संग्रहीत पत्र
शनिवार, 1 मार्च 2025

प्रिय तालाब की लिलियों,

28 फरवरी, 1963 को, यह गरज उठा। व्यूह-व्यूह, सात दूत अनंतता से आए और परमेश्वर के सातवें दूत सन्देशवाहक के सामने प्रकट हुए। वह नक्षत्र के पिरामिड में उठा लिया गया। तब, एरिज़ोना के ऊपर आकाश में एक अलौकिक बादल दिखाई दिया। यह एक चिन्ह था, परमेश्वर अपने सातवें दूत को वापस जेफरसनविले में सात मोहरों को खोलने के लिए भेज रहा था।

28 फरवरी, 2025, सात ग्रह आसमान में एक पंक्ति में होते हैं। दुल्हन खुद को तैयार कर रही है ताकि इकट्ठा होकर और सात मोहरों को सुने।

आपको, स्वयं प्रभु के द्वारा, दुनिया भर से दुल्हन के साथ इकट्ठा होने के लिए आमंत्रित किया जाता है, ताकि परमेश्वर की आवाज़ को सुने जो सात मोहरों के प्रकाशन को प्रकट कर रही है।

वह दिन जिसका भविष्यद्वक्ता और वे संत समय के आरंभ से लेकर लालसा कर रहे थे और प्रतीक्षा कर रहे थे, वो बात जगह ले रही है। वह सामर्थी दूत जिसके विषय में परमेश्वर ने कहा कि वह अंतिम दिनों में धरती पर भेजेगा, वो परमेश्वर के छिपे रहस्यों को खोलने और प्रकट करने के लिए आया, ताकि हमारा प्रभु यीशु अपनी विश्वासयोग्य दुल्हन के लिए वापस आ सके और हमें हमारे विवाह भोज में ले जा सके।

मेरा पहला कर्तव्य, जैसे ही मैं नई कलीसिया में आया, मैंने कार्यालय में खड़े एक युवक और युवती का विवाह किया। हो सकता है कि यह एक नमूना हो, कि मैं मसीह का एक वफ़ादार सेवक बनूँगा, कि उस दिन के समारोह के लिए दुल्हन को तैयार करूँ।

आज के दिन, यह वचन पूरा हो रहा है। परमेश्वर अपने दूत के जरिये से बोल रहा है, अपनी दुल्हन को उस दिन के समारोह के लिए तैयार कर रहा है। हम उसके निर्देशों का शब्द दर शब्द पालन कर रहे हैं। दुल्हन ने टेप पर परमेश्वर की आवाज़ के साथ बने रहने के द्वारा खुद को तैयार किया है।

हमने अभी सपनों और दर्शनों के माध्यम से क्या सुना है? भोजन, ये यहाँ है, यही वो स्थान है। एक आवाज़ ने उससे कहा, “भोजन को लाओ। इसे इसमें संग्रहित करो। उन्हें यहाँ रखने का यही एकमात्र तरीका है, कि उन्हें भोजन दिया जाये।“

बहुतों का विश्वास है कि उसका मतलब सिर्फ़ इतना है, “केवल वचन के साथ बने रहो,” और यह सच है, वो ऐसा कह रहा हैं; लेकिन दुल्हन उन लकीरों के बीच में भी पढ़ लेगी जब दूल्हा अपनी दुल्हन से बात कर रहा होता है।

यहाँ तक कि उन दर्शनों को जो परमेश्वर यहाँ इस स्थान पर देता है, इसे बहुत ही गलत समझा गया है। यही कारण है कि आप मुझे टेप पर यह कहते हुए सुनते हैं, “जो टेप कहते हैं, वही कहो। जो दर्शन कहते हैं, वही कहो।” अब, यदि आप पूरी तरह से जाग चुके हैं, तो आप कुछ तो देखेंगे। समझे? मुझे आशा है कि मुझे इसे अपने हाथ में लेकर और आपको दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

यहाँ तक कि दर्शनों को भी गलत समझा गया, यहाँ तक कि उसके द्वारा उसके अनुवाद को देने के बाद भी। यही है जिसे वह हमें बता रहा था, यदि आप उलझन में नहीं पड़ना चाहते, या गलत नहीं समझना चाहते, तो बटन को दबाकर चलाये और ठीक वही सुनें जो परमेश्वर की आवाज़ कहती है।

