प्रिय श्वेत वस्त्र पहने हुए संतो,
जब हम परमेश्वर की आवाज़ को सुनते हैं जो हमसे बात करती है, तो हमारे प्राण की गहराई में कुछ तो होता है। हमारा पूरा अस्तित्व रूपांतरित हो जाता है और हमारे आस-पास की दुनिया धुंधली पड़ने लगती है।
हम अपने ह्रदय, मन और हमारे प्राण में क्या बात जगह ले रही है, इसे किस तरह से व्यक्त कर सकते हैं, जब परमेश्वर की आवाज़ हमारे द्वारा सुने गए प्रत्येक संदेश के साथ अपने वचन को बेपर्दा करती है?
हमारे भविष्यवक्ता की तरह, हमें भी लगता है कि हम तीसरे स्वर्ग में उठा लिए गए हैं और हमारी आत्मा इस नश्वर शरीर को छोड़ रही है। हम जो महसूस कर रहे हैं उसे व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं जब परमेश्वर अपने वचन को ऐसा प्रकट करता है जैसा पहले कभी प्रकट नही किया।
यूहन्ना को पतमुस टापू पर रखा गया और उसने जो कुछ देखा उसे लिखने के लिए कहा गया और उसे किताब में रखने के लिए कहा जिसे प्रकाशितवाक्य कहा गया, जिससे कि यह युगों में से होकर चलता रहे। वे रहस्य तब तक छिपे रहे जब तक कि वे उसके चुने हुए 7वें दूत के जरिये से हमारे सामने प्रकट नहीं हुए थे।
तब यूहन्ना ने अपने ऊपर से उसी आवाज़ को सुना और तीसरे स्वर्ग में उठा लिया गया। उस आवाज़ ने उसे कलीसिया के युग, यहूदियों का आना, विपत्तियों का उंडेला जाना, रैप्चर, फिर से आगमन, सह-शताब्दी और उसके बचाए हुए लोगों का अनंत घर दिखाया। उसने उसे ऊपर ले जाकर यूहन्ना को पूरी बात पूर्वाभ्यास दिया जैसा उसने कहा था कि वह करेगा।
लेकिन जब यूहन्ना ने यह पूर्वाभ्यास देखा तो उसने किसे देखा? आज तक कोई भी वास्तव में नहीं जानता था।
आने में उसने जो पहली चीज़ देखी वह मूसा था। वह मरे हुए संतों का प्रतिनिधित्व करता था जिनका पुनरुत्थान किया जाएगा; सारे छह युग जो सो गए थे।
लेकिन न केवल मूसा वहाँ पर खड़ा हुआ था, लेकिन एलिय्याह भी वहाँ पर था।
वह एलिय्याह कौन था जो वहां पर खड़ा हुआ था?
लेकिन एलिय्याह वहाँ पर था; अंतिम दिन का संदेशवाहक, अपने झुण्ड के साथ, रूपांतरित, रैप्चर हुए लोगों का।
महिमा…हाल्लेलुय्या…यूहन्ना ने वहाँ किसे खड़ा देखा?
परमेश्वर के 7वें दूत, विलियम मेरियन ब्रंहम के अलावा कोई नहीं, उसके रूपांतरित, रैप्चर हुए झुण्ड के साथ…हम में से हर एक जन!!
