Sun Apr 26, 2020 10:00 AM EDT
प्रिय श्रीमती यीशु मसीह,
आज वह दिन है। आज वह समय है। परमेश्वर ने अपने सामर्थी उकाब को धरती पर भेजा, ताकि वह उसकी श्रीमती यीशु मसीह को बाहर बुलाये, उससे बात करे और उसे बताए, “तुम ही वो एक हो जिसे मैंने चुना है। तुम ही वो एक हो जिससे मैं प्रेम करता हूं। तुम मेरी सिद्ध वचन की कुंवारी दुल्हन हो। हम ही वो एक हैं।”
केवल इन शब्दों को सुनकर ही, हमारे हृदय आनंद से उछल पड़ते हैं। ये सोचकर, कि इस पूरी दुनिया में, जहाँ लाखों-करोड़ों लोग रहते हैं, वहाँ केवल एक ही श्रीमती यीशु मसीह हैं, और वह आप ही हैं, वही एक जिसके लिए वह आ रहा हैं।
आराधना का केवल एक ही चुना हुआ स्थान है। केवल एक ही चुना हुआ सिद्ध संदेश है। केवल एक ही चुनी हुई सिद्ध दुल्हन है…और ये हम हैं!!
पिता के पास आराधना का केवल एक ही चुना हुआ स्थान है, प्रभु यीशु मसीह; वही वचन हैं। आज, केवल एक ही ऐसा स्थान है जहाँ आत्मिक मृत्यु प्रहार नहीं कर सकती: वो है वचन। मृत्यु वचन पर प्रहार नहीं कर सकती, क्योंकि यह परमेश्वर का जीवित वचन है।
उस जीवित वचन का संपूर्ण प्रकाशन केवल श्रीमती यीशु मसीह पर ही प्रकट किया गया है। केवल एक ही ऐसा चुना हुआ स्थान है जहाँ श्रीमती यीशु मसीह जा सकती है और बोले गये सिद्ध वचन को सुन सकती हैं। परमेश्वर की आवाज़ होने के लिए केवल एक ही चुना हुआ भविष्यव्यक्ता है। केवल एक ही ऐसा स्थान है जहाँ श्रीमती यीशु जाकर और यहोवा यों कहता है वाले वचन को सुन सकती हैं: चालू करने के बटन को दबाकर।
सांझ के समय उजियाला होगा, यही परमेश्वर द्वारा आराधना के लिए चुना हुआ एकमात्र स्थान है। ओह, यह संदेश यह संदेश किस ओर आ रहा है, यह अब क्या करने जा रहा हैं? और उसके दिन में सांझ के समय उजियाला होगा और (किसलिए?) ताकि वह अपने बच्चों को सच्चे प्रतिज्ञा किये गये देश में वापस घर लेकर जा सके उसी आग के खंभे के चिन्ह के द्वारा जिसने इस्राएल के बच्चों को जंगल के मार्ग से होते हुए अगुवाही की।
उसकी दुल्हन को कितना अधिक सावधान रहना होगा ताकि वह अपने पति की आवाज़ को उससे बात करते हुए सुन सके और उसका अनुसरण करे! केवल एक ही ऐसा स्थान है जहाँ जाकर और हम 100% निश्चित हो सकते हैं। केवल एक ही ऐसी आवाज़ है जिस पर हमने अपनी अनंत मंजील को नियुक्त किया है।
श्रीमती यीशु मसीह यह विश्वास करती हैं कि जो वचन वह टेपों पर सुनती हैं, वे उसके पति के ही वचन हैं। वह विश्वास करती हैं कि उसके वचन को किसी भी प्रकार की अनुवाद की आवश्यकता नहीं है। इस प्रकार, उसका विश्वास है कि केवल एक ही ऐसा स्थान है जहाँ वो जा सकती हैं और हर एक वचन पर आमीन कह सकती हैं, वह है टेप पर उसके पति की आवाज़।
एक बार फिर, दुनिया भर से, श्रीमती यीशु मसीह कह सकती हैं, “आज के दिन, यह कहा गया वचन पूरा हो रहा है।“
प्रिय परमेश्वर, दूर रेगिस्तानों के पार ट्युसान में, वहां दूर केलिफ़ोर्निया में, ऊपर नेवादा और इडाहो में, वहां उस ओर पूरब और उसके आस-पास, और नीचे टेक्सास में, जब यह निमंत्रण दिया जा रहा है, तो लोग छोटी-छोटी कलीसियाओं, पेट्रोल पंपों और घरों में बैठकर इसे सुन रहे हैं।
आपको आमंत्रित किया जाता है कि ब्रंहम टेबरनेकल के साथ दोपहर 12:00 बजे जेफ़रसनविले समय के अनुसार आकर सुने, जब हम परमेश्वर को उसकी चुनी हुई दुल्हन से बात करते हुए सुनेंगे, संदेश: “परमेश्वर का चुना हुआ आराधना का स्थान” 65-0220।
भाई जोसफ़ ब्रंहम
वचन: व्यवस्थाविवरण 16:1 से 3।