मैं जानता हूं कि वचन के मिले-जुले अर्थ होते हैं, लेकिन यह मेरा अनुवाद है: सभी सपनो और दर्शनो ने एक ही बात को कहा; टेप के साथ बने रहें। यदि आपके पास कोई प्रश्न है, तो टेप पर जाये। टेप परमेश्वर का संग्रहित किया हुआ भोजन है। टेप पर जो है, वही बोलें; उसमें कुछ भी न जोड़ें। टेप दुल्हन के लिए यहोवा यों कहता है वाला वचन है। वचन केवल भविष्यद्वक्ता के पास ही आया। भविष्यद्वक्ता वचन का एकमात्र दिव्य अनुवादक है। भविष्यद्वक्ता को बुलाना था और दुल्हन का नेतृत्व करना था। टेप पर जो बोला गया है, उसी के आधार पर मेरा न्याय किया जाएगा।

हर एक चीज़ मुझे टेप की ओर संकेत करती है।

मेरी प्रिय तालाब की लिलियों, मेरे लिए, आज के लिए बटन को दबाकर चलाना ही परमेश्वर साधारणता में है।

हर हफ़्ते मैं और अधिक उत्तेजित होता हूं; आज जब उसकी दुल्हन संदेश सुनने के लिए इकट्ठा होगी, तो क्या प्रकट होने जा रहा है? मैं जानता हूं कि पवित्र आत्मा हम में से हर एक का अभिषेक करेगा, जब वह अपने वचन को और अधिक प्रकट करेगा जैसा पहले कभी नहीं किया। मुझे लगता है, बस किसी भी समय, वह आकर और हमें हमारे विवाह भोज में ले जाएगा।

हम परमेश्वर के बेटे और बेटियाँ हैं। हम परमेश्वर के वंश हैं। हम धरती के उत्तराधिकारी हैं। हम प्रकृति को नियंत्रित करेंगे। हम अस्तित्व में बोलेंगे। हम दुल्हन हैं!

आइए हम खुद को नए सिरे से इस नियत कार्य के लिए समर्पित करें, और खुद को मसीह के लिए समर्पित करें।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

दिनांक:  रविवार, 2 मार्च, 2025
संदेश:  परमेश्वर स्वयं को साधारणता में छिपा रहा है, फिर स्वयं को उसी में प्रकट कर रहा है
समय:  दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समयनुसार।

 

 

शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

प्रिय श्रीमानो,

यही, वो चिन्ह है। यही, वो समय है। यही, वो संदेश है। यही, वो वचन है। यही, वो परमेश्वर की आवाज़ है। यही, वो मनुष्य का पुत्र है। यही, परमेश्वर के द्वारा प्रदान किया गया मार्ग है। यही, वो समय का अंत है।

ना ही कोई भविष्यद्वक्ता, ना कोई प्रेरित, कभी भी, किसी भी समय, कभी भी इस तरह के समय में नहीं जीया,जो समय में हम अभी जी रहे हैं। ये आकाश में लिखा हुआ है। यह धरती के मुख पर लिखा है। यह हर समाचार पत्र में लिखा है। यदि आप हस्तलेख पढ़ सकते हैं, तो यह अंत है।

जिसके पास कान है, वह सुन ले कि परमेश्वर ने क्या बोला है और क्या रिकॉर्ड किया है, इसलिए यह मेरा वचन, मेरे विचार, मेरा सुझाव नहीं होगा, लेकिन परमेश्वर की वही आवाज़ होगी जो अपनी दुल्हन को निर्देश दे रही है कि आज के लिए उसका एकमात्र सिद्ध प्रदान किया गया मार्ग क्या है।

आकर और सुने कि वो हमें वचनों, दर्शनों, सपनों के अनुवादों के द्वारा बताता है और प्रकट करता है, ताकि संदेश के साथ बने रहे, उन टेपो के साथ बने रहे। केवल वही बोले जो उन टेपो पर है।