एलिय्याह ने रूपांतरित झुण्ड का प्रतिनिधित्व किया। याद रखें, मूसा पहले था, और फिर एलिय्याह। एलिय्याह को अंतिम दिन का संदेशवाहक होना था, कि उसके साथ और उसका झुण्ड पुनरुत्थान में आएगा…आएगा…अच्छा, यह रैप्चर आएगा, मेरा मतलब है। मूसा ने पुनरुत्थान को लाया और एलिय्याह ने रैप्चर के झुण्ड को लाया। और, वहाँ, उन दोनों का प्रतिनिधित्व वहीं किया गया था।
बेपर्दा होना, प्रकटीकरण और प्रकाशन के बारे में बात करें।
यहाँ है यह! हमने इसे ठीक अभी अपने साथ पाया है, पवित्र आत्मा, यीशु मसीह, कल, आज और हमेशा एक सा है। आप…यह आपको प्रचार कर रहा है, यह आपको शिक्षा दे रहा है, यह आपको यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि क्या सही है और क्या गलत है। यह स्वयं पवित्र आत्मा ही है जो मनुष्य के होठों के जरिये से बोल रहा है, मनुष्य जाति के बीच काम कर रहा है, दया और अनुग्रह दिखाने की कोशिश कर रहा है।
हम श्वेत वस्त्र पहने हुए संत हैं जिन्हें उसके दूत ने देखा था जो जीवन की रोटी खाने के लिए पूरी धरती से आए थे। हम उससे सगाई कर चुके हैं और विवाहित हैं और हमने अपने ह्रदय में उसकी सगाई का चुंबन महसूस किया है। हमने खुद को उसके लिए और केवल उसकी आवाज़ के लिए प्रतिज्ञा ली है। हमने किसी अन्य आवाज़ से खुद को अपवित्र नहीं किया है और न ही करेंगे।
दुल्हन यूहन्ना की तरह ऊपर जाने के लिए तैयार हो रही है; परमेश्वर की उपस्थिति में। हम कलीसिया के रैप्चर में ऊपर उठाए जाएंगे। यह हमारे प्राण को कैसे घुमा देता है!
वह हमें आगे क्या प्रकट करने जा रहा है?
वे न्याय; मानिक पत्थर, और यह क्या दर्शाता है; इसने क्या भूमिका निभाई। यशब, और सभी अलग-अलग पत्थर। वह इन सभी को यहेजकेल के जरिये से वापस उत्पत्ति में ले जाता है, पीछे वहां पर प्रकाशितवाक्य में, बाइबल के बीच में नीचे आकर, इसे एक साथ जोडता है; ये सारे अलग-अलग पत्थर और रंग।
यह वही पवित्र आत्मा है, वही परमेश्वर है, उसी चिन्ह को, उसी अद्भुत कार्यो को दिखा रहा है, उसी काम को कर रहा है जैसा उसने प्रतिज्ञा की थी। यह यीशु मसीह की दुल्हन है जो उसकी आवाज़ सुनकर खुद को तैयार कर रही है।
हम आपका स्वागत करते हैं कि आप हमारे साथ जुड़ें जब हम 12:00 बजे जेफरसनविले समय पर स्वर्गीय स्थानों में प्रवेश करेंगे, ताकि इस अंतिम युग के लिए परमेश्वर के दूत एलिय्याह को सुन सकें, जो सारे युगों में से छिपे रहस्यों को प्रकट करता हैं।
भाई जोसफ ब्रंहम
संदेश: 60-1231 प्रकाशितवाक्य, अध्याय चार भाग 1
• कृपया हमारे नए वर्ष के संदेश को याद रखें, मंगलवार रात: प्रतिरोध 62-1231। नए वर्ष की शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका नहीं है।
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय श्रीमती यीशु,
ओह परमेश्वर के मेमने, आप संसार के लिए परमेश्वर की ओर से दिये गये महान उपहार हैं। आपने हमें अब तक का सबसे बड़ा उपहार दिया है, अपने आप को। इससे पहले आप तारे की सृष्टी करते, इससे पहले आप पृथ्वी की सृष्टी करते, चंद्रमा, सौरमंडल की सृष्टी करते, आप हमें जानते थे और हमें अपनी दुल्हन बनने के लिए चुना।
फिर जब आपने हमें देखा, आपने हमसे प्रेम किया। हम आपके मांस में का मांस, आपकी हड्डी में की हड्डी थे; हम आपका एक भाग थे। आपने हमसे कितना प्रेम किया और हमारे साथ संगति करना चाहते थे। आप अपना अनंत जीवन हमारे साथ साझा करना चाहते थे। हम तब जानते थे, हम आपकी श्रीमती यीशु होंगे।
