते हो कि तुम ही अकेले पवित्र मनुष्य हो? क्यों, परमेश्वर... हम सब पवित्र हैं। पूरी कलीसिया पूरी तरह सही है। हर कोई... हम सब को एक साथ होना है, यही है जो हमें करना चाहिए।“ यहीं पर वे नष्ट हो गए, ठीक इसी बात के कारण। और सचमुच हम भी इसके हकदार थे। हम भी ऐसा होने के हकदार थे।
यह संदेश, अर्थात उसकी आवाज़ ही, एकमात्र ऐसी आवाज़ है जो स्पष्ट रूप से बोली गई है और जिसे दुल्हन स्पष्ट रूप से ग्रहण कर रही है। विश्वासयोग्य सेवकाई का काम लोगों को संदेश का प्रचार करने और उसका हवाला देने के द्वारा उस आवाज़ के साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। लेकिन सिर्फ़ इसका प्रचार ही नहीं करना है; उन्हें इसे अपनी कलीसियाओं में चलाना चाहिए और अपने लोगों को बताना चाहिए कि यह सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ है, जिससे कि दुल्हन स्वयं परमेश्वर की आवाज़ को सुन सके।
परमेश्वर की आवाज़ सुनने से बढ़कर कुछ भी नहीं है। टेप पर मौजूद अभिषेक से बढ़कर कोई अभिषेक नहीं है। टेप पर मौजूद परमेश्वर की आवाज़ के अलावा दुल्हन को एकता में लाने का कोई और मार्ग नहीं है। चालू करने के बटन को दबाने और हर एक वचन पर विश्वास करने के अलावा कोई और सिद्ध मार्ग नहीं है। यह सचमुच परमेश्वर है, जो अपनी दुल्हन के प्रति अपनी दया में धनी है। यह आज के लिए उसके द्वारा प्रदान किया गया सिद्ध मार्ग है।
मैं आपको इस रविवार को जेफरसनविले के समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे हमारे समय के सबसे महान अभिषेक के नीचे आने और एक होने के लिए आमंत्रित करता हूँ। जब हम परमेश्वर को बोलते और अपने बच्चों को सिद्ध वचन सिखाते हुए सुनेंगे, इस संदेश को लाते हुए: परमेश्वर दया में धनी है 65-0119
भाई जोसफ ब्रंहम
पढ़ने के लिए वचन: इफिसियों 2:1-5