परमेश्वर की आवाज़ को स्वयं परमेश्वर से सुनने से बेहतर और कोई तरीका नहीं है, न ही कोई सुनिश्चित तरीका है। परमेश्वर ने अपने भविष्यव्यक्ता के ज़रिए से अपनी दुल्हन को आदेश दिया और हमें बताता है, बटन को दबाकर चलाओ, बस इतना ही।

इसे बोलो, इसे प्रचार करो, इसकी गवाही दो और दुनिया को इसके बारे में बताओ, लेकिन वह हमें बताता है कि दुल्हन को सिद्ध बनाने का केवल एक ही प्रदान किया गया तरीका है: टेप पर परमेश्वर की आवाज़ को सुनना। यदि कोई बात तुम्हें उलझन में डाल रही है, तो टेप को चलाओ। यह पहली और सबसे महत्वपूर्ण आवाज़ होनी चाहिए जिसे आपको अवश्य ही सुनना चाहिए। यह उसका सिद्ध वचन है जिसे उसने टेप पर रखा है।

अब इसकी तुलना दूसरो से भी करें, सपनों से। यह एक दर्शन था। वो भोजन, यहाँ पर है। यह वो स्थान है।

सुनो, सपनों और दर्शनों के द्वारा, दुल्हन के लिए भोजन कहाँ है? वो स्थान कहाँ है? दुल्हन के लिए संदेश उन टेपो पर है।

और यह मुझे घर जैसा दिखाई देता है। यह वो स्थान है। और यदि आप ध्यान दे, सपनों ने भी यही कहा, देखो, भोजन कहाँ पर है।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमें यह मिल गया है, वह हमें एक बार फिर से बताता है, वे टेप दुल्हन के लिए भोजन हैं।

“समय अब और नहीं है।“ यदि ऐसा है, तो आओ, मित्रों, अपने परमेश्वर से मिलने के लिए खुद को तैयार करें

हाँ, प्रभु, यह हमारी ह्रदय की इच्छा है, आपसे मिलने के लिए तैयार हो जाए, आपकी दुल्हन होने के लिए। हमें क्या करना चाहिए प्रभु? आपका प्रदान किया हुआ मार्ग क्या है? आपकी योजना क्या है? आपका सिद्ध मार्ग क्या है? आपने हमारे लिए एक भविष्यवक्ता को भेजा है जिसके जरिये से आप हमें बता सकते हैं। कृपया हमें निर्देश दें।

वहां अब बहुत सारा भोजन रखा गया है। आइए इसका उपयोग करें। आओ अब इसका उपयोग करें।

भला कोई कितना अंधा हो सकता है? वह हमें बताता है कि क्या करना है: टेप पर बहुत सारा भोजन संग्रहीत है; अब उसका उपयोग करें। यह परमेश्वर का अपनी दुल्हन के लिए निर्देश है।

यदि आप दावा करते हैं कि आप इस संदेश पर विश्वास करते हैं, तो विश्वास करें कि विलियम मेरियन ब्रंहम परमेश्वर के भविष्यवक्ता संदेशवाहक हैं जिसे दुल्हन को बुलाने के लिए भेजा गया है; उसका जीवन उसके बारे में कहे गये सारे वचनों को पूरा करता है; विश्वास करें कि यह आज के दिन के लिए परमेश्वर की आवाज़ है, फिर वो; परमेश्वर, अपने भविष्यवक्ता के जरिये से बोलते हुए, दुल्हन को स्पष्ट अंग्रेजी में बताता है कि क्या करना है।

हालाँकि हमारा मज़ाक उड़ाया गया है, हमें सताया गया है, और हमें नीचा दिखाया गया है क्योंकि हम केवल टेप को सुनते हैं, हम बिल्कुल ठीक वही कर रहे हैं जो उसने हमें करने के लिए कहा था। प्रकाशन के लिए धन्यवाद प्रभु।

मैं दुनिया को इस रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूँ, जब हम सुनेंगे: “श्रीमान,क्या यह अंत समय का चिन्ह है?” हम सब इस विषय में सुनेंगे:

गर्जनाये, सात मोहरें, पिरामिड चट्टान, आत्मिक भोजन, अनंतता, दूतों का समूह, मेरे मुख्यालय, दर्शन, सपने, भविष्यवाणी, छिपे हुए रहस्य, वचन के बाद वचन।