आपने देखा कि हम विफल होंगे, इसलिए आपको हमें वापस लाने का एक जरिया प्रदान करना था। हम खो गए थे और बिना आशा के थे। केवल एक ही जरिया था, आपको एक “नई सृष्टी” बनना था। परमेश्वर और मनुष्य को एक होना था। आपको हम बनना था, ताकि हम आप बन सकें। इस प्रकार, आपने हजारों वर्ष पहले अदन के बगीचे में अपनी महान योजना को गति दी।
आप हमारे साथ रहने की बहुत लालसा कर रहे थे, आपकी सिद्ध वचन दुल्हन के साथ, लेकिन आप पहले जानते थे कि आपको हमें वो सब वापस लौटाना होगा जो आरंभ में खो गया था। आपने अपनी योजना को पूरा करने के लिए इस दिन तक रुके रहे और रुके रहे और रुके रहे।
वह दिन आ पहुँचा है। वह छोटा सा झुण्ड जिसे आपने आरंभ में देखा था, यहाँ पर है। आपके ह्रदय प्रिय जो आपको और आपके वचन को किसी भी चीज़ से अधिक प्रेम करता है।
अब ये वो समय था कि आप आकर और खुद को मनुष्य शरीर में प्रकट करें जैसा आपने अब्राहम के साथ किया था, और जैसा आपने तब किया जब आप एक नई सृष्टी बन गए थे। आपने इस दिन के लिए बहुत अधिक लालसा की हैं ताकि आप हमें अपने सभी महान रहस्यों को प्रकट कर सकें जो दुनिया की नींव डालने से लेकर छिपे हुए हैं।
आपको अपनी दुल्हन पर बहुत गर्व है। किस तरह से आप उसे दिखाना पसंद करते है और शैतान से कहना कि, “कोई फर्क नहीं पड़ता तू उनके साथ कुछ भी करने की कोशिश कर ले, वे हिलेंगे नहीं; वे मेरे वचन, मेरी आवाज़ पर समझौता नहीं करेंगे। वे मेरी सिद्ध वचन दुल्हन हैं।” वे मेरे लिए बहुत सुंदर हैं। बस उनकी ओर देखो! उनकी सारी परीक्षाओ और परखे जाने में से होते हुए, वे मेरे वचन के प्रति सच्चे बने रहते हैं। मैं उन्हें एक सनातन का उपहार दूंगा। मैं जो कुछ भी हूं, मैं उन्हें देता हूं। हम एक होंगे।
हम बस इतना ही कह सकते हैं: “यीशु, हम आपसे प्रेम करते हैं। आओ हम आपका हमारे घर में स्वागत करें। आओ हम आपका अभिषेक करें और अपने आंसुओं से आपके पैर धोयें और उन्हें चूमें। आओ हम आपको बताये कि हम आपसे कितना प्रेम करते हैं।”
हम जो कुछ भी हैं, वह आपको देते हैं यीशु। यही हमारा आपको दिया गया उपहार है यीशु। हम आपसे प्रेम करते हैं। हम आपका आदर सत्कार करते है। हम आपकी आराधना करते हैं।
मैं आप प्रत्येक को रविवार दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समयनुसार हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं, और अपने घर में, अपनी कलीसिया में, अपनी कार में, जहाँ भी आप हों, यीशु का स्वागत करें, और मनुष्य को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा उपहार प्राप्त करें; परमेश्वर स्वयं आपसे बात कर रहा हैं और आपके साथ संगति कर रहा हैं।
भाई जोसफ ब्रंहम
60-1225 परमेश्वर का लिपटा हुआ उपहार
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय दुल्हन,
प्रभु ने मेरे हृदय में इस बात को डाला है कि इस वर्ष भी नए वर्ष की पूर्व संध्या पर एक विशेष संदेश और प्रभु भोज की सभा आयोजित की जाए। मित्रों, हम इससे बढ़कर और क्या चीज कर सकते हैं कि हम परमेश्वर की आवाज़ को हमसे बात करते हुए सुनें, प्रभु के भोज में भाग लें और नए वर्ष के आगमन पर अपने जीवन को उसकी सेवा में समर्पित करें। यह कितना पवित्र समय होगा जब हम संसार से दूर रहेंगे और वचन में इस विशेष सभा के लिए दुल्हन के साथ एकजुट होंगे, जैसा कि हम हमारे हृदय से कहते हैं, “प्रभु, पूरे वर्ष में हमने जो भी गलतियाँ की हैं, उसके लिए हमें क्षमा करें; अब हम आपके समीप आ रहे हैं, इस बात को मांगते हुए कि क्या आप हमारा हाथ थामेंगे और इस आने वाले वर्ष में हमारा मार्गदर्शन करेंगे। हम आपकी पहले की तुलना में कहीं अधिक सेवा करें, और यदि यह आपकी दिव्य इच्छा में हो, तो यह महान रैपचर का वर्ष हो जो जगह लेगा। प्रभु, हम बस अनंत काल तक आपके साथ रहने के लिए घर जाना चाहते हैं।” मैं इस विशेष पुन:समर्पण सेवा के लिए उसके सिंहासन के चारों ओर इकट्ठा होने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता, प्रभु की स्तुति हो।
जेफरसनविले क्षेत्र के विश्वासियों के लिए, मैं हमारे स्थानीय समय क्षेत्र में शाम 7:00 बजे टेप को शुरू करना चाहता हूँ। उस समय पर वॉयस रेडियो पर पूरा संदेश और भोज प्रभु की सभा होगी, जैसा कि हमने पहले भी किया है। हमारे पास बुधवार, 18 दिसंबर को दोपहर 1:00 से 5:00 बजे तक प्रभु भोज के दाखरस पैक उपलब्ध होंगे, जिन्हें आप व्हाई एफ व्हाई सी बिल्डिंग से आकर ले सकते हैं।
आप में से जो लोग जेफरसनविले क्षेत्र से बाहर रहते हैं, कृपया इस विशेष सभा को अपने लिए सुविधाजनक समय के अनुसार करे। हमारे पास जल्द ही संदेश और प्रभु भोज की सभा के साथ एक डाउनलोड करने के लिए लिंक उपलब्ध होगी।
जैसे कि हम क्रिसमस की छुट्टियों के नजदीक पहुँच रहे हैं, मैं आपको और आपके परिवार को एक शानदार और सुरक्षित छुट्टियों के ऋतु की शुभकामनाएँ देना चाहता हूँ, और क्रिसमस की शुभकामना देता हूं, पुनरुत्थित प्रभु यीशु के आनंद से भरा हुआ…उस वचन से।
होने पाये परमेश्वर आपको आशीष दें,
भाई जोसफ
प्रिय होम या घर की कलीसिया दुल्हन, आइए हम सब एक साथ इकट्ठा हों और संदेश सुनेंगे 60-1218 अनिश्चित स्वर , इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार।
भाई जोसफ ब्रंहम
जुडी हुई सेवाएं
प्रिय चुने हुए लोगों,
देखो, मैं द्वार पर खड़ा होकर और खटखटाता हूं: यदि कोई मेरी आवाज़ को सुनकर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आऊँगा और उसके साथ भोजन करूँगा, और वह मेरे साथ।
सेवकगण, इससे पहले बहुत देर हो जाये अपने द्वार को परमेश्वर के दूत के लिए खोलो। टेपो को चलाने के द्वारा परमेश्वर की आवाज़ को अपने पुलपीट पर वापस रखे। यह हमारे समय के लिए अचूकता के वचनों के साथ परमेश्वर की एकमात्र प्रमाणित आवाज़ है। यही एकमात्र आवाज़ है जो प्रभु यों कहता हैं के साथ है। यह एकमात्र आवाज़ है जिसके लिए सारी दुल्हन आमीन कह सकती हैं।
यह अब तक का सबसे महान युग है। यीशु हमें अपना खुद का विवरण दे रहा है जब उसके अनुग्रह के दिन समाप्त हो रहे हैं। समय समाप्ति पर पहुंचा है। उसने इस अंतिम युग में हमें उसके उन्ही विशेष गुणों को प्रकट किया है। उसने हमें अपने स्वयं के अनुग्रहपूर्ण और सर्वोच्च दैविकता की ओर एक अंतिम दृष्टि दी है। यह युग उसके स्वयं के चोटी के पत्थर का प्रकाशन है।
परमेश्वर इस लौदीकिया युग में आकर और मनुष्य देह में से होकर बोला। उसकी आवाज़ को रिकॉर्ड किया गया है और उसकी वचन दुल्हन का नेतृत्व करने और उसे सिद्ध करने के लिए संग्रहीत किया गया है। वहां बस कोई और आवाज़ नहीं है जो उसकी दुल्हन को सिद्ध कर सके, सिवाय उसकी अपनी खुद की आवाज़ के।
इस अंतिम युग में, इन टेपों पर उसकी आवाज़ को एक ओर अलग रखा गया है; कलीसियाओ से बाहर निकाल दिया गया है। वे बस टेपों को नहीं चलाना चाहेंगे। इसलिए परमेश्वर कहता हैं, “मैं तुम सबके विरुद्ध जा रहा हूं। मैं तुम्हें अपने मुँह से उगल दूँगा। यह अंत है।”