इस जीवन में परमेश्वर की आवाज़ को सुनने और उसकी आज्ञा में रहने से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

भाई जोसफ ब्रंहम

 

वचन:

मलाकी 4था अध्याय
संत मत्ती 13:3-50
रोमियों 9:33 / 11:25 / 16:25
1 कुरिन्थियों 14:8 / 15वाँ अध्याय
गलतियों 2:20
इफिसियों 3:1-11 / 6:19 / 5:28-32
कुलुस्सियों 4:3
1 थिस्सलुनीकियों 4:14-17
1 तीमुथियुस 3:16
इब्रानियों 13:8
2 पतरस 2:6
प्रकाशितवाक्य 1:20 / 3:14 / 5:1 / 6:1 / 10:1-7 / 17वाँ अध्याय

 

 

शनिवार, 15 फ़रवरी 2025

प्रिय निहारने वालो और प्रतीक्षा करने वाले लोगों,

दुल्हन के बीच उत्साह है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हम बड़ी अपेक्षा के अंदर हैं; हमारा जुबली का वर्ष जगह लेने को तय है। दुल्हन ने इस दिन के आने की बहुत ही प्रतीक्षा की है। अन्यजाति समय काल का अंत आ चुका है और हमारे प्रभु के साथ अनंतता की शुरुआत जल्द ही आरंभ हो जाएगी।

हम वचन को सुनने के द्वारा समझ रहे हैं कि हम किस समय में जी रहे हैं। समय समाप्त हो गया है। रैप्चर का समय निकट है। हम पहुँच चुके हैं। पवित्र आत्मा ने आकर और उसने अपनी दुल्हन को सभी महान, गहरी, गुप्त बातें प्रकट की हैं।

हम व्याकुलता में हैं, परमेश्वर के लिए लालसा कर रहे हैं; खुद को तैयार करते हुए। हमने इस दुनिया की सभी चीज़ों को ठुकरा दिया है। इस जीवन की चिंताये हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती हैं। हमारा विश्वास पहले से कहीं ज़्यादा ऊँचाइयों पर पहुँच चूका है। पवित्र आत्मा अपनी चुनी हुई महिला को रैप्चर का विश्वास दे रहा है, जिससे कि वह आकर उसे ले जा सके।

ये उनहत्तर सप्ताह सही रूप से पूर्ण हुए; यहूदियों का जाना पूर्ण हुआ; कलीसिया का युग पूर्ण हुआ। हम अंत समय में हैं, अंतिम समय, लौदीकियन कलीसिया युग, इसका अंत। सारे तारे सन्देशवाहको ने अपने संदेश को प्रचार किया है। यह समाप्त हो गया है। हम बस किनारे पर आ गये हैं।

हम क्या ही अविश्वनीय किंतु सत्य समय में जी रहे हैं। यह सबसे कठिन समय है जब शत्रु हर किसी पर पहले से कहीं ज़्यादा हमला कर रहा है। वह हम पर अपना सब कुछ फेंक रहा है। वह हताश है, क्योंकि वह जानता है कि उसका समय समाप्त हो चूका है।

लेकिन ठीक उसी समय पर, हम अपने जीवन में कभी भी इतने खुश नहीं रहे हैं।

• हम कभी भी प्रभु के इतने नजदीक नहीं रहे हैं।
• पवित्र आत्मा हमारे शरीर के हर तंतु को भर देता है।
• उसके वचन के प्रति प्रेम इतना ज़्यादा है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
• उसके वचन का हमारा प्रकाशन हमारे प्राण को भर देता है।
• हम वचन के साथ हर शत्रु को पराजित कर रहे हैं

और, हम इस बात को लेकर पहले से कहीं ज़्यादा निश्चित हैं कि हम कौन हैं:

• पहले से ठहराये गये
• निर्वाचित किये गये
• चुने गये
• शाही वंश
• हृदय प्रिय
• अनंत, सफ़ेद वस्त्र पहने हुए, श्रीमती यीशु, टेप को सुनने वाली, सुसज्जित, अछूती कुंवारी, आत्मा से भरी हुई, ना हारने वाली, लेपालक पाई हुई, बिना मिलावट रहित, कुंवारी वचन दुल्हन।