“क्योंकि सात में से सात युगों में, मैंने केवल मनुष्यों को अपने वचन को मेरे वचन से अधिक महत्व देते हुए देखा है । इसलिए इस युग के अंत में मैं तुम्हें अपने मुँह से उगल दूँगा। यह सब खत्म हुआ है। मैं सही-सही बोलने जा रहा हूं । हाँ, मैं यहाँ कलीसिया के बीच में हूं। परमेश्वर का आमीन, विश्वासयोग्य और सच्चा है जो स्वयं को प्रकट करेगा और यह मेरे भविष्यवक्ता के द्वारा होगा।”
जैसा कि पहले था, वे उसी रीति से चल रहे हैं, जैसा कि उनके पूर्व-पिता अहाब के दिनों में चलते थे। वे चार सौ थे और वे सभी एक सहमति में थे; और उन सभी ने एक ही बात को कहने के द्वारा लोगों को मूर्ख बनाया। लेकिन एक भविष्यव्यक्ता, केवल एक, जो सही था और बाकी सभी ग़लत क्योंकि परमेश्वर ने प्रकाशन केवल एक को ही सौंपा था।
इसका अर्थ यह नहीं है कि सारे सेवक झूठे हैं और लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। न ही मैं यह कह रहा हूं कि सेवकाई करने के लिए बुलाए गए मनुष्य प्रचार नहीं कर सकते या शिक्षा नहीं दे सकते। मैं कह रहा हूं कि सच्ची पाँच प्रकार की सेवकाई टेपों को, दुल्हन के लिए परमेश्वर की आवाज़ को रखेगी, सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ के रूप में, जिसे आपको अवश्य ही सुनना चाहिए। टेप पर की आवाज़ ही एकमात्र ऐसी आवाज़ है जिसे परमेश्वर ने स्वयं प्रमाणित किया है, कि ये प्रभु यों कहता है वाला वचन है।
झूठे भविष्यवक्ताओं से सावधान रहें, क्योंकि वे भूखे भेड़िये हैं।
आप आज के लिए सही मार्ग कैसे निश्चित रूप से जानेंगे? वहां विश्वासियों के बीच बहुत विभाजन है। लोगों का एक झुण्ड कहता है कि पाँच प्रकार की सेवकाई दुल्हन को सिद्ध करेगी, जबकि दूसरा झुण्ड कहता है कि बस बटन को दबाकर चलाये। हमें विभाजित नहीं होना है; हमें एक दुल्हन के रूप में एकजुट होना है। सही उत्तर क्या है?
आइए हम सब एक साथ अपने ह्रदय को खोलें और सुनें कि परमेश्वर अपने भविष्यव्यक्ता के जरिये से दुल्हन से क्या कह रहा है। क्योंकि हम सभी सहमत हैं, भाई ब्रन्हम उसका सांतवा दूत संदेशवाहक हैं।
एक मात्र मनुष्य के व्यवहार के आधार पर कोई भी यह जान सकता है कि जहां बहुत से लोग होते हैं, वहां एक प्रमुख सिद्धांत के छोटे-छोटे बिंदुओं पर भी मतभेद होते हैं, जिसे वे सभी एक साथ मानते हैं। तो फिर किसके पास अचूकता की सामर्थ होगी जिसे इस अंतिम युग में लौटाया जाना है, क्योंकि इस अंतिम युग को लाने के लिए वापस जाना है ताकि शुद्ध वचन दुल्हन को प्रकटीकरण में लाये? इसका अर्थ यह है कि हमारे पास एक बार फिर से वचन होगा जैसा कि यह सिद्ध रूप से दिया गया था, और पौलुस के दिनों में पूरी तरह से समझा गया था। मैं आपको बताऊंगा कि यह किसके पास होगा। यह एक ऐसा भविष्यवक्ता होगा जो पूरी तरह प्रमाणित होगा, या यहाँ तक हनोक से लेकर आज तक के सारे युगों में किसी भी भविष्यवक्ता से भी अधिक प्रमाणित होगा, क्योंकि इस मनुष्य के पास अनिवार्य रूप से चोटी के पत्थर की भविष्यव्यक्ता की सेवकाई होगी, और परमेश्वर उसे आगे प्रकट करेगा। उसे अपने खुद के लिए बोलने की आवश्यकता नहीं होगी, परमेश्वर उसके लिए चिन्ह की आवाज़ के द्वारा बोलेगा। आमीन।
इसी प्रकार, उसके संदेशवाहक के द्वारा बोला गया यह संदेश सिद्ध रूप से दिया गया था, और इसे सिद्ध रूप से समझा गया।
परमेश्वर ने अपने सातवें दूत सन्देशवाहक और उसके संदेश के बारे में और क्या कहा?
• वह केवल परमेश्वर से सुनेगा।
• उसके पास “यहोवा यों कहता है” वाला वचन होगा और वह परमेश्वर की ओर से बोलेगा।
• वह परमेश्वर का बोलने वाला मुख होगा।
• वो, जैसा कि मलाकी 4:6 में घोषित किया गया है, बच्चों के ह्रदय को पूर्ण-पिताओं की ओर फेरेगा।
• वह अंतिम दिन के चुने हुए लोगों को वापस लाएगा और वे एक प्रमाणित भविष्यवक्ता को सही-सही सच्चाई को देते हुए सुनेंगे जैसा पौलुस के साथ हुआ था।
• वह सत्य को उसी तरह लौटाएगा जैसा उनके पास था।
और फिर उसने हमारे बारे में क्या कहा?
और उस दिन उसके साथ चुने हुए लोग ही वे होंगे जो वास्तव में प्रभु को प्रकट करेंगे और उसकी देह होंगे और उसकी आवाज़ होंगे और उसके कार्य को करेंगे। हाल्लेलुय्या! क्या आप इसे देखते हैं?
यदि आप अभी भी किसी संदेह में हैं, तो परमेश्वर से उसकी आत्मा के द्वारा मांगे कि आपको भरे और आपका मार्गदर्शन करे, क्योंकि वचन कहता है, “चुने हुए लोगों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता”। यदि आप दुल्हन हैं तो कोई भी व्यक्ति आपको मूर्ख नहीं बना सकता।
जब मेथोडिस्ट विफल हो गए, तो परमेश्वर ने दूसरों को खड़ा किया और ऐसा वर्षों तक चलता रहा जब तक कि इस अंतिम दिन में फिर से देश में कुछ और लोग नहीं आ गए, जो अपने संदेशवाहक के नीचे अंतिम युग की अंतिम आवाज़ होंगे ।
जी हाँ श्रीमान। कलीसिया अब परमेश्वर का “बोलने का मुख” नहीं है। यह उसका अपना खुद का बोलने का मुख है। इसलिए परमेश्वर उसकी ओर मुड रहा है। वह भविष्यद्वक्ता और दुल्हन के जरिये से उसे भ्रमित करेगा, क्योंकि परमेश्वर की आवाज़ उसके अंदर होगी। जी हाँ, ऐसा ही है, क्योंकि प्रकाशितवाक्य के अंतिम अध्याय पद 17 में कहता है, “आत्मा और दुल्हन कहती हैं, आ।“ एक बार फिर दुनिया परमेश्वर से सीधे सुनेगी जैसे पेंटीकोस्ट में हुआ था; लेकिन निश्चित रूप से उस वचन दुल्हन को पहले युग की तरह अस्वीकार कर दिया जाएगा।
दुल्हन के पास आवाज़ तो होती है, लेकिन वह केवल वही कहेगी जो टेपो पर है। क्योंकि वह आवाज़ सीधे परमेश्वर से आती है, इसलिए उसे किसी अनुवाद की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसे सिद्ध रूप से दिया गया है और सिद्ध रूप से समझा गया था।
इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार हमारे साथ आकर जुड़ें, जब हम उस आवाज़ को सुनते हैं जो हमें प्रकट करती है: लौदिकियन कलीसिया युग 60-1211E।
भाई जोसफ ब्रंहम