आगे क्या होने वाला है? वो पत्थर आ रहा है। हम हर दिन हर मिनट को निहार रहे हैं, प्रतीक्षा कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं। उसके आने के लिए खुद को तैयार करने के अलावा और कुछ भी मायने नहीं रखता।

ऐसा नहीं है कि, “हम आशा कर रहे है”, हम जानते हैं। अब कोई संदेह नहीं है। पल भर में, पलक झपकते ही ये पूरा हो जाएगा, और हम हमारे सभी प्रियजनों और उसके साथ अपने विवाह भोज में उस ओर होंगे।

और यह तो बस शुरुआत है…और इसका कोई अंत नहीं है!!

इस रविवार दोपहर 12:00 बजे जेफरसनविले समय पर आकर हमारे साथ विवाह भोज के लिए तैयार हो जाये, जब परमेश्वर अपने सामर्थी दूत के जरिये से बोलेगा, वो एक जिसे उसने अपनी दुल्हन का नेतृत्व करने के लिए भेजा था, जब वह परमेश्वर के सभी रहस्यों को बताता है, और प्रकट करता है।

भाई जोसफ ब्रंहम

संदेश: 61-0806 - दानिय्येल का सत्तरवा सप्ताह

 

 

शनिवार, 8 फ़रवरी 2025

प्रिय आनन्दित दुल्हन,

हमने प्रार्थना और याचना में स्वर्ग की ओर अपने मुख को रखा है ताकि हम उस दिन और उस घड़ी को जान सकें जिसमें हम रह रहे हैं।

हम संसार भर से स्वर्गीय स्थानों पर एक साथ ऐसे पहले कभी नहीं बैठे हैं, परमेश्वर को बोलते हुए सुन रहे हैं और उसके सामर्थी दूत सन्देशवाहक के जरिये से जो हमें अपना वचन प्रकट कर रहा हैं। धरती पर का दूत सन्देशवाहक जिसे पिता ने अपने वचन को प्रकट करने के लिए इस अंतिम दिन में अपनी दुल्हन के पास भेजा था।

जिब्राएल परमेश्वर के चुने हुए लोगों, यहूदियों के लिए दूत है। लेकिन उसकी अन्यजाति दुल्हन के लिए, मलिकिसिदक स्वयं आया और मानव शरीर में से होकर बोला उस धरती के दूत में जिसका नाम विलियम मेरियन ब्रंहम था, जिससे कि वह अपनी प्यारी ह्रदयप्रिय दुल्हन से बोल सके और अपना सारा वचन प्रकट कर सके।

उसने इसे रिकॉर्ड किया, संग्रहीत किया और संरक्षित किया, जिससे कि दुल्हन को उसका आत्मिक भोजन, छिपा हुआ मन्ना, हर दिन हर मिनट उनकी उंगलियों पर हो, जब तक कि समय का अंत न हो जाए।

हमारा भीतरी-अस्तित्व ऐसे अभिषेक से भर जाता है जब हम परमेश्वर की आवाज़ को सुनते है जो अपने वचन को हमारे लिए प्रकट करती है। वो किस तरह से अपने वचन को प्रकट करता है ताकि हम उसके अर्थ को स्पष्ट रूप से देख सके और समझ सकें। यह उस समय को प्रकट कर रहा है जिसमें हम रह रहे हैं, हमें बताता है कि हम कौन हैं और बहुत जल्द क्या बात जगह लेने जा रही है; हमारा जल्द ही होने वाला रैप्चर।

वह यहाँ तक अपनी दुल्हन को प्रकट कर रहा है कि यहाँ धरती पर क्या बात जगह लेने जा रही है जब हम उसके साथ विवाह भोज में होंगे। वह किस तरह से उसके चुने हुए लोगों की अंधी आँखो को खोलेगा; वे लोग जिन्हें उसने अपनी अन्यजाति दुल्हन के लिए अंधा कर दिया था।

मेरे मित्रों, मैं जानता हूँ कि हम इस दुनिया से कितने थक चुके हैं और उसके आगमन की लालसा कर रहे हैं ताकि वह हमें लेकर जाए, लेकिन आओ हम इस बात पर भी आनन्दित हो और धन्यवाद दे जो बात ठीक अभी हमारी आँखों के सामने जगह ले रही है।

आइए हम अपने हाथों को, अपने ह्रदय को, अपनी आवाज़ को उठाये और आनन्दित हों। न केवल हम आगे इस बात के लिए देख रहे हैं कि वह हमारे लिए बहुत जल्द क्या करने जा रहा है, लेकिन आओ हम इस बात पर भी आनन्दित हो कि वह ठीक अभी जो प्रकट कर रहा है और हमारे लिए जो कर रहा है।

वह हमें बता रहा है कि हम उसकी पहले से ठहराई हुई दुल्हन हैं जो उसके और उसके वचन के साथ एकत्र होकर एक हो रहे हैं। वह हमें बार-बार और बार-बार भरोसा दिला रहा है, हम उसकी आवाज़, उसके वचन, उसके दूत के साथ बने रहकर उसकी सिद्ध इच्छा में हैं। उसने हमें यह जानने और पहचानने में विश्वास दिलाया है कि हम कौन हैं:

उसका वचन देह में जीवित है।

हमें डरने की कोई जरुरत नहीं है; चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है; दुखी होने की कोई जरुरत नहीं है। मैं यह कैसे जानता हूं? परमेश्वर ने ऐसा कहा! तो आइए हम आनन्दित हों, मग्न हो, धन्यवादित रहें; जीवित वचन हमारे भीतर जीवंत है और वास करता है। हम उसके सर्वोच्च शाही बीज हैं।

मुझे सचमुच में विश्वास है कि प्रभु भी यह जानकर उत्साहित होगा कि समय आ पहुंचा है और हमने उसके वचन के प्रति सच्चे और विश्वासयोग्य बने रहने के द्वारा खुद को तैयार कर लिया है।

उस छोटे लड़के के जैसे जिसने पहली बार आईने की ओर देखा, हम उसके वचन की ओर देख रहे हैं, देख रहे हैं कि हम कौन हैं। प्रभु…यह मैं हूँ। मैं आपकी जीवित वचन दुल्हन हूँ। मैं ही वो एक हूँ जिसे आपने चुना है। मैं आप में हूँ, आप मुझमें हैं, हम एक हैं।

हम धरती के ऊपर के अब तक के सबसे खुश लोग होकर और भला कैसे गुणगान न करे? हमसे पहले के सारे संत और भविष्यव्यक्ता इस दिन में रहना चाहते थे और इन प्रतिज्ञाओ को जगह लेते हुए देखना चाहते थे। लेकिन परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा, उसने हमें यहाँ पर रखा।

हम प्रतीक्षा नहीं कर सकते:

बररर! प्रभु! व्यूह! दूसरे शब्दों में, जब शत्रु को दूर रखा गया है, पाप का अंत आ चूका है, सनातन धार्मिकता को अंदर लाते हुए, शैतान को अथाह गड्ढे में बंद कर दिया गया है, और प्रभु का ज्ञान पृथ्वी को उसी तरह से फैला देगा जैसे पानी समुद्र को फैलाता है। आमीन! परमेश्वर की महिमा हो! यह आ रहा है, भाई, यह आ रहा है!

रविवार को दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर क्या ही अभिषेक जगह लेने जा रहा है, जब हम दुनिया भर से एक साथ इकट्ठा होंगे ताकि परमेश्वर के दूत को सुने, जो दुल्हन के लिए परमेश्वर की आवाज़ है, जो हमारे लिए संदेश को लाएगा: जिब्राइल का दानिय्येल से मिलने का छह सतह उद्देश्य 61-0730E

भाई जोसफ ब्रंहम

 

 

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

प्रिय उद्देश्यपूर्ण लोगों,

हमारे लिए यह क्या ही अद्भुत शीतकाल का ऋतु रहा है, जब हमने सात कलीसिया युगों का अध्ययन किया, और फिर परमेश्वर ने यीशु मसीह के प्रकाशन की किताब में हमें और भी अधिक प्रकट किया। कैसे प्रकाशितवाक्य के पहले तीन अध्याय कलीसिया युग के थे, और फिर किस तरह से यूहन्ना 4थे और 5वें अध्याय में ऊपर उठाया गया हमें उन बातों को दिखाने के लिए जो आगे होने वाली थी।

6वें अध्याय में, उसने प्रकट किया कि कैसे यूहन्ना फिर से धरती पर नीचे उतरा ताकि उन चीज़ों को जगह लेते देख सके जो प्रकाशितवाक्य के 6वें अध्याय से 19वें अध्याय तक होंगी।

दुल्हन रविवार को कितनी धन्य होने जा रही है जब हम परमेश्वर की आवाज़ को उसके सामर्थी सातवें दूत के जरिये से बोलते हुए सुनेंगे और हमें बतायेगा कि आगे क्या प्रकट होने वाला है।

मैं यह घोषणा करते हुए बहुत उत्तेजित हूं कि अब हम दानिय्येल के सत्तर सप्ताहों के महान अध्ययन को आरंभ करेंगे। भविष्यव्यक्ता ने कहा कि यह संदेश के बाकी भाग को जोड देगा, इससे पहले कि हम सात मोहरों में जाये; सात तुरहियों में; तीन विपत्तियों में; सूरज में वो स्त्री; लाल शैतान को बाहर निकालना; एक लाख चालीस हज़ार का मोहरबंद होना; यह सब इस समय के बीच घटित होता है।

दानिय्येल की किताब इस युग के लिए और समय के लिए एकदम सही कैलेंडर है जिसमें हम रह रहे हैं, और कोई फर्क नहीं पड़ता यह कितना भी उलझा हुआ क्यों न प्रतीत होता हो, परमेश्वर इसे सुलझा कर हमारे लिए सरल बना देगा।

और परमेश्वर जानता है कि मैं अब यही इच्छा रखता हूं, कि मैं उसके लोगों को आश्वासन दे सकूं और उन्हें बता सकूं कि क्या होने पर है, यहाँ आज सुबह और उन देशों में जहाँ ये टेप जायेंगे, दुनिया भर में, कि हम अंत समय में हैं।

हम परमेश्वर के चुने हुए लोग हैं जो उस दिन और उस घड़ी के लिए लालसा कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं। और हमारी आँखें स्वर्ग की ओर लगी हुई हैं, और हम उसके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

आइए हम सब दानिय्येल की तरह बनें और प्रार्थना और विनती में अपना मुंह स्वर्ग की ओर लगाये रखें, जैसा कि हम वचन को पढ़ने और उसकी आवाज़ सुनने के द्वारा जानते हैं, प्रभु का आगमन जल्द ही निकट आ रहा है; हम अंत में हैं।

पिता हमें हर एक बोझ, हर एक पाप, हर एक छोटे से अविश्वास को दूर करने में सहायता करें जो हमें बहुत ही आसानी से घेर सकता है। आओ हम अब हम ऊँची पुकार के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें, यह जानते हुए कि हमारा समय सीमित है।

संदेश आगे जा चुका है। अब हर एक चीज तैयार है; हम प्रतीक्षा कर रहे हैं और विश्राम कर रहे हैं। कलीसिया मोहरबंद हो चुकी है। दुष्ट और अधिक दुष्टता को कर रहे हैं। कलीसियाये और अधिक कलीसिया के जैसे दिखने वाले बनते जा रहे हैं, लेकिन आपके संत आपके निकट आ रहे हैं।

हमारे पास जंगल से एक पुकारने वाले की आवाज़ है जो लोगों को मूल संदेश की ओर वापस बुला रही है; वापस परमेश्वर की बातों की ओर। हम प्रकाशन के द्वारा समझते हैं कि ये बातें जगह ले रही हैं।

इस रविवार दोपहर 12:00 बजे, जेफरसनविले समय पर हमारे साथ आकर जुड़ें, जब परमेश्वर हमें उसके वचन को प्रकट करता हैं, जब हम दानिय्येल की किताब का हमारा महान अध्ययन आरंभ करते हैं।

भाई जोसफ ब्रंहम

61-0730M दानिय्येल को जिब्राइल के निर्देश